मंगलवार, 29 सितंबर 2020

विरोध करने वालों की काली कमाई का जरिया खत्म हो गया: प्रधानमंत्री

किसानों से जुड़े नए कानूनों पर विपक्ष के विरोध के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि प्रदर्शन करने वाले लोग मशीनों और उपकरणों को जलाकर किसानों का अपमान कर रहे हैं। क्योंकि, किसान खेती से जुड़े उपकरणों की पूजा करते हैं। मोदी का यह बयान इसलिए आया, क्योंकि पंजाब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को दिल्ली में इंडिया गेट के पास ट्रैक्टर को जलाकर प्रदर्शन किया था।


प्रधानमंत्री नमामि गंगे मिशन के तहत उत्तराखंड के 6 मेगा प्रोजेक्ट लॉन्च करने के कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, "वे लोग कई सालों तक कहते रहे कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) लागू करेंगे, लेकिन नहीं किया। जबकि, हमारी सरकार ने स्वामीनाथन कमीशन की सिफारिशों के मुताबिक MSP लागू किया। अब कुछ लोग विरोध कर रहे हैं, क्योंकि उनकी काली कमाई का एक और जरिया खत्म हो गया है।"


कोई टिप्पणी नहीं:

UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...