शुक्रवार, 26 जून 2020

पाकिस्तान अब भी आतंकियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह

अमेरिकी विदेश मंत्रालय की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान अब भी आतंकियों के लिए सुरक्षित ठिकाना बना हुआ है। बुधवार को यह रिपोर्ट संसद के सामने पेश की गई। इसके मुताबिक, अफगानिस्तान में हमलों के लिए जिम्मेदार तालिबान को पाकिस्तान का समर्थन जारी है। यहां हक्कानी नेटवर्क, लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठन खुलेआम काम कर रहे हैं। 


अफगानिस्तान और भारत को खतरा
‘कंट्री रिपोर्ट ऑन टेरेरिज्म 2019’ में कहा गया है- पिछले साल पाकिस्तान ने आतंकी संगठनों को मिलने वाली फंडिंग और इन्हें काबू करने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। फरवरी में आतंकी गुटों ने भारत के पुलवामा में बड़ा हमला किया था। पाकिस्तान अब तक उन टेरर ग्रुप्स के खिलाफ सख्ती दिखाने में नाकाम रहा है जो भारत और अफगानिस्तान के लिए खतरा हैं। 


कोई टिप्पणी नहीं:

Xi Jinping in India: Can the Dragon and the Elephant Reset the Relationship?

 Maj. Gen. Rajan Kochhar What Can India Realistically Expect from the Chinese President’s Visit? The forthcoming visit of Chinese President ...