लखनऊ। राज्य सरकार ने अविरल और निर्मल गंगा अभियान में तेजी लाते हुए कड़ा रुख अपनाया है। नमामि गंगे विभाग ने वाराणसी में एसटीपी संचालन में लापरवाही कंपनी के संचालक पर तीन करोड़ रुपए का जुर्माना ठोका है। विभाग की 9 टीमें प्रदेश के करीब दर्जनभर एसटीपी पर छापा मारकर मानक और गुणवत्ता की जांच कर रही है। प्रदेश भर में चल रही जांच में पहली कार्यवाही शनिवार को वाराणसी में हुई है। वहां रमना एसजीपी को जांच के दौरान तय मानक के अनुसार नहीं पाया गया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें