बुधवार, 30 सितंबर 2020

लोजपा की 36 सीटें देने की मांग

एनडीए में सीट शेयरिंग का मामला लोजपा के चलते फंसा हुआ है। भाजपा ने लोजपा को 27 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने का ऑफर दिया है। इसके लिए लोजपा को उन विधानसभा क्षेत्रों के नाम की लिस्ट भी दी गई थी। इस लिस्ट में कई सीट लोजपा के पसंद की थी तो कई ऐसी भी थी जहां पार्टी को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है।


लोजपा कर रही 36 सीट की मांग
लोजपा को भाजपा द्वारा दिया गया 27 सीट का ऑफर पसंद नहीं आया। लोजपा में भाजपा की सीटों को छोड़कर शेष 143 सीटों पर चुनाव लड़ने को लेकर गंभीर मंथन चल रहा है। भाजपा की ओर से लोजपा को मनाने की कोशिश जारी है। पार्टी नहीं चाहती कि सीट शेयरिंग को लेकर हो रहे विवाद के कारण उसका पुराना साथी गठबंधन से बाहर जाए। सूत्रों की मानें तो लोजपा को विधानसभा की 36 सीटें चाहिए। इससे कम उसे मंजूर नहीं है। इसके अलावा उसकी नजर विधानपरिषद की दो सीटों पर भी है।


कोई टिप्पणी नहीं:

UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...