शुक्रवार, 26 जून 2020

भारतीय सैनिकों ने चीनी सैनिकों को उकसाया: चीन

चीन ने पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प के लिए भारत को फिर से जिम्मेदार ठहराया। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल वु क्यान ने गुरुवार को कहा कि भारत के धोखा देने और उसके एकतरफा उकसावे की वजह से यह घटना घटी। भारतीय सैनिकों ने दोनों देशों के बीच हुए समझौते को तोड़ा। वे गलवान घाटी में एलएसी पार कर चीन की सीमा में घुस गए और सैनिकों को उकसाया। सब कुछ एलएसी के पार चीन की सीमा में हुआ।


15 जून की रात लद्दाख की गलवान घाटी में भारतीय चीनी सैनिकों के बीच झड़प हुई थी। इसमें भारतीय सेना के एक अफसर समेत 20 सैनिक शहीद हुए थे। चीन के कुछ सैनिक भी हताहत हुए लेकिन उसने अभी तक उनकी संख्या सामने नहीं आई है। हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में चीन के 43 सैनिकों के मारे जाने या घायल होने की बात कही गई है।


कोई टिप्पणी नहीं:

UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...