सोमवार, 8 जून 2020

शादी समारोह में डीजे बजाना या शराब पी तो जुर्माना भरना पड़ेगा

नोएडा में शादी समारोह में शराब पीने और डीजे बजाने पर भारी जुर्माना देना पड़ेगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने गाइडलाइंस जारी कर दी है। गाइडलाइंस के मुताबिक, कार्यक्रम में वर-वधु पक्षों को मिलाकर अधिक से अधिक 50 लोगों की सीमा तय की गई है।


गाइडलाइंस के मुताबिक विवाह की अनुमति में आवेदक को लिखकर देना होगा कि आयोजन में शराब का इस्तेमाल नहीं करेंगे और न ही डीजे बजाया जाएगा। गाइडलाइंस में दी गई कुल 11 शर्तों में से एक का भी उल्लंघन करने पर 10 हजार तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है।


कार्यक्रम में वर-वधु पक्षों को मिलाकर अधिकतम पचास लोगों की सीमा तय की गई है। यदि इससे अधिक लोग उपस्थित मिले या फिर मास्क, सैनिटाइजर और हाथ धोने के साबुन आदि की व्यवस्था नहीं मिली तो आयोजक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शर्तों के अनुसार किसी भी वैवाहिक कार्यक्रम में डीजे नहीं बजाया जाएगा। ऐसा होने पर ध्वनि प्रदूषण अधिनियम 2000 के तहत कार्रवाई की जाएगी।


कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES