मंगलवार, 9 जून 2020

श्री हरि: शरणम् मम एकादशी व्रत कथा

युधिष्ठिर ने भगवान श्रीकृष्ण से पूछा - जनार्दन! ज्येष्ठ मास के कृष्णपक्ष में किस नाम की एकादशी होती है? मैं उसका माहात्म्य सुनना चाहता हूँ। उसे बताने की कृपा कीजिये।



भगवान श्रीकृष्ण बोले : राजन् ! आपने सम्पूर्ण लोकों के हित के लिए बहुत उत्तम बात पूछी है। राजेन्द्र! ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी का नाम ‘अपरा’ है। यह बहुत पुण्य प्रदान करनेवाली और बड़े बड़े पातकों का नाश करनेवाली है । ब्रह्म-हत्या, गोत्रहत्या करनेवाला, गर्भस्थ शिशु को मारनेवाला, पर निन्दक तथा परस्त्रीगमन पुरुष भी ‘अपरा एकादशी’ के व्रत से निश्चय ही पापरहित हो जाता है। जो झूठी गवाही देता है, माप -तौल में धोखा देता है, बिना जाने ही नक्षत्रों की गणना करता है और कूटनीति से आयुर्वेद का ज्ञाता बनकर वैद्य का काम करता है… ये सब नरक में निवास करनेवाले प्राणी हैं। परन्तु ‘अपरा एकादशी’ के व्रत से ऐसे पातकी भी पापरहित हो जाते हैं। यदि कोई क्षत्रिय अपने क्षात्रधर्म का परित्याग करके युद्ध से भागता है तो वह क्षत्रियोचित धर्म से भ्रष्ट होने के कारण घोर नरक में पड़ता है। जो शिष्य विद्या प्राप्त कराने वाले  विद्या गुरु की निन्दा करता है, वह महापातकों से  युक्त होकर भयंकर नरक में गिरता है। किन्तु ‘अपरा एकादशी’ के व्रत से ऐसे मनुष्य की भी सदगति हो सकती हैं।


माघ मास में जब सूर्य मकर राशि पर स्थित हो, उस समय तीर्थराज प्रयाग में स्नान करने वाले मनुष्यों को जो पुण्य होता है, काशी में शिवरात्रि का व्रत करने से जो पुण्य प्राप्त होता है, गया में पिण्डदान करके पितरों को तृप्ति प्रदान करनेवाला पुरुष जिस पुण्य का भागी होता है, बृहस्पति के सिंह राशि पर स्थित होने पर गोदावरी में स्नान करनेवाला मानव जिस फल को प्राप्त करता है, बदरिकाश्रम की यात्रा के समय भगवान केदार के दर्शन से तथा बदरीतीर्थ में निवास, दर्शन, पूजन से जो पुण्य फल प्राप्त होता है तथा सूर्यग्रहण के समय कुरुक्षेत्र में यज्ञ करके हाथी, घोड़ा और सुवर्ण दान करने से जिस फल की प्राप्ति होती है, ‘अपरा एकादशी’ के व्रत से भी मनुष्य वैसे ही फल प्राप्त करता है। ‘अपरा’ को उपवास करके भगवान वामन की पूजा करने से मनुष्य सब पापों से मुक्त होकर श्रीविष्णुलोक में प्रतिष्ठित होता है। इसको पढ़ने और सुनने से सहस्र गोदान का फल मिलता है।


पूर्व विधायक गुड्डू पंडित पर सोशल डिस्टेंसिंग का नियम तोड़ने पर केस दर्ज

नोएडा. कोरोना संकटकाल के बीच एक तरफ जहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की हिदायत दी जा रही है, वहीं पूर्व विधायक भगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित नियमों को ताक पर रख रहे हैं। पूर्व विधायक का एक वीडियो सामने आया है, इसमें वे हाईवे किनारे खड़े होकर फरसे से केक काटते नजर आ रहे हैं। नोएडा जोन तीन के डीसीपी राजेश सिंह ने बताया कि पूर्व विधायक गुड्डू पंडित ने दादरी के ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर समर्थकों के साथ सामाजिक दूरी की धज्जियां उड़ाते हुए केक काटकर जन्मदिन मनाया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसका संज्ञान लेकर उनके खिलाफ धारा 188, 269 और 207 के तहत मामला दर्ज किया गया है।



दिल्ली में 28 हजार से ज्यादा मरीज मिल चुके

दिल्ली में कोरोना के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। अब तक संक्रमितों का आंकड़ा 28 हजार 936 हो गया है। पिछले 24 घंटे में 1320 नए मामले सामने आए। अब तक 812 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में मौजूदा समय में 219 कंटेनमेंट जोन हैं। वहीं, देश में 2 लाख 59 हजार से ज्यादा कोरोना मरीज मिल चुके हैं।


अस्पतालों में सिर्फ दिल्लीवालों के इलाज पर विवाद

केजरीवाल सरकार ने रविवार को अस्पतालों का बंटवारा कर दिया। कैबिनेट ने फैसला लिया कि दिल्ली के अस्पताल, चाहे वो सरकारी हों या निजी उनमें अब सिर्फ दिल्लीवालों का ही इलाज होगा। राजधानी में मौजूद सिर्फ केंद्र के अस्पतालों में बाहरवालों का इलाज होगा। सोमवार को उपराज्यपाल अनिल बैजल ने इस फैसले को पलट दिया और सभी लोगों के इलाज के निर्देश दिए हैं।


दिल्ली के सीएम आइसोलेट हुए

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें गले में इंफेक्शन और बुखार की शिकायत है। वे मंगलवार को अपना कोरोना टेस्ट कराएंगे। बताया जा रहा है कि केजरीवाल ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। सोमवार को उनकी जगह उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जबकि रविवार को केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी।


आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने ट्वीट कर बताया कि मंगलवार दोपहर तक के लिए केजरीवाल की सारी मीटिंग रद्द कर दी गई हैं। मुख्यमंत्री ने आज किसी से मुलाकात नहीं की।


advt


advt


सीबीएसई के स्कूल इंटरनेट पर निर्भर

सरकारी स्कूल के बच्चो के लिए तो टीवी चैनल है, लेकिन सीबीएसई के बच्चों के लिए इंटरनेट ही सहारा है। हालांकि, इंटरनेट एक बेहतर और आधुनिक माध्यम है, लेकिन कई बार दिक्कतों का भी सामना करना पड़ता है। इसके लिए शिक्षक और छात्र दोनों के पास इंटरनेट की बेहतर उपलब्धता और अच्छी स्पीड होनी चाहिए।


मुंबई में संक्रमितों का आंकड़ा 50 हजार के पार

मुंबई में संक्रमितों का आंकड़ा 50 हजार के पार पहुंच गया, शहर में 1702 लोगों की जान गई। जबकि राज्य में 88 हजार 528 मरीज मिल चुके हैं, इनमें से 40 हजार से ज्यादा ठीक हो गए। मुंबई में रोजाना जितने लोग पॉजिटिव मिल रहे हैं, उनकी तुलना में स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर बढ़ रही है


बीमार और ठीक हुए मरीजों की संख्या बराबर

देश में जितने एक्टिव केस हैं, उतने ही मरीज ठीक हो रहे हैं। covid19india.org के मुताबिक, मंगलवार सुबह तक 1 लाख 29 हजार 345 मरीज बीमार हैं तो 1 लाख 29 हजार 95 स्वस्थ हो गए।


कम्युनिटी ट्रांसमिशन शुरू, दिल्ली में 31 जुलाई तक साढ़े पांच लाख केस हो सकते हैं

दिल्ली सरकार के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, एलजी अनिल बैजल और केंद्र सरकार के अफसरों के बीच दिल्ली में कोरोना के हालात को लेकर बैठक हुई। सिसोदिया ने बताया, 'दिल्ली में 31 जुलाई तक साढ़े पांच लाख केस हो सकते हैं। केंद्र सरकार मानती है कि फिलहाल दिल्ली में कम्युनिटी ट्रांसमिशन नहीं हो रहा है। जबकि दिल्ली सरकार को लगता है कि ऐसा शुरू हो चुका है। राजधानी को जुलाई के आखिर तक 80 हजार बेड की जरूरत होगी।'


इससे पहले, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि राजधानी में कोरोना का कम्युनिटी ट्रांसमिशन शुरू हो गया है। आधे केस इसी तरह के सामने आए हैं। कम्युनिटी ट्रांसमिशन तब होता है जब संक्रमण के सोर्स का पता नहीं चले। हम यह तब कह सकते हैं, जब केंद्र इसका ऐलान करे।


सोमवार, 8 जून 2020

वट सावित्री...

प्रकृति के महत्व को दर्शाती एवं वृक्ष में भी चेतनता का अहसास दिलाती हमारी सँस्कृति तुलसी पूजन, पीपल पूजन, वट पूजन, आँवला पूजन, आदि आदि विभिन्न पूजन व अन्य विधानों के द्वारा..
हमारी भावना को एकाग्र कर साकारत्मक आंतरिक ऊर्जा को घनीभूत कर उसमें आकर्षण का गुण उतपन्न करना, आकर्षण का गुण विशुद्ध प्राकृतिक गुण है।
यह योग, साधना व अन्य अभ्यासों से उच्च से उच्च अवस्था को प्राप्त होती रहती है।
तो...
सामान्यतया यह जो पूजन आदि प्रक्रिया में भावनाओ के घूर्णन से  जो आकर्षण शक्ति उतपन्न हुई जो तरंगे निकलीं वो उस प्रकृति से जो अथाह ऊर्जा से ओतप्रोत है जिसे आकर्षण का गुरु-तत्व अपने वृहदरूप मे विराजित है उससे स्वयं की आवश्यकता और कामना की दृष्टि से श्रद्धा अनुसार खींच कर भर लेती है। या उससे संयुजन हो जाने से शक्तिशाली हो  अपनी कामनाओं की पूर्ति कर लेती है। 
इसे आंतरिक ऊर्जा का रूपान्तरण कर प्राकृतिक ऊर्जा से संयुजन कर अपनी कार्य सिद्धि का पुराना विज्ञान समझिये।
आवश्यकता है..
चुम्बकीय ऊर्जा स्वयं में बनने या बनाने की।
इसके लिए आवश्यक्ता है श्रद्धा और विश्वास की।
इससे जो तरंग शक्ति निकलती है वो दिखाई तो नही देती किन्तु..
वह अपने उद्देश्य को उसी तरह से खींच लेती है जैसे कि लोहे को चुम्बक।
यह शक्ति जिसमें इसतरह के चुम्बकीय गुण हैं, वह ही है भावना...
यह खींचती है।
कृष्ण की तरह अपनी ओर खींचती है।
यह भक्ति से भाव से इतनी प्रबल हो सकती है कि सबको खींचने वाले कृष्ण को भी खींच लेती है।
यह इस भावना की क्षमता पर निर्भर करता है।
कहा भी गया है-
'यादृशी भावना यस्य, सिद्धिर्भवति तादृशी ।।'


तो... जैसी भावना होगी वैसी सिद्धि होगी।
यह भावना भी निर्भर करती है श्रद्धा और विश्वास पर जो कि शिव पार्वती हैं या यह कहिए प्राकृतिक रूप से अणु विज्ञान के मूल तत्त्व है।
बहुत ही सूक्ष्मतम व गूढ़ विज्ञान है सनातन का विज्ञान।
जो वस्तुतः वैज्ञानिक हैं जिन्होंने आधुनिक विज्ञान को एक दिशा दिया, वो विज्ञानी भी भारत के इस विज्ञान का अनुसंधान करते रहते हैं व इसका अपने ढंग से अध्ययन करते हैं। 
चूंकि हम भारतीय स्वयं अपने विज्ञान को विज्ञान की दृष्टि से न देखकर पोंगापंथी व बेकार की परंपरा समझ उपेक्षा करते हैं सो हम इसे नही समझ पाते। 
इसके पीछे उन्ही पश्चिमी चिंतकों का हाथ है जिन्होंने हमसे ही हमारी चीज को बेकार बताया और स्वयं उसपर शोध कर उसे अपने नए रंग रूप दे प्रदर्शित किया।
जैसे आप ही कभी कोई चीज खरीदने निकलते हैं तो जिस वस्तु की चाह आपको होती है और वह वस्तु किसी अन्य के पास हो तो आप उस वस्तु की महत्ता को कम कर के बताते हैं जिससे वह सस्ती मिल जाये अथवा कोई चतुर हो तो वह उस वस्तु को इतना बेकार बता देगा कि अगला उसे व्यर्थ समझ घूर में डाल देगा।
अब घूर में पड़ी वस्तु जिसके मतलब की होगी वह अवसर देख उसे ले लेगा।
यही हुआ है अभी तक हमारी मान्य परम्पराओं और शास्त्रीय पद्धतियों व संकल्पनाओं के साथ।
एक बात तो माननी ही पड़ेगी कि  संस्कृति की रक्षा अपने भारत में माताओं ने अथवा जिन्हें हम मूर्ख और ढपोरशंख समझते हैं उन्होंने ने ही जाने-अनजाने परम्परा या देखा देखी अथवा सामाजिक भय या अपनी कामनाओं के चलते कर रखी है।
कोई पर्व हो, उत्सव हो, व्रत हो, संस्कार हो, यह सब माताओं व कुछ ऐसे लोग जिन्हें इसकी वैज्ञानिकता-एज्ञानिकता से कोई लेना देना नही , उन्ही के दम पर होता है और यह पीढ़ी दर पीढ़ी यूँ ही बढ़ता चलता है। कभी कोई वैज्ञानिक समझ का व्यक्ति हुआ तो उसने उसमे से आवश्यकता के अनुरूप अनुसंधान कर मूल अर्थ को तत्त्व को प्राप्त कर जन जन के लिए उपलब्ध करवा देते हैं।
तो....
आज बरगद की पूजा है।
इसे सनातन समाज मे शिव स्वरूप मानते हैं। शिव अर्थात कल्याणकारी।
आप भी खोजिए क्या कारण है कि वट को कल्याणकारी माना गया।
केवल हँसी ही उड़ाएंगे या कोई सार्थक पहल भी करेंगे।
या कोई दूसरा जब ढूँढ़ कर लाएगा तब आप उसके गुण गाने को ही बैठे हो?
आज इतनी चोट खाकर भी, यदि सनातन धर्म के ये ग्राम्य अंश पूर्णतः प्राणयुक्त हैं तो निःसन्देह इसका कोई रहस्य है कोई अदृश्य शक्ति इस महत्व को बनाये रखे है।
नमन है उस शक्ति को।
नमन है इन परम्पराओं को जीने वाली सँस्कृति को।
नमन है हमारी माताओं बहनों को।
श्री नारायण हरिः..... आत्मचैतन्य।।


जब अनैतिक और क्रूर शक्तियाँ धर्म का विनाश करने के लिए आक्रमण कर रही हों....

महाभारत युद्ध समाप्त हो चुका था। युद्धभूमि में यत्र-तत्र योद्धाओं के फ़टे वस्त्र, मुकुट, टूटे शस्त्र, टूटे रथों के चक्के, छज्जे आदि बिखरे हुए थे, और वायुमण्डल में पसरी हुई थी घोर उदासी। गिद्ध, कुत्ते, सियारों की उदास और डरावनी आवाजों के बीच उस निर्जन हो चुकी उस भूमि में द्वापर का सबसे महान योद्धा देवब्रत भीष्म शरशय्या पर पड़ा सूर्य के उत्तरायण होने की प्रतीक्षा कर रहा था। अकेला... तभी उनके कानों में एक परिचित ध्वनि शहद घोलती हुई पहुँची, "प्रणाम पितामह"
     भीष्म के सूख चुके अधरों पर एक मरी हुई मुस्कुराहट तैर उठी। बोले, " आओ देवकीनंदन... स्वागत है तुम्हारा! मैं बहुत देर से तुम्हारा ही स्मरण कर रहा था।"



     कृष्ण बोले, " क्या कहूँ पितामह! अब तो यह भी नहीं पूछ सकता कि कैसे हैं आप।"
     भीष्म चुप रहे। कुछ क्षण बाद बोले, " पुत्र युधिष्ठिर का राज्याभिषेक करा चुके केशव?  उनका ध्यान रखना, परिवार के बुजुर्गों से रिक्त हो चुके राजप्रासाद में उन्हें अब सबसे अधिक तुम्हारी ही आवश्यकता है।"
      कृष्ण चुप रहे।
      भीष्म ने पुनः कहा, " कुछ पूछूँ केशव? बड़े अच्छे समय से आये हो, सम्भवतः धरा छोड़ने के पूर्व मेरे अनेक भ्रम समाप्त हो जाँय।"
      कृष्ण बोले- कहिये न पितामह! 
      एक बात बताओ प्रभु! तुम तो ईश्वर हो न..
कृष्ण ने बीच में ही टोका, "नहीं पितामह! मैं ईश्वर नहीं। मैं तो आपका पौत्र हूँ पितामह, ईश्वर नहीं।"
भीष्म उस घोर पीड़ा में भी ठठा के हँस पड़े। बोले, " अपने जीवन का स्वयं कभी आकलन नहीं कर पाया कृष्ण, सो नहीं जानता कि अच्छा रहा या बुरा। पर अब तो इस धरा से जा रहा हूँ कन्हैया, अब तो ठगना छोड़ दे रे..."
      कृष्ण जाने क्यों भीष्म के पास सरक आये और उनका हाथ पकड़ कर बोले, " कहिये पितामह!"
      भीष्म बोले, "एक बात बताओ कन्हैया! इस युद्ध में जो हुआ वो ठीक था क्या?"


- "किसकी ओर से पितामह? पांडवों की ओर से?"


- "कौरवों के कृत्यों पर चर्चा का तो अब कोई अर्थ ही नहीं कन्हैया, पर क्या पांडवों की ओर से जो हुआ वो सही था? आचार्य द्रोण का वध, दुर्योधन की जंघा के नीचे प्रहार, दुःशासन की छाती का चीरा जाना, जयद्रथ के साथ हुआ छल, निहत्थे कर्ण का वध, सब ठीक था क्या? यह सब उचित था क्या?"


- इसका उत्तर मैं कैसे दे सकता हूँ पितामह! इसका उत्तर तो उन्हें देना चाहिए जिन्होंने यह किया। उत्तर दें दुर्योधन का वध करने वाले भीम, उत्तर दें कर्ण और जयद्रथ का वध करने वाले अर्जुन, मैं तो इस युद्ध में कहीं था ही नहीं पितामह!


- "अभी भी छलना नहीं छोड़ोगे कृष्ण? अरे विश्व भले कहता रहे कि महाभारत को अर्जुन और भीम ने जीता है, पर मैं जानता हूँ कन्हैया कि यह तुम्हारी और केवल तुम्हारी विजय है। मैं तो उत्तर तुम्ही से पूछूंगा कृष्ण!"
- "तो सुनिए पितामह! कुछ बुरा नहीं हुआ, कुछ अनैतिक नहीं हुआ। वही हुआ जो हो होना चाहिए।"
- " यह तुम कह रहे हो केशव? मर्यादा पुरुषोत्तम राम का अवतार कृष्ण कह रहा है? यह छल तो किसी युग में हमारे सनातन संस्कारों का अंग नहीं रहा, फिर यह उचित कैसे गया? "


- "इतिहास से शिक्षा ली जाती है पितामह, पर निर्णय वर्तमान की परिस्थितियों के आधार पर लेना पड़ता है। हर युग अपने तर्कों और अपनी आवश्यकता के आधार पर अपना नायक चुनता है। राम त्रेता युग के नायक थे, मेरे भाग में द्वापर आया था। हम दोनों का निर्णय एक सा नहीं हो सकता पितामह।"


-" नहीं समझ पाया कृष्ण! तनिक समझाओ तो..."


-" राम और कृष्ण की परिस्थितियों में बहुत अंतर है पितामह! राम के युग में खलनायक भी 'रावण' जैसा शिवभक्त होता था। तब रावण जैसी नकारात्मक शक्ति के परिवार में भी विभीषण और कुम्भकर्ण जैसे सन्त हुआ करते थे। तब बाली जैसे खलनायक के परिवार में भी तारा जैसी विदुषी स्त्रियाँ और अंगद जैसे सज्जन पुत्र होते थे। उस युग में खलनायक भी धर्म का ज्ञान रखता था। इसलिए राम ने उनके साथ कहीं छल नहीं किया। किंतु मेरे युग के भाग में में कंस, जरासन्ध, दुर्योधन, दुःशासन, शकुनी, जयद्रथ जैसे घोर पापी आये हैं। उनकी समाप्ति के लिए हर छल उचित है पितामह। पाप का अंत आवश्यक है पितामह, वह चाहे जिस विधि से हो।"


- "तो क्या तुम्हारे इन निर्णयों से गलत परम्पराएं नहीं प्रारम्भ होंगी केशव? क्या भविष्य तुम्हारे इन छलों का अनुशरण नहीं करेगा? और यदि करेगा तो क्या यह उचित होगा?"


-" भविष्य तो इससे भी अधिक नकारात्मक आ रहा है पितामह। कलियुग में तो इतने से भी काम नहीं चलेगा। वहाँ मनुष्य को कृष्ण से भी अधिक कठोर होना होगा, नहीं तो धर्म समाप्त हो जाएगा। जब क्रूर और अनैतिक शक्तियाँ धर्म का समूल नाश करने के लिए आक्रमण कर रही हों, तो नैतिकता अर्थहीन हो जाती है पितामह! तब महत्वपूर्ण होती है विजय, केवल विजय। भविष्य को यह सीखना ही होगा पितामह।"


-"क्या धर्म का भी नाश हो सकता है केशव? और यदि धर्म का नाश होना ही है, तो क्या मनुष्य इसे रोक सकता है?"


-"सबकुछ ईश्वर के भरोसे छोड़ कर बैठना मूर्खता होती है पितामह! ईश्वर स्वयं कुछ नहीं करता, सब मनुष्य को ही करना पड़ता है। आप मुझे भी ईश्वर कहते हैं न! तो बताइए न पितामह, मैंने स्वयं इस युद्घ में कुछ किया क्या? सब पांडवों को ही करना पड़ा न? यही प्रकृति का संविधान है। युद्ध के प्रथम दिन यही तो कहा था मैंने अर्जुन से। यही परम सत्य है।"
 भीष्म अब सन्तुष्ट लग रहे थे। उनकी आँखें धीरे-धीरे बन्द होने लगीं थी। उन्होंने कहा- चलो कृष्ण! यह इस धरा पर अंतिम रात्रि है, कल सम्भवतः चले जाना हो... अपने इस अभागे भक्त पर कृपा करना कृष्ण!"
      कृष्ण ने मन मे ही कुछ कहा और भीष्म को प्रणाम कर लौट चले, पर युद्धभूमि के उस डरावने अंधकार में भविष्य को जीवन का सबसे बड़ा सूत्र मिल चुका था।


     निष्कर्ष - जब अनैतिक और क्रूर शक्तियाँ धर्म का विनाश करने के लिए आक्रमण कर रही हों, तो नैतिकता का पाठ आत्मघाती होता है।


हस्तप्रक्षालन के आधुनिक मानक वैज्ञानिक और तर्कसंगत हैं या उपरोक्त प्राचीन भारतीय अवधारणा?

कोरोनाकाल में हस्तप्रक्षालन के अंतरराष्ट्रीय मानकों की विश्वव्यापी चर्चा है। इन मानकों का सर्वनिष्ठ निष्कर्ष है कि -
अल्प अन्तराल में किसी भी शोधकपदार्थ से न्यूनतम २० सेकंड तक हाथों को प्रक्षालित करें। मुख का यथासंभव हस्तस्पर्श न करें।



विदेश के किसी संक्रमणग्रस्त महानगर से हाल ही में एक समाचार आया था कि हस्तप्रक्षालन की बारंबारता के फलस्वरूप वहां जलसंकट उत्पन्न हो गया है। सामान्य बुद्धि का आश्रय लेकर इन मानकों का वैज्ञानिक परीक्षण अपेक्षित है।
यह तथ्य असंदिग्ध है कि हस्तप्रक्षालन का उद्देश्य संचित मल का निवारण है। मल के निवारण हेतु शोधकपदार्थ और जल की गुणवत्ता महत्वपूर्ण कारक हैं। इन दोनों कारकों की गुणवत्ता ही यह निर्धारित करेगी कि प्रक्षालन की अवधि क्या होनी चाहिए। बारंबार हस्तप्रक्षालन की अनिवार्यता के कारणों को इन मानकों में स्थिर नहीं किया गया है। निश्चित रूप से प्रक्षालन की बारंबारता  मलसंचय की आवृत्ति पर निर्भर करेगी। सामान्य बुद्धि का निष्कर्ष पारदर्शी है- इन मानकों में कुछ भी वैज्ञानिक और तर्कसंगत नहीं है।



अब मैं प्राचीन भारतीय मनीषा की एतद्विषयक अवधारणा को उद्धधृत करना चाहता हूं। आयुर्वेद में मुख, हस्तपादादि के शोधनार्थ 'आचमन ' शब्द का प्रयोग किया जाता है। अष्टांगसंग्रह में आचमन की विधि का विधान करते हुए आचार्य वाग्भट कहते हैं-



स्पृष्ट्वा धातुमलानश्रु दृशं केशनखांश्च्युतान्।
स्नात्वा भोक्तुमना भुक्त्वा सुप्त्वा क्षुत्वा सुरार्चने।
रथ्यामाक्रम्य चाचामेत् उपविष्ट: उदंमुख:-----
भावार्थ- आचमन निम्न अवस्थाओं में करना अभीष्ट है-
धातुमलों का स्पर्श करके अर्थात् शरीर  से निकले सप्त धातुमलों ( रस , रक्त ,मांस, मेद, अस्थि, मज्जा और शुक्र), मूत्र, पुरीष का स्पर्श करने के उपरांत।
अश्रु, आंख, कटे हुए केश व नखों का स्पर्श करने के उपरांत।
स्नान, भोजन के पूर्व और पश्चात, सोकर उठने के बाद, छींक के बाद ।
देवाराधन के बाद।
मार्ग चलने के बाद।
स्पष्टतया उन समस्त परिस्थितियों का उल्लेख है जहां मलसंचय की संभावना है।
जल की गुणवत्ता निम्नवत् होनी चाहिए-



स्वच्छै: अर्थात् स्वच्छ
नाग्निपक्वैर्न पूतिभि: अर्थात् अग्नि पर पकाया गया नहीं, दुर्गंधयुक्त नहीं।
न फेनबुद्बुदक्षारै: अर्थात् 
झाग और बुलबुले युक्त नहीं।
 अब
सुधीजनों के विचारार्थ एक प्रश्र उपस्थित है-


सनातन पर्वों को अवश्य मनाईये!

संस्कृति विस्मरण और रूपांतरण के लिए छोटी चीजें, अश्रेष्ठ संस्कृति लायी गयी।


नव संवत्सर को अप्रैल फूल डे घोषित कर एक जनवरी हैप्पी न्यू ईयर कर दिया गया! 
उन्होंने अपनी नदियों, पहाड़ों, झीलों को बचाया, केवल भारत की नदियों को नष्ट करने के लिए ताकत झोंकी। अमेज़न, टेम्स, वोल्गा, दजला, मिसिसिपी, मिसौरी सुरक्षित हैं तो गंगा, यमुना, कावेरी, कृष्णा, नर्मदा, गोदावरी क्यों नहीं?"


अब पृथ्वी के सनातन भाव को स्वीकार करना ही होगा। यदि हम समय रहते नहीं चेते तो वे ही हमें वेद, शास्त्र, संस्कृत भी पढ़ाने आ जाएंगे! 


इसका एक ही उपाय है अपनी जड़ों की ओर लौटिए। अपने सनातन मूल की ओर लौटिए, व्रत, पर्व, त्यौहारों को मनाइए अपनी संस्कृति और सभ्यता को जीवंत कीजिये।


जीवन में भारतीय पंचांग अपनाना चाहिए जिससे भारत अपने पर्वों, त्यौहारों से लेकर मौसम की भी अनेक जानकारियां सहज रूप से जान व समझ लेता है।


उत्सव और पर्व  सनातन धर्म की शक्ति हैं


इन बातों पर विचार कीजिये!

० यदि मातृनवमी थी तो मदर्स डे क्यों लाया गया?
० यदि कौमुदी महोत्सव था तो वेलेंटाइन डे क्यों लाया गया?
० यदि गुरुपूर्णिमा थी तो टीचर्स डे क्यों लाया गया?
० यदि धन्वन्तरि जयन्ती थी तो डाक्टर्स डे क्यों लाया गया?
० यदि विश्वकर्मा जयंती थी तो प्रद्यौगिकी दिवस क्यों लाया?
० यदि सन्तान सप्तमी थी तो चिल्ड्रन्स डे क्यों लाया गया?
० यदि नवरात्रि और कंजिका भोज था तो डॉटर्स डे क्यों लाया?
० रक्षाबंधन है तो सिस्टर्स डे क्यों?
० भाईदूज है ब्रदर्स डे क्यों?
० आंवला नवमी, तुलसी विवाह मनाने वाले हिंदुओं को एनवायरमेंट डे की क्या आवश्यकता?
० केवल इतना ही नहीं ---- नारद जयन्ती ब्रह्माण्डीय पत्रकारिता दिवस है।
० पितृपक्ष 7 पीढ़ियों तक के पूर्वजों का पितृपर्व है।
० नवरात्रि को स्त्री के नवरूप दिवस के रूप में स्मरण कीजिये।


 


ग्रहण एवं ग्रहण में पालनीय नियमों की जानकारी

दिनांक 5 जून शुक्रवार को चंद्रमा पृथ्वी की विरल छाया में से गुजरेगा जिससे मामूली सी चंद्रकांति मलिन हो जाएगी वास्तव में ज्योतिषीय गणित एवं धार्मिक मत की दृष्टि से इसे ग्रहण नहीं माना जाता है |
इसलिए  इस  ग्रहण पर  सूतक आदि धार्मिक प्रतिबंध मान्य नहीं होंगे साथ ही यह खगोलीयघटना तथाकथित (चंद्रग्रहण)भारत में नहीं दिखेगा।चूंकि ग्रहण जहां दिखता है वहीं पर ग्रहण संबंधी नियम पालन आवश्यक होता है।अतः भारत मे इस तथा कथित चंद्रग्रहण का कोई प्रभाव नहीं होगा।इसलिये 5 जून के तथाकथित चंद्र ग्रहण का कोई नियम पालन नहीं करना है।



खंडग्रास सूर्यग्रहण🚩
दिनांक 21 जून रविवार को खंडग्रास सूर्यग्रहण होगा जो कि भारत में दिखेगा।अतः इस ग्रहण का नियम पालन आवश्यक होगा।


सूर्यग्रहण का स्पर्श := कानपुर क्षेत्र में सुबह 10:25 बजे होगा


सूर्यग्रहण का मोक्ष:=कानपुर क्षेत्र में दोपहर 01:57 बजे होगा


सूर्यग्रहण का सूतक : कानपुर क्षेत्र में दिनांक 20 जून शनिवार को रात्रि 10:25 बजे से दूसरे दिन रविवार को दोपहर 01:57 तक रहेगा ।


भारत की करीब 40 से 60 स्क्वैयर किलोमीटर जमीन पर घुसपैठ कर ली: एचएस पनाग

भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में जारी गतिरोध के बीच लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) एचएस पनाग ने दावा किया है कि चीन ने पूर्वी लद्दाख के तीन अलग-अलग इलाकों में भारत की करीब 40 से 60 स्क्वैयर किलोमीटर जमीन पर घुसपैठ कर ली है। जनरल के इस दावे को लेकर राहुल गांधी ने भी ट्वीट किया है।


शादी समारोह में डीजे बजाना या शराब पी तो जुर्माना भरना पड़ेगा

नोएडा में शादी समारोह में शराब पीने और डीजे बजाने पर भारी जुर्माना देना पड़ेगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने गाइडलाइंस जारी कर दी है। गाइडलाइंस के मुताबिक, कार्यक्रम में वर-वधु पक्षों को मिलाकर अधिक से अधिक 50 लोगों की सीमा तय की गई है।


गाइडलाइंस के मुताबिक विवाह की अनुमति में आवेदक को लिखकर देना होगा कि आयोजन में शराब का इस्तेमाल नहीं करेंगे और न ही डीजे बजाया जाएगा। गाइडलाइंस में दी गई कुल 11 शर्तों में से एक का भी उल्लंघन करने पर 10 हजार तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है।


कार्यक्रम में वर-वधु पक्षों को मिलाकर अधिकतम पचास लोगों की सीमा तय की गई है। यदि इससे अधिक लोग उपस्थित मिले या फिर मास्क, सैनिटाइजर और हाथ धोने के साबुन आदि की व्यवस्था नहीं मिली तो आयोजक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शर्तों के अनुसार किसी भी वैवाहिक कार्यक्रम में डीजे नहीं बजाया जाएगा। ऐसा होने पर ध्वनि प्रदूषण अधिनियम 2000 के तहत कार्रवाई की जाएगी।


15 जून को होगी फीस माफ़ी की पीआइएल पर सुनवाई

नोएडा। लॉकडाउन की अवधि में स्कूलों द्वारा फीस माफी के मामले में नोएडा के अभिभावक हाईकोर्ट में पीआइएल दायर कर चुके हैं, जिसकी अगली सुनवाई 15 जून को होनी है। ऑल नोएडा अभिभावक संघ के सचिव मनोज कटारिया ने बताया कि स्कूलों की फीस को लेकर मनमानी के खिलाफ उनकी पीआइएल को दोबारा पेश करने के लिए बोला गया है, जिसे वह सोमवार को बदलावों के साथ पेश करेंगे। जिसकी सुनवाई के लिए 15 जून की तारीख मिली है। अभिभावक अभिष्ट गुप्ता ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान सभी स्कूलों द्वारा जो मनमानी की गई है, उसके खिलाफ ही जिले के अभिभावकों ने मिलकर यह पीआईएल दायर की है।


भाजपा महिला मोर्चा: वीडियो कांफ्रेंसिंग से 'महिला सम्मेलन' का आयोजन किया

भाजपा महिला मोर्चा गौतमबुद्ध नगर द्वारा केंद्र में पार्टी की सरकार दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूरे होने पर वीडियो कांफ्रेंसिंग से 'महिला सम्मेलन' का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य वक्ता पूर्व राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार, उत्तर प्रदेश अनुपमा जायसवाल रहीं। उन्होंने सरकार द्वारा महिलाओं के लिए उज्ज्वला योजना से गैस, मुद्रा कौशल योजना से आसान किस्त पर लघु उद्योग लगाने समेत आदि योजनाओं के बारे में बताया। 370 धारा और राम मंदिर पर भी चर्चा की। बताया कि महिला मोर्चा की प्रदेश प्रभारी अर्चना मिश्रा के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में मोर्चा मास्क व सैनिटाइजर का वितरण कर रही हैं। क्षेत्रीय अध्यक्ष पश्चिम अंजू वारियर ने कहा कि मास्क व सैनिटाइजर वितरण करते खुद को सुरक्षित रखें, दो गज दूरी बहुत जरूरी। इस मौके पर नोएडा महिला संयोजक गीता चोपड़ा, ग्रेटर नोएडा संयोजक बीना शुक्ला, महामंत्री डिपल आनंद, गिरजा सिंह, पदमा दीक्षित, पूनम सिंह, सुमन ढाका, सुचित्रा कक्कर, शारदा चतुर्वेदी, सुनीता सिंह, नीति, मंजू शर्मा, सुमन चौहान, टुंपा सरकार, रागिनी शर्मा, अंजना सबलोक, ममता तिवारी, शीतल शुक्ला, दया लखेरा, सोनिया चौहान, शिवानी, शरद, मोनिका श्रीवास्तव, कुम्मू भटनागर, रानी कक्कर, प्रज्ञा ठाकुर आदि मौजूद रहीं।


दिल्ली के अस्पतालों में दिल्लीवालों का ही इलाज होगा: केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बताया कि कैबिनेट ने फैसला किया है कि दिल्ली सरकार के अंतर्गत आने वाले सरकारी और निजी अस्पतालों में सिर्फ दिल्ली के लोगों का इलाज होगा। वहीं, केंद्र सरकार के हॉस्पिटल सभी के लिए खुले रहेंगे। दोनों सरकारों के अस्पतालों में 10-10 हजार बेड हैं। उन्होंने यह भी बताया कि 8 जून से सभी रेस्तरां, मॉल्स और धार्मिक स्थल खुलने जा रहे हैं। 


केजरीवाल ने बताया कि उनकी सरकार ने पिछले हफ्ते दिल्ली के लोगों की राय मांगी थी। उनमें से 90 फीसदी लोगों का कहना है कि दिल्ली के अस्पताल कोरोना के रहने तक दिल्ली के लोगों के लिए होने चाहिए। सरकार ने इस पर 5 विशेषज्ञों की कमेटी बनाई थी। उसने भी अपनी रिपोर्ट में कहा है कि दिल्ली में जून के अंत तक 15 हजार बेड की जरूरत होगी। 


ADVT


ADVT


दिग्विजय सिंह को गोविंदाचार्य की नीतियां याद आई

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वदेशी आंदोलन के समर्थक रहे हैं और 'स्वदेशी' के लिए कार्य करने वाले केएन गोविंदाचार्य से उनकी काफी अच्छी मित्रता भी है। सिंह ने कहा- इस दिशा में गोविंदाचार्य ने काफी कार्य किया है, लेकिन वर्तमान समय में उन्हें ही अलग कर दिया गया है। वास्तव में 'लोकल' को 'वोकल' करना है तो देश की नीतियां निर्धारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले नीति आयोग में गोविंदाचार्य को लाना चाहिए। लेकिन, केंद्र सरकार ऐसा नहीं करेगी।


एक दिन में कोरोना से 261 ने जान गंवाई

देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 7207 हो गई है। रविवार को 261 लोगों ने जान गंवाई। शनिवार को एक दिन में रिकॉर्ड 298 लोगों की मौत हुई थी। पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 91 मौतें हुईं। यहां अब तक 3060 लोगों की जान गई। देश की राजधानी दिल्ली में 51 मरीजों की मौत हुई। यहां मरने वालों की संख्या 812 हो गई है।


महाराष्ट्र के बाद सबसे ज्यादा 1249 मौतें गुजरात में हुई हैं। यहां रविवार को 30 मरीजों ने दम तोड़ा। इसके अलावा तमिलनाडु में 18, तेलंगाना में 14, मध्यप्रदेश और प. बंगाल में 13-13, राजस्थान में 9, उत्तरप्रदेश में 7, हरियाणा में 4 जबकि कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में 2-2 और बिहार, ओडिशा और पंजाब में 1-1 की जान गई।


वीएन दत्त नेशनल फर्टिलाइजर लिमिटेड के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक बने

नेशनल फर्टिलाइजर लिमिटेड के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार वीरेंद्र नाथ दत्त को दिया गया है। विरेंद्र दत्त अभी तक डायरेक्टर मार्केटिंग के रूप में कार्यरत थे तथा कई सरकारी कंपनियों में उन्हें 35 वर्ष से अधिक का अनुभव है। नेशनल फर्टिलाइजर लिमिटेड में कार्यभार ग्रहण करने से पहले वे गेल इंडिया लिमिटेड मैं कार्यकारी निदेशक थे तथा कॉर्पोरेट नीति योजना के अलावा कंपनी के मार्केटिंग कारोबार के प्रभारी थे, वे महानगर गैस लिमिटेड मुंबई के बोर्ड में निदेशक भी रह चुके हैं। 


फेसबुक आईडी हैक कर अश्लील तस्वीरें लगाई

नोएडा। कोतवाली सेक्टर 20 थाना क्षेत्र में एक युवती ने फेसबुक आईडी हैक करने के मामले में एफआइआर दर्ज करवाई है।  युवती का आरोप है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी फेसबुक आईडी को हैक कर लिया है और उसकी निजी तस्वीरें अपलोड कर रहा है, जिससे उसकी काफी बदनामी हो रही है पुलिस इस संबंध में एफ आई आर दर्ज कर जांच कर रही है। 


जिम मालिकों ने जिम खोलने को लेकर किया प्रदर्शन

नोएडा। सेक्टर 29 में जिम मालिकों व फिटनेस ट्रेनर जिम खोलने को लेकर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि अनलॉक वन में काफी हद तक सभी चीजें खुल गई हैं, सभी दुकानें फैक्ट्रियां इत्यादि खुल गए हैं लेकिन अभी तक जिम को नहीं खोला गया है जिससे उनकी आमदनी पर काफी फर्क पड़ रहा है और अगर इसी तरीके से चलता रहा तो उनके लिए भुखमरी की नौबत आ जाएगी इसलिए वह चाहते हैं एग्जाम और फिटनेस सेंटरों को भी खोला जाए।  



सैनिटाइजेशन के नाम पर उगाही का आरोप

नोएडा में सेक्टर 74 स्थित सुपरटेक केपटाउन सोसाइटी के निवासियों ने बिल्डर पर अवैध उगाही का आरोप लगाया है। सोसायटी के अध्यक्ष अरुण शर्मा ने बताया कि वाहनों पर सैनिटाइजेशन के नाम पर उगाही की जा रही है और इस बारे में उन्होंने एक ज्ञापन भी जिला जिलाधिकारी को दिया। 


7.68 लाख के नकली नोट बरामद, दो गिरफ्तार

गुजरात में बनासकांठा जिले के पालनपुर में ₹768000 के नकली नोट बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया कि पालनपुर में एसओजी की टीम ने देर रात को लोगों को दो लोगों को गिरफ्तार किया और उनके पास से दो हाथ दो ₹2000 के 384 नकली नोट भी बरामद किए। 


कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई की मांग

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू चिन्ह की रिहाई की मांग कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने की है व इसके लिए वह गांधीगिरी और सत्याग्रह पर भी उतर आई है। उनका कहना है कि सेवा करने के एवज में जेल केवल और केवल अंग्रेजों के समय में होता था। दमन के विरोध में सत्याग्रह के जरिए करेंगे। 


रविवार, 7 जून 2020

ब्राजील: डब्ल्यूएचओ को छोड़ने की धमकी दी

अमेरिका के बाद ब्राजील ने भी वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) को छोड़ने की धमकी दी है। राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो ने डब्ल्यूएचओ पर वैचारिक पक्षपात का आरोप लगाया है। बोल्सोनारो ने रिपोर्टरों से कहा, ‘‘मैं अभी आपको बता रहा हूं, अमेरिका ने डब्ल्यूएचओ छोड़ दिया है, और हम भविष्य में इसके बारे में सोच रहे हैं। अगर डब्ल्यूएचओ ने वैचारिक पूर्वाग्रह के बिना काम करना शुरू नहीं किया तो हम इसे छोड़ देंगे।’’ बोल्सोनारो डब्ल्यूएचओ पर कोरोनावायरस को अच्छे हैंडल नहीं कर पाने का आरोप लगाते रहे हैं। 


यहां अब तक 35 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। ब्राजील ब्रिटेन को पछाड़कर दुनिया में दूसरा सबसे मौतों वाला देश बनने के करीब है। यहां पर संक्रमितों की संख्या 6.5 लाख के करीब पहुंच गई है। 


ऑस्ट्रेलिया की यात्रा से परहेज करें: चीन

चीन ने अपने नागरिकों को ऑस्ट्रेलिया न जाने की सलाह दी है। चीन के कल्चर एंड टूरिज्म मिनिस्ट्री ने नागरिकों को चेतावनी देते हुए कहा कि हाल ही में कोरोनावायरस के कारण ऑस्ट्रेलिया में चीनी और एशियाई लोगों के खिलाफ नस्लीय भेदभाव और हिंसा बढ़ी है। इसके साथ ही उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले चीनियों से भी सतर्क रहने को कहा है। ऑस्ट्रेलिया के पर्यटन मंत्री साइमन बर्मिंघम ने चीन की इस चेतावनी की जवाब दिया है। एबीसी न्यूज के मुताबिक साइमन ने कहा, ‘‘ऑस्ट्रेलिया दुनिया का सबसे सफल मल्टीकल्चरल माइग्रेंट सोसाइटी है। चीनी-ऑस्ट्रेलियाई समुदाय का भी इसमें महत्वपूर्ण योगदान है


दक्षिण कोरिया में 24 घंटे में 57 नए मामले मिले

दक्षिण कोरिया में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 57 नए मामले सामने आए हैं। रविवार को लगातार दूसर दिन यहां 50 से ज्यादा पॉजिटिव केस मिले। कोरिया के डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन सेंटर ने इसकी जानकारी दी। नए मामले सामने आने से ग्रेटर सिओल इलाके में नए क्लस्टर मिलने की चिंताएं बढ़ गई हैं।  देश में अब तक 11 हजार 776 मामले सामने आ चुके हैं और 273 मौतें हुई हैं। 10 हजार 552 लोग स्वस्थ भी हुए हैं।


मेक्सिको में मौतों का आंकड़ा 13 हजार के पार

मेक्सिको में पिछले 24 घंटे में 3600 नए मामले मिलने के बाद संक्रमितों की संख्या 1 लाख 13 हजार 500 के पार हो गई है। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अब तक 13 हजार 511 लोगों की मौत हुई है। यहां के महामारी विज्ञान के निदेशक लॉस लुइस अलोमिया ने शनिवार को ट्वीट कर कहा कि संक्रमण से 1 हजार 189 संदिग्ध मौतों की भी जांच की जा रही है।


ब्रिटेन में 15 जून से चर्च में कर सकेंगे प्रेयर

ब्रिटेन में सरकार ने 15 जून से लोगों को चर्च में प्रेयर करने की इजाजत दी है। हालांकि, इसके लिए उन्हें अकेले जाना होगा। प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन देश में लोगों को घर के बाहर खाना खाने और शादी समारोहों में शामिल होने की मंजूरी देने की योजना बना रहे हैं। हालांकि, सरकार ने देश के कई हिस्सों में अब भी स्कूल न खोलने का फैसला किया है।


इराक ने कर्फ्यू बढ़ाने का ऐलान किया

इराक ने कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या बढ़ने के बाद 13 जून से एक हफ्ते के लिए कर्फ्यू बढ़ाने का ऐलान किया है। ईराक के प्रधानमंत्री मुस्तफा अल खादिमी ने शनिवार को इसकी घोषणा की। देश में पिछले कुछ दिनों में 33 संक्रमितों की मौत होने के बाद सरकार ने यह फैसला किया।


