श में कोरोनावायरस से संक्रमितों की संख्या 2 लाख 27 हजार 273 हो गई। उधर, देश में लगातार टेस्टिंग बढ़ाई जा रही है। इंडियन काउंसल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने शुक्रवार को बताया कि चार जून को 1 लाख 39 हजार 485 टेस्ट हुए, जो अब तक का सबसे ज्यादा आंकड़ा है। इससे पहले 2 जून को 1 लाख 37 हजार 158 टेस्ट हुए थे। वहीं, 1 जून को 1 लाख 28 हजार 868 जांच हुईं। इस तरह अब तक 43 लाख 86 हजार 376 टेस्ट हो चुके हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें