गुरुवार, 18 जून 2020

भारत को चीन के अलावा पाकिस्तान और नेपाल की सेनाओं का दबाव भी झेलना पड़ेगा

गलवान घाटी में सैन्य झड़प के बाद चीन ने एक बार फिर सरकारी अखबार के जरिए भारत पर दबाव बनाने की कोशिश की। चीनी सरकार के मुखपत्र यानी माउथपीस ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक, अगर एलएसी पर तनाव बढ़ा तो भारत को चीन के अलावा पाकिस्तान और यहां तक कि नेपाल की सेना का भी दबाव झेलना पढ़ेगा। इसे आसान शब्दों में समझें तो मतलब यह हुआ कि भारत-चीन सीमा पर हालात बिगड़ने की स्थिति में पाकिस्तान और नेपाल चीन का साथ दे सकते हैं। 
बता दें कि सोमवार रात लद्दाख की गलवान घाटी में भारत और चीन के बीच सैन्य झड़प हुई थी। भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीन के 43 सैनिक या तो मारे गए या घायल हुए। 


कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES