सरकार को लगाया कई करोड़ का चुना
लखनऊ। एक शिक्षिका ने इसी दौरान एक-दो नहीं 25 जिलों में एक साथ काम करके एक करोड़ से भी अधिक रुपया कमा लिया। अब यह फर्जीवाड़ा खुलने के बाद शिक्षिका से रकम वसूली की तैयारी के साथ केस भी दर्ज किया गया है। लॉकडाउन में प्रदेश के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में साइंस की टीचर ने बड़ा गुल खिलाया है। एक साथ प्रदेश के के 25 जिलों में नौकरी हथियाने के साथ हर जगह से सैलरी भी ली। अनामिका शुक्ला नाम की इस साइंस टीचर ने एक साथ 25 जिलों के स्कूलों में काम करके एक करोड़ से अधिक रुपया तनख्वाह के रूप में वसूला है। अब शिक्षिका के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है। अनामिका शुक्ला की प्रयागराज और अंबेडकरनगर के साथ सहारनपुर, बागपत, अलीगढ़ जैसे जिलों के कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में तैनाती मिली है। टीचरों की नियुक्ति कॉन्ट्रेक्ट पर होती है और उन्हेंं हर महीने 30 हजार रुपये की तनख्वाह मिलती है।
अनामिका शुक्ला ने एक वर्ष में वेतन के रूप में लगभग एक करोड़ रुपये कमाये। इस दौरान वह एक साथ 25 जिलों में काम करती रहीं और किसी को भनक तक नहीं लगी। विभाग ने जब शिक्षकों का डेटाबेस बनाया तो मामला सामने आया। अब इनके खिलाफ जांच का आदेश दिया गया है। बेसिक शिक्षा विभाग के अनुसार, अब शिक्षकों का डिजिटल डेटाबेस बनाया गया तो पता चला कि अनामिका शुक्ला को प्रदेश के जिलों में 25 विभिन्न स्कूलों में नियोजित किया गया था। हर जगह से उनके खाते में सैलरी भी आ रही थी। एक बार रिकॉर्ड अपलोड होने के बाद, यह पाया गया कि अनामिका शुक्ला, एक ही व्यक्तिगत विवरण के साथ 25 स्कूलों में सूचीबद्ध थीं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें