मंगलवार, 29 सितंबर 2020

भारत में सबसे ज्यादा संक्रमण दुबई और यूके से आए लोगों से फैला

भारत में कोरोना का संक्रमण दुबई और यूके की यात्रा करने वालों के कारण बढ़ा है। यह दावा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मंडी, ने अपनी रिपोर्ट में किया है। संस्थान ने जनवरी से अप्रैल के बीच संक्रमित हुए मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री का अध्ययन करने के बाद यह जानकारी निकाली है।


दरअसल, देश में कोरोना महामारी का संक्रमण फैलने के शुरुआती दौर में दुबई से 144 और ब्रिटेन से 64 लोग स्वदेश लौटे थे। यही लोग देश में संक्रमण फैलाने के मामले में प्राइमरी सोर्स बने। आईआईटी, मंडी की असिस्टेंट प्रोफेसर सरिता आजाद ने अपनी स्टूडेंट सुषमा देवी के साथ मिलकर यह रिसर्च की है।


इसे जर्नल ऑफ ट्रैवल मेडिसिन में पब्लिश किया गया है। रिसर्चर्स ने ग्लोबल लेवल से नेशनल लेवल पर इस बीमारी के फैलने की वजहों का पता लगाया। इसमें कुछ सुपर स्प्रेडर यानी कि बड़े पैमाने पर संक्रमण फैलाने वालों की पहचान की गई है।


कोई टिप्पणी नहीं:

UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...