पाकिस्तान में संक्रमितों की संख्या 1 लाख के करीब

पाकिस्तान में रविवार को संक्रमितों की संख्या 1 लाख के करीब पहुंच गई। यहां अब तक 2 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। पिछले 24 घंटे में 4 हजार 960 नए मामले आए हैं। बढते मामले के बावजूद प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि वे देश में सख्ती से लॉकडाउन लागू नहीं करेंगे।


दुनिया में अब तक 69.83 लाख संक्रमित

दुनिया में संक्रमण से मौत का आंकड़ा 4 लाख पार हो चुका है। अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 4 लाख 2 हजार 561 हो चुकी है। वहीं, संक्रमितों का आंकड़ा 69 लाख 98 हजार 191 हो गया है। कुल 34 लाख 21 हजार 218 लोग स्वस्थ हुए। ब्राजील ने कोरोना से जुड़े आंकड़े शनिवार को  वेबसाइट से हटा दिए। इस वेबसाइट पर देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या, मौत और इससे स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बताई जा रही थी। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने संक्रमितों की कुल संख्या जारी करना भी बंद कर दिया। अब तक ब्राजील में 6 लाख 72 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं।


हरियाणा में 4 हजार पार पहुंचे कोरोना संक्रमित

अब हरियाणा में 4143 हुए कुल कोरोना संक्रमित


हरियाणा में कोरोना मरीजों की संख्या 4 हजार पार कर गई है। प्रदेश में आंकड़ा तेजी से बढ़ता जा रहा। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 5 जून को प्रदेश में 3 हजार मरीज थे महज तीन दिन में ये चार हजार हो गए। इससे पहले की बात करें तो पहले 1 हजार मरीज 65 दिन में आए थे, इसके बाद अगले दो हजार 11 दिन में आए थे। 


रविवार की बात करें तो प्रदेशभर में 191 मरीज आए हैं, इसके बाद कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 4143 हो गई है। गुड़गांव में 78, फरीदाबाद में 55, नारनौल में 25, करनाल में 8, भिवानी में 6, नूंह में 5, पंचकूला में 5, हिसार में 3, पलवल में 3, झज्जर में 2, फतेहाबाद में 1 मरीज सामने आया। वहीं ठीक होने वाले मरीजों की बात करें तो 15 मरीज ठीक हुए, अब तक कुल 1295 को छुट्टी दी जा चुकी है। पलवल में 6, भिवानी में 5 और नारनौल में 4 मरीजों को छुट्टी मिली है। 


वाराणसी में अभी नहीं खुलेंगे सभी होटल, रेस्टोरेंट

राज्य सरकार ने भले ही 8 जून से रेस्टोरेंट, होटल को खोलने की अनुमति दी है। लेकिन, वाराणसी में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए इस पर रियायत न देने का निर्णय लिया है। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि धार्मिक स्थल, होटल और मॉल सोमवार को पूरी तरह से नहीं खुलेंगे। रेस्टोरेंट्स सोमवार से लेफ्ट-राइट के नियम के अनुसार खुल सकेंगे। मगर केवल 50 फीसदी ग्राहकों को बैठने की सीट ही वहां मिलेगी। जिन रेस्टोरेंट में 50 फीसदी से ज्यादा लोग पाए जाएंगे, उन्हें 30 जून तक पुनः बंद करा दिया जाएगा। ये रेस्टोरेंट होम डिलीवरी भी करा सकते हैं।


अनलॉक फेज-एक में कोरोनावायरस ने यूपी में रफ्तार पकड़ी

अनलॉक फेज-एक में कोरोनावायरस ने यूपी में रफ्तार पकड़ ली है। लॉकडाउन के चौथे चरण तक राज्य में रोज नए संक्रमितों की संख्या 100 से 150 के बीच होती थी, लेकिन अब 300 के पार नए केस मिल रहे हैं। बीते 24 घंटे में 382 नए मरीज मिले। शनिवार को फिरोजाबाद में 2 और मेरठ, कानपुर, रामपुर, मुरादाबाद, बुलंदशहर, सुल्तानपुर, बदायूं, बांदा, हाथरस में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। अब तक 2856 प्रवासी संक्रमित मिल चुके हैं। 5908 (58.4 प्रतिशत) मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 


यूपी: मास्क न पहनने पर कानपुर आईजी पर जुर्माना

राज्य में मास्क लगाना अनिवार्य है। इसकी अहमियत इस बात से समझी जा सकती है कि शनिवार को कानपुर में आईजी मोहित अग्रवाल का चालान कट गया। उन्होंने कुछ मिनट के लिए अपने मुंह से मास्क हटा दिया था। इसके बाद उन्होंने खुद चालान कटवाया और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि अगर कोई सड़क पर बिना मास्क के दिखाई पड़े तो उस पर कार्रवाई की जाए। 


मेरठ: पीएफआई का जिलाध्यक्ष मुफ्ती शहजाद गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश एटीएस की नोएडा यूनिट और मेरठ पुलिस ने पीएफआई (पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) के जिलाध्यक्ष मुफ्ती शहजाद को गिरफ्तार किया है। आरोपित गाजियाबाद के मुरादनगर का रहने वाला है। एटीएस ने उसके घर पर दबिश दी थी। वह 20 दिसंबर में मेरठ में सीएए (नागरिकता संशोधन कानून) के विरोध में हुई हिंसा मामले के बाद से फरार चल रहा था। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। एसपी सिटी का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ थाना नौचंदी और थाना लिसाड़ी गेट में भी केस दर्ज हैं, पुलिस को उसकी तलाश थी। 


वर्दी में डांस करने वाले दो सिपाही लाइन हाजिर

सिपाहियों ने अपने डांस का वीडियो टिकटॉक पर पोस्‍ट किया था


गोरखपुर. उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस का संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है। इस बीच आजकल सभी पर सोशल मीडिया ऐप टिकटॉक पर वीडियो बनाकर डालने और तुरंत मशहूर होने का जैसे चस्‍का चढ़ा है। हालांकि कई मामलों में उन्‍हें इसकी भारी कीमत भी चुकानी पड़ती है, पर यह शौक है कि रुकता नहीं है। ऐसा ही कुछ हुआ गोरखपुर के दो सिपाहियों के साथ। उन्होंने टिकटॉक पर डांस का अपना एक वीडियो डाला और चर्चा में आ गए पर इसके लिए उन्‍हें एसएसपी ने लाइनहाजिर भी कर दिया।


गोरखपुर जिले के गोला थाने पर तैनात पर सिपाही विवेक कुमार और प्रदीप कुमार ने पुलिस की वर्दी में एक डांस वीडियो बनाया और टिकटॉक पर उसे अपलोड कर दिया। कुछ देर में वह चर्चा का केंद्र बन गए। लेकिन दिक्‍कत तब पैदा हुई जब वरिष्‍ठ अधिकारियों की त्‍यौरियां चढ़ने लगीं। हालांकि, दोनों ने तर्क दिया कि डांस करने में गलत क्‍या है लेकिन सवाल उठने लगा कि इस तरह का वीडियो पोस्‍ट करके उन्‍होंने सरकारी वर्दी की गरिमा नहीं रखी।


चर्चित शिक्षिका: गिरफ्तार अनामिका निकली प्रिया जाटव

उत्तर प्रदेश के 25 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में नौकरी करने के फर्जीवाड़े में नया खुलासा हुआ है। जिस अनामिका सिंह को पुलिस ने शनिवार को कासगंज से पकड़ा है, उसका असली नाम प्रिया जाटव है।  स्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में संविदा पर लगने वाली नौकरी में दस्तावेज की जांच नहीं होती है। साक्षात्कार के दौरान ही असली अभिलेख देखे जाते हैं। चयन मेरिट के आधार पर होता है। ऐसे में अनामिका के दस्तावेजों को आधार बनाया, क्योंकि इसमें ग्रेजुएशन को छोड़ कर हाईस्कूल से इंटर तक 76 फीसद से ज्यादा अंक हैं। जनपद कासगंज में पकड़ी गई कथित अनामिका (असली नाम प्रिया जाटव) के अनुसार, उसकी मुलाकात गोंडा के रघुकुल विद्यापीठ में बीएससी करते वक्त ही मैनपुरी निवासी राज नाम के व्यक्ति से हुई थी। उसने प्रिया को नौकरी की सलाह दी। एक लाख रुपए में दस्तावेज पर नौकरी लगवाने का वायदा किया। 


शोपियां के रेबन गांव में 3 आतंकवादी ढेर

दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले के रेबेन इलाके में रविवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी है। सुरक्षाबलों ने अब तक 3 आतंकवादियों को ढेर किया है। इनकी पहचान नहीं हो पाई है। रेबन गांव में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना के बाद सीआरपीएफ, राष्ट्रीय राइफल्स और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। इसी दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी।


ऑटो: देशभर में जून में करो की बिक्री बढ़ने की उम्मीद

मई माह के दौरान ऑटो इंडस्ट्री ने करीब 60 हजार कारें बेची थीं, हमें उम्मीद है कि जून माह के दौरान ऑटो कंपनियां एक लाख कार बेच पाएंगी। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) के सीईओ ने कहा कि देशभर में कुल 25 हजार वाहनों के डीलर हैं। इनमें से 90 फीसदी डीलरशिप खुल गई हैं। दो-तीन और चार पहिया वाहनों की बिक्री 15 से 20 फीसदी हो रही है।


राजस्थान में रविवार को 48 नए कोरोना संक्रमित मिले

राजस्थान में रविवार को 48 नए कोरोना संक्रमित मिले। इनमें जयपुर में 24, भरतपुर में 4, झुंझुनू और कोटा में 3-3, चित्तौड़गढ़ में 2, अलवर, बांसवाड़ा, भीलवाड़ा, दौसा, जालौर, नागौर, सवाई माधोपुर, सिरोही, टोंक और झालावाड़ में 1-1 पॉजिटिव मिला। दूसरे राज्य से आए 2 लोग भी संक्रमित मिले। इसके साथ कुल संक्रमितों का आंकड़ा 10385 पहुंच गया। 


उत्तरप्रदेश देश का छठा राज्य बना, संक्रमितों की संख्या 10 हजार के पार

अनलॉक -1 में राजस्थान के बाद उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 10 हजार के पार हो गई। इसके साथ, उत्तरप्रदेश देश का छठा राज्य बन गया, जहां कोरोना के मामले 10 हजार 103 से ज्यादा हो गए। आंकड़े बता रहे हैं कि उत्तर प्रदेश में संक्रमण प्रवासियों की वजह से भी बढ़ा है। 2870 से ज्यादा प्रवासी संक्रमित मिले हैं। राज्य में 15 लाख से भी ज्यादा प्रवासी और मजदूर अलग-अलग राज्यों से लौट चुके हैं। 


देश में अब 2.47 लाख कोरोना केस

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 लाख 47 हजार 196 हो गई है। संक्रमण में तेजी से इजाफा हो रहा है। पिछले छह दिन में भारत में 56121 केस बढ़े हैं। अगर यही रफ्तार रही तो भारत अगले चार दिन में ब्रिटेन को भी पीछे छोड़ देगा और पांचवें नंबर पर आ जाएगा, क्योंकि पिछले छह दिन से भारत में रोजाना औसतन 9353 केस बढ़ रहे हैं। 


10 जून से शराब पर से 70% लेवी हटाई जाएगी

दिल्ली सरकार ने यह भी बताया है कि लॉकडाउन के बीच शराब पर जो 70% अतिरिक्त चार्ज लगाया गया था, वह 10 जून से हटा लिया जाएगा। हालांकि, सरकार ने शराब पर वैट 20% से बढ़ाकर 25% कर दिया है।


दिल्ली के अस्पतालों में दिल्लीवालों का ही इलाज होगा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बताया कि कैबिनेट ने फैसला किया है कि दिल्ली सरकार के अंतर्गत आने वाले सरकारी और निजी अस्पतालों में सिर्फ दिल्ली के लोगों का इलाज होगा। वहीं, केंद्र सरकार के हॉस्पिटल सभी के लिए खुले रहेंगे। दोनों सरकारों के अस्पतालों में 10-10 हजार बेड हैं। उन्होंने यह भी बताया कि 8 जून से सभी रेस्तरां, मॉल्स और धार्मिक स्थल खुलने जा रहे हैं। 


केजरीवाल ने बताया कि उनकी सरकार ने पिछले हफ्ते दिल्ली के लोगों की राय मांगी थी। उनमें से 90 फीसदी लोगों का कहना है कि दिल्ली के अस्पताल कोरोना के रहने तक दिल्ली के लोगों के लिए होने चाहिए। सरकार ने इस पर 5 विशेषज्ञों की कमेटी बनाई थी। उसने भी अपनी रिपोर्ट में कहा है कि दिल्ली में जून के अंत तक 15 हजार बेड की जरूरत होगी। 


शुक्रवार, 5 जून 2020

ADVT


ADVT


ADVT


ADVT


हरियाणा में मरीजों का आंकड़ा 3293 पहुंचा

प्रदेश में यूएसए से लौटे 21 लोगों, 14 इटली के नागरिक और 133 जमातियों को मिलाकर संक्रमितों का आंकड़ा 3290 पर पहुंच गया है। इनमें सबसे ज्यादा गुड़गांव में 1410, फरीदाबाद में 522, सोनीपत में 261, झज्जर में 105, रोहतक में 110, पलवल में 86, नूंह में 82, करनाल में 74, नारनौल में 73, अंबाला में 70, हिसार में 69, पानीपत में 66, भिवानी में 57, सिरसा में 48, कुरुक्षेत्र में 46, रेवाड़ी में 34, जींद व कैथल में 33-33, पंचकूला में 27, फतेहाबाद में 30, चरखी-दादरी में 13 तथा यमुनानगर में 9 संक्रमित मरीज हैं।


फतेहाबाद में आरपीएफ का सब इंस्पेक्टर संक्रमित मिला

हरियाणा में अनलॉक-1 का शुक्रवार को पांचवां दिन है। कोरोना मरीजों की संख्या प्रदेश के हर जिले में बढ़ रही है। शुक्रवार को फतेहाबाद में एक रेलवे पुलिस फोर्स का सब इंस्पेक्टर कोरोना संक्रमित मिला है। कुछ दिन पहले फतेहाबाद के जाखल में रेलवे पुलिस फोर्स का प्रभारी कोरोना संक्रमित मिला था। अब संक्रमित मिला सब इंस्पेक्टर उसी के संपर्क में आया था। सब इंस्पेक्टर व अन्य स्टाफ को क्वारैंटाइन किया हुआ था। उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फतेहाबाद में शुक्रवार को तीन मरीज मिले हैं। फतेहाबाद में कुल 30 संक्रमित हो गए हैं। 


राज्य में शुक्रवार को 68 नए केस सामने आए

राज्य में शुक्रवार को 68 नए केस सामने आए। इनमें झालावाड़ में 23, भरतपुर में 20, जयपुर में 16, बारां में 4, कोटा में 2 और सवाई माधोपुर में 1 मरीज मिला है। वहीं, 2 दूसरे राज्य से आए व्यक्ति भी संक्रमित मिले हैं। इस तरह राज्य में अब तक 9930 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, अब तक संक्रमण से 213 की जान जा चुकी है।


बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4452 हो गई

बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4452 हो गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 126 नए मरीज मिले हैं और तीन लोगों ने दम तोड़ दिया। राज्य में अब तक 88313 सैंपल की जांच हो चुकी है। करीब 21 लाख प्रवासी मजदूर बिहार आ चुके हैं और इनमें से 11 लाख लोग क्वारैंटाइन पीरियड पूरा कर अपने घर लौट चुके हैं।


कोरोना: देश में अब तक 2 लाख 27 हजार 273 केस

श में कोरोनावायरस से संक्रमितों की संख्या 2 लाख 27 हजार 273 हो गई। उधर, देश में लगातार टेस्टिंग बढ़ाई जा रही है। इंडियन काउंसल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने शुक्रवार को बताया कि चार जून को 1 लाख 39 हजार 485 टेस्ट हुए, जो अब तक का सबसे ज्यादा आंकड़ा है। इससे पहले 2 जून को 1 लाख 37 हजार 158 टेस्ट हुए थे। वहीं, 1 जून को 1 लाख 28 हजार 868 जांच हुईं। इस तरह अब तक 43 लाख 86 हजार 376 टेस्ट हो चुके हैं। 


चीन: 40 छात्रों और शिक्षकों पर सुरक्षाकर्मी ने चाकू से हमला किया

चीन के एक स्कूल में सुरक्षाकर्मी ने 40 छात्रों और शिक्षकों पर चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। चीन की सरकारी मीडिया ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। यह घटना गुआंग्सी प्रांत के एक स्कूल की है। पुलिस के मुताबिक, घटना का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है। सुरक्षाकर्मी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है।


पिछले कुछ सालों से चीन के कई हिस्सों में असंतुष्ट लोगों द्वारा चाकूबाजी की घटनाएं बढ़ गई हैं। हमलावर अपना गुस्सा निकालने के लिए सार्वजनिक परिवहन या मुख्य रूप से किंडरगार्टन और प्राथमिक स्कूलों को निशाना बनाते रहते हैं।


इटली: उत्तरी इटली सबसे ज्यादा प्रदूषित, यहां मृत्युदर 12%

उत्तरी इटली के लोम्बार्डी और एमिलिया रोमाग्ना इलाके में मृत्यु दर बाकी इटली (4.5%) की तुलना में 12% थी। इसकी प्रमुख वजहों में एक प्रदूषण भी है। रिसर्च के अनुसार, हवा से फैले छोटे कणों ने वायरस फैलाया। इटली के अन्य स्थानों की तुलना में पीओ घाटी में प्रदूषण अधिक है। शोधकर्ताओं ने एक अन्य रिसर्च का हवाला देते हुए कहा है कि इंफ्लूएंजा, सांस नली को प्रभावित करने वाले अन्य वायरस और चेचक वायु कणों के सहारे फैले हैं। लिहाजा, मानव संपर्क के अलावा प्रदूषण में कमी भी वायरस के फैलाव को रोकने का एक रास्ता हो सकता है।


अमेरिकाः जो इलाके ज्यादा प्रदूषित वहां 15% मृत्यु दर रही

हॉवर्ड यूनिवर्सिटी के एक अध्ययन से पता चलता है कि अमेरिका में जहां प्रदूषण का स्तर अधिक है, वहां कोरोना से मृत्यु दर 15% रही। यानी जो व्यक्ति 2.5 पीएम के उच्च स्तर के प्रदूषित इलाके में कई दशक से रह रहा है, उसे कोरोना होने पर मौत की आशंका 15% बढ़ जाती है। स्टडी के अनुसार, कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित अमेरिका के कई इलाकों में पीएम 2.5 का स्तर 1 क्यूबिक मीटर में 13 माइक्रोग्राम रहा। यह अमेरिकी औसत 8.4 से बहुत अधिक है। अगर मैनहट्‌टन में एक माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर कम प्रदूषण कण होते, तो शायद 248 मौतें कम होतीं।


अमेरिका : प्रर्दशनकारी टेस्ट कराएं

अमेरिका में संक्रमण का सबसे ज्यादा असर न्यूयॉर्क राज्य पर पड़ा है। मुश्किल तब और बढ़ गई जब अश्वेत नागरिक जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद विरोध प्रदर्शन हुए। ये अब भी जारी हैं। इनमें ज्यादातर लोगों ने मास्क नहीं पहने। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन तो बिल्कुल नहीं हुआ। अब गवर्नर एंड्रू क्यूमो ने कहा है कि विरोध प्रर्दशन में हिस्सा लेने वाले सभी लोगों को टेस्ट कराना चाहिए। क्यूमो के मुताबिक, करीब 30 हजार लोगों को टेस्ट कराना चाहिए। प्रशासन इसके लिए नियम भी बना सकता है। 


दुनिया में अब तक 66.97 लाख संक्रमित

दुनिया में संक्रमितों का आंकड़ा 66 लाख 97 हजार 573 हो गया है। कुल 32 लाख 44 हजार 386 लोग स्वस्थ हुए। 3 लाख 93 हजार 117 लोगों की मौत हो चुकी है। ब्राजील संक्रमण के कुल मामलों के लिहाज से अमेरिका के बाद दूसरे नंबर चल ही रहा था। अब मौतों के मामले में वो तीसरे पायदान पर पहुंच गया है। पहले नंबर पर अमेरिका और दूसरे पर ब्रिटेन है। यहां शुरुआती लापरवाही अब सरकार को महंगी पड़ रही है।


फर्जीवाड़ा: 13 महीनों तक 25 जिलों से ली सैलरी

सरकार को लगाया कई करोड़ का चुना 


लखनऊ। एक शिक्षिका ने इसी दौरान एक-दो नहीं 25 जिलों में एक साथ काम करके एक करोड़ से भी अधिक रुपया कमा लिया। अब यह फर्जीवाड़ा खुलने के बाद शिक्षिका से रकम वसूली की तैयारी के साथ केस भी दर्ज किया गया है। लॉकडाउन में प्रदेश के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में साइंस की टीचर ने बड़ा गुल खिलाया है। एक साथ प्रदेश के के 25 जिलों में नौकरी हथियाने के साथ हर जगह से सैलरी भी ली। अनामिका शुक्ला नाम की इस साइंस टीचर ने एक साथ 25 जिलों के स्कूलों में काम करके एक करोड़ से अधिक रुपया तनख्वाह के रूप में वसूला है। अब शिक्षिका के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है। अनामिका शुक्ला की प्रयागराज और अंबेडकरनगर के साथ सहारनपुर, बागपत, अलीगढ़ जैसे जिलों के कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में तैनाती मिली है। टीचरों की नियुक्ति कॉन्ट्रेक्ट पर होती है और उन्हेंं हर महीने 30 हजार रुपये की तनख्वाह मिलती है।


अनामिका शुक्ला ने एक वर्ष में वेतन के रूप में लगभग एक करोड़ रुपये कमाये। इस दौरान वह एक साथ 25 जिलों में काम करती रहीं और किसी को भनक तक नहीं लगी। विभाग ने जब शिक्षकों का डेटाबेस बनाया तो मामला सामने आया। अब इनके खिलाफ जांच का आदेश दिया गया है। बेसिक शिक्षा विभाग के अनुसार, अब शिक्षकों का डिजिटल डेटाबेस बनाया गया तो पता चला कि अनामिका शुक्ला को प्रदेश के जिलों में 25 विभिन्न स्कूलों में नियोजित किया गया था। हर जगह से उनके खाते में सैलरी भी आ रही थी। एक बार रिकॉर्ड अपलोड होने के बाद, यह पाया गया कि अनामिका शुक्ला, एक ही व्यक्तिगत विवरण के साथ 25 स्कूलों में सूचीबद्ध थीं।


एनजीओ का काम दिलाने के बहाने आइएएस ने किया दुष्कर्म

आइएएस जनक पाठक पर महिला ने एनजीओ का काम दिलाने का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने बतौर साक्ष्य वाइस रिकार्डिंग के साथ ही तस्वीरें भी प्रस्तुत की हैं। महिला की शिकायत मिलते ही प्रदेश के प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।  महिला का आरोप है कि वह तत्कालीन कलेक्टर जनक पाठक के पास समस्या लेकर गई थी। तब से उसकी पहचान हुई और बातचीत होने लगी। इस बीच कलेक्टर पाठक ने महिला को एनजीओ का काम दिलाने का झांसा दिया। महिला का आरोप है कि 15 मई को कलेक्टर ने कलेक्टेरेट में ही अपने चैंबर के रेस्ट रूम में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। महिला का यह भी आरोप है कि इसके बाद से उसके साथ कई बार कलेक्टर ने शारीरिक संबंध बनाया। हर बार झांसा देते रहे कि जल्द ही उसे एनजीओ को काम मिल जाएगा, लेकिन डेढ़ माह बाद भी महिला को काम नहीं मिला। कलेक्टर की इस हरकत के बाद महिला ने मामले की शिकायत आला अधिकारियों के माध्यम से राज्य शासन तक पहुंच गई। महिला ने साक्ष्य के तौर पर मैसेज, बातचीत की रिकार्डिंग और अश्लील तस्वीर भी प्रस्तुत की है। इसके बाद शासन हरकत में आ गया है। 


गुरुवार, 4 जून 2020

नोएडा प्राधिकरण में वाणिज्यिक विभाग में तैनात एक बाबू कोरोना संक्रमित मिला

नोएडा प्राधिकरण में बुधवार को वाणिज्यिक विभाग का एक बाबू (सहायक) कोरोना संक्रमित मिला है, उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु माहेश्वरी के निर्देश पर आनन-फानन में बीमार चल रहे एक ओएसडी समेत चार कर्मचारियों को कोरोना जांच कराई गई। वाणिज्यिक, संस्थागत समेत भवन विभाग को सील कर करीब 35 कर्मचारियों को होम क्वारंटाइन का आदेश जारी कर दिया गया है। 


नोएडा प्राधिकरण के व्यावसायिक विभाग में तैनात एक बाबू (सहायक) में पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहा था। आखिरी बार बृहस्पतिवार को कार्यालय में आया था। सेक्टर-135 स्थित एक निजी अस्पताल में उसकी जांच कराई गई तो रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। उसे चाइल्ड पीजीआइ के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। बुधवार को जैसे ही इस मामले की जानकारी प्राधिकरण आलाधिकारियों को लगी, तत्काल वाणिज्यिक विभाग समेत संस्थागत व भवन विभाग को खाली करने का आदेश जारी कर दिया गया। लिहाजा इन्हें भी सील कर संक्रमणमुक्त करने का काम शुरू किया गया।


नोएडा: पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ सड़क पर उतरे बीजेपी कार्यकर्ता

उत्तर प्रदेश के नोएडा में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ सड़क पर उतर आए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, भाजपा कार्यकर्ता बृहस्पतिवार सुबह से नोएडा सेक्टर-24 थाने के बाहर बैठे हैं और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। उनका कहना है कि नोएडा में पुलिस भाजपा कार्यकर्ताओं का बेवजह उत्पीड़न कर रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने यूपी पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क जाम करनी शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक, नोएडा में भाजपा कार्यकर्ता के उत्पीड़न के खिलाफ भाजपा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता नोएडा ने पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल लिया है। बृहस्पतिवार सुबह मनोज गुप्ता पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सेक्टर 24 थाने के बाहर धरने पर बैठे हैं। कार्यकर्ताओ के अनुसार पुलिस बीजेपी के कर्यकर्ताओ को परेशान करती है।  


हरियाणा: स्टेट कोविड नोडल अधिकारी, उनकी पत्नी और बेटी हुई कोरोना संक्रमित

हरियाणा में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 3 हजार पार कर गया है। बड़ी चिंता की बात ये है कि स्टेट कोविड के नोडल अधिकारी एवं पीजीआई के सीनियर प्रोफेसर ध्रुव चौधरी, उसकी पत्नी और बेटी भी कोरोना संक्रमित पाए गए है। नोडल अधिकारी के कोरोना से संक्रमित पाए जाने पर पीजीआई प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। शुरुआत से ही डॉक्टर ध्रुव चौधरी फ्रंट पर कोरोना के खिलाफ लड़ रहे हैं, उनके नेतृत्व में करीब 100 सदस्यों की टीम रोहतक पीजीआई में काम कर रही है। 


अब अन्य डॉक्टरों व कर्मचारियों के सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए है, जबकि नोडल अधिकारी व उनके परिवार के सदस्यों को भर्ती किया गया है। एक फरवरी को देश में कोरोना वायरस की आहट के साथ ही पीजीआई प्रबंधन ने पल्मोनरी क्रिटिकल केयर विभागाध्यक्ष डॉ. ध्रुव चौधरी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी। 


लॉकडाउन में छूट के साथ मनमानी करने वालों पर प्रशासन की सख्ती

रायपुर. लॉकडाउन में छूट के साथ मनमानी करने वालों पर प्रशासन की सख्ती जारी है। शहर में एक दुकानदार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी इस वजह से क्योंकि उसने दुकान 7 बजे के बाद भी खोलकर रखी थी। राजधानी में सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक मार्केट खोलने का समय निर्धारित किया गया है। इसके बाद भी कारोबारी देर शाम तक अपनी दुकानें खोलकर रखते हैं। लगातार अपील और चेतावनी के बाद भी समय पर दुकान नहीं बंद करने वालों के खिलाफ अब पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी हैं। मिठाई दुकान संचालक को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उसकी दुकान को भी सील कर दिया है। 


भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ फिर नोटिस जारी

छत्तीसगढ़ की रायपुर पुलिस ने भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा को नोटिस जारी किया है। उन्हें 8 जून को उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। सिविल लाइंस थाना पुलिस की ओर से यह तीसरा नोटिस है। वहीं प्रदेश के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने बुधवार को कहा है कि पात्रा के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। भाजपा प्रवक्ता के ऊपर पूर्व प्रधानमंत्रियों के खिलाफ अापत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है।


सिविल लाइन सीएसपी नसर सिद्दीकी का कहना है कि संबित पात्रा को तीन बार नोटिस भेजी जा चुकी है। अब तक वे ना तो उपस्थित हुए हैं और ना ही उनकी ओर से कोई जवाब आया है। उन्होंने कहा, अगर 8 जून को भी पेश नहीं होते हैं तो एक बार और नोटिस भेजा जा सकता है। इसके बाद भी अगर वह नहीं आए या कोई जानकारी नहीं दी तो विधिक अभिमत लेकर एक पक्षीय कार्रवाई भी उनके खिलाफ की जा सकती है।


छत्तीसगढ़: दुष्कर्म के आरोपी आईएएस जनक प्रसाद पाठक सस्पेंड

छत्तीसगढ़ में दुष्कर्म के आरोप में घिरे आईएएस अधिकारी जनक प्रसाद पाठक को गुरुवार को सस्पेंड कर दिया गया। आईएएस पाठक पर जांजगीर जिले का कलेक्टर रहते हुए अपने चैंबर में महिला से दुष्कर्म का आरोप है। इस संबंध में बुधवार देर शाम एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चीफ सेक्रेट्री आरपी मंडल को कार्रवाई के निर्देश दिए थे।


ADVT


हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन के इस्तेमाल से संक्रमण नहीं रोका जा सकता: रिपोर्ट

वैज्ञानिकों ने बुधवार को कहा कि संक्रमित होने के बाद मलेरिया की दवा हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन के इस्तेमाल से इसे नहीं रोका जा सकता है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प हमेशा से इसे इलाज के लिए कारगर बताते रहे हैं, लेकिन क्लिनिकल ट्रायल के नतीजे आने के बाद वैज्ञानिकों ने कहा कि इससे संक्रमण रोकने में मदद नहीं मिलती है। अमेरिका और कनाडा के 821 लोगों पर इसका टेस्ट किया गया था।


मैक्सिको: 1 दिन में 1000 से ज्यादा जान गई

मैक्सिको में 24 घंटे में 1092 लोगों की जान गई है और 3912 नए मामले मिले हैं। एक दिन पहले यहां 470 मौतें हुई थीं। देश में संक्रमितों का आंकड़ा एक लाख से ज्यादा हो गया है। वहीं, अब तक 11 हजार 729 लोगों की मौत हो चुकी है।


ब्राजील: 24 घंटे में 1349 मौतें

ब्राजील में 24 घंटे में 1349 लोगों ने दम तोड़ा है। यह दक्षिण अमेरिका का सबसे प्रभावित देश है। यह मरने वालों का कुल आंकड़ा 32 हजार 568 हो गया है, जबकि 5 लाख 84 हजार 562 लोग संक्रमित हो चुके हैं। अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा मरीज यही हैं।


ब्रिटेन: 39 हजार से ज्यादा मौतें

ब्रिटेन आने वाले यात्रियों को 14 दिन तक आइसोलेशन में रहना होगा। वहीं, नियम तोड़ने पर 95 हजार रुपए (1000 पाउंड) जुर्माना या जेल हो सकती है। गृह मंत्री प्रीति पटेल ने बुधवार को इस बात की पुष्टि की। सरकार के इस फैसले को कुछ एयरलाइंस कंपनियों ने बेकार बताया है। वहीं, यहां एक दिन में 359 लोगों की जान गई है और 1871 मरीज मिले हैं। यहां मौतों का कुल आंकड़ा 39 हजार 728 हो गया है। वहीं, दो लाख 79 हजार 856 संक्रमित हैं।


अमेरिका: 20 हजार से ज्यादा नए मामले

अमेरका में बुधवार को 20 हजार से ज्यादा मरीज मिले हैं, जबकि 1083 लोगों की जान गई है। यहां देशभर में अश्वेत व्यक्ति जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के विरोध में प्रर्दशन जारी है। इसकी वजह से संक्रमण बढ़ने का खतरा बढ़ गया है। देश में अब तक 19 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, 1 लाख 9 हजार 142 लोगों की जान जा चुकी है।


दक्षिण अमेरिका: 9.86 लाख संक्रमित

महामारी का एपिसेंटर अब दक्षिण अमेरिका बनता जा रहा है। महाद्वीप में अब तक संक्रमण के 9 लाख 86 हजार से ज्यादा मामले मिल चुके हैं। यहां सबसे ज्यादा संक्रमित देश ब्राजील है, जहां 5 लाख 84 हजार से ज्यादा केस हैं। यह कुल आंकड़ों का 59% है। वहीं, द.अमेरिका में अब तक 44 हजार 319 मौतें हुई हैं, जबकि ब्राजील में केवल 32 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।


पाकिस्तान चीन से भी आगे निकला, 85 हज़ार से ज्यादा मरीज हुए

पाकिस्तान में संक्रमितों की संख्या 85 हजार 264 हो गई है। यहां भी मरीजों की संख्या चीन से ज्यादा हो गई है। संक्रमण के मामले में यह 17वां सबसे प्रभावित देश बन गया है। वहीं, चीन में अब तक 83 हजार 22 मामले हो चुके हैं।


दुनिया में अब तक 65.73 लाख संक्रमित

दुनिया में संक्रमितों का आंकड़ा 65 लाख 73 हजार 568 हो गया है। इस दौरान कुल 31 लाख 70 हजार 532 लोग स्वस्थ हुए। 3 लाख 88 हजार 41 लोगों की मौत हो चुकी है। रूस की सीमा से सटे एक चीनी शहर मुदानजियांग की पूरी आबादी का कोरोना टेस्ट कराया जाएगा। यहां की कुल आबादी 28 लाख है। पिछले हफ्ते यहां 15 बिना लक्षण वाले मरीज मिले थे। इसके साथ ही यह कोरोना का एपिसेंटर रहे वुहान के बाद दूसरा शहर होगा, जहां पूरी आबादी का टेस्ट किया जाएगा। उधर, दक्षिण अमेरिका के सबसे प्रभावित देश ब्राजील में 32 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। 


ज्यादती करने वाले पुलिसकर्मियों पर हो रही कार्रवाई

एटलांटा में भी पुलिस की प्रदर्शनकारियों से ज्यादती सामने आई। यहां पुलिस को कार में बैठे दो प्रदर्शनकारियों को उनकी कार से घसीट कर बाहर निकालते देखा गया। इन दोनों पुलिसकर्मियों ने पहले कार का कांच तोड़ डाला, इसके बाद प्रदर्शनकारियों को बाहर निकालकर उनसे बदसलूकी की। इसमें शामिल दोनों पुलिसकर्मियों को नौकरी से निकाल दिया गया है। लुइसविल, केंटकी में दो पुलिसकर्मियों को एक व्यक्ति को शूट करने के बाद सेवा से हटा दिया गया। इन पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई के दौरान अपना बॉडी कैमरा एक्टिवेट नहीं किया था। उटाह में एक प्रदर्शनकारी को बेरहमी से लाठियों से पीटने के मामले में जांच की जा रही है।


पुलिस प्रदर्शनकारियों पर केमिकल का इस्तेमाल कर रही

कई राज्यों में पुलिस ने विरोध कर रहे लोगों पर केमिकल और रबर बुलेट का इस्तेमाल किया। पुलिस का कहना है कि वे लूट और हिंसा रोकने के लिए ऐसा करने पर मजबूर हैं। वहीं, प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पुलिस बेवजह ऐसा कर रही है। देश के कई हिस्सों से ऐसे वीडियो फुटेज और तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें पुलिस रबर बुलेट और आंसू गैस के गोले दागते नजर आ रही है। नॉर्थ कैरोलिना में प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए केमिकल एजेंट का इस्तेमाल किया गया। यहां प्रदर्शनकारी को एआर राइफल और 30 राउंड मैगजीन के साथ गिरफ्तार किया।


लॉस एंजिल्स में नेशनल गार्ड की मौजूदगी में प्रदर्शन

प्रदर्शन को देखते हुए देश के 40 शहरों में कर्फ्यू लगाया गया है। लॉस एंजिल्स में कर्फ्य लागू होने और नेशन गार्ड्स की मौजूदगी के बावजूद शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन किया गया। विरोध कर रहे लोग पुलिस मुख्यालय और सिटी हॉल के सामने भारी संख्या में जुटे। प्रदर्शन के दौरान लॉस एंजिल्स के मेयर एरिक गार्केटी सम्मान में घुटनों के बल बैठे नजर आए। पोर्टलैंड में 10 हजार से ज्यादा लोगों ने प्रदर्शन किया। इस बीच सिएटल ने कर्फ्यू 6 जून तक बढाने की घोषणा की। न्यूयॉर्क के मेयर बिल डे ब्लासियो ने भी इसे 7 जून तक बढ़ाने का फैसला किया। कई दूसरे राज्य भी इस पर विचार कर रहे हैं।


ADVT


लिंकन के बाद मैंने अश्वेतों के लिए सबसे ज्यादा काम किया: ट्रम्प

अमेरिका में अश्वेत नागरिक जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस के हाथों मौत के बाद 8 दिन से प्रदर्शन जारी है। भारी संख्या में सुरक्षाबल के तैनात होने के बाद हिंसा कम हुई है। हालांकि, देश के कई राज्यों में शांतिपूर्ण ढंग से अब भी प्रदर्शन हो रहे हैं। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार को कहा कि मेरी सरकार ने पूर्व राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन के बाद अश्वेत समुदाय के लिए सबसे ज्यादा काम किया है।


उन्होंने कहा, ‘अश्वेतों के कॉलेजों के लिए फंड की गारंटी दी, क्रिमिनल जस्टिस रिफॉर्म लाया गया। देश में अश्वेतों में बेरोजगारी, गरीबी और अपराध दर सबसे कम है।’ उन्होंने डेमोक्रेट्स के जो बिडेन पर पिछले 40 साल में अश्वेतों के लिए कुछ भी नहीं करने का आरोप भी लगाया। 


ट्रम्प ने 16 जून से चीन की सभी फ्लाइट्स की एंट्री बैन की

चीन और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। अमेरिका ने बुधवार को 16 जून से चीन की सभी फ्लाइट्स की एंट्री पर बैन लगा दिया है। इसके जवाब में चीन ने गुरुवार को कहा कि वह अमेरिकी एयरलाइंस को अपने देश में सीमित उड़ानों की अनुमति देगा।


चीन में कोरोनावायरस के चलते अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। लेकिन, अब विदेशी एयरलाइंस को सीमित उड़ानों की अनुमति दी जाएगी। इसके साथ ही अमेरिकी एयरलाइंस पर लगी पाबंदी भी हट जाएगी।


मोदी ने मॉरिसन को भारत आने का न्यौता दिया

मोदी ने कहा- हम पर्सनली नहीं मिल सके, इसका अफसोस है। हालात सुधरने के बाद आप परिवार के साथ भारत आने का प्लान बनाएं। पिछले कुछ सालों में हमारा तालमेल अच्छा रहा है। यह खुशी बात है कि हमारे संबंधों की बागडोर आप जैसे मजबूत और दूरदर्शी नेता के हाथ में है।


भारत आपदाओं से अच्छी तरह निपट रहा: मॉरिसन

मॉरिसन ने मोदी से कहा कि हम पहली बार वर्चुअल फार्मेट में बात कर रहे हैं। भारत-ऑस्ट्रेलिया के मूल्य और लोकतंत्र एक जैसे हैं। दुनिया तकनीक के जरिए आगे बढ़ रही है और आज की बातचीत इसका उदाहरण है। कोरोना और दूसरी आपदाओं पर मॉरिसन ने कहा कि वाकई सभी देशों के लिए काफी मुश्किल वक्त है। अम्फान तूफान और विशाखापट्टनम में गैस लीक जैसे हादसे हुए। इस दौरान आपने बार फिर खुद को साबित किया।


भारत-ऑस्ट्रेलिया के संबंध इंडो पैसिफिक क्षेत्र के लिए अहम: मोदी

मोदी ने कहा कि हमारे नागरिकों की अपेक्षाएं बढ़ गई हैं। आज जब अलग-अलग तरह से डेमोक्रेटिव वैल्यू को कमजोर किया जा रहा है तो हमें आपसी संबंध मजबूत करने चाहिए। ये सिर्फ दो देशों के लिए नहीं, बल्कि पूरे इंडो पैसिफिक क्षेत्र के लिए जरूरी है। दुनिया को कोरोना महामारी से निकालने के लिए कॉर्डिनेटिव अप्रोच की जरूरत है। भारत ने इसे मौका माना है। हमने बड़े स्तर पर रिफार्म प्रोसेस शुरू की है, जल्द इसके नतीजे सामने आएंगे।


ट्रम्प ने समाज बांटने की कोशिश की: मैटिस

अमेरिका के पूर्व रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस ने ट्रम्प पर समाज में विभाजन को बढ़ाने और अधिकारों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इस मामले को ट्रम्प ने जिस तरह हैंडल किया है, वह इससे डरे हुए हैं। जेम्स मैटिस ने 2018 में रक्षा मंत्रालय से इस्तीफा दे दिया था। वह सीरिया से सैनिकों की वापसी की ट्रम्प की घोषणा से नाराज थे।  यह पहली बार है जब अटलांटिका मैग्जीन में उनका लेख आया, जिसमें उन्होंने ट्रम्प प्रशासन की कड़ी आलोचना की है। मैटिस ने लिखा, ‘‘डोनाल्ड ट्रम्प मेरे जीवनकाल के पहले ऐसे राष्ट्रपति हैं जिन्होंने अमेरिकियों को एकजुट करने की कोशिश नहीं की, यहां तक कि इसका दिखावा तक नहीं किया। उन्होंने हमें बांटने की कोशिश की।’’


अमेरिका: प्रदर्शनकारियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया

अमेरिका के मिनेसोटा में अश्वेत जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद शुरू हुए प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान वॉशिंगटन डीसी में भारतीय दूतावास के बाहर महात्मा गांधी की प्रतिमा को भी नुकसान पहुंचाया गया। अमेरिका की पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि फ्लॉयड की मौत से गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा में स्प्रे पेंट कर दिया। 


मंगलवार, 2 जून 2020

ADVT


दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर सिर्फ पास वालों को इजाजत

अनलॉक-वन में दिल्ली से सटे नोएडा और गाजियाबाद बॉर्डर पर लोगों को आवाजाही की अनुमति नहीं मिली है। सोमवार सुबह से पुलिस दिल्ली जाने-आने वालों की सख्त जांच कर रही है। सिर्फ पास वालों को ही आवागमन की अनुमति है। इस बीच जांच के चलते दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर अभी से जाम  लगना शुरू हो गया है।


इससे पहले रविवार को ही दिल्ली से सटे नोएडा, गाजियाबाद, सोनीपत, फरीदाबाद और गुरुग्राम बॉर्डर पर सख्ती बरकरार रखने का निर्णय लिया गया है। हालांकि हरियाणा सरकार ने कैबिनेट की बैठक में ढील देने का फैसला लिया है।


नोए़डा में फिर मिले कोरोना के 48 नए मामले

गौतमबुद्धनगर जिले में कोरोना वायरस ने लोगों को दहशत में डाल दिया है। एक दिन में 48 कोरोना के मरीज मिलने के बाद जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। रविवार शाम 4 बजे तक जिले में 9 कोरोना मरीज थे, लेकिन एनआइबी से प्राप्त हुई दूसरे चरण की 51 रिपोर्ट में 39 पॉजिटिव निकले। इनमें 21 मरीजों में साधारण फ्लू के लक्षण थे। सभी मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करने की तैयारी की जा रही है। इसी के साथ अब जिले में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 453 हो गया है। इनमें 294 मरीज ठीक हो चुके और सात की मौत हो चुकी है। फिलहाल एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 152 हो गया है।


गौतमबुद्धनगर में 30 जून तक बढ़ी धारा 144

 कोरोना संक्रमण को रोकने को लेकर शासन व जिला प्रशासन की तरफ से जारी हुए दिशा-निर्देशों के बाद अब गौतमबुद्धनगर पुलिस की तरफ से धारा-144 को 30 जून तक बढ़ा दिया गया है। अपर पुलिस उपायुक्त कानून-व्यवस्था गौतमबुद्धनगर आशुतोष द्विवेदी ने धारा 144 को लेकर सोमवार काे दिशा निर्देश जारी किया है। इस दौरान जिले में पहले की अपेक्षा बड़े स्तर पर शर्तो के साथ छूट मिली है, लेकिन कंटेनमेंट जोन में केवल डॉक्टर, स्वास्थ, स्वच्छता व डोर स्टेप डिलिवरी के कार्य के अतिरिक्त किसी के आवागमन की अनुमति नही होगी।


संक्रमण को रोकने के लिए धारा 144 को लेकर जारी हुए आदेश के तहत सैलून-पार्लर स्टॉफ को बिना फेस शील्ड व ग्लब्स लगाए बाल काटने सहित अन्य कार्य नहीं करने की अनुमति नही होगी। 50 नहीं मात्र 30 लोग ही शादी समारोह में ले सकेंगे हिस्‍सा।  वहीं बिना सक्षम अधिकारी के अनुमति के कोई वैवाहिक कार्यक्रम नही होगा। अनुमति मिलने के बाद भी 30 से अधिक लोग हिस्सा नही ले सकेंगे, शादी-बारात घर पर किसी भी रूप में शस्त्र नहीं ले जा सकेंगे। 


NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES