नोएडा प्राधिकरण में बुधवार को वाणिज्यिक विभाग का एक बाबू (सहायक) कोरोना संक्रमित मिला है, उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु माहेश्वरी के निर्देश पर आनन-फानन में बीमार चल रहे एक ओएसडी समेत चार कर्मचारियों को कोरोना जांच कराई गई। वाणिज्यिक, संस्थागत समेत भवन विभाग को सील कर करीब 35 कर्मचारियों को होम क्वारंटाइन का आदेश जारी कर दिया गया है।
नोएडा प्राधिकरण के व्यावसायिक विभाग में तैनात एक बाबू (सहायक) में पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहा था। आखिरी बार बृहस्पतिवार को कार्यालय में आया था। सेक्टर-135 स्थित एक निजी अस्पताल में उसकी जांच कराई गई तो रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। उसे चाइल्ड पीजीआइ के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। बुधवार को जैसे ही इस मामले की जानकारी प्राधिकरण आलाधिकारियों को लगी, तत्काल वाणिज्यिक विभाग समेत संस्थागत व भवन विभाग को खाली करने का आदेश जारी कर दिया गया। लिहाजा इन्हें भी सील कर संक्रमणमुक्त करने का काम शुरू किया गया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें