मंगलवार, 30 जून 2020

इजराइल: 621 नए मामले

इजराइल में दो अप्रैल के बाद से कोरोना के मामलों में अब तक का सबसे बड़ा इजाफा हुआ है। एक दिन में 621 नए मामले सामने आए हैं। संक्रमितों की संख्या बढ़कर 23,616 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी। इजराइल में कुल 318 लोगों की बीमारी से मौत हो चुकी हैं। यहां अब तक 17,047 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।


द.कोरिया: 12 हजार से ज्यादा संक्रमित

दक्षिण कोरिया में संक्रमितों की कुल संख्या 12,715 हाे गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि राजधानी सियोल में 14 और ग्येओंग्गी प्रांत 17 मामले मिले हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, द.कोरिया में कोरोना से 282 लोगों की मौत हो चुकी है और 11,364 लोग ठीक हो चुके हैं।


ब्रिटेन: 6 जुलाई से विदेश यात्राओं से प्रतिबंध हटेगा

ब्रिटेन दुनिया में पांचवां सबसे संक्रमित देश है। यहां संक्रमण के अब तक 3.11 लाख मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 43 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। ब्रिटेश सरकार ने 6 जुलाई से विदेश यात्राओं पर लगे प्रतिबंधों का हटाने का फैसला किया है। ये छूट कुछ यूरोपीय देशों के लिए होंगे। इसके तहत जिन देशों में मामले कम हैं, वहां से आने पर क्वारैंटाइन नहीं होना होगा।


ब्राजील: 57 हजार से ज्यादा मौतें

ब्राजील में 24 घंटे में कोरोनावायरस से 1,109 लोगों की मौत हुई है। यहां मरने वालों की संख्या 57,149 हो गई है। वहीं, एक दिन में संक्रमण के 38,693 नए मामले सामने आए हैं। संक्रमितों की संख्या 13 लाख 19 हजार 274 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अब तक 7 लाख 15 हजार 905 लोग बीमारी से ठीक हो चुके हैं। ब्राजील के साओ पाउलो शहर के मेयर ने घोषणा की है कि रेस्टोरेंट, बार, पब और सैलून खोलने की योजना टाली जा सकती है।


नेपाल: सभी 77 जिले प्रभावित

स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक नेपाल में संक्रमण के मामले 12 हजार से ज्यादा हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता जोगेश्वर गौतम ने कहा कि देश के सभी 77 जिले कोरोना से प्रभावित हो गए हैं। रविवार को 463 नए मामले आए। यहां मरने वालों की संख्या 28 है। नेपाल में मई से ही कोरोना मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है।


पाकिस्तान: 4,072 नए मामले

पाकिस्तान में 24 घंटे में 4,072 नए मामले आए और 83 संक्रमितों की मौत हुई। देश में संक्रमितों की संख्या 2 लाख 02 हजार 955 और मृतकों की संख्या 4,118 हो गई है। संक्रमितों की मृत्यु दर करीब दो फीसदी है। देश में अब तक 92,624 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। यहां सबसे ज्यादा प्रभावित सिंध (78,267 संक्रमित) है। इसके बाद पंजाब (74,202) और खैबर पख्तूनख्वा (25,380) हैं। राजधानी इस्लामाबाद में 12,395 मामले आए हैं।


अमेरिका: एक दिन में 40 हजार केस मिले

अमेरिका में 24 घंटे में 40 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। यहां मरीजों की संख्या 26 लाख से ज्यादा हो गई है। वहीं, अब तक 1.28 लाख से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। देश के कई राज्यों में बिजनेस खोले जाने के बाद मामलों में उछाल आया है। इसमें फ्लोरिडा, टेक्सास, जॉर्जिया और एरिजोना शामिल हैं। वहीं, शनिवार को फ्लोरिडा में लगातार दूसरे दिन 9 हजार से ज्यादा मामले मिले हैं। फ्लोरिडा में एक बार फिर से प्रतिबंध लगा दिया गया है।


ब्रिटेन में लोकल लॉकडाउन की योजना

ब्रिटेन की सरकार ने रविवार को कहा कि लोकल लॉकडाउन लगाने की योजना बनाई जा रही है। ब्रिटेन में संक्रमण के मामले एक बार फिर से बढ़ रहे हैं। नए आंकड़ो से पता चला है कि वायरस की चपेट में सबसे ज्यादा भारतीय मूल के लोग आ रहे हैं। गृह मंत्री प्रीति पटेल ने कहा कि सबसे पहले लिसेस्टर सिटी में लॉकडाउन लगाया जाएगा। पूर्व इंग्लैंड में बसे इस शहर में बड़ी तादात में भारतीय मूल के लोग रहते हैं।


दुनिया में एक दिन में 1.11 लाख नए केस बढ़े

दुनिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ 1 लाख 86 हजार 410 हो गई है। इनमें 55 लाख 13 हजार 708 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, 5 लाख 2 हजार 986 लोगों ने जान गंवाई हैं। रविवार को सबसे ज्यादा अमेरिका में 25 हजार लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। भारत में 19,620 नए केस बढ़े। तीसरे नंबर पर ब्राजील रहा जहां 7,128 लोग संक्रमित मिले। 


संक्रमण के चलते सबसे ज्यादा मौतें मैक्सिको में हुई। यहां एक दिन में 602 लोगों की मौत हो गई। भारत दूसरे नंबर पर रहा जहां 384 मौतें हुईं। अमेरिका में रविवार को 163 मौतें दर्ज हुईं। हालांकि अमेरिका और ब्राजील की पूरी रिपोर्ट नहीं आई है। ऐसे में यह आंकड़ा बढ़ सकता है।  


ईरान: सुलेमानी की मौत के मामले में ट्रम्प की गिरफ्तारी का वारंट जारी किया

ईरान ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। ट्रम्प को गिरफ्तार करने के लिए ईरान ने इंटरपोल से मदद भी मांगी है। ईरान के इस कदम की वजह जनवरी में बगदाद में हुए ड्रोन अटैक को बताया जा रहा है, जिसमें ईरान की कुद्स सेना के प्रमुख जनरल कासिम सुलेमानी की मौत हो गई थी।


तेहरान के प्रॉसिक्यूटर अली अलकासिमेहर ने सोमवार को कहा कि 3 जनवरी को हुए इस ड्रोन अटैक में राष्ट्रपति ट्रम्प के अलावा ईरान के ही 30 और लोग शामिल थे। इन सभी लोगों पर हत्या और आतंक फैलाने का आरोप है। ईरान ट्रम्प को गिरफ्तार करने की अपनी कोशिशें जारी रखेगा। फिर भले ही ट्रम्प राष्ट्रपति रहें या न रहें।


मॉस्को: 3796 लोगों की मौत

मॉस्को में 24 घंटे में कोरोनावायरस से 35 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही यहां मरने वालों की संख्या 3796 हो गई है। सभी मरीज निमोनिया से भी ग्रसित थे। एक दिन पहले मॉस्को में 23 लोगों की मौत हुई थी। देश में अब तक 6.41 लाख लोग संक्रमित हैं।


चीन: संक्रमण के 19 नए मामले

चीन में 24 घंटे के दौरान संक्रमण के 19 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें से आठ स्थानीय संक्रमण के हैं, जबकि 11 बाहर से आए मामले हैं। नेशनल हेल्थ कमीशन की ओर से मंगलवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार स्थानीय संक्रमण के मामलों में बीजिंग में सात और शंघाई में एक मामला दर्ज किया गया। इस दौरान किसी भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है।


कैलिफोर्निया: यहां 2600 कैदी संक्रमित

अमेरिका के कैलिफोर्निया प्रांत की जेलों में करीब 2600 कैदी संक्रमित पाए गए हैं। गवर्नर गेविन न्यूसॉम ने मंगलवार को बताया कि इनमें से एक हजार से ज्यागा कैदी केवल सैन क्विनटिन की जेल में ही संक्रमित पाए गए हैं। कैलिफोर्निया की जेलों में करीब 1 लाख 13 हजार कैदी हैं। महामारी के चलते जेलों से अब तक करीब 3500 कैदियों को छोड़ा जा चुका है।


चीन में मिला स्वाइन फ्लू महामारी को और बढ़ा सकता है

चीन में रिसर्चर्स ने नए प्रकार के स्वाइन फ्लू की खोज की है, जो महामारी को और बढ़ा सकता है। सोमवार को अमेरिकी साइंस जनरल पीएनएएस में यह रिपोर्ट प्रकाशित की गई थी। इसे जी4 नाम दिया गया है। जेनेटिकली यह एच1एन1 का ही स्वरूप है, जिसने 2009 में तबाही मचाई थी। रिसर्चर्स का डर है कि ये वायरस भी एक से दूसरे इंसान में फैल सकता है। इसके भी लक्षण खांसी, बुखार और छींक है।


महामारी का सबसे बुरा दौर आना बाकी: WHO

दुनिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ 4 लाख 07 हजार 855 हो गई है। इनमें 56 लाख 64 हजार 355 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, 5 लाख 08 हजार 077 लोगों ने जान गंवाई हैं। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में 1 जुलाई से धार्मिक स्थल खोले जाएंगे। यहां संक्रमितों की संख्या 48 हजार से ज्यादा हो गई है। उधर, डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि दुनियाभर के देशों के अर्थव्यवस्था बेहद खराब स्थिति से गुजर रही है, लेकिन अभी भी इसका सबसे बुरा दौर आना बाकी है।


डब्ल्यूएचओ के प्रमुख टेड्रोस एडहोनम गेब्रेसियोसिस ने सोमवार को कहा कि अगर सरकारों ने सही नीतियों का पालन नहीं किया तो और लोग संक्रमित हो सकते हैं। हम सभी चाहते हैं कि महामारी खत्म हो जाए, लेकिन हम अभी भी इससे बेहद दूर हैं।


चीन ने अब भूटान की जमीन पर दावा किया

चीन ने अब भूटान की जमीन पर दावा किया है। ग्लोबल इन्वायरमेंट फैसिलिटी काउंसिल की 58वें बैठक में चीन ने भूटान के सकतेंग वन्यजीव अभयारण्य की जमीन को विवादित बताया। साथ ही इस प्रोजेक्ट के लिए होने वाली फंडिंग का भी विरोध किया। भूटान ने चीन की इस हरकत का कड़ा विरोध किया है। भूटान ने कहा- हम साफ कर देना चाहते हैं कि यह जमीन हमारे देश का अटूट हिस्सा है। 


ADVT


ADVT


उत्तरप्रदेश: सोमवार को 681 नए मरीज सामने आए

यहां सोमवार को 681 नए मरीज सामने आए और 12 की जान गई। गौतमबुद्धनगर (नोएडा) में 57, गाजियाबाद में 70 और लखनऊ में 23 पॉजिटिव केस बढ़े। राज्य में संक्रमितों की संख्या 22 हजार 828 हो गई, इनमें से 6650 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 672 लोगों की मौत हुई है


तमिलनाडु और महाराष्ट्र में लॉकडाउन 31 जुलाई तक बढ़ाया

तमिलनाडु सरकार ने 31 जुलाई तक जनरल लॉकडाउन बढ़ा दिया है। चेन्नई और आसपास के इलाके में 5 जुलाई तक सख्त लॉकडाउन लागू रहेगा। जबकि पूरे राज्य में जुलाई में हर रविवार सख्त लॉकडाउन रहेगा। वहीं, महाराष्ट्र में भी लॉकडाउन 31 जुलाई तक बढ़ाया गया है। इससे पहले पश्चिम बंगाल और झारखंड में लॉकडाउन 31 जुलाई तक और मणिपुर में 15 जुलाई तक बढ़ाया जा चुका है।


देश में 24 घंटे में 18339 मरीज बढ़े

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5 लाख 67 हजार 536 हो गई है। सोमवार को 18 हजार 339 नए मरीज सामने आए और 13 हजार 497 ठीक हो गए। तमिलनाडु में संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। बीते 24 घंटे में यहां रिकॉर्ड 3949 मरीज बढ़े, यह संख्या 5वें दिन 3500 से ज्यादा रही। सबसे ज्यादा संक्रमितों वाले राज्यों में यह दूसरे नंबर पर आ गया है। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं। सोमवार को देश में 417 लोगों की जान गई। 


शुक्रवार, 26 जून 2020

शरारती चूहा

गोलू के घर में एक शरारती चूहा आ गया। वह बहुत छोटा सा था मगर सारे घर में भागा चलता था। उसने गोलू की किताब भी कुतर डाली थी। कुछ कपड़े भी कुतर दिए थे। गोलू की मम्मी जो खाना बनाती और बिना ढके रख देती , वह चूहा उसे भी चट कर जाता था। चूहा खा – पीकर बड़ा हो गया था। एक दिन गोलू की मम्मी ने एक बोतल में शरबत बनाकर रखा। शरारती चूहे की नज़र बोतल पर पड़ गयी।  चूहा कई तरकीब लगाकर थक गया था , उसने शरबत पीना था।


चूहा बोतल पर चढ़ा किसी तरह से ढक्कन को खोलने में सफल हो जाता है।  अब उसमें चूहा मुंह घुसाने की कोशिश करता है।  बोतल का मुंह छोटा था मुंह नहीं घुसता।  फिर चूहे को आइडिया आया उसने अपनी पूंछ बोतल में डाली। पूंछ  शरबत से गीली हो जाती है  उसे चाट – चाट कर  चूहे का पेट भर गया। अब वह गोलू के तकिए के नीचे बने अपने बिस्तर पर जा कर आराम से करने लगा।


शेर का आसन

शेर जंगल का राजा होता है। वह अपने जंगल में सब को डरा कर रहता है। शेर भयंकर और बलशाली होता है। एक दिन शहर का राजा जंगल में घूमने गया। शेर ने देखा राजा हाथी पर आसन लगा कर बैठा है। शेर के मन में भी हाथी पर आसन लगाकर बैठने का उपाय सुझा।  शेर ने जंगल के सभी जानवरों को बताया और आदेश दिया कि हाथी पर एक आसन लगाया जाए। बस क्या था झट से आसन लग गया। शेर उछलकर हाथी पर लगे आसन मैं जा बैठा। हाथी जैसे ही आगे की ओर चलता है , आसन हिल जाता है और शेर नीचे धड़ाम से गिर जाता है। शेर की टांग टूट गई शेर खड़ा होकर कहने लगा – ‘ पैदल चलना ही ठीक रहता है। ‘


घमंड नहीं करना चाहिए। आपकी अहमियत लोगो को बिना बताये पता चलता है।

एक समय की बात है , एक गांव में ढेर सारे मुर्गे रहते थे। गांव के बच्चे ने किसी एक मुर्गे को तंग कर दिया था। मुर्गा परेशान हो गया , उसने सोचा अगले दिन सुबह मैं आवाज नहीं करूंगा। सब सोते रहेंगे तब मेरी अहमियत सबको समझ में आएगी , और मुझे तंग नहीं करेंगे। मुर्गा अगली सुबह कुछ नहीं बोला।  सभी लोग समय पर उठ कर अपने-अपने काम में लग गए इस पर मुर्गे को समझ में आ गया कि किसी के बिना कोई काम नहीं रुकता। सबका काम चलता रहता है।


रात्रि 8 बजे से सुबह 6 बजे तक रहेगा क‌र्फ्यू

कोरोना वायरस के संक्रमण को नियंत्रित करने के लिये रात्रि क‌र्फ्यू की समय सीमा बढ़ा दी गई है। गौतमबुद्धनगर पुलिस मीडिया सेल के अनुसार अब रात्रि क‌र्फ्यू रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक रहेगा। मीडिया सेल के अनुसार 17 जून को मेरठ मंडल में कोरोना वायरस के संक्रमण को नियंत्रित करने हेतु मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बैठक में दिये निर्देश के अनुक्रम में गौतमबुद्धनगर में रात्रि क‌र्फ्यू का समय रात्रि 8 बजे से सुबह 6 बजे तक कर दिया गया है। सभी संबंधित पुलिसकर्मी को इसका पालन कराने का निर्देश दिया गया है। वहीं आम लोगों से आग्रह किया गया है कि लोग खुद भी इसका पालन करें।


विनी महाजन बनीं पंजाब की पहली महिला चीफ सेक्रेटरी

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विनी महाजन पंजाब की नई और पहली महिला चीफ सेक्रेटरी बन गई हैं। इनके पति आईपीएस दिनकर गुप्ता पंजाब के डीजीपी हैं। विनी महाजन ने मौजूदा चीफ सेक्रेटरी 1984 बैच के आईएएस ऑफिसर करण अवतार सिंह को रिप्लेस किया है।


भारतीय सिख के रेस्टोरेंट में तोड़फोड़, भगवान की मूर्ति भी तोड़ी

न्यू मैक्सिको शहर की सैंटा फे सिटी में भारतीय के खिलाफ हेट क्राइम का मामला सामने आया। मंगलवार को यहां कुछ लोग इंडिया पैलेस रेस्टोरेंट में घुसे। तोड़फोड़ की। भगवान की मूर्ति तोड़ दी। बाद में दीवार पर नफरत फैलाने वाले नारे लिख दिए। 


रेस्टोरेंट के मालिक बलजीत सिंह के मुताबिक, किचेन और सर्विंग एरिया को काफी नुकसान पहुंचा है। बलजीत के मुताबिक, उन्हें 1 लाख डॉलर (करीब 75 लाख रु.) का नुकसान हुआ। लोकल पुलिस और फेडरल इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (एफबीआई) घटना की जांच कर रही है। 


पाकिस्तान अब भी आतंकियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह

अमेरिकी विदेश मंत्रालय की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान अब भी आतंकियों के लिए सुरक्षित ठिकाना बना हुआ है। बुधवार को यह रिपोर्ट संसद के सामने पेश की गई। इसके मुताबिक, अफगानिस्तान में हमलों के लिए जिम्मेदार तालिबान को पाकिस्तान का समर्थन जारी है। यहां हक्कानी नेटवर्क, लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठन खुलेआम काम कर रहे हैं। 


अफगानिस्तान और भारत को खतरा
‘कंट्री रिपोर्ट ऑन टेरेरिज्म 2019’ में कहा गया है- पिछले साल पाकिस्तान ने आतंकी संगठनों को मिलने वाली फंडिंग और इन्हें काबू करने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। फरवरी में आतंकी गुटों ने भारत के पुलवामा में बड़ा हमला किया था। पाकिस्तान अब तक उन टेरर ग्रुप्स के खिलाफ सख्ती दिखाने में नाकाम रहा है जो भारत और अफगानिस्तान के लिए खतरा हैं। 


