गवाया नहीं बढ़ाया भरोसा, यथास्थिति बरकरार रहने से बड़ा हौसला
लखनऊ। 7 सीटों पर उपचुनाव के नतीजे भाजपा को सुकून देने वाले विपक्ष के चौतरफा हमले और कोरोना महामारी जैसे टिकट हालात के बावजूद पार्टी अपनी छह सीटें बरकरार रखने के अलावा आम कार्यकर्ता का भरोसा जीतने में कामयाब रही सरकार की नीति और कामकाज पर जनता की मुहर लगने के साथ संगठनात्मक मजबूती सिद्ध होने को मिशन-2022 के लिए शुभ संकेत माना जा रहा है। खासकर मुस्लिम बाहुल्य बुलंदशहर और नौगांवा सादात क्षेत्रों में बढ़त कायम रहना हिंदुत्व के एजेंडे को धार देने की रणनीति को पुख्ता करेगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की दोनों महत्वपूर्ण सीटों पर समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल का गठबंधन भी कोई करिश्मा नहीं दिखा सका। रालोद-सपा के संयुक्त उम्मीदवार को कांग्रेस और भीम आर्मी की राजनीतिक विंग आजाद समाज पार्टी में भी कम वोट मिलना गठबंधन के लिए खतरे की घंटी है। मल्हनी सीट भले ही भारतीय जनता पार्टी के हाथ से फिर फिसल गई परंतु गत चुनाव में मिले चौथे स्थान से बढ़कर तीसरे पायदान तक पहुंचने की सफलता मिली। बेहतर टीम वर्क बार रणनीति काम आई: चुनाव प्रचार के दौरान सरकार व संगठन का बेहतर टीम वर्क दिखा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने संयुक्त जनसभाओं के अलावा हर क्षेत्र के कार्यकर्ता से वर्चुअल संवाद के द्वारा मतदान केंद्रों तक पहुंची इसके अलावा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डॉ. दिनेश शर्मा ने मंत्रिमंडल सदस्यों ने पार्टी पदाधिकारियों से तालमेल बनाकर विपक्ष के दुष्प्रचार को कारागार नहीं होने दिया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें