गुरुवार, 18 जून 2020

चीन: संक्रमण के 28 नए मामले

चीन में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के 28 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसमें चार मामले विदेशी नागरिकों के हैं, जबकि 24 स्थानीय लोगों के हैं। नेशनल हेल्थ कमीशन ने गुरुवार को बताया कि घरेलू स्तर में संक्रमण के मामलों में 21 मामले बीजिंग में दो मामले हुबेई प्रांत में और एक मामला तियांजिन नगर निगम में दर्ज किए गए हैं। देश में संक्रमण से बुधवार को किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है।


कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES