हरियाणा में अनलॉक-1 का शुक्रवार को पांचवां दिन है। कोरोना मरीजों की संख्या प्रदेश के हर जिले में बढ़ रही है। शुक्रवार को फतेहाबाद में एक रेलवे पुलिस फोर्स का सब इंस्पेक्टर कोरोना संक्रमित मिला है। कुछ दिन पहले फतेहाबाद के जाखल में रेलवे पुलिस फोर्स का प्रभारी कोरोना संक्रमित मिला था। अब संक्रमित मिला सब इंस्पेक्टर उसी के संपर्क में आया था। सब इंस्पेक्टर व अन्य स्टाफ को क्वारैंटाइन किया हुआ था। उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फतेहाबाद में शुक्रवार को तीन मरीज मिले हैं। फतेहाबाद में कुल 30 संक्रमित हो गए हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें