मंगलवार, 9 जून 2020

पूर्व विधायक गुड्डू पंडित पर सोशल डिस्टेंसिंग का नियम तोड़ने पर केस दर्ज

नोएडा. कोरोना संकटकाल के बीच एक तरफ जहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की हिदायत दी जा रही है, वहीं पूर्व विधायक भगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित नियमों को ताक पर रख रहे हैं। पूर्व विधायक का एक वीडियो सामने आया है, इसमें वे हाईवे किनारे खड़े होकर फरसे से केक काटते नजर आ रहे हैं। नोएडा जोन तीन के डीसीपी राजेश सिंह ने बताया कि पूर्व विधायक गुड्डू पंडित ने दादरी के ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर समर्थकों के साथ सामाजिक दूरी की धज्जियां उड़ाते हुए केक काटकर जन्मदिन मनाया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसका संज्ञान लेकर उनके खिलाफ धारा 188, 269 और 207 के तहत मामला दर्ज किया गया है।



कोई टिप्पणी नहीं:

Good Wishes