बुधवार, 17 जून 2020

एलएसी के हालात पर हमारी पैनी नजर: अमेरिका

 भारत और चीन के बीच लद्दाख की गालवन घाटी में हुई हिंसक झड़प पर अमेरिका का भी बयान आया। मंगलवार रात व्हाइट हाउस में हुई मीटिंग के बाद अमेरिका ने बयान जारी किया। अमेरिका ने कहा- दोनों देशों के बीच जारी तनाव पर हमारी पैनी नजर है। राष्ट्रपति ट्रम्प ने प्रधानमंत्री मोदी से 2 जून को फोन पर बातचीत की थी। इस दौरान भारत और चीन के बीच सीमा विवाद पर चर्चा हुई थी। 
बता दें कि सोमवार रात गालवन वैली में हुई हिंसक झड़प में भारत के एक कमांडिंग अफसर समेत भारत के 20 जवानों शहीद हो गए थे। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, चीन के भी 43 सैनिक या तो मारे गए हैं या घायल हुए। 


कोई टिप्पणी नहीं:

Xi Jinping in India: Can the Dragon and the Elephant Reset the Relationship?

 Maj. Gen. Rajan Kochhar What Can India Realistically Expect from the Chinese President’s Visit? The forthcoming visit of Chinese President ...