फरीदाबाद. हरियाणा के पूर्व मंत्री और पूर्व सांसद खुर्शीद अहमद का रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात को निधन हो गया। 86 वर्षीय खुर्शीद अहमद फरीदाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती थे। वे मेवात के पुराने कांग्रेस नेताओं में शुमार थे।
सोमवार, 17 फ़रवरी 2020
बैंक कर्मचारी से 14 लाख रुपए छीनकर फरार
फिरोजपुर. फिरोजपुर जिले के कस्बा जीरा में सोमवार को पौने 14 लाख रुपए की लूट की वारदात को अंजाम देकर बाइक सवार तीन युवक फरार हो गए। घटना उस वक्त की है, जब रत्नाकर बैंक लिमिटेड का एक कर्मचारी रोड के दूसरी तरफ स्थित एचडीएफसी की ब्रांच में पैसा जमा कराने के लिए निकला। यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
सेल्समैन की आंखों में मिर्च डालकर 10 लाख लूटे
जयपुर के दूदू में सोमवार को बोलेरो से आए बदमाश बीपी के पेट्रोल पंप के सेल्समैन की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर 10 लाख रुपए लूट ले गए। बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस ने नाकाबंदी करवाई।
दूदू के एक पेट्रोल पंप का कर्मचारी पप्पू जाट कैश लेकर बाइक से दूसरे पेट्रोल पंप कैश लेने जा रहा था। वह पेट्रोल पंप जाने के लिए हाईवे पर गलत दिशा में चल रहा था, तभी सामने से एक बोलेरो आई। इसमें से एक बदमाश ने पप्पू की आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया। इससे पप्पू बाइक से गिर गया। उसे दिखाई देना बंद हो गया और बदमाश उसके हाथ से बैग छीनकर बोलेरो में बैठ गया और देखते ही देखते बोलेरो वहां से चली गई।
भाजपा के पूर्व विधायक पर हमला
इंदौर. सांवेर से पूर्व विधायक राजेश सोनकर पर भानगढ़ में हुए हमले के बाद सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने हीरानगर थाने का घेराव किया। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि हमलावरों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो वे सड़कों पर उतरेंगे। सोनकर सांवेर क्षेत्र में एक शादी में शामिल होने गए थे। इसी दौरान हमलावरों ने उनकी गाड़ी को निशाना बनाया और शराब माफियाओं के खिलाफ बोलना बंद नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी।
कन्हैया कुमार पर फिर युवक ने चप्पल फेंकी
कन्हैया सीएए के खिलाफ 'जन गण मन यात्रा' निकाल रहे हैं। इस दौरान उनके काफिले पर 9 बार हमले हो चुके हैं। कहीं पत्थरबाजी की गई तो कहीं कार पर कालिख पोता गया। 14 फरवरी को आरा में नकाबपोश लोगों ने कन्हैया के काफिले में शामिल कारों पर पत्थर और लाठी से वार किया। पिछले दिनों छपरा, कटिहार, सुपौल और जमुई में भी कन्हैया को लोगों के गुस्से का शिकार होना पड़ा था। कटिहार में सभा को संबोधित कर लौट रहे कन्हैया पर लोगों ने जूते-चप्पल फेंके थे। सुपौल में सभा करने के बाद सहरसा जा रहे कन्हैया पर लोगों ने पत्थरों से हमला किया था।
जापानी क्रूज पर 99 और मामलों की पुष्टि
योकोहामा तट पर खड़े डायमंड प्रिंसेज क्रूज पर 99 और लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए है। जापानी मीडिया के हवाले से स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के बारे में एएफपी ने जानकारी दी। इसके साथ ही क्रूज पर 454 मामलों की पुष्टि हो गया है। चीन में कोरोना वायरस महामारी से मरने वालों की संख्या सोमवार को 1,700 से अधिक हो गई है। इस दौरान हुबेई प्रांत में 100 से अधिक लोगों की मौत हुई, जो वायरस का केंद्र है।
जयपुर: छापेमारीमें करोड़ों रूपये की भारतीय और विदेशी मुद्रा जब्त
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जयपुर, कोलकाता और चेन्नई के विभिन्न परिसरों में विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम 1999 (FEMA) के प्रावधानों के तहत छापेमारी की है। ईडी की छापेमारी में 3.47 करोड़ रूपये की भारतीय और विदेशी मुद्रा जब्त की गई है।
राजगढ़ कलेक्टर द्वारा थप्पड़ मारने की पुष्टि नहीं
भोपाल। मध्य प्रदेश के बहुचर्चित थप्पड़ कांड में राजगढ़ की कलेक्टर निधि निवेदिता को राहत मिलना तय माना जा रहा है। एएसआई नरेश शर्मा को कलेक्टर द्वारा थप्पड़ मारने की शिकायत की उच्च स्तरीय जांच में पुष्टि नहीं हुई है। भोपाल से भेजे गए जांच अधिकारी प्रमुख सचिव संजय दुबे और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक की रिपोर्ट में कलेक्टर और एएसआई के साथ मौके पर गए पुलिस वाहन के ड्राइवर ने भी घटना से इनकार किया है। जांच अधिकारियों ने राजगढ़ जाकर राजस्व और पुलिस के अधिकारियों से बंद कमरे में अलग-अलग बात की थी। इस दौरान कलेक्टर और पुलिस वैन के चालक के भी बयान लिए गए। कलेक्टर के ड्राइवर ने जहां घटना से साफ इनकार किया है।
इसकी पुलिस जांच में एएसआई की शिकायत सही पाई गई थी, जबकि जिला प्रशासन की रिपोर्ट में इसे खारिज कर दिया गया था। विरोधाभासी रिपोर्ट मिलने पर सीएम कमलनाथ ने उच्चाधिकारियों से जांच का आदेश दिया था।
क्वेटा प्रेस क्लब के नजदीक विस्फोट
पाकिस्तान में बलुचिस्तान के क्वेटा में एक भीषण बम धमाके में 10 लोगों की मौत हो गई जबकि 35 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। समाचार एजेंसी रॉयटर की रिपोर्ट के मुताबिक, यह एक आत्मघाती धमाका था जिसे एक पुलिस वाहन को निशाना बनाकर अंजाम दिया गया। धमाके में दो पुलिसकर्मियों की भी मौत हो गई। पाकिस्तानी अखबार 'द एक्सप्रेस ट्रिब्यून' ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि यह धमाका बलोचिस्तान की राजधानी के शरेआ इकबाल इलाके में हुआ जिसके बाद सुरक्षा बलों ने क्षेत्र की घेरेबंदी कर ली है।
मोदी सरकार पर महिलाओं के अपमान का आरोप
नई दिल्ली। सेना में महिलाओं को स्थायी कमिशन देने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश देने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर मोदी सरकार को घेरने की कोशिश की। उन्होंने मोदी सरकार पर महिलाओं के अपमान का आरोप लगाते हुए कहा कि भारत की महिलाओं ने भाजपा सरकार को गलत साबित किया है। वहीं भाजपा ने जवाबी हमला बोलते हुए कहा कि किस सरकार ने भारतीय महिलाओं का अपमान किया? क्या आप जानते हैं कि 2010 में महिला अफसरों को लाभ देने वाले दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ कांग्रेस की ही सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर की थी।
शनिवार, 15 फ़रवरी 2020
केंद्र से वापस लौटे आईपीएस देवेंद्र सिंह चौहान
उत्तर प्रदेश के चर्चित आईपीएस देवेंद्र सिंह चौहान को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से यूपी कैडर में वापस लौटने पर महानिदेशक अभिसूचना (इंटेलिजेंस)के पद पर तैनाती दी गई है। देवेंद्र सिंह चौहान फिलहाल केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में महानिरीक्षक (आइजी) के पद पर तैनात थे। केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश सरकार की मांग पर चौहान को उनके मूल कैडर में भेजने की स्वीकृति दे दी थी। चौहान 1988 बैच के डीजी रैंक अफसर हैं। प्रदेश सरकार ने शनिवार को कमल सक्सेना को डीजी पावर कॉपोरेशन के पद पर तैनात किया है।
