नोएडा। बिजली निगम की ओर से जिले के 26000 बकायेदारों पर त्योहारों के बाद कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी। इन पर निगम का 35 करोड़ से अधिक का बिल बकाया है। इसके लिए निगम ने अगले सप्ताह नोटिस जारी करेगा। नोटिस जारी होने के हफ्ते भर में बिल जमा नहीं होने पर कनेक्शन काट दिया जाएगा। 440 बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काटे : बिजली निगम द्वारा पिछले 1 महीने से 50000 से 100000 तक के बकायेदारों पर कार्रवाई लगातार जारी है। मंगलवार को भी कनेक्शन काटने की कार्रवाई की गई। 440 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए। इन उपभोक्ताओं पर निगम का 94.36 लाख रुपए बकाया है। अभियान के दौरान 312 उपभोक्ताओं ने मौके पर करीब 2.92 करोड़रूपये जमा कराए। अब तक करीब 2773 के कनेक्शन काटे जा चुके हैं। वहीं 1739 के करीब बकायेदारों ने 4.41 करोड़ों रुपए जमा करा दिए हैं। अधीक्षण अभियंता बीएल मौर्य ने बताया कि नोएडा जॉन में करीब 36 टीमों द्वारा बकायेदारों पर कार्यवाही की जा रही है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें