शुक्रवार, 26 जून 2020

भारत और दक्षिण-पूर्व एशिया को चीन से खतरा: पोम्पियो

यूरोप से अमेरिकी सेना एशिया में शिफ्ट होगी। गुरुवार को अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा कि भारत और दक्षिण-पूर्व एशिया में चीन के खतरे को देखते हुए अमेरिका अपने सैनिकों की शिफ्टिंग कर रहा है। इसकी एक बड़ी वजह भारत और चीन के सैनिकों में हिंसक झड़प का होना है। पोम्पियो बोले- हम यूरोप में अपने सैनिकों की संख्या घटा रहे हैं। 


ब्रसेल्स फोरम में पोम्पियो से सवाल पूछा गया कि अमेरिका ने जर्मनी में अपने सैनिकों की संख्या कम क्यों की है? पोम्पियो ने कहा कि सैनिकों को दूसरी जगहों पर दूसरी चीजों का सामना करने के लिए ले जा रहे हैं। 


उन्होंने कहा कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के एक्शन का मतलब है कि भारत के साथ वियतनाम, इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपींस और साउथ चाइना सी में भी खतरा है। अमेरिकी सेना इन चुनौतियों का सामना करने के लिए पूरी तरह तैनात है।


कोई टिप्पणी नहीं:

Xi Jinping in India: Can the Dragon and the Elephant Reset the Relationship?

 Maj. Gen. Rajan Kochhar What Can India Realistically Expect from the Chinese President’s Visit? The forthcoming visit of Chinese President ...