12 आरएएस अफसरों के तबादले
राजस्थान में शनिवार को 12 आरएएस अधिकारियों के तबादले किए गए। इनमें से आठ एपीओ (पदस्थापन की प्रतीक्षा में) चल रहे अधिकारियों को भी पोस्टिंग दी गई है। साथ ही, एक अतिरिक्त कलेक्टर, एक सहायक कलेक्टर और पांच एसडीओ भी बदले गए हैं। कार्मिक विभाग की तरफ से जारी सूची के मुताबिक, सुरेश कुमार बुनकर को रजिस्ट्रार राजस्थान संस्कृत विवि जयपुर और नरेंद्र कुमार थोरी को रजिस्ट्रार शेखावटी विवि सीकर के पद पर नियुक्त किया गया है।
प्रतापगढ़, हनुमानगढ़, अजमेर के कलेक्टरों से कहा- कामकाज सुधारें
जयपुर. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को सभी कलेक्टरों से वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग की। फ्लैगशिप योजनाओं, जन घोषणा पत्र और बजट घोषणाओं की पालना में खामियाें काे लेकर वे अजमेर, काेटा, प्रतापगढ़ और हनुमानगढ़ के कलेक्टराें पर खफा हुए। काेटा कलेक्टर ओम प्रकाश कसेरा से कहा कि संपर्क पाेर्टल पर बीपीएल परिवार की लंबे समय से एप्लीकेशन पड़ी है, उसे पढ़ें- क्या लिखा है। कसेरा ने पूरी अर्जी पढ़ी। सीएम उनसे कार्यवाही नहीं करने के कारण पूछते रहे। अजमेर कलेक्टर विश्वमाेहन शर्मा, प्रतापगढ़ कलेक्टर अनुपमा जाेरवाल व हनुमानगढ़ कलेक्टर जाकिर हुसैन की भी एेसे ही मामलाें में खिंचाई की।
चुनावी वादे पूरे नहीं होने पर सड़क पर उतरे : सिंधिया
भोपाल. कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया के बयान के बाद सियासत गरमा गई है। सिंधिया का बयान 'चुनावी वादे पूरे नहीं होने पर सड़क पर उतरने' के बयान को लेकर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने तीखी प्रतिक्रिया दी। नाथ ने सवाल पूछे जाने पर सीधे तौर पर कहा- तो उतर जाएं...।
बगावत की तैयारी मे सिंधिया: सिंधिया ने टीकमगढ़ में सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि अतिथि शिक्षकों को मैं कहना चाहता हूं, आपकी मांग मैंने चुनाव के पहले भी सुनी थी। मैं आपको विश्वास दिलाना चाहता हूं कि आपकी जो मांग हमारी सरकार के घोषणा-पत्र में हैं वो घोषणा-पत्र हमारे लिए ग्रंथ है। घोषणा-पत्र का एक-एक वाक्य पूरा न हुआ तो अपने को सड़क पर अकेला मत समझना। आपके साथ सड़क पर सिंधिया भी उतरेगा।
बोलेरो बाइक पर चढ़ी, तीन युवकों की मौत
ढांढणिया गांव के पास एक बोलेरो की टक्कर से तीन बाइक सवार यवकों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि देवगढ़ उदयसर निवासी तीन युवक एक बाइक पर अपने घर जा रहे थे। अचानक ढांढणिया गांव के पास तेज रफ्तार एक बोलेरो ने टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया टक्कर इतनी भयंकर थी कि देवाराम पुत्र पोकरराम, जगदीश पुत्र बुधाराम व देवाराम पुत्र रामाराम देवासी गंभीर घायल हो गए। तीनों को जोधपुर एमडीएमएच में भर्ती कराया गया है। जहां पर उनकी मौत हो गई।
बाड़मेर : स्कूल से आ रहे 6 बच्चों काे ट्रक ने कुचला
बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना-गुड़ामालानी हाइवे पर स्कूल की छुट्टी के बाद सड़क किनारे चल रहे एक ही परिवार के 6 बच्चाें काे नशे में धुत ट्रक चालक ने कुचल दिया। दाे बच्चाें ने माैके पर ही दम ताेड़ दिया, जबकि चार गंभीर घायल हैं। लोगों ने पीछा कर ट्रक को रुकवा लिया और चालक की धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। हादसा हाइवे पर मोटी ढाणी के पास हुआ। सभी बच्चे राजकीय माध्यमिक विद्यालय विश्नोइयों की ढाणी की छुट्टी के बाद घर लाैट रहे थे।
कश्मीर पर पाकिस्तान का साथ देते रहेंगे: अर्दोआन
अर्दोआन ने पाकिस्तानी संसद में कहा था, ‘‘तुर्की की आजादी की लड़ाई के समय पाकिस्तान के लोगों ने अपनी हिस्से की रोटी हमें दी थी। पाकिस्तान की इस मदद को हम नहीं भूले हैं और न कभी भूलेंगे। कल हमारे लिए जैसे कनक्कल (तुर्की का समुद्र तटीय हिस्सा) अहम था, बिलकुल उसी तरह आज कश्मीर हमारे लिए मायने रखता है। दोनों में कोई फर्क नहीं है। पिछले कुछ सालों में एकतरफा कार्रवाई से कश्मीरी लोगों की तकलीफों में इजाफा हुआ है। हम कश्मीर पर पाकिस्तान का साथ जारी रखेंगे।’’
पीएसए में बिना ट्रायल के 3 माह हिरासत का प्रावधान
पूर्व मुख्यमंत्री शेख अब्दुल्ला की सरकार में जम्मू-कश्मीर के टिम्बर तस्करों पर कार्रवाई के लिए नागरिक सुरक्षा कानून (पीएसए) बना था। इसके तहत तनाव फैलाने, जनता को भड़काने और कानून व्यवस्था बिगाड़ने जैसी गतिविधियों में शामिल लोगों को बिना ट्रायल के 3 माह के लिए हिरासत में रखने का प्रावधान है। जरूरत पड़ने पर इस अवधि को बढ़ाया भी जा सकता है।
पूर्व नौकरशाह शाह फैसल के खिलाफ भी पीएसए के तहत केस दर्ज
श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर के नेता और पूर्व नौकरशाह शाह फैसल के खिलाफ शनिवार को नागरिक सुरक्षा कानून (पीएसए) के तहत केस दर्ज किया गया है। वे जम्मू-कश्मीर पीपुल्स मूवमेंट के प्रमुख हैं। इससे पहले तीन पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती पर पीएसए के तहत मामला दर्ज हो चुका है। पिछले साल अगस्त में अनुच्छेद 370 हटाने के बाद से कश्मीर के कई नेताओं को नजरबंदी में रखा गया है। पीएसए के तहत भड़काऊ बयान देने और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को बिना ट्रायल के 3 माह हिरासत में रखा जा सकता है।
33 देश और 4 संगठनों ने चीन को मदद की पेशकश की
चीन से बाहर 580 नए मामले पाए गए हैं। फिलीपींस और हॉन्गकॉन्ग में एक-एक जबकि जापान में 80 साल की एक महिला संक्रमित पाई गईं। महामारी से निपटने के लिए चीन को 30 देशों और चार अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने मेडिकल संबंधी मदद दी। वहीं, टेक दिग्गज अलीबाबा ने भी इसकी दवा विकसित करने के लिए 1022 करोड़ रु. की मदद दी है।
हुबेई को छोड़कर अन्य हिस्सों में संक्रमण के मामलों में कमी
चीनी अधिकारी ने बताया कि हुबेई को छोड़कर देश के अन्य हिस्सों में कोरोनावायरस के मामलों में कमी आई है। हालांकि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बताया कि वायरस की रोकथाम और निगरानी रखने के लिए बिग डेटा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और क्लाउड कम्प्यूटिंग के लिए डिजिटल टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा रहा है। संक्रमित मरीजों को दवाइयां और अन्य सुविधाओं की आपूर्ति के लिए अस्पतालों में रोबोट को तैनात किया गया है।
कोरोनावायरस: चीन में मृतकों की संख्या 1600 पार, 67 हजार से ज्यादा संक्रमित
