बुधवार, 17 जून 2020

देश में कोरोना से 11,888 मौतें

कोरोनावायरस ने मंगलवार को एक दिन में रिकॉर्ड 1971 लोगों की जान ले ली। सबसे ज्यादा 1409 मौतें महाराष्ट्र में हुईं। महाराष्ट्र सरकार का कहना है कि इनमें काफी मौतें पहले हो चुकी थीं। जिन्हें उस वक्त किन्हीं कारणों से नहीं जोड़ा जा सका था। अब मृतकों का संशोधित आंकड़ा जारी किया जा रहा है। इन आंकड़ों के चलते देश में मरने वालों की संख्या अचानक 9980 से 11 हजार 888 पहुंच गई। जबकि महाराष्ट्र में मरने वालों का आंकड़ा 5537 हो गया।


कोई टिप्पणी नहीं:

गाजियाबाद में केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग

  गाजियाबाद में मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र के सदीक नगर स्थित रोडेक्स केमिकल के गोदाम में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। गोदाम बाहर से बंद था और उ...