छत्तीसगढ़ में दुष्कर्म के आरोप में घिरे आईएएस अधिकारी जनक प्रसाद पाठक को गुरुवार को सस्पेंड कर दिया गया। आईएएस पाठक पर जांजगीर जिले का कलेक्टर रहते हुए अपने चैंबर में महिला से दुष्कर्म का आरोप है। इस संबंध में बुधवार देर शाम एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चीफ सेक्रेट्री आरपी मंडल को कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें