मंगलवार, 10 नवंबर 2020

शहर की आवासीय भूमि जल्द करें फ्री होल्ड

नोएडा। नोएडा की आवासीय भूमि को लीज होल्ड से फ्री होल्ड करने की मांग को लेकर कंफेडरेशन ऑफ एनसीआर रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (कोनरवा) ने नोएडा प्राधिकरण को पत्र लिखा है। संस्था के अध्यक्ष बीएस जैन ने बताया कि नोएडा प्राधिकरण की 195 वी बोर्ड बैठक में सैद्धांतिक रूप से सहमति जताते हुए शासन को बोर्ड का प्रस्ताव भेजने का निर्णय हुआ था। मुख्य कार्यपालक अधिकारी की अध्यक्षता में समिति गठित हुई थी। इसमें मुख्य विधि सलाहकार विशेष कार्य अधिकारी उप महाप्रबंधक नियोजन, मैसर्स ई एंड वाई कंपनी का प्रतिनिधि सदस्य नामित थे। समिति ने आवासीय भूखंडों को फ्री होल्ड करने के बारे में विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने को कहा था। निष्कर्ष के रूप में समिति ने लीज होल्ड को फ्री होल्ड करने की संस्तुति दी। संख्या के पदाधिकारियों का कहना है कि 195 वी बोर्ड बैठक के निर्णय को निश्चित रूप से शासन को संधारित किया गया होगा। इसे लेकर जल्द कार्यवाही हो ताकि आवासीय भूमि को जल्द फ्रीहोल्ड किया जा सके। 


कोई टिप्पणी नहीं:

गाजियाबाद में केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग

  गाजियाबाद में मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र के सदीक नगर स्थित रोडेक्स केमिकल के गोदाम में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। गोदाम बाहर से बंद था और उ...