रायपुर. लॉकडाउन में छूट के साथ मनमानी करने वालों पर प्रशासन की सख्ती जारी है। शहर में एक दुकानदार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी इस वजह से क्योंकि उसने दुकान 7 बजे के बाद भी खोलकर रखी थी। राजधानी में सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक मार्केट खोलने का समय निर्धारित किया गया है। इसके बाद भी कारोबारी देर शाम तक अपनी दुकानें खोलकर रखते हैं। लगातार अपील और चेतावनी के बाद भी समय पर दुकान नहीं बंद करने वालों के खिलाफ अब पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी हैं। मिठाई दुकान संचालक को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उसकी दुकान को भी सील कर दिया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें