शनिवार, 26 सितंबर 2020

कंगना रनौत के खिलाफ केस

बॉलीलुड अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ कर्नाटक के तुमकुर की एक अदालत में क्रिमिनल केस दायर किया गया है. कंगना रनौत के खिलाफ किसानों के अपमान का आरोप लगाते हुए केस दायर किया गया है. दायर केस में कहा गया है कि कंगना रनौत ने कृषि बिल का विरोध कर रहे किसानों का ट्वीट करके अपमान किया.


असल में, कृषि बिल को लेकर कंगना रनौत के एक ट्वीट को लेकर कहा जा रहा था कि उन्होंने किसानों का अपमान किया है. इस ट्वीट को लेकर कई जगह किसानों ने विरोध प्रदर्शन भी किया. हालांकि, बाद में सफाई देते हुए कंगना रनौत ने कहा कि उन्होंने किसानों का अपमान नहीं किया है. 


बता दें कि केंद्र सरकार के कृषि बिल के खिलाफ किसान संगठन देशभर में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. इन कृषि विधेयकों के खिलाफ 25 सितंबर को किसान और राजनीतिक संगठनों ने भारत बंद रखा था.


कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES