प्रदर्शन को देखते हुए देश के 40 शहरों में कर्फ्यू लगाया गया है। लॉस एंजिल्स में कर्फ्य लागू होने और नेशन गार्ड्स की मौजूदगी के बावजूद शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन किया गया। विरोध कर रहे लोग पुलिस मुख्यालय और सिटी हॉल के सामने भारी संख्या में जुटे। प्रदर्शन के दौरान लॉस एंजिल्स के मेयर एरिक गार्केटी सम्मान में घुटनों के बल बैठे नजर आए। पोर्टलैंड में 10 हजार से ज्यादा लोगों ने प्रदर्शन किया। इस बीच सिएटल ने कर्फ्यू 6 जून तक बढाने की घोषणा की। न्यूयॉर्क के मेयर बिल डे ब्लासियो ने भी इसे 7 जून तक बढ़ाने का फैसला किया। कई दूसरे राज्य भी इस पर विचार कर रहे हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें