नोएडा। बीते दिनों कई सोसाइटियों में हुई आपराधिक वारदात को देखते हुए कमिश्नरेट पुलिस ने निजी सुरक्षा एजेंसियों पर सख्ती शुरू कर दी है। पसारा की संचालन समिति ही नहीं अब पुलिस भी निजी एजेंसियों के सुरक्षा गार्डों की परीक्षा लेगी। उन्हें शस्त्र चलाना आता है या नहीं इसका पता लगाया जाएगा। फेल होने पर गार्ड के साथ-साथ एजेंसी पर भी कार्यवाही की जाएगी।
दरअसल गौतम बुध नगर में हजारों सोसायटी है। इनमें से कई की सुरक्षा व्यवस्था, अपप्रतीक्षित सुरक्षाकर्मियों के भरोसे है सुरक्षाकर्मियों के पास शस्त्र तो है, लेकिन इनमें से कई उन्हें चलाना भी नहीं जानते। यह बात हाल ही में बिसरख में हुई एक घटना की जांच में सामने आई। फेडरेशन ऑफ़ नोएडा इंडस्ट्रीज इस सम्बन्ध में पुलिस प्रमुख को दो बार पात्र भी लिख चुकी है कि पुलिस विभाग की लापरवाही के कारण नोएडा की सुरक्षा फर्जी सिक्योरिटी एजेंसियो के हाथो में है जो कभी भी मुसीबत का कारण बन सकती है।
फेडरेशन के अनुसार unregistered सिक्योरिटी एजेंसी के खिलाफ कार्यवाही की जाये। ऐसी घटनाओं से सबक लेकर अब पुलिस की सुरक्षा गार्डों की परीक्षा लेगी। शस्त्र धारक सुरक्षाकर्मी उन्हें चला पाते है या नहीं, इसका पता लगाया जाएगा। बिना शस्त्र वाले सुरक्षाकर्मियों के प्रशिक्षण की भी जांच की जाएगी। जो सुरक्षाकर्मी फेल होंगे उन पर तो कार्रवाई की ही जाएगी साथ ही सुरक्षा एजेंसी को भी बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। इसमें आरडब्लूए और एओए का भी सहयोग लिया जाएगा।
पुलिस ने लिखा पत्र : बिसरख कोतवाली क्षेत्र में दंपत्ति हत्याकांड के बाद अगर पुलिस आयुक्त ने एजेंसी का लाइसेंस निरस्त करने के लिए पसारा की संचालन समिति को पत्र लिखा है। अन्य एजेंसियों के सुरक्षा कर्मियों को प्रशिक्षण दिलाने के लिए कहा गया है। उसके बाद ही संबंधित एजेंसी को एनओसी देने की बात की है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें