शुक्रवार, 13 नवंबर 2020

मिलावटी सामान बेचने पर होगी सख्त कार्रवाई

नोएडा। जिले में मिलावटी सामान बेचने पर सख्त कार्रवाई होगी। जिलाधिकारी ने खाद्य विभाग को मिलावट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। त्योहारो पर मिलावटी सामान की बिक्री पर रोक लगाने के लिए उन्होंने लगातार निरीक्षण करते हुए सेम्पल भरने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने लोगों से 0120-2552552 नंबर पर कॉल कर मिलावट करने वालों की सूचना जिला प्रशासन के अधिकारियों को देने की अपील की है। डीएम के निर्देश के बाद खाद्य विभाग की 4 टीम ने औचक निरीक्षण अभियान चलाते हुए कई दुकानों से सामान के नमूने लिए और जांच के लिए लैब भेज दिए गए हैं। जिला अभिहित अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी राकेश कुमार, रेनू सिंह, और रामनरेश आदि टीम में अलग-अलग स्थान पर जांच अभियान चलाया। सेक्टर 5 के अग्रवाल स्वीट्स इसे गुलाब जामुन का नमूना लिया और सफाई को लेकर चेतावनी नोटिस जारी किया गया। सिरसा में नवी कलाकंद भंडार से सैंपल लिए गए। इसके अलावा टीम ने गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड से गुलाब जामुन का सैंपल भरकर जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। 


कोई टिप्पणी नहीं:

गाजियाबाद में केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग

  गाजियाबाद में मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र के सदीक नगर स्थित रोडेक्स केमिकल के गोदाम में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। गोदाम बाहर से बंद था और उ...