केन्या: अदालत ने चीन के अरबों डॉलर के रेलवे कॉन्ट्रैक्ट को गैरकानूनी बताया

केन्या की एक अदालत ने चीन के अरबों डॉलर के रेलवे कॉन्ट्रैक्ट को गैरकानूनी बताया। यह करार केन्या की रेलवे मिनिस्ट्री और चीनी कंपनी चाइना रोड एंड ब्रिज कॉर्पोरेशन के बीच 2014 में हुआ था। इसे एक एक्टिविस्ट ओकिया और कुछ वकीलों ने अदालत में चुनौती दी थी। यह करार कुल 3.2 बिलियन डॉलर (भारतीय करंसी में 24 हजार 315 करोड़ रुपए) का है। अपनी अपील में उन्होंने कहा था- रेलवे सीधे तौर पर जनता से जुड़ी है। इसके काम में ट्रांसपेरेंसी होना जरूरी है। इस करार के लिए तो टेंडर भी जारी नहीं किए गए थे। फिर कैसे सीधे इसे चीनी कंपनी को दे दिया गया। कॉन्ट्रैक्ट पर करोड़ों डॉलर देश के टैक्सपेयर्स की जेब से जाएंगे। केन्या में चीनी कंपनी को पेश आ रही मुश्किलों पर एक रिपोर्ट चीन के अखबार साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट में भी पब्लिश हुई है। 


मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने पाया कि केन्या रेलवे ने चीनी कंपनी को कॉन्ट्रैक्ट देते वक्त कानून का ध्यान नहीं रखा। लिहाजा, यह गैरकानूनी है। बता दें कि यह प्रोजेक्ट एक तरह से चीन के बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (बीआरआई) का ही हिस्सा है। इस पर अरबों डॉलर खर्च किए जाएंगे। 


भारतीय सैनिकों ने चीनी सैनिकों को उकसाया: चीन

चीन ने पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प के लिए भारत को फिर से जिम्मेदार ठहराया। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल वु क्यान ने गुरुवार को कहा कि भारत के धोखा देने और उसके एकतरफा उकसावे की वजह से यह घटना घटी। भारतीय सैनिकों ने दोनों देशों के बीच हुए समझौते को तोड़ा। वे गलवान घाटी में एलएसी पार कर चीन की सीमा में घुस गए और सैनिकों को उकसाया। सब कुछ एलएसी के पार चीन की सीमा में हुआ।


15 जून की रात लद्दाख की गलवान घाटी में भारतीय चीनी सैनिकों के बीच झड़प हुई थी। इसमें भारतीय सेना के एक अफसर समेत 20 सैनिक शहीद हुए थे। चीन के कुछ सैनिक भी हताहत हुए लेकिन उसने अभी तक उनकी संख्या सामने नहीं आई है। हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में चीन के 43 सैनिकों के मारे जाने या घायल होने की बात कही गई है।


चीन की टेक्नोलॉजी कंपनिया खत्म हो रही है: अमरीका

पोम्पियो ने कहा कि दुनियाभर में चीन की टेक्नोलॉजी कंपनियों की लहर खत्म हो रही है। दुनिया की कई टेलीकॉम कंपनियां चीनी कंपनी हुवावे के साथ कारोबार करने से इनकार कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि स्पेन के टेलीफोनिका, ऑरेंज, ओ 2, जियो, बेल कनाडा, टेलस, और रोजर्स जैसी कंपनियां साफ-सुथरा व्यापार कर रही हैं।


भारत और दक्षिण-पूर्व एशिया को चीन से खतरा: पोम्पियो

यूरोप से अमेरिकी सेना एशिया में शिफ्ट होगी। गुरुवार को अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा कि भारत और दक्षिण-पूर्व एशिया में चीन के खतरे को देखते हुए अमेरिका अपने सैनिकों की शिफ्टिंग कर रहा है। इसकी एक बड़ी वजह भारत और चीन के सैनिकों में हिंसक झड़प का होना है। पोम्पियो बोले- हम यूरोप में अपने सैनिकों की संख्या घटा रहे हैं। 


ब्रसेल्स फोरम में पोम्पियो से सवाल पूछा गया कि अमेरिका ने जर्मनी में अपने सैनिकों की संख्या कम क्यों की है? पोम्पियो ने कहा कि सैनिकों को दूसरी जगहों पर दूसरी चीजों का सामना करने के लिए ले जा रहे हैं। 


उन्होंने कहा कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के एक्शन का मतलब है कि भारत के साथ वियतनाम, इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपींस और साउथ चाइना सी में भी खतरा है। अमेरिकी सेना इन चुनौतियों का सामना करने के लिए पूरी तरह तैनात है।


यूपीए के समय प्रधानमंत्री रिलीफ फंड का पैसा राजीव गांधी फाउंडेशन में डायवर्ट हुआ: नड्डा

कांग्रेस-भाजपा में चीन के मुद्दे पर शुरू हुई बहस अब वंशवाद और भ्रष्टाचार के आरोपों तक पहुंच गई है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लगातार दूसरे दिन गांधी परिवार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यूपीए के समय प्रधानमंत्री नेशनल रिलीफ फंड (पीएमएनआरएफ) का पैसा राजीव गांधी फाउंडेशन (आरजीएफ) को दिया गया था। सोनिया पीएमएनआरएफ के बोर्ड में भी थीं और आरजीएफ की अध्यक्ष भी थीं।



नड्डा ने कहा कि देश के लोगों ने अपनी मेहनत की कमाई पीएमएनआरएफ में इसलिए दान दी थी, ताकि जरूरत के वक्त जनता की मदद की जा सके। इस फंड की रकम को एक परिवार के फाउंडेशन में डायवर्ट करना ना सिर्फ फ्रॉड है, बल्कि देश की जनता से धोखा भी है।


 


आयात माल पर निर्भरता कम करने की योजना

 सीमा पर विवाद से भारत इस समय चीन से आनेवाले माल पर अपनी निर्भरता कम करने की सोच रहा है। हालांकि इसमें अभी भी कोई बहुत सफलता नहीं मिली है। सरकार जरूरी सेवाओं को छोड़कर बाकी सेवाओं के आयात पर अंकुश लगाने की तैयारी कर रही है। इसमें हालांकि आयात ड्यूटी बढ़ाने जैसे कुछ मुद्दे ही शामिल हैं। क्योंकि सरकार विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के नियमों के मुताबिक पूरी तरह से आयात पर बैन नहीं लगा सकती है।


पोर्ट पर चीन से आए मोबाइल फोन अटके

कस्टम विभाग आनेवाले समय में देशभर के तमाम पोर्ट और एयरपोर्ट पर चीन से आनेवाले कंसाइनमेंट्स की ज्यादा जांच करेगा। सूत्रों के अनुसार पिछले कुछ समय से सीमा पर चीन के साथ तनाव के कारण चीन से होनेवाले आयात की सामान को जांचा जाएगा। खबर है कि इस समय देश के कुछ पोर्टस पर चीन से आए हुए मोबाइल फोन को रोक दिया गया है।


मासायोशी सोन ने अलीबाबा ग्रुप के बोर्ड से इस्तीफा दिया

जापान के सॉफ्टबैंक ग्रुप कॉरपोरेशन के संस्थापक मासायोशी सोन ने चाइनीज ई-कॉमर्स फर्म अलीबाबा ग्रुप होल्डिंग लिमिटेड के बोर्ड से गुरुवार को इस्तीफा दे दिया। मासायोशी ने कहा कि अलीबाबा में किया गया निवेश उनका अब तक का सबसे सफल निवेश है।


एयरलाइंस केवल 33% क्षमता के साथ काम कर रहीं है

देशव्यापी लॉकडाउन के 62 दिन के बाद 25 मई से घरेलू रूट्स पर फ्लाइट चल रही हैं। 15 दिनों में सभी कंपनियां एयर ट्रैफिक रेगुलेटर डीजीसीए के निर्देशों के आधार पर फ्लाइट ऑपरेट कर रही हैं। 20 दिनों के आंकड़ों से पता चलता है कि एयरलाइंस अभी 33% क्षमता के साथ उड़ान भर रही हैं। बड़े शहरों से छोटे शहरों की ओर जानेवालों की संख्या ज्यादा है, जबकि टूरिस्ट रूट पर डिमांड जीरो है।  


हालांकि, अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स पर अभी भी प्रतिबंध है। लेकिन विदेशों में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए कंपनियां चाहें तो चार्टर्ड फ्लाइट या किसी भी फ्लाइट का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह वंदे भारत के अलावा है। चार्टर्ड फ्लाइट पर रोक नहीं है। वर्तमान में चार प्रमुख विमानन कंपनियां इंडिगो, स्पाइस जेट, एयर इंडिया, गो एयर फ्लाइट्स चला रही हैं।  


ADVT


ADVT


सोमवार, 22 जून 2020

शेल्टर होम आने से पहले गर्भवती थीं लड़कियां: जिलाधिकारी

जिलाधिकारी डॉ. ब्रह्म देव राम तिवारी ने बताया कि संरक्षण गृह में कुल 57 लड़कियां कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। कुल संरक्षित बालिकाओं में 7 गर्भवती हैं। इनमें 5 कोरोना पॉजिटिव हैं। शेष 2 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। पांच पॉजिटिव लड़कियां को जनपद आगरा, एटा, कन्नौज, फिरोजाबाद और कानपुर के बाल कल्याण समिति ने भेजा था। सातों लड़कियां शेल्टर होम आने से पहले ही गर्भवती थीं।


कानपुर के शेल्टर होम की 57 लड़कियां कोरोना संक्रमित, इनमें सात गर्भवती

राजकीय बालिका संवासिनी गृह में 57 लड़कियां कोरोना संक्रमित मिली हैं, इनमें से 7 नाबालिग लड़कियों के गर्भवती मिलने से सवाल उठने लगे हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हाईलेवल जांच की मांग उठाई है। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले को संज्ञान में लिया तो जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। जिला प्रशासन ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि शेल्टर होम में आने वाली लड़कियां पहले से गर्भवती थीं। इनके बैक हिस्ट्री के दस्तावेज शेल्टर होम के रिकॉर्ड रूम में सुरक्षित हैं। अभी होम सील है। मेडिकल प्रोटोकॉल के तहत रिकॉर्ड रूम से दस्तावेज निकाले जाएंगे। सभी बिंदुओं की जांच होगी। हालांकि, ये लड़कियां कोरोना से संक्रमित कैसे हुईं? अभी इसका जवाब नहीं मिल सका है। मामले में राज्य महिला आयोग ने जिलाधिकारी से रिपोर्ट तलब की है। 


कामाख्या मंदिर 3 दिन के लिए बंद किया गया

असम के गुवाहाटी स्थित कामाख्या मंदिर को आज से शुरू होने वाले अंबुवाची उत्सव की वजह से 3 दिन के लिए बंद कर दिया गया है। इस बार मंदिर प्रशासन ने मेले की मेजबानी नहीं करने का फैसला किया है। इस दौरान यहां केवल धार्मिक अनुष्ठान होंगे। 75 दिन के लॉकडाउन के बाद मंदिर को 8 जून को खोला गया था। कामाख्या देश के 51 शक्तिपीठों में से एक है।


देश में अब तक 4.25 लाख संक्रमित

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4 लाख 25 हजार 667 हो गई है। बीते 24 घंटे में 15 हजार 140 मरीज बढ़े। सबसे ज्यादा 3870 केस महाराष्ट्र में और इसके बाद 3000 मामले दिल्ली में आए। बीते 13 दिनों में देश में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या इलाज करा रहे मरीजों की संख्या से काफी आगे निकल गई है। अब 1 लाख 74 हजार 803 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 2 लाख 37 हजार 252 ठीक हो चुके हैं। कुल 13 हजार 704 मरीजों की मौत हो चुकी है। 


पाक में 1.76 लाख लोग संक्रमित, 3501 की मौत

पाकिस्तान में कोरोनावायरस संक्रमण से अब तक 1 लाख 76 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। 67 हजार 892 लोग ठीक हो चुके हैं। 1 लाख 4 हजार से ज्यादा एक्टिव केस हैं। 3501 लोगों की मौत हो चुकी है।


कोविड-19 का मतलब इसमें 19 प्वाइंट: पाकिस्तानी मंत्री

पाकिस्तान की जलवायु परिवर्तन मंत्री जरताज गुल ने कोविड-19 की एक अलग ही परिभाषा दे दी है। उन्होंने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘‘कोविड-19 का मतलब इसमें 19 पॉइंट होते हैं, जो किसी भी मुल्क में किसी भी तरीके से अप्लाई हो सकता है और अपनी इम्यूनिटी को डेवलप करें।’’ जरताज का यह वीडियो वायरल हो रहा है और लोग उनकी समझ की खिल्ली उड़ा रहे हैं। पाकिस्तानी पत्रकार नायला इनायत ने लिखा- यह जमीन हिला देने वाली खोज है।


कैलिफोर्निया: एक दिन में 4515 मामले

अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया में 24 घंटे में 4515 नए मामले दर्ज किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को कहा कि राज्य में अब तक इससे प्रभावित होने वाले लोगों की संख्या 17,324 हो गई है। इससे पहले शुक्रवार को सबसे ज्यादा 4317 नए मामले दर्ज किए गए थे। पिछले पांच दिनों में 20,200 से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं।


स्पेन: 141 नए मामले

स्पेन में 24 घंटे में 141 नए मामले दर्ज किए गए हैं। एक और मरीज की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि देश में अब तक 28,323 लोगों की मौत हुई है। वहीं, 2 लाख 46 हजार 272 लोग संक्रमित हुए हैं। नए मरीजों में मैड्रिड से 55, एरगोन क्षेत्र में 33 और कैटलोनिया में 25 पॉजिटिव पाए गए हैं। स्पेन में रविवार से लोगों को आवाजाही की अनुमति दे दी गई। वहीं, यूरोपीय देशों से लोगों को आने के लिए सीमा खोल दिया गया।


मैक्सिको: एक दिन में 1044 मौतें

उत्तर अमेरिकी देश मैक्सिको में संक्रमण के मामले 1.80 लाख से ज्यादा हो गए हैं। यहां एक दिन में 5343 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 1044 लोगों की मौत हुई है। इस महाद्वीप में अमेरिका (23 लाख से ज्यादा) के बाद सबसे ज्यादा मामले यहां हैं। मैक्सिको में मरने वालों की संख्या 21 हजार 825 हो गई है।


दुनिया में अब तक 90.51 लाख संक्रमित

दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 4 लाख 70 हजार 665 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमितों का आंकड़ा 90 लाख 44 हजार 581 हो गया है। अब तक 48 लाख 37 हजार 952 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। चिली में संक्रमण के मामले इटली से ज्यादा हो गए हैं। यहां संक्रमितों की संख्या 2.42 लाख से ज्यादा हो गई है, जबकि इटली में 2.38 लाख मरीज हैं। उधर, पाकिस्तान में 1.81 लाख मामले हो गए हैं। यहां एक दिन में 4471 नए मामलेसामने आए हैं।


ADVT


advt


शनिवार, 20 जून 2020

फाइटर प्लेन बॉर्डर के पास भेजे गए

 एयरफोर्स चीफ ने लेह का अचानक दौरा किया


चीन के सैनिकों से हिंसक झड़प में 20 जवानों की शहादत के बाद भारत ने किसी भी हालात से निपटने की अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। एयरचीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया बीते बुधवार को लेह पहुंचे थे। उनका यह दौरा अचानक तय हुआ था। इसके बाद वे श्रीनगर एयरबेस भी गए थे। शुक्रवार को यह जानकारी सामने आई। इस बीच, एयरफोर्स ने अपने फाइटर प्लेन फाॅरवर्ड बेस और एयरफील्ड की तरफ भेज दिए हैं।


न्यूज एजेंसी एएनआई ने सरकार के एक सूत्र के हवाले से बताया कि एयरफोर्स चीफ दो दिन के दौरे पर आए थे। पूर्वी लद्दाख में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल के पास चीन ने 10 हजार से ज्यादा सैनिक तैनात किए हैं। ऐसे में एयरफोर्स चीफ ने किसी भी हालात से निपटने की ऑपरेशनल तैयारियों का जायजा लिया। 


भारत ने सुखोई-30, मिराज 2000 तैनात किए



  • एयरफोर्स ने सुखोई-30 एमकेआई, मिराज 2000 और जगुआर फाइटर एयरक्राफ्ट को फाॅरवर्ड बेस पर भेजा है ताकि वे शॉर्ट नोटिस पर भी उड़ान भर सकें। 

  • आर्मी की मदद के लिए अमेरिकन अपाचे अटैक हेलिकॉप्टर भी उन इलाकों में तैनात किए गए हैं, जहां अभी भारतीय सेना के जवान मौजूद हैं। 

  • चिनूक हेलिकॉप्टरों की तैनाती लेह एयरबेस के आसपास की गई है ताकि जरूरत पड़ने पर सैनिकों की तुरंत आवाजाही हो सके। 

  • Mi-17V5 मीडियम लिफ्ट हेलिकॉप्टर भी वहां जरूरी सामान पहुंचाने के लिए मौजूद हैं। 


  • लद्दाख में जरूरत पड़ी तो इंडियन एयरफोर्स क्यों मजबूत स्थिति में?



    • न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, लद्दाख और तिब्बत रीजन में अगर एयरफोर्स को किसी ऑपरेशन की जरूरत पड़ती है तो वह लेह, श्रीनगर, अवंतीपुर, बरेली, आदमपुर, लुधियाना के हलवाड़ा, अंबाला और सिरसा के एयरबेस का इस्तेमाल कर सकेगा। इन एयरबेस के जरिए भारत के फाइटर प्लेन बेहद कम वक्त में लद्दाख बॉर्डर तक पहुंच सकते हैं।

    • चीन की बात करें तो भारत पर हमले की स्थिति में उसके प्लेन को होटान और गार गुंसा से उड़ान भरनी होगी। इससे उन्हें 14 हजार फीट ऊंची बॉर्डर तक आने में भारत के मुकाबले ज्यादा वक्त लगेगा। 




हरियाणा में अभी तक 144 मरीजों की हुई कोरोना से मौत

हरियाणा में अभी तक 144 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है। गुड़गांव में 55, फरीदाबाद में 51, सोनीपत में 10, रोहतक में 6, पानीपत में 5, अंबाला, भिवानी, जींद व करनाल में 3-3, झज्जर में 2, पलवल, हिसार तथा चरखी-दादरी में 1-1 की मौत हो चुकी है। 


हरियाणा में 9743 केस, 525 नए केस आए

प्रदेश में कोरोना संक्रमण ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। इतनी की तेजी से कोरोना को मात देने वालों की संख्या भी बढ़ रही है। शुक्रवार को रिकवरी रेट 50 फीसद पर पहुंच गया। मगर 10 जिंदगियों की सांसें कोरोना से थम गई और 63 की हालत नाजुक बनी हुई है। इनमें 44 की सांसें अॉक्सीजन के सहारे सांस ले रहे हैं तो वेंटीलेटर पर 19 जिंदगी की लड़ाई लड़ रहे हैं। 


पिछले 24 घंटों में 525 नए मामलों से प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 9743 पर पहुंच गया। राहत की बात यह है कि 333 मरीज ठीक होकर घर लौटे, जिससे कोरोना को मात देने वालों की संख्या 4889 पर पहुंच गई है। जबकि फरीदाबाद में 5, गुड़गांव में 3, सोनीपत व भिवानी में 1-1 मरीज ने दम तोड़ा। 


21 जिलों में सबसे ज्यादा मामले फरीदाबाद में 161, गुड़गांव में 145, सोनीपत में 36, महेंद्रगढ़ में 32, अंबाला में 26, रोहतक में 20, भिवानी में 18, पलवल में 17, पंचकूला में 13, नूंह में 12, झज्जर, पानीपत व चरखी-दादरी में 7-7, करनाल व हिसार में 6-6, कुरुक्षेत्र में 3, सिरसा, फतेहाबाद, रेवाड़ी व कैथल में 2-2 तथा जींद में एक संक्रमित मिला। इसके साथ ही गुड़गांव में 122, फरीदाबाद में 87, चरखी-दादरी 36, अंबाला में 33, पलवल में 17, पंचकूला में 8, फतेहाबाद व कुरुक्षेत्र में 7-7, भिवानी में 5, नूंह व सिरसा में 3-3, हिसार मंा 2, पानीपत, जींद व महेंद्रगढ़ में 1-1 मरीज ठीक होकर घर लौटा। 


हरियाणा: गृहमंत्री अनिल विज को अस्पताल से मिली छुट्टी

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज शुक्रवार को मोहाली के मैक्स अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद अम्बाला कैंट में स्थित अपने आवास पर पहुंच गए। डॉक्टरों ने अनिल विज को लंबे बेड रेस्ट की सलाह दी है। उनका पिछले दिनों जांघ की हड्डी टूटने पर आप्रेशन हुआ था। 


पलवल: जमीनी विवाद के चलते किसान की गोली मारकर हत्या

पलवल के औरंगाबाद गांव में एक 39 वर्षीय किसान की गांव के ही कुछ लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। गोली मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मृतक किसान को दो गोली लगी और मौके पर उसकी मौत हो गई। मुंडकटी थाना पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत एक नामजद व दो अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। मामला जमीनी विवाद का है।  


पुलिस के अनुसार औरंगाबाद गांव निवासी योगेश ने बताया कि उसका भाई सतीश शुक्रवार की रात साढ़े आठ बजे बाइक पर सवार होकर खेतों से घर आ रहा था। लेकिन सतीश जब मानपुर मोड़ पर घर के नजदीक पहुंचा तो वहां पहले से ही मौजूद गांव के ही निवासी भगत सिंह व उसके दो अन्य साथियों ने सतीश की गोली मारकर हत्या कर दी। 


राहुल गांधी ओछी राजनीति नहीं करें: अमित शाह

भारत-चीन के तनाव को लेकर सरकार और विपक्ष में बहस तेज हो गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को लगातार चौथे दिन सरकार पर सवाल उठाए। राहुल को जवाब देने के लिए गृहमंत्री अमित शाह ने एक वीडियो शेयर किया। इसमें घायल सैनिक के पिता कह रहे हैं कि भारतीय सेना चीन को हरा सकती है, राहुल गांधी आप नेतागिरी नहीं करें। शाह ने अपनी तरफ से भी कहा है कि राहुल को ओछी राजनीति से ऊपर उठना चाहिए।


देश की एक इंच जमीन पर भी कोई नजर नहीं डाल सकता: मोदी

गलवान में भारतीय सैनिकों की शहादत और चीनी सैनिकों के हमले पर सरकार ने शुक्रवार को ऑल पार्टी मीटिंग बुलाई थी। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमने अपनी सेनाओं को कदम उठाने की पूरी छूट दे रखी है। हमारी एक इंच जमीन पर भी कोई नजर नहीं डाल सकता। हमारी सीमा में किसी ने घुसपैठ नहीं की और न ही चीन ने हमारी किसी पोस्ट पर कब्जा किया। हमारे 20 जवान शहीद हुए, लेकिन जिन्होंने भारत माता को चुनौती दी थी, उन्हें वे सबक सिखाकर गए हैं। उनके शौर्य को पूरा देश याद रखेगा। उनके बलिदान से सभी आहत हैं। यह भावना इस बैठक में भी जाहिर हुई है। 


गलवान वैली हमारी सीमा में: चीन

चीन ने शुक्रवार देर रात फिर गलवान घाटी को अपना बताया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाऊ लिजियन ने कहा कि गलवान घाटी चीन का हिस्सा है और लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएससी) से हमारी तरफ है। भारतीय सैनिक यहां पर जबरन रोड और ब्रिज बना रहे हैं। चीन के अलग-अलग अफसरों ने चार दिन में पांचवीं बार कहा कि 15 जून की शाम को भारतीय सैनिकों ने समझौते को तोड़ते हुए जानबूझकर एलएसी को पार किया और चीन के सैनिकों पर हमला किया।


लिजियन ने कहा कि 15 जून की घटना के लिए भारत जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि गलवान घाटी वास्तविक नियंत्रण रेखा के चीनी हिस्से में आता है। कई सालों से वहां चीनी गार्ड गश्त कर रहे हैं और अपनी ड्यूटी निभाते हैं।  


देश की करीब 20% आबादी मानसिक रूप से बीमार

खबर आती है कि एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जिसने भी सुना, हर कोई दंग रह गया। हर किसी के जेहन में बरबस कुछ सवाल आए? आखिर हुआ क्या? कामयाब सुशांत ने ऐसा किया क्यों? फिर पता चलता है कि सुशांत डिप्रेशन का शिकार थे।


खैर, यह पहला वाकया नहीं है, जब किसी सेलिब्रिटी ने डिप्रेस्ड होकर अपनी जान दी हो। इस फेहरिस्त में कई और नाम भी हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट बताती है कि दुनियाभर में 26.4 करोड़ से ज्यादा लोग डिप्रेशन से जूझ रहे हैं। 2019 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 7.5% भारतीयों को किसी न किसी तरह का मानसिक रोग है, इनमें से 70% को ही इलाज मिल पाता है। 2020 में भारत की करीब 20 फीसदी आबादी मानसिक रूप से बीमार या डिप्रेशन का शिकार हो सकती है। पुरुषों से ज्यादा महिलाएं डिप्रेशन से पीड़ित हैं।


हर सात में एक भारतीय मेंटल डिसऑर्डर का शिकार



  • द लैंसेट की एक स्टडी बताती है कि 2017 में 19.73 करोड़ भारतीय मेंटल डिसऑर्डर से जूझ रहे थे। इनमें से 4.57 करोड़ डिप्रेसिव डिसॉर्डर और 4.49 करोड़ लोग घबराहट का शिकार थे। स्टडी के अनुसार, 2017 में हर सात में से एक भारतीय मेंटल डिसऑर्डर से ग्रस्त था। 1990 के बाद से भारत के कुल रोग भार में मेंटल डिसऑर्डर का अनुपात योगदान लगभग दोगुना हो गया है।


डिप्रेशन का अंत सुसाइड है



  • अहमदाबाद की साइकोलॉजिस्ट डॉक्टर दीप्ति जोशी बताती हैं कि डिप्रेशन का अंत सुसाइड ही है। डब्ल्यूएचओ भी इस बात को मानता है। डॉक्टर दीप्ति के मुताबिक, डिप्रेशन से जूझ रहे व्यक्ति में इंटेलिजेंस उपयोग करने की क्षमता खत्म हो जाती है।

  • अब सवाल उठता है कि भारतीय समाज में डिप्रेशन जैसी चीज इतनी तेजी से कैसे फैल रही है। राजस्थान के उदयपुर स्थित गीतांजलि हॉस्पिटल में असिस्टेंट प्रोफेसर और साइकोलॉजिस्ट डॉक्टर शिखा शर्मा इसका जिम्मेदार समाज को मानती हैं। वह कहती हैं कि हमारी सोसाइटी में अवेयरनेस नहीं है और एक्सेप्टेंस भी नहीं है। इसी वजह से लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं।


शौक के लिए कतई न बाहर जाएं, न खाएं

देश में अनलॉक-1 चल रहा है। तकरीबन ढाई महीने के बाद होटल और रेस्टोरेंट्स एक बार फिर खुल गए हैं। लेकिन, कुछ शर्तों के साथ। हालांकि, लोग अभी भी होटल और रेस्टोरेंट्स में जाने से बच रहे हैं। दिल्ली स्थित स्वाकेयर कंसल्टेंसी के डॉक्टर और साइकोलॉजिस्ट हर्षवर्धन लोगों को होटल और रेस्टोरेंट्स में नहीं जाने की सलाह देते हैं। वह कहते हैं कि आप कोशिश करें कि इस वक्त कतई शौक के लिए होटल या रेस्टोरेंट्स न जाएं। हैदराबाद स्थित मेडिकवर हॉस्पिटल के चीफ हेपिटोबिलेरी और लीवर ट्रांसप्लांट सर्जन सचिन डागा कहते हैं कि होटल और रेस्टोरेंट्स में जाएं भी तो टेबल और चेयर को छूने से बचें। गर्म खाना ही खाएं। ज्यादा वेटिंग हो तो वापस घर आ जाएं। लेकिन, होटल्स और रेस्टोरेंट्स चेन ग्राहकों को कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए हर तरह के प्रयास भी कर रही हैं।


राजस्थान में शुक्रवार को 299 नए पॉजिटिव केस सामने आए

राजस्थान में शुक्रवार को 299 नए पॉजिटिव केस सामने आए। इनमें भरतपुर में 55, जयपुर में 33, जोधपुर में 38, पाली में 24, नागौर में 16, अलवर, झुंझून और भीलवाड़ा में 14-14 मरीज मिले। राज्य में इस वायरस से अब तक 333 लोगों की मौत हो चुकी है। 


उत्तरप्रदेश: पिछले 24 घंटों में 809 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए

पिछले 24 घंटों में 809 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। कुल एक्टिव केस 6092 हैं। डिस्चार्ज लोगों की संख्या 9995 और कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 507 है। सहारनपुर में शुक्रवार को 25 कोरोना पॉजिटिव मिले। इसके साथ जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर 330 हो गई है। 


मध्यप्रदेश: राज्य में संक्रमण के 156 मामले सामने आए

शुक्रवार को राज्य में संक्रमण के 156 मामले सामने आए। इसमें इंदौर और भोपाल में 55-55 और रतलाम, मंदसौर और देवास में 3-3 मरीज मिले। रायसेन जिले के औबेदुल्लागंज में तैनात रैपिड एक्शन फोर्स की 107वीं बटालियन के 7 जवानों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन जवानों के संपर्क में आए लगभग 170 लोगों को क्वारैंटाइन किया गया है।


पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 14721 संक्रमित बढ़े

देश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 3 लाख 95 हजार 841 हो गई। पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 14721 मामले सामने आए। वहीं, 9026 मरीज स्वस्थ भी हुए। अच्छी खबर यह है कि देश में 24 राज्य ऐसे हैं, जहां स्वस्थ हुए लोगों की संख्या मरीजों से ज्यादा हो गई।


उधर, दिल्ली से बुरी खबर आ रही है। यहां मरीजों की संख्या 50 हजार के पार चली गई। शुक्रवार को राजधानी में रिकॉर्ड 3137 मरीज बढ़े। यह अब तक सबसे ज्यादा आंकड़ा है। वहीं, 66 मौतें हुईं। इसके साथ राजधानी में मौतें भी 2035 हो गई हैं। 


गुरुवार, 18 जून 2020

फ्रांस: 29,575 लोगों की मौत

फ्रांस में संक्रमण से 24 घंटे में 28 लोगों की मौत हुई है। यहां मृतकों की संख्या 29,575 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि संक्रमण के 458 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या 1.94 लाख हो गए हैं। देश में 19,118 मरीजों की मौत अस्पतालों में हुई है। फ्रांस में कोरोना के 772 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई।


ब्रिटेन: 3 लाख से ज्यादा संक्रमित

ब्रिटेन में संक्रमितों का आंकड़ा 3 लाख 717 हो गया है। यहां 42,153 लोगों की मौत हुई है। अमेरिका और ब्राजील के बाद यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। यहां अब तक 71 लाख से ज्यादा लोगों के टेस्ट किए जा चुके हैं।


अमेरिका में दोबारा लॉकडाउन नहीं लगेगा: ट्रम्प

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को कहा कि देश में दोबारा लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा। कुछ राज्यों में केस बढ़े हैं। इसका कारण अर्थव्यवस्था का खोला जाना और देश में जारी प्रदर्शन हो सकता है। अमेरिका में 24 घंटे में 809 लोगों की जान गई है, जबकि 26 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। देश में कोरोना का एपिसेंटर रहे न्यूयॉर्क में 16 जून को 17 लोगों की जान गई, जो अब तक सबसे कम आंकड़ा है। अमेरिकी हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि अमेरिका अभी कोरोना के पहली लहर की चपेट में है। यहां दूसरी लहर आना अभी बाकी है।


चीन: संक्रमण के 28 नए मामले

चीन में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के 28 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसमें चार मामले विदेशी नागरिकों के हैं, जबकि 24 स्थानीय लोगों के हैं। नेशनल हेल्थ कमीशन ने गुरुवार को बताया कि घरेलू स्तर में संक्रमण के मामलों में 21 मामले बीजिंग में दो मामले हुबेई प्रांत में और एक मामला तियांजिन नगर निगम में दर्ज किए गए हैं। देश में संक्रमण से बुधवार को किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है।


ब्राजील: एक दिन में 1269 लोगों की मौत

लैटिन अमेरिकी देश ब्राजील में पिछले 24 घंटे में कोरोना 32,188 नए मामले सामने आए हैं। संक्रमितों की संख्या 9 लाख 55 हजार 377 हो गई है। ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार देर रात जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में मृतकों की संख्या 46,510 पहुंच गई है। एक दिन पहले यहां 34,918 मामले सामने आए थे और 1282 लोगों की मौत हुई थी। अमेरिका के बाद ब्राजील संक्रमण और मौतों के मामले में दूसरा सबसे संक्रमित देश है।


डेक्सामेथासोन कोरोना का इलाज नहीं: डब्ल्यूएचओ

डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि डेक्सामेथासोन कोरोना का इलाज या बचाव नहीं है। इसका इस्तेमाल डॉक्टरों की देखरेख में सिर्फ गंभीर मरीजों पर किया जाना चाहिए। डब्ल्यूएचओ के अधिकारी डॉ. माइकल रेयान ने बुधवार को कहा- ज्यादा पावर वाले स्टेरॉइड मानव शरीर में वायरस की संख्या तेजी से बढ़ाने में मददगार हो सकते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि यह दवा सिर्फ बेहद गंभीर मरीजों को दी जाए जिनको इससे स्पष्ट रूप से लाभ हो रहा है। डेक्सामेथासोन इनफ्लेमेशन की जानी-मानी दवा है।


‘सऊदी में जून के अंत तक घरेलू पर्यटन बहाल हो सकता है’

कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों के बावजूद सऊदी अरब जून के आखिर में घरेलू पर्यटन बहाल करने की योजना बना रहा है। पर्यटन मंत्री अहमद बिल अकील अल खातिब ने बुधवार को कहा कि हमने गर्मी के मौसम में पर्यटन के लिए कई कार्यक्रम तैयार किए हैं। हम मक्का को छोड़कर सभी क्षेत्रों में घरेलू पर्यटन बहाल कर देंगे। सऊदी में कोरोना प्रभावितों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। इसके बावजूद यहां मई के आखिर से इससे संबधित प्रतिबंधों को धीरे-धीरे हटाया गया है।


पेरू: इटली से ज्यादा मामले, दक्षिण अमेरिका कोरोना का एपिसेंटर बना

दक्षिण अमेरिका अभी कोरोना का एपिसेंटर बना हुआ है। यहां ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मामले पेरू में हैं। संक्रमण के मामले यहां इटली से ज्यादा हो गए हैं। पेरू में मरीजों की संख्या अब 2.40 लाख से ज्यादा हो गया है, जबकि इटली में मामले 2.37 लाख हैं। यहां अब तक सात हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।


हॉन्गकॉन्ग: 6 महीने बाद डिजनीलैंड खुला

हॉन्गकॉन्ग में 6 महीने के बाद गुरुवार को डिजनीलैंड खोला गया। महामारी के कारण इसे बंद किया गया था। यह शंघाई के बाद दूसरा डिजनीलैंड है जो महामारी में बंद होने के बाद दोबारा खोला गया। जनवरी में इसे बंद किया गया था। एफे न्यूज के मुताबिक, मई में इसके कुछ रेस्टोरेंट और होटलों को खोल दिया गया था। यहां सीमित संख्या में लोग आ सकते हैं। साथ ही उन्हें पूरी सुरक्षा का ध्यान देना होगा।


दुनिया में अब तक 84.66 लाख मरीज

 दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 4 लाख 51 हजार 943 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमितों का आंकड़ा 84 लाख 66 हजार 256 हो गया है। अब तक 44 लाख 38 हजार 978 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। दक्षिण अमेरिका महामारी का एपिसेंटर बना हुआ है। यहां संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। अब तक 65 हजार 88 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 15 लाख 91 हजार से ज्यादा संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इनमें ब्राजील (9.60 लाख), पेरू (2.40 लाख) और चिली (2.20 लाख) में ही करीब 90% यानी 14 लाख 21 हजार 845 मरीज हैं।


भारत को चीन के अलावा पाकिस्तान और नेपाल की सेनाओं का दबाव भी झेलना पड़ेगा

गलवान घाटी में सैन्य झड़प के बाद चीन ने एक बार फिर सरकारी अखबार के जरिए भारत पर दबाव बनाने की कोशिश की। चीनी सरकार के मुखपत्र यानी माउथपीस ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक, अगर एलएसी पर तनाव बढ़ा तो भारत को चीन के अलावा पाकिस्तान और यहां तक कि नेपाल की सेना का भी दबाव झेलना पढ़ेगा। इसे आसान शब्दों में समझें तो मतलब यह हुआ कि भारत-चीन सीमा पर हालात बिगड़ने की स्थिति में पाकिस्तान और नेपाल चीन का साथ दे सकते हैं। 
बता दें कि सोमवार रात लद्दाख की गलवान घाटी में भारत और चीन के बीच सैन्य झड़प हुई थी। भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीन के 43 सैनिक या तो मारे गए या घायल हुए। 


दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की कोरोना रिपोर्ट बुधवार को पॉजिटिव आई। वह फिलहाल राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें सोमवार रात तेज बुखार और सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने उनमें कोरोना वायरस के संक्रमण की आशंका जताई थी। अब उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, आप विधायक आतिशी मार्लेना को भी होम क्वारैंटाइन रखा गया है, क्योंकि उनमें कोरोना के लक्षण मिले हैं।


दिल्ली में 503 कोविड आइसोलेशन कोच भी तैनात

कोरोना संक्रमितों के लिए अस्पतालों में बेड और इंफ्रास्ट्रक्टर की कमी न आए, इसके लिए दिल्ली सरकार ने कुछ होटलों को अस्पतालों से अटैच किया है। इसके अलावा रेलवे ने भी अपने 503 कोविड आइसोलेशन कोच आनंद विहार स्टेशन, सकूरबस्ती डिपो और सराह रोहिल्ला स्टेशन पर तैनात किए हैं। आइसोलेशन कोच के जरिए मरीजों के लिए 8000 बेड का इंतजाम हो गया है। 


4जी अपग्रेड सिस्टम के लिए चीनी कंपनियों के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल ना करें

भारत-चीन सीमा विवाद का असर सरकारी कंपनियों पर नजर आने लगा है। केंद्र सरकार ने भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) से कहा है कि 4जी संसाधनों को अपग्रेड करने के लिए चीन के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल पूरी तरह से बंद कर दिया जाए। सूत्रों के मुताबिक, टेलीकॉम डिपार्टमेंट ने सुरक्षा के मद्देनजर यह फैसला लिया।


अब टेलीकॉम डिपार्टमेंट 4जी सर्विस के अपडेशन के लिए नए सिरे से टेंडर जारी कर सकता है। इसके अलावा केंद्र सरकार इस पर भी विचार कर रही है कि प्रायवेट ऑपरेटरों से भी कहा जाए कि वे भी चीनी कंपनियों के प्रोडक्ट्स पर अपनी निर्भरता कम करें।


राजस्थान: बुधवार को कोरोना के 326 नए मामले सामने आए

बुधवार को कोरोना के 326 नए मामले सामने आए और 5 की जान गई। जयपुर में 60, धौलपुर में 55 और जोधपुर में 35 केस बढ़े। राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा 13 हजार 542 पहुंच गया, इनमें से 2762 एक्टिव केस हैं। कोरोना से मरने वालों की संख्या 313 हो गई।


देश में अब तक 3.67 लाख केस

देश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 3 लाख 67 हजार 705 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 1.62 लाख टेस्ट हुए हैं। इसके साथ देश में अब तक 62 लाख 49 हजार 668 सैंपल की जांच हो चुकी है।


उधर, बुधवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 13 हजार 107 मरीज सामने आए और 341 ने जान गंवाई। दिल्ली में रिकॉर्ड 2414 और उत्तरप्रदेश में 583 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। तमिलनाडु में संक्रमितों का आंकड़ा 50 हजार के पार हो गया। यह महाराष्ट्र के बाद दूसरा सबसे संक्रमित राज्य है। इस बीच खबर हैं कि केंद्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) में चार महिला कर्मचारी पॉजिटिव मिलीं। एजेंसी में अब तक 8 लोग संक्रमित हो चुके हैं।


बुधवार, 17 जून 2020

ADVT


मंगलवार को इटली में कोरोना वायरस से 34 लोगों की मौत

मंगलवार को इटली में कोरोना वायरस से 34 लोगों की मौत हुई. इससे पहले सोमवार को 26 लोगों की मौत हुई थी. हालांकि कोरोना के नए मामलों में सोमवार की तुलना में मंगलवार को कमी आई है. सोमवार को कोरोना के 303 नए मामले सामने आए थे जबकि मंगलवार को कम होकर 210 हो गए. इटली में कोरोना से अब तक 34,405 लोगों की मौत हुई है. कोरोना से मौत के मामले में अमरीका, ब्राज़ील और ब्रिटेन के बाद इटली चौथे नंबर पर है. यह अब तक 237,500 लोग संक्रमित हो चुके हैं.


24 घंटों में कोरोना वायरस से संक्रमण के 34,918 नए मामले सामने आए

ब्राज़ील में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस से संक्रमण के 34,918 नए मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही ब्राज़ील में अब तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 923,189 हो गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार ब्राज़ील में पिछले 24 घंटों में कोरोना से कुल 1,282 लोगों की जान गई है. यहां मृतकों की कुल तादाद 45,241 हो गई है. मौत और संक्रमण के मामले में ब्राज़ील अमरीका के बाद दूसरे नंबर पर है. ऑर्गेनाइज़ेशन फोर इकनॉमिक को-ऑपरेशन एंड डिवेलपमेंट ने ब्राज़ील को चेतावनी दी है कि अगर कोरोना की दूसरी लहर भी यहां आई तो अर्थव्यवस्था 9.1% से भी ज़्यादा नीचे गिर सकती है. ओईसीडी ने अनुमान लगाया है कि इस साल 7.4 फ़ीसदी की गिरावट आएगी.


देश में पहली बार एक दिन में 2,000 से ज़्यादा की मौत

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर 3,54, 065 हो गए हैं. भारत में मरने वालों की संख्या 11,903 हो गई है.


भारत में संक्रमण के सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र में है. महाराष्ट्र में संक्रमण के 113445 मामले हैं जबकि कोविड 19 से महाराष्ट्र में अभी तक 5,537 लोगों की मौत हो चुकी है. भारत में कल दो हज़ार लोगों की मौत हुई जो कि एक दिन में मरने वालों का सर्वाधिक आंकड़ा है.


नेपाल दोनों देशों के बीच टकराव से चिंता में पड़ा

चीन और भारत के बीच गलवान घाटी में बने तनाव को लेकर नेपाल में चिंता ज़ाहिर की जा रही है. नेपाल के सेवानिवृत्त राजनयिकों और अंतरराष्ट्रीय मामलों के विशेषज्ञों ने दोनों देशों से शांति की अपील की है. उन्होंने चीनी और भारतीय सैनिकों के बीच हिंसक झड़पों की ख़बरों पर दुख व्यक्त किया है.


उन्हें उम्मीद थी कि सैन्य गतिरोध आगे नहीं बढ़ेगा क्योंकि पूरे क्षेत्र के लिए इसके दूरगामी परिणाम होंगे. नेपाल के विदेश मंत्रालय ने मंगलवार शाम 7:15 बजे तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी. लेकिन, बीबीसी हिंदी से बात करते हुए पूर्व राजनयिकों, रणनीतिक विश्लेषकों और वरिष्ठ पत्रकारों ने लद्दाख क्षेत्र में भारत-चीन सीमा पर शांति बनाए रखने की अपील की है. उन्होंने भारत और चीन से संयम बरतने और जल्द से जल्द शांतिपूर्ण समाधान निकालने का आग्रह किया.


हम ज़िम्मेदार नहीं, भारतीय सैनिकों ज़िम्मेदार: चीन

चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि गलवान घाटी में हुई घटना के लिए उन्हें ज़िम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता. चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने कहा," इसमें सही और ग़लत बिल्कुल साफ़ है. ये घटना एलएसी के चीन के तरफ़ वाले क्षेत्र में हुई और इसके लिए चीन को ज़िम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता." ”गलवान घाटी की संप्रभुता हमेशा से चीन के पास रही है. भारतीय सैनिकों ने बॉर्डर प्रोटोकॉल और हमारे कमांडर स्तर की बातचीत में हुई सहमति का गंभीर उल्लंघन किया .“


देश में कोरोना से 11,888 मौतें

कोरोनावायरस ने मंगलवार को एक दिन में रिकॉर्ड 1971 लोगों की जान ले ली। सबसे ज्यादा 1409 मौतें महाराष्ट्र में हुईं। महाराष्ट्र सरकार का कहना है कि इनमें काफी मौतें पहले हो चुकी थीं। जिन्हें उस वक्त किन्हीं कारणों से नहीं जोड़ा जा सका था। अब मृतकों का संशोधित आंकड़ा जारी किया जा रहा है। इन आंकड़ों के चलते देश में मरने वालों की संख्या अचानक 9980 से 11 हजार 888 पहुंच गई। जबकि महाराष्ट्र में मरने वालों का आंकड़ा 5537 हो गया।


एलएसी के हालात पर हमारी पैनी नजर: अमेरिका

 भारत और चीन के बीच लद्दाख की गालवन घाटी में हुई हिंसक झड़प पर अमेरिका का भी बयान आया। मंगलवार रात व्हाइट हाउस में हुई मीटिंग के बाद अमेरिका ने बयान जारी किया। अमेरिका ने कहा- दोनों देशों के बीच जारी तनाव पर हमारी पैनी नजर है। राष्ट्रपति ट्रम्प ने प्रधानमंत्री मोदी से 2 जून को फोन पर बातचीत की थी। इस दौरान भारत और चीन के बीच सीमा विवाद पर चर्चा हुई थी। 
बता दें कि सोमवार रात गालवन वैली में हुई हिंसक झड़प में भारत के एक कमांडिंग अफसर समेत भारत के 20 जवानों शहीद हो गए थे। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, चीन के भी 43 सैनिक या तो मारे गए हैं या घायल हुए। 


चीन रुक-रुककर सैनिकों के शव भेज रहा

सेना के सूत्रों ने बताया कि 15 से 20 सैनिक लापता हैं। इनमें से कुछ चीन के कब्जे में हैं। चीन रुक-रुककर भारतीय सैनिकों के शव भेज रहा था। कुछ सैनिक नदी में गिर गए हैं, जिनके शव मिल रहे हैं। लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल पर चीन के हेलिकॉप्टरों का मूवमेंट बढ़ गया है। वह अपनी सेना के हताहतों को एयरलिफ्ट कर रहा है।


चीन के कमांडिंग ऑफिसर समेत 40 सैनिक मारे गए

भारत और चीन के सैनिकों के बीच गालवन घाटी में हुई झड़प का मामला बढ़ गया है। न्यूज एजेंसी ने बुधवार को सूत्रों के हवाले से कहा कि चीन के 40 से ज्यादा सैनिक मारे गए हैं, जिनमें यूनिट का कमांडिंग अफसर भी शामिल है। यह अफसर उसी चीनी यूनिट का था, जिसने भारतीय जवानों के साथ हिंसक झड़प की। भारत के 4 जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है। 15-16 जून की दरमियानी रात को गलवान घाटी में हुई झड़प में भारत के कमांडिंग अफसर समेत 20 जवान शहीद हो गए थे, 135 जख्मी हैं।


झड़प के करीब 36 घंटे बाद पहली बार भारत की तरफ से बयान जारी हुआ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने का कि गालवन में सैनिकों ने अदम्य साहस दिखाया। देश उनकी शहादत हमेशा याद रखेगा। तीन घंटे चली यह झड़प दुनिया की दो एटमी ताकतों के बीच लद्दाख में 14 हजार फीट ऊंची गालवन वैली में हुई। यह हमला पत्थरों, लाठियों और धारदार चीजों से किया गया। उसी गालवन वैली में, जहां 1962 की जंग में 33 भारतीयों की जान गई थी। उधर, भारत ने चीन की तरफ हुई बातचीत इंटरसेप्ट की थी। इसके मुताबिक, चीन के 43 सैनिक हताहत होने की खबर है, लेकिन चीन ने यह कबूला नहीं है।


ADVT


इजराइल: 258 नए मामले

इजराइल में मंगलवार को संक्रमण के 258 नए मामले सामने आए। यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19,495 हो गई है। इजरायल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी। यहां मरने वालों की संख्या 302 है। इससे पहले मंगलवार को इजराइल रोजगार सेवा ने आंकड़े जारी कर बताया था कि अप्रैल के अंत में देश में बेरोजगारी दर 27.5% से गिरकर मई के अंत में 23.5% हो गई है।


पुतिन से मिलने आने वालों को डिसइन्फेक्ट टनल से गुजरना होगा

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को कोरोनावायरस से बचाने के लिए डिसइन्फेक्ट टनल बनाया गया है। उनसे मिलने आने वाले लोगों को इस टनल से गुजरना होगा। इसे रूस की ही कंपनी ने बनाया है। अमेरिका और ब्राजील के बाद रूस सबसे संक्रमित देश है। यहां अब तक 5.45 लाख संक्रमित हैं, जबकि 7284 लोगों की मौत हो चुकी है।


बीजिंग: 31 नए मरीज मिले

चीन में संक्रमण के 44 नए मामले सामने आए हैं। बीजिंग में संक्रमण के 31 नए मामले मिले हैं। बीजिंग एयरपोर्ट ने 1255 उड़ाने रद्द कर दी हैं। बीजिंग से बाहर जाने वाली 615 और आने वाले वाली 640 उड़ानें रद्द की गई हैं। यहां संक्रमण की दूसरी लहर सामने आने के बाद स्थानीय प्रशान ने सख्ती शुरू कर दी। शहर के कुछ हिस्सों में लॉकडाउन लगाया गया है। सभी इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, थिएटर और सिनेमा हॉल अगले आदेश तक बंद रहेंगे।


अमेरिका: इलिनियोस के अटॉर्नी जनरल संक्रमित

इलिनियोस के अटॉर्नी जनरल क्वामे राउल ने कहा है कि वे कोरोनावायरस से संक्रमित हैं। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, राउल पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। उन्होंने सोमवार को कोरोना टेस्ट कराया था। उन्होंने खुद को अलग-थलग कर लिया है। राज्य में 1.33 लाख लोग संक्रमित हैं।


ब्राजील: 45 हजार मौतें

दक्षिण अमेरिकी देश ब्राजील में संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। यहां 24 घंटे में 34 हजार 918 केस मिले हैं, जबकि 1282 लोगों की जान गई है। यहां मरीजों की संख्या 9.28 लाख से ज्यादा हो गया है। अमेरिका के बाद यह सबसे संक्रमित देश है। यहां अब तक 45 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं।


दुनिया में अब तक 82.56 लाख संक्रमित

दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 4 लाख 45 हजार 958 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमितों का आंकड़ा 82 लाख 56 हजार 725 हो गया है। अब तक 43 लाख 6 हजार 426 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने चेतावनी दी है कि लैटिन अमेरिका और कैरिबियाई देशों में गरीबी में जीने वाले 8 करोड़ से ज्यादा लोग भुखमरी की कगार पर हैं। महामारी के चलते इन देशों की आर्थिक स्थित बेहद खराब हो गई है। यूएन ने इन देशों में रहने वाले लोगों की मदद के लिए अंतरराष्ट्रीय एकजुटता की अपील की है।


रविवार, 14 जून 2020

सेक्टर 8, ई ब्लाक: एक महीने में तीसरी बार चोरी

 नोएडा।  प्रिटिग एवं पैकेजिग का काम करने वाली एक फैक्ट्री परिसर में एक माह में तीसरी बार चोरी की वारदात हुई है। शिकायत पर कोतवाली सेक्टर 20 पुलिस मामले की जांच कर रही है। आश्रम दिल्ली में रहने वाले संदीप भार्गव की सेक्टर 8 के ई ब्लाक में फैक्ट्री है। उनका प्रिटिग व पैकेजिग का कारोबार है। संदीप भार्गव ने बताया कि शुक्रवार रात चोर फैक्ट्री में घुसकर कई कीमती सामान चुरा ले गए हैं। शुक्रवार रात हुई चोरी की घटना के दौरान चोरों ने करीब पांच ताले तोड़े हैं। उन्होंने बताया कि शिकायत पर पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची थी व जांच की है। संदीप का कहना है कि लॉकडाउन के दौरान पिछले एक माह में चोर तीसरी बार उनके परिसर में घुसे हैं। 29 मई को हुई चोरी के दौरान उन्होंने पुलिस से शिकायत की थी लेकिन एफआइआर दर्ज नहीं हुई थी। शायद पुलिस को FIR दर्ज करना भूल गयी थी। 


होमगार्ड वेतन घोटाला: पुलिस मालखाने से चोरी हुए मोबाइल

नोएडा।  होमगार्ड वेतन घोटाले के मामले में जेल गए प्लाटून कमांडरों में से तीन के मोबाइल पुलिस मालखाने से गायब हो गए हैं। हैरानी की बात है कि गिरफ्तारी के दौरान जमा तलाशी में प्लाटून कमांडरों के मोबाइल जमा करवाए गए, लेकिन लिखा पढ़ी में नहीं लाए गए। अब उनके जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद मोबाइल कोतवाली से गायब हो गए हैं।


मोबाइल वापस करने की मांग को लेकर प्लाटून कमांडरों ने मामले की शिकायत सूरजपुर कोतवाली पुलिस से की है। आरोप लगाया है कि साजिश के तहत मोबाइल गायब किए गए हैं। वहीं पुलिस का दावा है कि मोबाइल जब जमा किए गए थे तो थाने का मुंशी कोई और था और अब कोई और है। बता दें कि बीते साल होमगार्ड की ड्यूटी का फर्जी मस्टर रोल तैयार कर भुगतान हड़पने की शिकायत प्लाटून कमांडर राजीव कुमार ने पुलिस अधिकारियों से की थी। शिकायत के बाद मामले की जांच हुई और बात सही पाई गई। फर्जी मस्टर रोल तैयार कर पचास फीसद से अधिक फर्जी ड्यूटी जांच में पकड़ी गई थी। गौरतलब है कि यह पहला वाकया नहीं है जिसमे मालखाने से चोरी की खबर है, इससे पहले भी कई बार ऐसा हो चूका है लेकिन कभी कोई कार्यवाही नहीं की जाती।  


NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES