शुक्रवार, 26 जून 2020

एयरलाइंस केवल 33% क्षमता के साथ काम कर रहीं है

देशव्यापी लॉकडाउन के 62 दिन के बाद 25 मई से घरेलू रूट्स पर फ्लाइट चल रही हैं। 15 दिनों में सभी कंपनियां एयर ट्रैफिक रेगुलेटर डीजीसीए के निर्देशों के आधार पर फ्लाइट ऑपरेट कर रही हैं। 20 दिनों के आंकड़ों से पता चलता है कि एयरलाइंस अभी 33% क्षमता के साथ उड़ान भर रही हैं। बड़े शहरों से छोटे शहरों की ओर जानेवालों की संख्या ज्यादा है, जबकि टूरिस्ट रूट पर डिमांड जीरो है।  


हालांकि, अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स पर अभी भी प्रतिबंध है। लेकिन विदेशों में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए कंपनियां चाहें तो चार्टर्ड फ्लाइट या किसी भी फ्लाइट का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह वंदे भारत के अलावा है। चार्टर्ड फ्लाइट पर रोक नहीं है। वर्तमान में चार प्रमुख विमानन कंपनियां इंडिगो, स्पाइस जेट, एयर इंडिया, गो एयर फ्लाइट्स चला रही हैं।  


कोई टिप्पणी नहीं:

UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...