मंगलवार, 29 सितंबर 2020

पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती पॉजिटिव

पूर्व केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। वह अभी उत्तराखंड की यात्रा पर हैं। उन्होंने लिखा,'' मैं आपकी जानकारी में यह डाल रहीं हूं कि मैंने आज अपनी पहाड़ की यात्रा के समाप्ति के अंतिम दिन प्रशासन को आग्रह करके कोरोना टेस्ट कराया। मुझे हल्का बुखार था। मैंने हिमालय यात्रा के दौरान कोविड से बचाव के सभी नियमों का पालन किया है। इसके बावजूद मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं अभी हरिद्वार और ऋषिकेश के बीच वंदे मातरम् कुंज में क्वारैंटाइन में हूं। मेरे संपर्क में आने वाले सभी लोगों से अनुरोध है कि वह अपनी कोरोना जांच कराएं और खुद को आइसोलेट करें।''


कोई टिप्पणी नहीं:

UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...