न्यू मैक्सिको शहर की सैंटा फे सिटी में भारतीय के खिलाफ हेट क्राइम का मामला सामने आया। मंगलवार को यहां कुछ लोग इंडिया पैलेस रेस्टोरेंट में घुसे। तोड़फोड़ की। भगवान की मूर्ति तोड़ दी। बाद में दीवार पर नफरत फैलाने वाले नारे लिख दिए।
रेस्टोरेंट के मालिक बलजीत सिंह के मुताबिक, किचेन और सर्विंग एरिया को काफी नुकसान पहुंचा है। बलजीत के मुताबिक, उन्हें 1 लाख डॉलर (करीब 75 लाख रु.) का नुकसान हुआ। लोकल पुलिस और फेडरल इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (एफबीआई) घटना की जांच कर रही है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें