दुनिया में संक्रमितों का आंकड़ा 66 लाख 97 हजार 573 हो गया है। कुल 32 लाख 44 हजार 386 लोग स्वस्थ हुए। 3 लाख 93 हजार 117 लोगों की मौत हो चुकी है। ब्राजील संक्रमण के कुल मामलों के लिहाज से अमेरिका के बाद दूसरे नंबर चल ही रहा था। अब मौतों के मामले में वो तीसरे पायदान पर पहुंच गया है। पहले नंबर पर अमेरिका और दूसरे पर ब्रिटेन है। यहां शुरुआती लापरवाही अब सरकार को महंगी पड़ रही है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें