बुधवार, 7 अक्टूबर 2020

मंगलवार, 6 अक्टूबर 2020

तहसील दिवस का आयोजन

 जिलाधिकारी सुहास एल.वाई. सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते जनता की समस्याओं को बहुत ही गंभीरता के साथ सुनने के उपरांत विभागीय अधिकारियों के माध्यम से मौके पर ही उनका निराकरण करने के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे हैं। तहसील संपूर्ण समाधान दिवस की प्रक्रिया अभी जारी है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, डीसीपी ग्रेटर नोएडा राजेश कुमार, उप जिलाधिकारी सदर प्रसून द्विवेदी, पुलिस के अधिकारी गण, तहसीलदार आलोक प्रताप सिंह तथा अन्य जिला स्तरीय अधिकारी गण भी मौके पर मौजूद हैं। 


फेडरेशन ने दी हाथरस की बेटियां को श्रद्धांजलि

नोएडा।फेडरेशन ऑफ़ नोएडा इंडस्ट्रीज के पदाधिकारिओं ने अपने सेक्टर -10 कार्यालय मे हाथरस की बिटिया को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर फेडरेशन के अध्यक्ष तरुण भारद्वाज, सचिव विपिन, महासचिव तरुण अनेजा, सचिव सुरेश गुप्ता कोषाध्यक्ष वीरेंदर गर्ग सहित दर्जनों सदस्य मौजूद थे ।


सांसद ने सहरानीय कार्य के लिए सम्मानित किया

डॉ महेश शर्मा जी द्वारा कोरोना कॉल के समय में भाजपा के वरिष्ठ अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा अपनी जान की परवाह ना करते हुए किया सराहनीय कार्य, गरीब मजदूरों, एवं प्रवासी मजदूरों की हर संभव मदद पहुंचा कर सर्वश्रेष्ठ कार्य किया, जिसके उपरांत दिया गया, विशेष रूप से पात्र जनाब सरफराज अली सदस्य उर्दू अकादमी उत्तर प्रदेश सरकार, एहसान खान क्षेत्रीय मंत्री भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं नोएडा महानगर संयोजक,यूनुस अल्वी मोहम्मद, सलीम सिद्दीक़ी, माननीय मंत्री जी ने स्वयं अपने हाथों से प्रशंसा पत्र देकर गौरवान्वित किया, जिससे कि जिले के मुस्लिम समाज व भाजपा मुस्लिम कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है


योगी सरकार के खिलाफ नारेबाजी

ग्रेटर नोएडा। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर नोएडा के सपा नेताओं ने तहसील दादरी में भाजपा की मोदी एवं योगी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।


 इस दौरान सपा नेता राघवेंद्र दुबे ने कहा कि युवा बेरोजगारी का दंश झेल रहा है। सरकार की गलत नीतियों के कारण करोड़ों लोगों की नौकरियां चली गई और लोग बेरोजगार है। काम धंधे भी चौपट हो गए हैं जिससे लोगों को अपना जीवन अंधकारमय नजर आ रहा है। वरिष्ठ नेता भरत प्रधान ने कहा कि सरकार द्वारा निजीकरण में भारी भ्रष्टाचार किया जा रहा है। अखिलेश यादव के नेतृत्व में अगली सरकार बनेगी जिससे पुनः विकास की नई इबारत लिखी जाएगी। वहीं यूथ ब्रिगेड के पूर्व अध्यक्ष डॉ आश्रय गुप्ता ने कहा कि पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है। हत्या, लूट, बलात्कार की बाढ़ सी आई हुई है। कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। इस अवसर पर युवजनसभा अध्यक्ष अनिल पंडित, मोनू खारी, तेजप्रकाश त्यागी, बसीम कुरेशी, बलराम यादव, राहुल त्यागी, सचिन यादव, मोहित पंडित, बॉबी भाटी, रविंदर चौहान, अर्जुन चौहान, प्रदीप शर्मा, संजय यादव, अजब सिंह यादव, हर्ष चैहान सहित तमाम नेता मौजूद रहे।


सोमवार, 5 अक्टूबर 2020

advt


advt


एक्टिव केस में 7116 मरीजों की कमी आई

देश में कोरोना के एक्टिव केस में फिर एक बार गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार को 75 हजार 479 केस आए, 81 हजार 655 मरीज ठीक हो गए और 937 मरीजों की मौत हो गई, इस तरह एक्टिव केस में 7116 की कमी आई। देश में कोरोना से हो रही मौत की औसत दर 1.6% है। इनमें पंजाब, महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिम बंगाल, दिल्ली और पुडुचेरी में यह 2-3% है।


मौत की दर सबसे ज्यादा पंजाब में 3% है। इसके बाद महाराष्ट्र में 2.6%, गुजरात में 2.5%, पश्चिम बंगाल, दिल्ली और पुड्डुचेरी में यह 1.9%, जबकि मध्यप्रदेश में 1.8% है। झारखंड, छत्तीसगढ़, मेघालय, आंध्र प्रदेश, मणिपुर, तेलंगाना, बिहार, ओडिशा, असम, केरल, नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश, दादरा एवं नगर हवेली और मिजोरम में यह एक फीसदी से भी कम है। मिजोरम में तो अब तक 2103 केस आ चुके हैं, लेकिन राहत की बात है कि अब तक एक भी मौत नहीं हुई है।


जुलाई 2021 तक देश के 25 करोड़ लोगों तक वैक्सीन पहुंचेगी : डॉ. हर्षवर्धन

केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने रविवार को कहा कि केंद्र सरकार देश के हर एक नागरिक तक वैक्सीन पहुंचाने की तैयारियां कर रही है। इस पर एक हाई लेवल कमेटी काम कर रही है। उन्होंने कहा, ''सरकार का लक्ष्य है जुलाई 2021 तक 20-25 करोड़ भारतीयों तक कोविड-19 वैक्सीन पहुंचाई जा सके। हमारा फोकस है कि हम तब तक वैक्सीन की 40 से 50 करोड़ डोज हासिल कर सकें। इसकी प्लानिंग पर काम चल रहा है।''


डॉ. हर्षवर्धन ने कहा, ''वैक्सीन तैयार होने के बाद, टीकाकरण का काम होगा। हेल्थ मिनिस्ट्री इसके लिए एक फॉर्म तैयार कर रही है। इसमें सभी स्टेट ऐसे लोगों की डिटेल्स देंगे, जिन्हें वैक्सीन की पहले जरूरत है। खासतौर पर कोविड-19 के मैनेजमेंट में लगे हेल्थ वर्कर्स, पुलिस स्टाफ आदि शामिल हैं। अक्टूबर तक इसकी प्लानिंग पर काम हो जाएगा। वैक्सीन के स्टोरेज के लिए स्टेट से कोल्ड चेन के अलावा वैक्सीन स्टोरेज और डिस्ट्रीब्यूशन से जुड़ी जानकारी भी मांगी गई है।''


24 घंटे में 74 हजार मरीज बढ़े

देश में कोरोना मरीजों की संख्या 66 लाख 22 हजार 136 हो गई है। राहत की बात है कि अब तक 55 लाख 83 हजार 414 लोग ठीक भी हो चुके हैं। 1 लाख 2 हजार 714 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के अंदर 74 हजार 426 नए केस बढ़े, 76 हजार 674 लोगों को डिस्चार्ज किया गया और 902 मरीजों ने दम तोड़ दिया।


इस बीच, छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में एक माओवादी कमांडर की मौत हो गई। पुलिस को शक है की वह कोरोना संक्रमित था। एसपी दंतेवाड़ा के मुताबिक मदकम रमेश की उम्र 50 साल थी। उसमें पिछले कई दिनों से कोरोना के लक्षण थे।


कर्नाटक कांग्रेस लीडर डीके शिवकुमार के 14 ठिकानों पर सीबीआई के छापे

सीबीआई ने सोमवार को कर्नाटक कांग्रेस लीडर डीके शिवकुमार और उनके भाई के 14 ठिकानों पर छापा मारा। देशभर में मारे गए छापों में डीके शिवकुमार और उनके भाई डीके सुरेश से जुड़े व्यावसायिक ठिकाने और उनका घर भी शामिल है। सीबीआई ने यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के मामले में की है। एजेंसी ने 50 लाख कैश जब्त किया है। कांग्रेस ने इस कार्रवाई को राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित बताया है।


सुबह 6 बजे शुरू की गई छापे की कार्रवाई


कर्नाटक सरकार ने 25 सितंबर 2019 को इस मामले में सीबीआई को जांच की इजाजत दी थी। सीबीआई ने बताया कि डीके शिवकुमार और अन्य के खिलाफ बेहिसाबी संपत्ति का केस दर्ज किया गया था और आज देशभर में कई जगह छापे की कार्रवाई की गई है। इनमें कर्नाटक में 9, दिल्ली में 4 और मुंबई में एक ठिकाने पर छापा मारा गया है। छापे की कार्रवाई सुबह 6 बजे कनकपुरा स्थित शिवकुमार के घर से शुरू हुई। डीके शिवकुमार इसी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ते हैं।


‘वायुसेना किसी भी विवाद से निपटने को तैयार’

वायुसेना प्रमुख एयरचीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया के मुताबिक, वायुसेना किसी भी विवाद से निपटने के लिए तैयार है। अगर दो मोर्चों पर जंग होती है तो उस स्थिति में भी हम लड़ने के लिए मुस्तैद हैं। हमने रिकॉर्ड समय में राफेल, अपाचे और चिनूक को ऑपरेशन में शामिल किया और इन्हें अपने ऑपरेशन के कॉन्सेप्ट से जोड़ा। अगले तीन साल में राफेल और एलसीए मार्क 1 स्क्वॉड्रन अपनी पूरी क्षमता के साथ ऑपरेट करेगी और इसके साथ एडिशनल मिग-29 भी शामिल होंगे, जिनका ऑर्डर किया जा रहा है। हमने लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट में भरोसा दिखाया है और अगले 5 साल में हम 83 एलएसी मार्क 1ए को शामिल करने की शुरुआत करेंगे।


दो मोर्चों पर जंग के लिए भी हम तैयार: वायुसेना प्रमुख

वायुसेना प्रमुख एयरचीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने सोमवार को स्पष्ट कर दिया कि भविष्य की किसी भी जंग में एयरफोर्स जीत दिलाने का रोल निभाएगी। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में पड़ोसियों की तरफ से बढ़ रहे खतरे को देखते हुए हमें मजबूती के साथ जंग के हर मोर्चे पर पूरी क्षमता से लड़ने की जरूरत है। मैं भरोसा दिलाता हूं कि ऑपरेशनली हम बेस्ट हैं।


लद्दाख में तैनाती के बारे में एक सवाल के जवाब में एयरफोर्स ची‌फ ने कहा- हमने सभी जरूरी ऑपरेशनल लोकेशन पर तैनाती की है। हम किसी भी चुनौती से निपटने के लिए मजबूती के साथ तैनाती की है। हमारी पोजिशन अच्छी है और इसमें अगर विवाद की स्थिति बनती है तो चीन को हमसे बेहतर जवाब मिलेगा।


शनिवार, 3 अक्टूबर 2020

औद्योगिक क्षेत्र में पानी की आपूर्ति का समय बदला जाए

नोएडा। फेडरेशन ऑफ नोएडा इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष तरुण भारद्वाज ने नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी ऋतु महेश्वरी को पत्र लिखकर मांग की है कि औद्योगिक क्षेत्रों में जलापूर्ति का समय उद्योगों की जरूरत के हिसाब से बदला जाए। 



फेडरेशन के अध्यक्ष ने बताया कि छह-सात महीने पहले इस पर सीईओ  ने आदेश भी दिया था कि जलापूर्ति का समय बदल दिया जाए। सभी उद्योग पानी के चार्ज तो दे रहे हैं, लेकिन सप्लाई का समय 7:00 बजे शाम को 6:00 से 7:00 बजे तक का है इन दोनों ही समय फैक्ट्री इन का उपयोग नहीं कर पाती हैं जिससे उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ती है इसलिए जलापूर्ति समय में परिवर्तन किया जाए। 


शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2020

ADVT


ADVT


बसी खान बने एंप्लोई ऑफ द मंथ

ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी में प्रॉपर्टी डिपार्टमेंट के मैनेजर बसी खान को सितंबर माह के लिए एंप्लॉय ऑफ द मंथ घोषित किया है। अथॉरिटी के एसीईओ कृष्ण कुमार गुप्त ने बताया कि बसी खान ने आवंटन से समन्वय करते हुए प्लीज वेट कर आई समय पर उन्हें पोजीशन   दिला दी। 


यमुना अथॉरिटी की बोर्ड बैठक कल

यमुना अथॉरिटी की बोर्ड बैठक शनिवार को होगी इसमें फिल्म सिटी और एयरपोर्ट से संबंधित प्रस्ताव रखे जाएंगे। इसके अलावा उद्योगों को बढ़ावा देने पर भी कुछ फैसले लिए जा सकते हैं। इसकी तैयारियां की जा रही है। 


धीर सिंह गौतम बने अध्यक्ष नोएडा विधानसभा

चुनाव 2022 के लिए राजनीतिक पार्टियां कसर कर रही है। इसी कड़ी में बीएसपी ने गुरुवार को नोएडा विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी गच्छा निवासी धीर सिंह गौतम को दी है। यह निर्णय संगठन मजबूत करने के लिए लिया गया है। 


एस एच ओ का फर्जी एफबी प्रोफाइल बना मांग रहे कैश

नोएडा कमिश्नरेट मैं तैनात एक इंस्पेक्टर का फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाकर उनके दोस्तों से पैसे मांगने का मामला सामने आया है। कई लोगों ने इसकी शिकायत ट्विटर पर की है। नोएडा की एक थाने में तैनात एस एच ओ अभी कोविड-19 संक्रमित है उनका इलाज दिल्ली के एक अस्पताल में चल रहा है। जब इंस्पेक्टर के नजदीकी लोगों से बातचीत की गई तो पता चला कि यह बिल्कुल फर्जी प्रोफाइल है। वही नोएडा में काफी चर्चा में इस केस पर कुछ लोगो की टिप्पणी यह भी थी कि पोलिसवाले तो बिना फर्जी प्रोफाइल बनाये कैश मांगते है उस पर तो वरिष्ठ अधिकारी सज्ञान नहीं लेते, पहली बार चोर के घर में मोर आया है !


अहमद पटेल को कोरोना

नई दिल्ली। सीनियर कांग्रेस नेता अहमद पटेल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं भारत में कोरोना के कुल मामले  63 लाख से ज्यादा  हो गए हैं। 


अनिल कसाना बने अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष

नोएडा। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष गोपी चंद गुर्जर ने उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष अनिल कसाना को घोषित किया है। मीडिया क्लब सेक्टर 29 में यूपी के अध्यक्ष अनिल कसाना ने प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की। चंद्रवीर सिंह नागर को उत्तर प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष, प्रवीण पवार को मेरठ का कार्यकारी, अध्यक्ष दिनेश सिंह गुर्जर को प्रदेश उपाध्यक्ष के पद की जिम्मेदारी दी गई है। मेरठ के कर्मवीर प्रधान बागपत के अमित बैसला गाजियाबाद के चौधरी खड़क सिंह बुलंदशहर के प्रधान तरसे राम गुर्जर को उपाध्यक्ष बनाया गया है। 


सुंदरलाल शर्मा बने जिला अध्यक्ष

दनकौर सप्ताहिक बाजार संरक्षण एसोसिएशन के मेरठ मंडल अध्यक्ष मोहम्मद सिराज ने गुरुवार को बिलासपुर निवासी सुंदरलाल शर्मा को एसोसिएशन का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। 


