शुक्रवार, 13 नवंबर 2020

लक्ष्मी सबके पास आती है

आप सभी को दीपावली की शुभकामनाएं । दीपावली का दिन बहुत ही पास है। लक्ष्मी सबके पास आती है, लेकिन रूकती नही है क्योंकि लक्ष्मी चंचल है। लक्ष्मी को रुकना भी नही चाहिए क्योकि अगर लक्ष्मी अगर रुक गई तो उसका सुख नही मिलेगा। 


हमे महालक्ष्मी से भौतिक सुख, शारिरिक सुख, मानसिक सुख, पारवारिक सुख भी चाहिए। सबसे पहले आप अपने प्रवेश द्वार पर श्री ओर उसके नीचे स्वस्तिक बनाए। दरवाजे के दोनों ओर शुभ लाभ लिखें। ध्यान रहे अगर आप व्यापारी है तो लाभ शुभ लिखे। (केवल व्यापार स्थल पर) आपके घर के ईशान को साफ रखें। वहाँ पर जल का पात्र भरकर रखें। अगर आपके घर मे बार बार नुकसान का योग बन रहा है तो आम के पत्ते की बांदलवार बनाकर मुख्य दरवाजे(प्रवेश द्वार) पर लगवाने की कोशिश करें। आप अगर व्यापारी है व्यापार में उतार चढ़ाव आ रहा है तो आप कोई ऐसा पेड़ ढूढे जिस पर चिमकादडे बैठती हो, उसका एक पत्ता अभी धनतेरस के दिन महालक्ष्मी जी मंत्र बोलते हुए तोड़ कर ले आये। उसको घर पर लाकर साफ पानी दूध गंगाजल से धोकर फिर कुंकुम ओर हल्दी का छीटा देकर मन ही मन व्यापार व्रद्धि हेतु कामना करें। इस पत्ते को आपकीं अगर बैठक हो उस पर कोई वस्त्र या आसन रखे उसके नीचे इस पत्ते को रखे,इसके ऊपर आपको बैठना है, व्यापार में तेजी से बरकत आने लगेगी।


अगर आप अपनी सीट के नीचे नही रख सकते है तो इस पत्ते को पूजन स्थल पर रखे। जिनको लक्ष्मी जी आवाहन करना है वे रोज एक इलायची का सेवन करे( धनतेरस से लेकर पृर्णिमा तक)। धनतेरस से दीपावली तक गोपाल सहस्त्रनाम का पाठ करे या विष्णु सहस्रनाम का पाठ रात्रिकाल में 10 से 12 बजे के बीच मे करना है यदि आप पहले गणेश संकट नाशक स्त्रोत्र फिर विष्णु सहस्रनाम का पाठ ओर पुनः गणेश संकट नाशक स्त्रोत्र का पाठ करें तो अवश्य श्री गणेश जी श्री विष्णु जी और माता महालक्ष्मी जी कृपा होगी। बाद मे लाल कपड़े में लपेट कर धन स्थान में रखें.
* लक्ष्मी पूजन में 5 पीली कोड़ी ,11 गोमती चक्र, दो लघु नारियल 5 कमल गट्टे, 5 हल्दी की गांठ, थोड़ा-सा साबुत धनिया, साबुत सुपारी, एक सिक्का पूजा स्थान में रखकर पूजा करें..इसे रात  भर वहीँ रखें, भाई दूज तक लक्ष्मी जी के आगे ही रखा रहने दें. बाद मे लाल कपड़े में लपेट कर धन स्थान में रखें तिजोरी में रखें जो वर्ष-पर्यंत तक रहे।
* भाग्योदय हेतु पीतल की कटोरी में चना दाल भिगोकर रातभर सिरहाने रखें व सुबह चना दाल पर गुड़ रखकर गाय को खिलाएं।

* कमल गट्टे की माला से रात्रि को:
'ॐ कमलायै नमः'
इस मंत्र की 11/21/31/41 माला, नहीं तो कम से कम एक माला जप करें।
*  अटूट धन प्राप्ति हेतु भगवान श्रीकृष्ण पर शुद्ध घी से भरा पीतल का कलश चढ़ाकर निर्धन ब्राह्मण  को दान करें।
* दीपावली की रात्रि उपरांत, पर अगले दिन सूर्योदय के पूर्व, घर में झाडू लगाकर घर का सारा कचरा बाहर डालें. यह काम अंधेरे में गुप्त रूप से करें। इससे घर की दरिद्रता दूर होगी.

* दीपावली से शुरू कर तेल का दीया हर शनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे जलाएं. यह उपाय वर्ष भर करना है. सफलता ज़रूर प्राप्त होगी ..!
*  पारद लक्ष्मी गणेश की मूर्ति की स्थापना अपने घर के पूजा स्थान में करें. 7 कौड़ियाँ उन पर वारते हुए, माँ लक्ष्मी के चरणों में रखें, यह पूरे 27 दिन तक रखना है. फिर, इन कौड़ियों को प्रवाहित कर दें. जब ऐसा करें, तो दक्षिण दिशा की तरफ मुंह कर निम्न मंत्र का पाठ करें :
"ॐ श्रीं ह्रीं महालक्ष्मी मम गृहे आगच्छ स्थिर फट !!"
*  दीपावली के दिन प्रात: गन्ना लाकर रात्रि में लक्ष्मी पूजन के साथ गन्नो की भी पूजा करने से आपकी धन संपत्ति में वृद्धि होगी।

* दीपावली से आरंभ करते हुए, प्रत्येक अमावस्या की शाम को किसी अपंग भिखारी या विकलांग व्यक्ति को भोजन कराएं तो सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।
* काफी प्रयास करने के बाद भी नौकरी न मिल रही हो तो दीपावली की शाम लक्ष्मी पूजन के पश्चात या पूजन के समय थोड़ी सी चने की दाल लक्ष्मीजी पर छिड़ककर बाद में इकट्ठी करके पीपल के पेड़ पर समर्पित कर दें, नौकरी लगने की संभावना बढ़ जाएगी।
* दुकानदार, व्यवसायी दीपावली की रात्रि को साबुत फिटकरी लेकर उसे दुकान में चारों तरफ घुमाएं और किसी चौराहे पर जाकर उसे उत्तर दिशा की तरफ फेंक दें। ऐसा करने से ज्यादा ग्राहक आएंगे और धन लाभ में वृद्धि होगी।


नोट : इनमें से कोई एक, या एक अधिक, जितने अधिकाधिक कर सके - करें. उतना ही कल्याण होगा.
अगर, इन दिनों में आप किसी कारण से चूक जाएं, तो देवोत्थान एकादशी, जो 25 नवम्बर को है, को भी कर सकते हैं.
शुभ दीपावली

+447393077163, +919899500754 (what’s app no )



कोई टिप्पणी नहीं:

गाजियाबाद में केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग

  गाजियाबाद में मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र के सदीक नगर स्थित रोडेक्स केमिकल के गोदाम में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। गोदाम बाहर से बंद था और उ...