बुधवार, 17 जून 2020

नेपाल दोनों देशों के बीच टकराव से चिंता में पड़ा

चीन और भारत के बीच गलवान घाटी में बने तनाव को लेकर नेपाल में चिंता ज़ाहिर की जा रही है. नेपाल के सेवानिवृत्त राजनयिकों और अंतरराष्ट्रीय मामलों के विशेषज्ञों ने दोनों देशों से शांति की अपील की है. उन्होंने चीनी और भारतीय सैनिकों के बीच हिंसक झड़पों की ख़बरों पर दुख व्यक्त किया है.


उन्हें उम्मीद थी कि सैन्य गतिरोध आगे नहीं बढ़ेगा क्योंकि पूरे क्षेत्र के लिए इसके दूरगामी परिणाम होंगे. नेपाल के विदेश मंत्रालय ने मंगलवार शाम 7:15 बजे तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी. लेकिन, बीबीसी हिंदी से बात करते हुए पूर्व राजनयिकों, रणनीतिक विश्लेषकों और वरिष्ठ पत्रकारों ने लद्दाख क्षेत्र में भारत-चीन सीमा पर शांति बनाए रखने की अपील की है. उन्होंने भारत और चीन से संयम बरतने और जल्द से जल्द शांतिपूर्ण समाधान निकालने का आग्रह किया.


कोई टिप्पणी नहीं:

UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...