अधिकारियों ने जानी समस्या

ग्रेटर नोएडा। स्वास्थ्य विभाग के ओएसडी शिव प्रताप शुक्ला साहिब प्राधिकरण के अन्य अधिकारियों ने गुरुवार को sector-p  3 दौरा कर यहां की समस्याएं जाने अधिकारियों ने सेक्टर वासियों से साफ सफाई का ध्यान रखने और खुले में कूड़ा ना जलाने की अपील की। 


किसानों ने ए सी ई ओ सौंपा मांग पत्र

ग्रेटर नोएडा के 39 गांवों में लीजबैक शुरू कराने आबादी  शिफ्टिंग 10% आबादी के प्लॉट शिक्षा चिकित्सा रोजगार की मांग करते हुए किसानों ने गुरुवार को अथॉरिटी पहुंचकर ए सी ई ओ केके गुप्ता को मांग पत्र सौंपा। इस दौरान बिजेंद्र नागर अजय पाल भाटी वीरसेन नागर राजकुमार बेसला हरेंद्र खारी सूबेदार ब्रह्मपाल संदीप खेड़ा शामिल रहे। 


यूपी में लगाए राष्ट्रपति शासन: मायावती

मेरा सरकार से कहना है कि बेहतर होगा अगर योगी आदित्यनाथ को उनकी असली जगह यानी गोरखपुर के मठ में बैठा दें योगी की जगह किसी ऐसे काबिल आदमी को मुख्यमंत्री बनाएं जो जनता को अच्छी कानून व्यवस्था दे सके। अगर ऐसा संभव ना हो तो राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू कर देना चाहिए। 


ADVT


ADVT


ADVT


ADVT


अधिवक्ता से रंगदारी मांगने वाला यूट्यूबर धरा

दक्षिणी दिल्ली अधिवक्ता को निजी बातचीत का वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 5 करोड़ की रंगदारी मांगने के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है आरोपित जन सत्य नाम से यूट्यूब चैनल चलाता है। उसकी पहचान अफसर अली के रूप में हुई है पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि ग्रेटर कैलाश 1 निवासी अधिवक्ता ने रंगदारी मांगने की शिकायत दर्ज कराई थी। 


ADVT


ADVT


ADVT


ADVT


ADVT


ADVT


निजी क्षेत्र को दिया 10 लाख हैंड ग्रेनेड बनाने का ठेका

नई दिल्ली। भारत सरकार ने निजी क्षेत्र की कंपनी इकोनामिक एक्सप्लोजिव्स लिमिटेड  को 1000000 हैंड ग्रेनेड बनाने का ठेका दिया है। यह पहली बार है कि जब किसी निजी कंपनी को हैंड ग्रेनेड बनाने का ठेका दिया जा रहा है।


नए हैंड ग्रेनेड पुराने  h36 ग्रेनेड की जगह लेंगे जो आयुध फैक्ट्री में बनते थे या फिर आयात किए जाते थे। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि आधुनिक हैंड ग्रेनेड की आपूर्ति के लिए बृहस्पतिवार को इकोनामिक एक्सप्लोजिव्स लिमिटेड के साथ करार किया गया है 400 करोड रुपए से ज्यादा के इस सौदे के तहत कंपनी अगले 2 साल तक इनकी आपूर्ति करेगी।


नए हैंड ग्रेनेड यानी मल्टीमॉडल हैंड ग्रेनेड एमएम एचजी को डीआरडीओ के टर्मिनल बैलिस्टिक रिसर्च लैबोरेट्री ने डिजाइन किया  है। यह पूरी तरह देश में बना है। युद्ध के दौरान सेना के लिए हैंड ग्रेनेड को कुछ अहम् हथियारों में गिना जाता है। दुश्मन सेना को कमजोर करने और उनके बंकरो को नष्ट करने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है। 


गोरखपुर सांसद रवि किशन को वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा

लखनऊ .बॉलीवुड में ड्रग्स का मुद्दा संसद में उठाने वाले भोजपुरी कलाकार और गोरखपुर से सांसद रवि किशन को उत्तर प्रदेश सरकार ने वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा उपलब्ध कराई है .अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने इसकी पुष्टि की है .वहीं दूसरी और रवि किशन ने भी ट्वीट कर सुरक्षा मुहैया कराए जाने को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया है .बता दें कि रवि किशन ने पिछले दिनों में बॉलीवुड में ट्रक के नक्सल के खिलाफ आवाज उठाई थी माना जा रहा है कि उसी के बाद से  माफिया से होने वाले खतरे को देखते हुए उनको यह सुरक्षा मुहैया कराई गई है .


पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर के बेटे चिराग वीर भाजपा में शामिल

लखनऊ। विधायक और पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय के बेटे चिराग वीर बृहस्पतिवार को भाजपा में शामिल हो गए। पार्टी मुख्यालय में हुए समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई।


वहीं बसपा से निलंबित चल रहे रामवीर का इस मामले में कहना है की चिराग अब बालिग है मैं अपना निर्णय लेने में खुद सक्षम है। उन्होंने इस बात से इनकार किया है कि वह भी भाजपा में शामिल हो रहे हैं। हाथरस के  सादाबाद विधायक रामवीर उपाध्याय बसपा सुप्रीमो मायावती के करीबी रहे हैं हाथरस कांड के बाद मचे बवाल के बीच भाजपा ने पश्चिमी यूपी में बसपा के ब्राह्मण चेहरा रहे रामवीर के बेटे चिराग को भाजपा की सदस्यता दिला कर बड़ा दांव खेला है। रामवीर का हाथरस सहित आसपास के जिलों में वर्चस्व है वही कालपी के पूर्व विधायक डॉक्टर अरुण मेहरोत्रा फिर भाजपा में शामिल हो गए।


नोएडा की प्रॉपर्टी डीलर ने की खुदकुशी

मेरठ। गुरुवार को नोएडा के प्रॉपर्टी डीलर ने होटल में लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। फॉरेंसिक टीम ने जांच के बाद आत्महत्या की पुष्टि की है कमरे में सल्फास की गोलियां मिली है। माना जा रहा है कि सल्फास खाने के बाद ही प्रॉपर्टी डीलर ने खुद को गोली मारी है पुलिस ने लाइसेंसी पिस्टल कब्जे में ले ली टीपी नगर के शंभू नगर निवासी आशीष उर्फ सोनू पुत्र श्रीपाल हाल में नोएडा के ए 105 सेक्टर 55 में रहते थे। 


नोएडा के स्कूलों कीबदमाशी: फीस दो नहीं तो CBSE पंजीकरण नहीं

जिले के अभिभावकों की शिकायत है कि कई निजी स्कूल बच्चों की पूरी फीस नहीं मिलने पर उनका बोर्ड पंजीकरण करने से इंकार कर रहे हैं। मौजूदा वक्त में कोरोना से लोगों के काम धंधे या तो ठप हैं या बहुत कम चल रहे हैं, इससे कई ज्यादा की शिक्षा पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है।


अभिभावक संघ को कई अभिभावकों की शिकायत आने पर उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक से मदद की गुहार लगाई और बृहस्पतिवार को उनसे मिलने गए। अभिभावक ने कहा कि आर्थिक संकट के कारण बच्चों की स्कूल फीस देने में असमर्थ हो गए हैं। ऐसी परिस्थितियों में स्कूल निरंतर बोर्ड में पंजीकरण के बहाने पूरी फीस जमा करने का दबाव बना रहे हैं। पंजीकरण प्रक्रिया का समय निश्चित है यदि समय रहते बच्चों का पंजीकरण नहीं हो पाया तो उनका भविष्य अधर में लटक जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि अभिभावक इस बारे में स्कूलों को ईमेल कर  निवेदन कर सकते हैं वह भी अपने स्तर से विद्यालयों से इस बात पर चर्चा करेंगे। 


बुधवार, 30 सितंबर 2020

24 घंटे में 10.86 लाख टेस्ट किए गए, अब तक 7.30 करोड़ से ज्यादा टेस्ट हुए

देश में 24 घंटे में संक्रमण के 80500 नए मामले मिले और 86061 लोग रिकवर हुए हैं। राहत की बात है कि यह लगातार दसवां दिन था जब देश में 90 हजार से कम केस आए। इससे पहले 19 सितंबर को 92574 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इस दौरान दो ही बार ऐसा हुआ है जब नए केस से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या कम रही हो।


एक्टिव केस भी 20 दिन के सबसे निचले स्तर 9.40 लाख पर पहुंच गए हैं। इससे कम एक्टिव केस 9 सितंबर को 9 लाख 18 हजार 190 थे। सबसे ज्यादा एक्टिव केस 12 दिन पहले 17 सितंबर को 10 लाख 17 हजार 703 थे। देश में अब तक संक्रमण के 62.23 लाख केस आ चुके हैं। 51.84 लाख ठीक हो चुके हैं। मंगलवार को 1178 लोगों की मौत हुई। मरने वालों की संख्या 97 हजार 529 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं।


फैसले के बाद आडवाणी ने जय श्री राम का नारा लगाया

बाबरी विध्वंस केस में स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने सोमवार को लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी समेत सभी 32 आरोपियों को बरी कर दिया। फैसले के बाद लालकृष्ण आडवाणी (92) ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कोर्ट के निर्णय ने मेरी और पार्टी की रामजन्मभूमि आंदोलन को लेकर प्रतिबद्धता को सही साबित किया है।


गाेदाम में आने से पहले अंकुरित हाे गया 83 बाेरी चना

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण याेजना के तहत इस समय राशन कार्डधारियाें व बाहर से आए प्रवासी मजदूराें काे हर महीने पांच किलाे अनाज के साथ-साथ एक किलाे चना भी दिया जा रहा है। पहले भागलपुर के एसएफसी गाेदाम में कानपुर से चना आ रहा था। लेकिन इस बार चार ट्रक चना एमपी के सतना से आया। दाे हजार बाेरी चना में से 83 बाेरी चना गाेदाम पहुंचने के पहले ही अंकुरित हाे गया। जब एसएफसी के मजदूराें ने चने की बाेरी काे देखा ताे चने काे अंकुरित व सड़ा देखकर इसकी सूचना एसएफसी के एजीएम रफत जमाल काे दी। एजीएम ने जांच में पाया कि ट्रक पर लाेड चने काे ठीक से ढका नहीं गया था।


इस कारण खराब माैसम के कारण हुई बारिश में ट्रक के ऊपर रखी चने की बाेरी बारिश के पानी में भींगने से सड़ गई है। एजीएम ने 83 बाेरी चने काे सड़ा बताकर इसे लेने से इंकार कर दिया तथा सड़े चने काे वापस करने के लिए पत्र लिखा है। एसएफसी के जिला प्रबंधक शंभूशंकर ने बताया कि सड़े चने के बदले नया चना देने काे कहा गया है। जिले में इस समय करीब पांच लाख कार्डधारियाें के बीच चने का वितरण किया जा रहा है।


गुप्तेश्वर ने फायदे के लिए पुलिस की छवि खराब की

बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय के राजनीति में आने के फैसले पर राउत ने कहा-वह अपनी व्यक्तिगत पसंद से जो करना चाहते हैं, करने के लिए स्वतंत्र थे, हैं। हमारी आपत्ति उस तरीके से थी, जिसमें उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत मामले में मुंबई पुलिस की छवि को खराब करने की कोशिश की। उन्होंने अपने लाभ के लिए पुलिस और दो राज्यों के लोगों के बीच एक अभियान चलाने की कोशिश की। अब, जांच एक महीने से अधिक समय से सीबीआई के पास है। लोग जानना चाहते हैं कि इसका नतीजा क्या है?


बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने पर जल्द फैसला करेगी शिवसेना

शिवसेना, बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के बारे में जल्द फैसला करेगी। पार्टी के सांसद व मुख्य प्रवक्ता संजय राउत ने कहा कि बिहार में हमारे लोगों की चुनाव लड़ने के बारे में बहुत डिमांड है। हम इस बारे में पार्टी अध्यक्ष व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से चर्चा करेंगे, जल्द तय करेंगे कि चुनाव लड़ा जाए या नहीं? वे मंगलवार को मीडिया से मुखातिब थे। बहुचर्चित सुशांत सिंह राजपूत प्रकरण से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि इस बारे में मुंबई पुलिस पर सवाल खड़े करने वालों में हिम्मत है तो वे अब सीबीआई से सवाल पूछें।


बिहार में स्वास्थ्य विभाग के निदेशक, भाजपा नेता समेत 10 की मौत

बिहार के निदेशक प्रमुख, स्वास्थ सेवाएं डाॅ. उमेश्वर प्रसाद वर्मा, शेखपुरा के भाजपा के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अजय चंद्रवंशी समेत 10 मरीजाें की मंगलवार काे काेराेना से माैत हाे गई। डाॅ. वर्मा 67 साल के थे। काेराेना का लक्षण पाए जाने के बाद उन्हें 28 सितंबर काे एम्स में भर्ती किया गया था। उनकी पहले बाइपास सर्जरी भी हाे चुकी थी और वह थाराॅयड व अर्थराइटिस भी पीड़ित थे। स्वास्थ्य विभाग के किसी बड़े अधिकारी की काेराेना से पहली माैत है। उनकी माैत भी एम्स में हुई।


राज्य में कोरोना सैंपल की जांच की संख्या थोड़ी कम हुई है। पिछले 24 घंटे में 144535 जांच हुई जिसमें 1439 नए संक्रमित मिले। अब संक्रमितों की कुल संख्या 181472 पहुंच गई। लेकिन, एक्टिव केस 12686 है। बिहार में रिकवरी दर बढ़कर 92.52% हो गई है। इससे कुल स्वस्थ होने वालों की संख्या 167890 पहुंच गई है। मंगलवार को पटना में सर्वाधिक 195 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले।


लोजपा की 36 सीटें देने की मांग

एनडीए में सीट शेयरिंग का मामला लोजपा के चलते फंसा हुआ है। भाजपा ने लोजपा को 27 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने का ऑफर दिया है। इसके लिए लोजपा को उन विधानसभा क्षेत्रों के नाम की लिस्ट भी दी गई थी। इस लिस्ट में कई सीट लोजपा के पसंद की थी तो कई ऐसी भी थी जहां पार्टी को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है।


लोजपा कर रही 36 सीट की मांग
लोजपा को भाजपा द्वारा दिया गया 27 सीट का ऑफर पसंद नहीं आया। लोजपा में भाजपा की सीटों को छोड़कर शेष 143 सीटों पर चुनाव लड़ने को लेकर गंभीर मंथन चल रहा है। भाजपा की ओर से लोजपा को मनाने की कोशिश जारी है। पार्टी नहीं चाहती कि सीट शेयरिंग को लेकर हो रहे विवाद के कारण उसका पुराना साथी गठबंधन से बाहर जाए। सूत्रों की मानें तो लोजपा को विधानसभा की 36 सीटें चाहिए। इससे कम उसे मंजूर नहीं है। इसके अलावा उसकी नजर विधानपरिषद की दो सीटों पर भी है।


देश में मरने वालों की संख्या 97529 हुई, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 36181 मौत

देश में 24 घंटे में संक्रमण के 80500 नए मामले मिले और 86061 लोग रिकवर हुए हैं। राहत की बात है कि यह लगातार दसवां दिन था जब देश में 90 हजार से कम केस आए। इससे पहले 19 सितंबर को 92574 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इस दौरान दो ही बार ऐसा हुआ है जब नए केस से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या कम रही हो।


एक्टिव केस भी 20 दिन के सबसे निचले स्तर 9.40 लाख पर पहुंच गए हैं। इससे कम एक्टिव केस 9 सितंबर को 9 लाख 18 हजार 190 थे। सबसे ज्यादा एक्टिव केस 12 दिन पहले 17 सितंबर को 10 लाख 17 हजार 703 थे। देश में अब तक संक्रमण के 62.23 लाख केस आ चुके हैं। 51.84 लाख ठीक हो चुके हैं। मंगलवार को 1178 लोगों की मौत हुई। मरने वालों की संख्या 97 हजार 529 हो चुकी है।


advt


advt


advt


advt


advt


advt


advt


मंगलवार, 29 सितंबर 2020

उपेंद्र कुशवाहा ने बीएसपी के साथ किया गठबंधन

राजद का मुखिया ही दसवीं पास नहीं है


तमाम कयासों पर विराम लगाते हुए रालोसपा नेता उपेंद्र कुशवाहा ने मंगलवार को कहा कि मैं न एनडीए में जा रहा हूं और न महागठबंधन में रहूंगा। राजद के नेतृत्व वाले महागठबंधन में इतनी ताकत नहीं है कि वह बिहार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुक्ति दिला सके। इसके चलते हमने बीएसपी (बहुजन समाज पार्टी) के साथ गठबंधन किया है। हम बिहार को नया और बेहतर विकल्प देने जा रहे हैं।


बता दें कि एनडीए में सीट बंटवारे का जो फॉर्मूला तय किया गया था उसके अनुसार उपेंद्र कुशवाहा को एनडीए में शामिल होने के बाद विधानसभा की पांच सीटें और लोकसभा उपचुनाव की एक सीट दी जानी थी। साथ ही उन्हें एनडीए में रहते हुए अपने चुनाव चिह्न पर न लड़कर जदयू के चुनाव चिह्न पर लड़ने की बात कही गई थी। लेकिन कुशवाहा को यह फॉर्मूला पसंद नहीं आया। साथ ही सोमवार को अपने प्रदेश अध्यक्ष भूदेव चौधरी के राजद में चले जाने से भी वे आहत हैं। इन्हीं सब कारणों की वजह से उन्होंने अपनी अलग राह चुनी है।


कोरोना टेस्टिंग का आंकड़ा 7 करोड़ के पार

देश में कोरोना टेस्टिंग का आंकड़ा 7 करोड़ के पार हो गया है। अब तक 7 करोड़ 12 लाख से ज्यादा लोगों की जांच हो चुकी है। इनमें 8.33% लोग संक्रमित मिले हैं। हर 10 लाख की आबादी में 50 हजार 803 लोगों की जांच हो रही है। इनमें 4200 लोग पॉजिटिव पाए जा रहे हैं।


सितंबर के इन 26 दिनों में सबसे ज्यादा जांच हुई है। इस दौरान करीब 2.70 करोड़ लोगों का टेस्ट हुआ और इनमें 22.92 लाख लोग संक्रमित पाए गए। इसके पहले अगस्त में 2.39 करोड़ लोगों की जांच हुई और इनमें 19.90 लाख मरीज मिले।


पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती पॉजिटिव

पूर्व केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। वह अभी उत्तराखंड की यात्रा पर हैं। उन्होंने लिखा,'' मैं आपकी जानकारी में यह डाल रहीं हूं कि मैंने आज अपनी पहाड़ की यात्रा के समाप्ति के अंतिम दिन प्रशासन को आग्रह करके कोरोना टेस्ट कराया। मुझे हल्का बुखार था। मैंने हिमालय यात्रा के दौरान कोविड से बचाव के सभी नियमों का पालन किया है। इसके बावजूद मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं अभी हरिद्वार और ऋषिकेश के बीच वंदे मातरम् कुंज में क्वारैंटाइन में हूं। मेरे संपर्क में आने वाले सभी लोगों से अनुरोध है कि वह अपनी कोरोना जांच कराएं और खुद को आइसोलेट करें।''


30 लाख करोड़ का है नशे का कारोबार

देश की 20 प्रतिशत आबादी गिरफ्त में


पुलिस की मिली भगत से भारत में फलफूल रहा है नशे का कारोबार 


नशे के सौदागरों से हज़ारो करोड़ खा जाती है देश की पुलिस और NCB 



ड्रग वार डिस्टॉर्सन और वर्डोमीटर की रिपोर्ट के अनुसार पूरी दुनिया में मादक पदार्थों का अवैध व्यापार सालाना लगभग 30 लाख करोड़ रुपए का है। वहीं नेशनल ड्रग डिपेंडेंट ट्रीटमेंट (एनडीडीटी), एम्स की वर्ष 2019 की रिपोर्ट बताती है कि अकेले भारत में ही लगभग 16 करोड़ लोग शराब का नशा करते हैं। इसमें बड़ी संख्या महिलाओं की भी है।


रिपोर्ट के अनुसार लगभग 1.5 करोड़ महिलाएं देश में शराब,अफीम और कैनबिस का सेवन करती हैं। रिपोर्ट के आंकड़े बताते हैं कि देश की लगभग 20 प्रतिशत आबादी (10-75 वर्ष के बीच की) विभिन्न प्रकार के नशे की चपेट में है। कुछ रिपोर्ट्स बच्चों के भी बड़ी संख्या में नशे की चपेट में आने की जानकारी देती हैं।


‘ग्लोबल बर्डन ऑफ डिजीज स्टडी 2017’ के आंकड़ों के अनुसार दुनिया भर में लगभग 7.5 लाख लोगों की मौत अवैध ड्रग्स की वजह से हुई। इनमें से लगभग 22000 मौतें भारत में हुईं। गंभीर बात यह है कि देश में पारंपरिक नशे जैसे कि तम्बाकू, शराब, अफीम के अलावा सिंथेटिक ड्रग्स स्मैक, हिरोइन, आइस, कोकीन, मारिजुआना आदि का उपयोग तेजी से बढ़ा है। आइये इस रिपोर्ट में जानते हैं देश और दुनिया में नशे के उपयोग और उसके गंभीर परिणामों के बारे में।


विराट का खेल खराब हुआ, ट्रोलर्स ने अनुष्का को निशाना बनाया

विराट कोहली की टीम आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब से हार गई। लेकिन, इसका ठीकरा एक बार फिर उनकी पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के सिर फूटा। वैसे यह पहली बार नहीं हुआ। जब-जब विराट का खेल मैदान में खराब हुआ, ट्रोलर्स ने सोशल मीडिया पर अनुष्का को ही निशाना बनाया है।


ADVT


ADVT


ADVT


अब मथुरा में शाही मस्जिद को हटाने की मांग

मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर का मामला स्थानीय कोर्ट में पहुंचा है। इसमें 13.37 एकड़ जमीन पर दावा करते हुए स्वामित्व मांगा गया है। और शाही ईदगाह मस्जिद को हटाने की मांग की गई है। हालांकि, श्रीकृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट के सचिव का कहना है कि उनका इस केस से कोई लेना-देना नहीं है।


अनिल अंबानी बोले- परिवार और पत्नी मेरा खर्च उठा रहे

रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी ने शुक्रवार को कहा कि वह (अंबानी) गहने बेचकर वकीलों की फीस चुका रहे हैं। उनका खर्च परिवार और पत्नी उठा रहे हैं। चीन के तीन सरकारी बैंकों से लोन लेने के मामले में अनिल अंबानी पहली बार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लंदन की हाईकोर्ट में पेश हुए थे।


भारत में सबसे ज्यादा संक्रमण दुबई और यूके से आए लोगों से फैला

भारत में कोरोना का संक्रमण दुबई और यूके की यात्रा करने वालों के कारण बढ़ा है। यह दावा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मंडी, ने अपनी रिपोर्ट में किया है। संस्थान ने जनवरी से अप्रैल के बीच संक्रमित हुए मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री का अध्ययन करने के बाद यह जानकारी निकाली है।


दरअसल, देश में कोरोना महामारी का संक्रमण फैलने के शुरुआती दौर में दुबई से 144 और ब्रिटेन से 64 लोग स्वदेश लौटे थे। यही लोग देश में संक्रमण फैलाने के मामले में प्राइमरी सोर्स बने। आईआईटी, मंडी की असिस्टेंट प्रोफेसर सरिता आजाद ने अपनी स्टूडेंट सुषमा देवी के साथ मिलकर यह रिसर्च की है।


इसे जर्नल ऑफ ट्रैवल मेडिसिन में पब्लिश किया गया है। रिसर्चर्स ने ग्लोबल लेवल से नेशनल लेवल पर इस बीमारी के फैलने की वजहों का पता लगाया। इसमें कुछ सुपर स्प्रेडर यानी कि बड़े पैमाने पर संक्रमण फैलाने वालों की पहचान की गई है।


2021 की पहली तिमाही में कोरोना की वैक्सीन देश में उपलब्ध होगी: स्वास्थ्य मंत्रालय

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि भारत में कोरोना संक्रमण का मुकाबला करने वाली पहली वैक्सीन 2021 की शुरुआत में आ जाएगी। वैक्सीन डेवलप करने के लिए रिसर्च का काम बहुत तेजी से पूरा किया गया है।


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि देश में अभी संभावित वैक्सीन के लिए 3 कैंडिडेट हैं, जो क्लीनिकल ट्रायल के चरण में पहुंच गए हैं। हमें उम्मीद है कि 2021 की पहली तिमाही में ही देश में वैक्सीन उपलब्ध होगी। भारत में 24 घंटे के भीतर नए कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 82 हजार 170 को पार कर गया है। सोमवार को देश में संक्रमितों की संख्या 60 लाख के पार हो गई। ये आंकड़े स्वास्थ्य मंत्रालय ने मुहैया करवाए हैं।


प्राकृतिक चिकित्सा वाले 86.66% मरीज 5वें दिन ही संक्रमण से मुक्त

कोरोना के मरीजों का प्राकृतिक विज्ञान पद्धति यानी आयुर्वेदिक इलाज के ट्रायल में अच्छी खबर आई है। तीन अस्पतालों में चल रहे परीक्षण से जुड़ी अंतरिम रिपोर्ट में पद्धति के अभूतपूर्व परिणाम सामने आए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक आयुर्वेदिक पद्धति से जिन लक्षण वाले कोरोना मरीजों का इलाज हुआ, वह पारंपरिक दवा पद्धति के मुकाबले जल्द ठीक हुए हैं।


प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति से इलाज में मरीजों को कोरोविल लाइफ साइंसेस की इम्युनोफ्री और बायोगेटिका की रेजिनम्यून दवा दी गई, उनमें इसके अप्रत्याशित परिणाम मिले। इस इलाज से मरीज 20 से 60% तक तेजी से ठीक हुए।


दोनों पद्धतियों के मरीजों में तुलना करने पर पता चला कि प्राकृतिक चिकित्सा वाले 86.66 फीसदी मरीज 5वें दिन ही कोरोना संक्रमण से मुक्त हो गए, जबकि पारंपरिक पद्धति वाले 60% मरीज ही ठीक हुए। 10वें दिन टेस्ट में प्राकृतिक चिकित्सा के सभी मरीज संक्रमण मुक्त मिले।


भाजपा के नए राष्ट्रीय सचिव के खिलाफ केस दर्ज

भाजपा के नए राष्ट्रीय सचिव अनुपम हाजरा ने कहा है कि अगर ममता बनर्जी कोरोना से संक्रमित होती हैं तो वो उन्हें गले से लगा लेंगे और उन्हें कोविड से प्रभावित परिवारों के दर्द का अहसास करवाएंगे। इस बयान के बाद उनके खिलाफ तृणमूल कांग्रेस ने सिलिगुड़ी पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।


भारत दुनिया का इकलौता देश, जहां 50 लाख मरीज ठीक हुए

देश में कोरोना संक्रमण को लेकर अच्छी और बुरी खबरें सामने आई हैं। अच्छी बात यह कि देश में संक्रमण से ठीक होने वालों का आंकड़ा रविवार को 50 लाख के पार कर गया। भारत दुनिया का इकलौता देश है, जहां इतने ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं। देश का रिकवरी रेट 82.74% हो चुका है। मतलब अब हर 100 मरीजों में 82 लोग ठीक हो रहे हैं।


चीन में जबर्दस्ती लगा रहे हैं लोगों को वैक्सीन?

एक तरफ दुनिया इफेक्टिव कोरोना वैक्सीन की तलाश में संघर्ष कर रही है, दूसरी ओर चीन ने सरकारी कंपनियों, सरकारी अधिकारियों, वैक्सीन कंपनी के स्टाफ, टीचर्स, सुपरमार्केट के कर्मचारियों और विदेश जा रहे लोगों को जबर्दस्ती वैक्सीन लगाना शुरू कर दिया है।


ट्रम्प की कंपनी अमेरिका से ज्यादा टैक्स भारत में देती है

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बीते 15 साल में से 10 साल टैक्स जमा नहीं किया। इसकी सफाई में कहा- कमाई से कहीं ज्यादा घाटा है। ट्रम्प ने 2017 में अमेरिका में सिर्फ 55 हजार रु. टैक्स दिया। इसी साल उनकी फर्म ने भारत में 1.07 करोड़ रु. टैक्स चुकाया 1970 के दशक के बाद से ट्रम्प पहले अमेरिकी राष्ट्रपति, जिन्होंने अपना टैक्स रिटर्न सार्वजनिक नहीं किया है।


हाईकोर्ट ने राउत के 'हरामखोर' वाले बयान पर सवाल उठाए

बीएमसी ने 9 सितंबर को कंगना रनोट के पाली हिल स्थित ऑफिस के अवैध निर्माण को तोड़ दिया था। इसके खिलाफ कंगना ने हाईकोर्ट में अपील दायर की थी। सुनवाई में हाईकोर्ट ने राउत के 'हरामखोर' वाले बयान पर कहा- हमारे पास भी डिक्शनरी है, अगर इसका मतलब नॉटी है तो फिर नॉटी का मतलब क्या है?


झारखंड: राज्य में कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या 81 हजार के पार

अब कोरोना जांच के लिए लगेंगे 550 रुपए


राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के नए मरीजों के मिलने के बाद पॉजिटिव केस की संख्या बढ़कर 81,417 हो गई है। हालांकि अच्छी बात है कि रिकवरी रेट में लगातार सुधार दिख रहा है। रिकवरी रेट 84.26 प्रतिशत हो गया है यानी अब तक 68,603 कोरोना के मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। वहीं अब निजी लैब रैपिड एंटीजेन टेस्ट किट से कोरोना जांच के लिए 550 रुपए से अधिक नहीं ले सकेंगे। इससे ज्यादा लेने वाले लैब पर कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव डॉक्टर नितिन कुलकर्णी ने इसका आदेश जारी कर दिया है।


स्वास्थ विभाग के प्रधान सचिव की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि वर्तमान में रैपिड एंटीजेन टेस्ट किट से जांच के लिए निजी प्रयोगशालाओं को आईसीएमआर एवं राज्य सरकार द्वारा अनुमोदन दिया गया है। प्राइवेट लैब में कोरोना संक्रमण की रैपिड एंटीजेन टेस्ट किट से जांच के लिए शुल्क 550 रुपए (पीपीई कीट शुल्क एवं सभी कर सहित) निर्धारित किया गया है। साथ ही यह भी कहा है कि रैपिड एंटीजेन टेस्ट से निगेटिव आने के बाद भी लक्षण वाले मरीजों की जांच आरटी-पीसीआर से करना अनिवार्य है।


दीपिका, सारा, श्रद्धा और रकुलप्रीत के बैंक खातों की जांच होगी

सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स मामले की जांच में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) अब दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर और रकुलप्रीत सिंह के बैंक खातों से हुए लेन-देन की जांच करेगा। इन एक्ट्रेस से NCB के अधिकारी ड्रग्स से जुड़ी वॉट्सऐप चैट के बारे में कई घंटे की पूछताछ कर चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब यह जानने की कोशिश की जा रही है कि इन्होंने ड्रग्स खरीदने के लिए कोई ट्रांजैक्शन किया या नहीं।



बताया जा रहा है कि चारों एक्ट्रेस के पिछले 3 साल में क्रेडिट कार्ड्स से किए गए पेमेंट्स की जांच की गई है। NCB के हवाले से यह भी दावा किया जा रहा है कि ड्रग्स मामले में बॉलीवुड के कई बड़े प्रोड्यूसर और 7 बड़े एक्टर से भी पूछताछ के लिए हरी झंडी मिल चुकी है। इस मामले में अब तक हुई पूछताछ में जो नाम सामने आए हैं, उनसे सवाल करने के लिए NCB चीफ ने परमिशन दे दी है।


'विरोध करने वाले चाहते हैं कि बिचौलियों को फायदा होता रहे': प्रधान मंत्री

प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले हफ्ते खत्म हुए संसद सत्र में किसानों, मजदूरों और स्वास्थ्य से जुड़े कई सुधार किए गए। किसान अब अपनी फसल को कहीं भी और किसी को भी बेच सकते हैं। केंद्र सरकार जब किसानों को उनके अधिकार दे रही है तो कुछ लोग विरोध कर रहे हैं। ऐसे लोग नहीं चाहते कि किसान खुले बाजार में अपने प्रोडक्ट बेच पाएं, बल्कि चाहते हैं कि बिचौलियों को मुनाफा होता रहे। इस तरह वे किसानों का आजादी का विरोध कर रहे हैं।


विरोध करने वालों की काली कमाई का जरिया खत्म हो गया: प्रधानमंत्री

किसानों से जुड़े नए कानूनों पर विपक्ष के विरोध के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि प्रदर्शन करने वाले लोग मशीनों और उपकरणों को जलाकर किसानों का अपमान कर रहे हैं। क्योंकि, किसान खेती से जुड़े उपकरणों की पूजा करते हैं। मोदी का यह बयान इसलिए आया, क्योंकि पंजाब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को दिल्ली में इंडिया गेट के पास ट्रैक्टर को जलाकर प्रदर्शन किया था।


प्रधानमंत्री नमामि गंगे मिशन के तहत उत्तराखंड के 6 मेगा प्रोजेक्ट लॉन्च करने के कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, "वे लोग कई सालों तक कहते रहे कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) लागू करेंगे, लेकिन नहीं किया। जबकि, हमारी सरकार ने स्वामीनाथन कमीशन की सिफारिशों के मुताबिक MSP लागू किया। अब कुछ लोग विरोध कर रहे हैं, क्योंकि उनकी काली कमाई का एक और जरिया खत्म हो गया है।"


शनिवार, 26 सितंबर 2020

advt


advt


advt


advt


सारा अली खान ने कबूली स‍िगरेट पीने की बात

सुशांत सिंह राजपूत मामले में ड्रग्स का मोड़ बॉलीवुड के लिए मुश्किल का सबब बनता जा रहा है. सारा अली खान और श्रद्धा कपूर से एनसीबी के दफ्तर में पूछताछ जारी है. सारा अली खान और श्रद्धा कपूर को 16/20 केस में पूछताछ के लिए बुलाया गया है, जो कि सुशांत सिंह राजपूत का केस है. खबर है कि सारा ने ड्रग्स न लेने की बात कही. हालांकि सारा ने सिगरेट पीने और सुशांत के फार्म हाउस जाने की बात को कबूल लिया है.



कंगना रनौत के खिलाफ केस

बॉलीलुड अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ कर्नाटक के तुमकुर की एक अदालत में क्रिमिनल केस दायर किया गया है. कंगना रनौत के खिलाफ किसानों के अपमान का आरोप लगाते हुए केस दायर किया गया है. दायर केस में कहा गया है कि कंगना रनौत ने कृषि बिल का विरोध कर रहे किसानों का ट्वीट करके अपमान किया.


असल में, कृषि बिल को लेकर कंगना रनौत के एक ट्वीट को लेकर कहा जा रहा था कि उन्होंने किसानों का अपमान किया है. इस ट्वीट को लेकर कई जगह किसानों ने विरोध प्रदर्शन भी किया. हालांकि, बाद में सफाई देते हुए कंगना रनौत ने कहा कि उन्होंने किसानों का अपमान नहीं किया है. 


बता दें कि केंद्र सरकार के कृषि बिल के खिलाफ किसान संगठन देशभर में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. इन कृषि विधेयकों के खिलाफ 25 सितंबर को किसान और राजनीतिक संगठनों ने भारत बंद रखा था.


कन्नौज: प्रेमी जोड़े का सिर मुंडवाया और चेहरा काला कर पहनाई जूतों की माला

यूपी में कन्नौज के गुरसहायगंज क्षेत्र के एक एक गांव से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. यहां प्रेमी जोड़े को आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने उनके सिर मुंडवाकर चेहरे पर कालिख लगा दी. यही नहीं उन दोनों को जूते चप्पल की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसके बाद ये मामला संज्ञान में आया. 


वीडियो में एक गांव के कुछ लोग अमानवीयता की हदें पार करते दिख रहे हैं. वीडियो में एक प्रेमी युगल का सिर मुंडवाकर चेहरे पर कालिख लगाकर और जूते-चप्पल की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया जा रहा है. उनके पीछे गांव के बड़े से लेकर बच्चे तक तरह-तरह की फब्तियां कसते हुए थाली कटोरा बजाते हुए चलते नजर आ रहे हैं.


बताया जा रहा है कि महिला की उम्र 30 साल है. उसके पति की कुछ साल पहले मौत हो गई थी. इसके बाद गांव के ही एक दिव्यांग से महिला का प्रेम-प्रसंग चलने लगा. दिव्यांग उसके घर आने जाने लगा था. गांव वालों ने पहले उनकी बातचीत पर ध्यान नहीं दिया. दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला प्यार में बदल गया. गांव वालों की माने तो दोनों का पिछले एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था.


झारखंड: प्रेमी जोड़े को आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ा

नंगा करके पुरे गांव में घुमाया 


झारखंड के साहिबगंज जिले के रंगा थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाला वीडियो वायरल हुआ है. जहां पर एक प्रेमी युगल के पूरे कपड़े उतारकर नग्न कर जूते की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया गया. गांव के किसी शख्स ने यह वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.


प्रेमी युगल को ग्रामीणों से बचाने के लिए पुलिस को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. इस घटना को देखते हुए पुलिस ने गांव वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.


बताया जा रहा है कि साहिबगंज जिले के बाकुडी की रहने वाली एक लड़की अपने किसी रिश्तेदार के घर रहती थी और उसकी शादी गांव के ही एक युवक के साथ हुई थी. लेकिन लड़की का किसी दूसरे लड़के के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों प्रेमी युगल को आपत्तिजनक अवस्था में एमजीआर रेलवे लाइन के गांव के लोगों ने पकड़ा और बंधक बना लिया. 


थाना प्रभारी देवेंद्र बिस्ट सस्पेंस, कस्टडी में हुई थी मौत

विजयनगर थाना की पुलिस कस्टडी में 40 साल के शख्स की मौत के बाद थाना प्रभारी देवेंद्र समेत चार पुलिसवालों को एसएसपी ने सस्पेंड कर दिया। यह कार्रवाई की रिपोर्ट आने के बाद की गई है। गाजियाबाद के एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि थानेदार देवेंद्र, मोहर सिंह, कॉन्स्टेबल अमित कुमार शास्त्री, हरीश तिवारी को सस्पेंड किया गया है एसएसपी ने कहा कि इस मामले में पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद आगे कार्यवाही की जाएगी। दूसरी तरफ परिवार की तरफ से इस मामले में अभी तक कोई शिकायत नहीं की है। 


बीएसएफ, आईटीबीपी केवल बॉर्डर पर ही तैनात रहेगी, सभी आंतरिक मोर्चों से हटाया जाएगा

चुनाव के दौरान सीआरपीएफ रहेगी मुस्तैद


बॉर्डर की सुरक्षा में लगी बीएसएफ और आईटीबीपी एवं एसएसबी को भारत सरकार ने आंतरिक सुरक्षा से पूरी तरह से हटाने की तैयारी कर रही है और उनकी तैनाती केवल बॉर्डर पर ही होगी।



गृह विभाग के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए कहा कि इस बारे में पिछले साल से कई बार बैठकें हो चुकी हैं तथा सेना के अधिकारियों के साथ गृह मंत्री ने खुद बैठक की और इस प्लान के तहत गृह मंत्रालय अब नई मॉडल पर विचार कर रहा है। इसके तहत बीएसएफ आईटीबीपी एसएसबीकेवल और केवल बॉर्डर क्षेत्र में ही तैनाती की जाएगी। उन्हें आंतरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी से पूरी तरह से मुक्त रखा जाएगा। आंतरिक सुरक्षा में सीआईएसएफ और सीआरपीएफ ही तैनात रहेगी और चुनाव के दौरान सीआरपीएफ और सीआईएसएफ आंतरिक सुरक्षा की देखरेख करें। धीरे-धीरे आंतरिक सुरक्षा के कार्यों से मुक्त कर उनकी तैनाती अगले कुछ सालों में बॉर्डर पर संभव हो पाएगी। 


शुक्रवार, 25 सितंबर 2020

शोपियां के मिनी सचिवालय में तैनात जवानों पर आतंकियों ने की फायरिंग

जम्मू कश्मीर में आतंकियों की कायराना हरकत जारी है. अब शोपियां में सीआरपीएफ के जवानों पर आतंकियों ने हमला किया और भाग गए. शोपियां के मिनी सचिवालय में तैनात जवानों पर फायरिंग हुई है. हालांकि अब तक हमले में किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है. सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी की है.



इससे पहले जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में गुरुवार शाम हमलावरों ने एडवोकेट बाबर कादरी पर जानलेवा हमला किया, जिसमें उनकी मौत हो गई. हमले के तुरंत बाद बाबर कादरी को अस्पताल ले जाया जा रहा था. इसी दौरान उनकी मौत हो गई. 


बाबर कादरी जम्मू-कश्मीर ही नहीं देश भर में जाना पहचाना नाम थे. उन्हें टीवी डिबेट में अक्सर देखा जाता था. गोली लगने के तुरंत बाद उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया. बाबर कादरी ने अपने एक अंतिम ट्वीट में खुद की जान को खतरा बताया था.


अनंतनाग में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को किया ढेर

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया. अभी इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. इसके साथ ही आस-पास के इलाके की घेराबंदी की गई है. मुठभेड़ की शुरुआत गुरुवार शाम को हुई थी. इस दौरान आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच भारी गोलीबारी हुई थी.


गुरुवार शाम को सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की उपस्थिति की खुफिया जानकारी के आधार पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया और अनंतनाग के सिरहामा क्षेत्र को चारों तरफ से घेरना शुरू कर दिया, जिसके बाद दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हुई. जैसे ही सुरक्षाबल घटनास्थल की ओर बढ़ने लगे, वहां छिपे आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी.


इससे पहले बडगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई. चरार-ए-शरीफ में आतंकियों के छिपे होने का इनपुट मिला था. इसके बाद सोमवार देर रात ही सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेर लिया. 12 घंटे से अधिक समय तक चले इस एनकाउंटर में एक आतंकी को मार गिराया गया था.


जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ सेना और सुरक्षाबलों की कार्रवाई जारी है. सुरक्षाबलों की सख्ती के चलते स्थिति यह हो गई है कि आतंकियों के पास हथियारों की कमी पड़ गई है. वहीं पाकिस्तान में बैठे आतंकी घाटी में मौजूद आतंकियों के लिए हथियार मुहैया कराने के लिए कई तरह के हथकंडे अपना रहे हैं. 


कृषि बिल के खिलाफ भारत बंद, राहुल-प्रियंका का मोदी सरकार पर निशाना

किसानों को लेकर मोदी सरकार द्वारा लाए गए बिल पर संग्राम जारी है. भारतीय किसान यूनियन समेत विभिन्न किसान संगठनों ने आज देशभर में चक्का जाम करने का एलान किया है. इसमें 31 संगठन शामिल हो रहे हैं. किसान संगठनों को कांग्रेस, RJD, समाजवादी पार्टी, अकाली दल, AAP, TMC समेत कई पार्टियों का साथ भी मिला है. इससे पहले पंजाब में तीन दिवसीय रेल रोको अभियान की गुरुवार से शुरुआत हो गई है. किसान रेलवे ट्रैक पर डटे हुए हैं और बिल को वापस लेने की मांग कर रहे हैं.


24 घंटे में 86,052 नए संक्रमित, 1141 मौतें

देश में शुक्रवार को बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 86,052 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 1141 लोगों की मौत हो गई. इस आंकड़े के साथ ही देश में कोरोना मरीजों की संख्या 58,18,570 हो गई है. इनमें से 47,56,164 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि एक्टिव मरीज 9,70,116 हैं. वहीं, देश में कोरोना से अब तक 92,290 मौतें हो चुकी हैं.  


असम: 2,091 नए केस, अब तक 608 की मौत

असम में कोरोना वायरस के 2,091 नए मामले सामने आए, जिसके बाद राज्य में कोरोना मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 1,65,582 हो गया. इनमें से 1,32,709 मरीज ठीक हो चुके हैं. फिलहाल एक्टिव केस 32,262 हैं. वहीं, राज्य में कोरोना से अब तक 608 लोगों की जान जा चुकी है.


हरियाणा में कोरोना मरीज 1,18,554

हरियाणा में कोरोना वायरस के 1,698 नए केस रिपोर्ट हुए और 2,063 मरीज ठीक हुए, जबकि 22 संक्रमितों की मौत हो गई. इस आंकड़े के साथ ही राज्य में कोरोना मरीज 1,18,554 हो गए हैं. इनमें से 98,410 संक्रमित ठीक हो चुके हैं. हरियाणा में कोरोना से अब तक 1,255 लोगों की मौत हो चुकी है. फिलहाल एक्टिव मरीज 18,889 हैं.


झारखंड में कोरोना से अब तक 652 मौतें

झारखंड में कोरोना वायरस के 1,349 नए मामले सामने आए और 1,386 मरीज ठीक हुए, जबकि 4 लोगों की इस संक्रमण के चलते मौत हो गई. अब राज्य में कोरोना मरीज 76,438 हो गए हैं. इनमें से 62,945 संक्रमित ठीक हो चुके हैं. झारखंड में कोरोना से अब तक 652 लोगों की मौत हो चुकी है. फिलहाल राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 12,841 है.


मणिपुर में अब तक 9,537 संक्रमित

मणिपुर में कोरोना वायरस के 161 नए मामले सामने आए और 261 मरीज इस संक्रमण से ठीक हुए. राज्य में अब कोरोना मरीजों की संख्या 9,537 है. इनमें से 7,369 मरीज ठीक हो चुके हैं और अब तक 62 लोगों की मौत हो चुकी है.


दिल्ली: 2,24,375 संक्रमितों में से एक्टिव केस 31,125

दिल्ली में कोरोना वायरस के 59,183 टेस्ट हुए, जिनमें से 3,834 रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई. वहीं, दिल्ली में कोरोना से 36 और लोगों की जान चली गई. राजधानी में अब कोरोना पॉजिटिव 2,60,623 लोग हैं. इनमें से 2,24,375 मरीज  कोरोना मुक्त हो चुके हैं, जबकि अभी एक्टव मरीज 31,125 हैं. राजधानी दिल्ली में कोरोना से अब तक 5,123 लोगों की मौत हो चुकी है. 


गाजियाबाद में केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग

  गाजियाबाद में मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र के सदीक नगर स्थित रोडेक्स केमिकल के गोदाम में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। गोदाम बाहर से बंद था और उ...