जापान के योकोहामा बंदरगाह पर खड़े डायमंड प्रिंसेज क्रूज शिप में अब कोई भी भारतीय कोरोनावायरस से संक्रमित नहीं है। वहीं, चीन में कोरोनावायरस से अब तक 1631 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 67,535 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। नेशनल हेल्थ कमीशन के मुताबिक, शुक्रवार को सिर्फ हुबेई प्रांत में 2420 नए संक्रमित मामले पाए गए। पिछले 24 घंटे में चीन में 143 लोगों की मौत हो गई। अकेले हुबेई प्रांत में 139 लोगों की मौत हुई। चीन के 31 प्रांत कोरोनावायरस से प्रभावित हैं। हुबेई प्रांत में अब तक 54 हजार 406 मामलों की पुष्टि हुई है।
70 साल के बुजुर्ग की हत्या
मोगा. मोगा में रविवार रात को एक बुजुर्ग की किसी ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। इस बात का पता सोमवार सुबह उस वक्त चला, जब भतीजा चाय देने पहुंचा। उसने खून से चाचा की खून से सनी लाश देखी तो इसके बाद पुलिस को सूचित किया। थाना बाघापुराना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाते हुए मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक प्रथमदृष्टया मामला लूट का लग रहा है, जिसे जल्द ही हल करते हुए आरोपियाें को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हादसे में पिता-पुत्र की मौत
फिरोजपुर. फिरोजपुर में सोमवार रात सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई, वहीं एक घायल भी हो गया। हादसा उस वक्त का है, जब दोस्त की शादी में गया एक युवक अपने नन्हे बेटे और एक अन्य दोस्त के साथ बारात से वापस लौट रहा था। अचानक कार सड़क पर खड़े भूसे से भले ट्रक में जा घुसी। हादसे में युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उसकी गर्दन धड़ से अलग हो गई, जबकि उसके बेटे की अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद मौत हो गई। मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
स्कूल वैन में आग लगी, 4 बच्चियों की जलकर मौत
संगरूर. यहां के लौंगोवाल में शनिवार दोपहर स्कूल वैन में आग लगने से 4 बच्चियों की जलकर मौत हो गई। वैन में 12 बच्चे सवार थे, जिसमें से 8 बच्चों को बचा लिया गया है। जिन 4 बच्चियों की मौत हुई, उनकी उम्र 4- 6 साल के बीच बताई जा रही है। पुलिस ने बताया- तीन बच्चों को लौंगोवाल के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बच्चों की हालत गंभीर है। उन्हें चंडीगढ़ पीजीआई रैफर कर दिया गया है।
दहेज मांगने पर दूल्हे सहित आठ पर मुकदमा
पहासू, शादी में दहेज मांगने पर दूल्हे सहित आठ पर मुकदमा दर्ज जयमाला की रस्म से पहले की थी पांच लाख की डिमांड बिना दुल्हन के बैरंग लौटी थी बारात पहासू के गांव बरौला का मामला पहासू के गांव बरौला में गुरुवार को शादी में पांच लाख कैश की अतिरिक्त मांग करने पर लडक़ी के पिता की तहरीर पर दूल्हा उसके पिता माता भाई और बहनों के खिलाफ पुलिस ने दहेज प्रतिषेध अधिनयम सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बरौला गांव में दादरी से मुकेश की बेटी वर्षा की बारात आयी थी जयमाला से पहले लड़के वालों की तरफ से पांच लाख की मांग पर शादी में खलल पड़ गया शादी में झग़डे की सूचना पर पहुँची पुलिस ने दूल्हे सहित कई लोगों को थाने में बैठा लिया दोनों पक्षों में शादी में हुए खर्च को एक दूसरे को देने पर सहमति बन गई थी पर आरोप है कि दूल्हा पक्ष अपने वायदे से मुकर गया। पहासू थाने पर बरौला के ग्रामीणों ने काफी देर तक हंगामा काटा और दहेज लोभियों के खिलाफ मुकदमा लिखवाया पुलिस ने दूल्हा रवि पिता शिवलाल माता प्रेमलता बहन शिखा प्रांसि शिल्पी व बहनोई एवम भाई राहुल के खिलाफ दहेज प्रतिषेध अधिनियम व अन्य सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा लिख लिया है।
अमित शाह से मिलेंगी शाहीन बाग की महिलाएं
गृहमंत्री अमित शाह द्वारा बातचीत के लिए बुलाए जाने पर शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों ने कहा, "अमित शाह जी ने हम लोगों को नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) से संबंधित मुद्दों को लेकर बातचीत के लिए बुलाया है। इसलिए हम लोग कल दोपहर दो बजे उन से मिलने जा रहे हैं। हम लोगों का कोई प्रतिनिधि-मंडल नहीं है, अगर किसी को सीएए को लेकर कोई शिकायत है तो वह जा सकता है।"
पांचवीं बेटी के पिता बने शाहिद अफरीदी
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी पांचवीं बार पिता बने हैं। उनके घर पांचवीं बेटी ने जन्म लिया है। इंस्टाग्राम के जरिए इस धाकड़ खिलाड़ी ने पूरी दुनिया से इस खुशखबरी को साझा किया। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, 'ईश्वर का असीम आशीर्वाद और दया मुझ पर बरकरार है। मेरी चार अद्भुत बेटियां पहले से ही हैं और एक और के आ जाने से पांच हो गई हैं।
मध्यप्रदेश: विष्णु दत्त शर्मा बने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राकेश सिंह के स्थान पर विष्णु दत्त शर्मा को मध्यप्रदेश भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया है। शर्मा खजुराहो से भाजपा सांसद हैं। वह वर्तमान में वे भाजपा के प्रदेश महामंत्री हैं। इसके अलावा भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दल बहादुर चौहान को सिक्किम राज्य अध्यक्ष और के सुरेंद्रन को केरल भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किया है।
तुर्की हमारे आंतरिक मामलों में दखल न दे
पाकिस्तान दौरे पर पहुंचे तुर्की के राष्ट्रपति रिसेप तैयप एर्दोगन ने एक बार फिर भारत के खिलाफ जहर उगला। कश्मीर मामले में टांग अड़ाते हुए उन्होंने कहा कि यह तुर्की के लिए भी उतनी ही अहमियत रखता है जितनी पाकिस्तान के लिए। इसपर विदेश मंत्रालय की प्रतिक्रिया आई है। मंत्रालय का कहना है कि भारत जम्मू-कश्मीर के सभी संदर्भों को खारिज करता है। साथ ही तुर्की के नेताओं को भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप न करने के लिए कहा गया है।
ग्रामीणों व विद्युत कर्मचारियों में जमकर चले लाठी-डंडे
खुर्जा नगर में गांव उस्मापुर में बिजली चैकिंग के दौरान ग्रामीणों व विद्युत कर्मचारियों में जमकर चले लाठी-डंडे। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्युत कर्मचारियों द्वारा उनकी छत पर चढ़कर घर के अंदर आए और महिलाओं से अश्लील हरकतें करने लगे जिसका विरोध करने पर जान से मारने व झूठे मुकदमे फंसाने की धमकी देने लगे जिसे देखते ही देखते मामले ने गम्भीर रूप धारण कर लिया विद्युत विभाग कर्मचारी वहां से जान बचाकर भागने लगे ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कई परिवारों की महिलाओं से अश्लील हरकतें किए हैं । अगर हम इकट्ठा होकर नहीं आते तो गांव में कुछ अनहोनी होने की संभावना थी विद्युत विभाग एसडीओ मनोज कुमार, ने बताया कि सभी आरोप निराधार हैं हम चैकिंग करके लौट रहे थे तब हमारे साथ मार पिटाई हुई है और चार व्यक्तियों के नाम दर्ज कुछ अज्ञातों के नाम दर्ज मामला पंजीकृत करा दिया गया है।
कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया गुट के बीच तकरार तेज
मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया गुट के बीच तकरार तेज हो गई है। सिंधिया ने शिक्षकों के समर्थन में अपनी सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरने का एलान किया था जिसके बाद मुख्यमंत्री ने भी सिंधिया पर निशाना साधा। इसे लेकर शनिवार को मध्य प्रदेश कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक बुलाई। जिसमें मुख्यमंत्री कमलनाथ और पार्टी नेताओं ज्योतिरादित्य सिंधिया, दिग्विजय सिंह, दीपक बाबरिया, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी प्रभारी, मीनाक्षी नटराजन और जीतू पटवारी ने हिस्सा लिया। बैठक के बाद सिंधिया ने कहा कि यह एक कारगर बैठक थी और हम भविष्य में सकारात्मक तौर पर कार्य करते रहेंगे।
कुमार विश्वास की फॉर्च्यूनर कार ले उड़े चोर
आप के बागी नेता और कवि कुमार विश्वास की कार उनके घर के बाहर से चोर चुरा ले गए। बता दें कि कुमार विश्वास गाजियाबाद के इंदिरापुरम में रहते हैं। उनके घर के बाहर ही उनकी फॉर्च्यूनर कार खड़ी थी, जिस पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया।
इसकी शिकायत कुमार विश्वास के मैनेजर ने पुलिस में दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुमार विश्वास के घर के बाहर खड़ी फार्च्यूनर कार शनिवार रात डेढ़ बजे चोर उड़ा ले गए।
शुक्रवार, 14 फ़रवरी 2020
जेएनयू का नाम मोदी या अमित शाह यूनिवर्सिटी कर सकती है सरकार
नई दिल्ली. वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने गुरुवार को कहा कि अगर सुप्रीम कोर्ट नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) की वैधता को बरकरार रखता है और मुसलमानों को डिटेंशन कैंप में रखा जाता है तो देश में बड़े स्तर पर आंदोलन चलाया जाना चाहिए। जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में एक कार्यक्रम में चिदंबरम ने कहा कि असम में 19 लाख लोगों को एनआरसी से बाहर रखे जाने के बाद सरकार सीएए लेकर आई ताकि इनमें से 12 लाख हिंदुओं को नागरिकता दी जाए।
पुलवामा: हमले से किसे फायदा मिला: राहुल गाँधी
नई दिल्ली. जहाँ एक और पुलवामा हमले की पहली बरसी के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शहीदों को नमन किया व् भारत के वीर सैनिको को याद किया वहीं कांग्रेस के वीर सपूत राहुल गाँधी ने आपत्तिजनक सवाल दाग दिया कि पुलवामा: हमले से किसे फायदा मिला?
पहले से ही राहुल के कारनामो से परेशान, कांग्रेसी राहुल के इस बयान से हैरान दिखाई दिए. राहुल ने हमले को लेकर तीन सवाल पूछे। पहला, इस हमले से सबसे ज्यादा किसे फायदा मिला? दूसरा, हमले के बाद हुई जांच का परिणाम क्या निकला और तीसरा, भाजपा सरकार ने इस हमले को लेकर हुई चूक के लिए किसे जिम्मेदार ठहराई है?
टेलिकॉम कंपनियों को कहा 'देश में काम नहीं करना चाहते: SC
टेलिकॉम कंपनियों द्वारा बकाए के भुगतान में देरी पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट काफी सख्त नजर आया। कंपनियों द्वारा पैसे चुकाने में देरी पर बेहद तल्ख नजर आ रहे जस्टिस अरुण मिश्रा ने कहा कि वह इस देश में ऐसे काम नहीं करना चाहते हैं। क्या सुप्रीम कोर्ट की वैल्यू नहीं है? बता दें कि कोर्ट ने भगुतान में देरी पर टेलिकॉम कंपनियों को फटकार लगाई और कंपनियों के निदेशकों को नोटिस जारी कर पूछा कि भुगतान के आदेश का पालन नहीं किए जाने के कारण उन पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं की जाए?
डॉ. कफील खान पर एनएसए के तहत कार्रवाई
CAA को लेकर डॉ. कफील ने एएमयू में विवादित बयान दिया था। इस पर कफील के खिलाफ सिविल लाइंस केस दर्ज किया गया था। इसी मामले में 10 फरवरी के बाद रिहाई की तैयारी थी। अब जिला प्रशासन ने डॉ. कफील पर एनएसए के तहत मुकदमा लिखा है।
यमुना अथॉरिटी के फैसले के खिलाफ कोर्ट जाएगा जेपी ग्रुप
स्पोर्ट्स सिटी का आवंटन रद्द करने के फैसले के खिलाफ जेपी ग्रुप कोर्ट जाएगा। कंपनी के मीडिया प्रवक्ता ने बताया कि कंपनी ने 2400 करोड़ रुपये जमा करके अपने 90 प्रतिशत दायित्वों का पालन किया है। कंपनी ने एफ-1 रेसिंग ट्रैक बनाकर व उसमें आयोजन कराकर प्रदेश को विश्व के नक्शे पर जगह दी थी। स्पोर्ट्स सिटी का आवंटन रद्द करने से देश और प्रदेश के निवेश पर विपरीत असर पड़ेगा। प्रवक्ता ने कहा कि एक तरफ सरकार निजी क्षेत्र में निवेश बढ़ाने का प्रयास कर रही है, वहीं दूसरी तरफ 90 प्रतिशत दायित्वों को पूरा करने के बावजूद उनका आवंटन रद्द कर दिया गया है।
अब मोटा भाई-छोटा भाई बोल रहे हैं हिटलर की भाषा: भूपेश बघेल
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर एक बार फिर से बड़ा हमला बोला है। सीएम भूपेश बघेल ने पीएम मोदी और अमित शाह की तुलना जर्मनी के तानाशाह हिटलर से की है। भूपेश बघेल ने जर्मन तानाशाह हिटलर के एक भाषण का जिक्र कर कहा कि दोनों उसी की भाषा बोले रहे हैं। बता दें कि भूपेश बघेल ने पीएम मोदी और अमित शाह का सीधे तौर पर नाम तो नहीं लिया है, मगर 'मोटा भाई' और 'छोटा भाई' का जिक्र कर निशाना साधा है।
क्रिमिनल रिकॉर्ड वाले लोगों के चुनाव लड़ने पर फैसला EC करें: सुप्रीम कोर्ट
उच्चतम न्यायालय ने सोमवार (25 नवंबर) को निर्वाचन आयोग से कहा कि आपराधिक रिकार्ड वाले व्यक्तियों को पार्टी टिकट देने से राजनीतिक दलों को रोकने के बारे में पेश प्रतिवेदन पर सुविचारित आदेश पारित करे। प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे और न्यायमूर्ति बी आर गवई की पीठ ने भाजपा नेता और अधिवक्ता अश्विनी कुमार उपाध्याय की जनहित याचिका पर विचार करने से इंकार करते हुये यह आदेश दिया।
उपाध्याय ने याचिका में निर्वाचन आयोग को ऐसी व्यवस्था करने का निर्देश देने का अनुरोध किया था जिससे कि राजनीतिक दलों को आपराधिक पृष्ठभूमि वाले व्यक्तियों को चुनाव में अपना उम्मीदवार बनाये जाने से रोका जा सके। पीठ ने अपने आदेश में कहा, ''हम निर्वाचन आयोग को निर्देश देते हैं कि याचिकाकर्ता (उपाध्याय) के 22 जनवरी, 2019 के प्रतिवेदन पर तीन महीने के भीतर विचार करे और इस संबंध में विस्तृत आदेश पारित करे।"
दलों को बताना होगा कि क्रिमिनल बैकग्राउंड वाले उम्मीदवार को टिकट क्यों दिया?
राजनीति में बढ़ते अपराधीकरण के खिलाफ दाखिल याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने आज सभी राजनीतिक दलों को निर्देश जारी किया। गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने सभी राजनीतिक दलों को आदेश दिया कि उसे अपने उम्मीदवारों के आधिकारिक मामलों का रिकॉर्ड अपने वेबसाइट पर दिखाना होगा। साथ ही यब भी आदेश जारी किया कि क्रिमिनल बैकग्राउंड वाले उम्मीदवारों को वो टिकट क्यों दे रहे हैं, इसकी वजह बतानी होगी और जानकारी वेबसाइट पर देनी होगी।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सियासी दलों को वेबसाइट, न्यूजपेपर और सोशल मीडिया पर यह बताना होगा कि उन्होंने ऐसे उम्मीदवार क्यों चुनें जिनके खिलाफ आपराधिक मामले लंबित हैं। साथ ही कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया कि सियासी दलों को ऐसे उम्मीदवार को चुनने के 72 घंटे के भीतर चुनाव आयोग को अनुपालन रिपोर्ट देनी होगी जिसके खिलाफ आपराधिक मामले लंबित हैं।
महिला रोजगार मेले में उमड़ी भीड़
फरीदाबाद। सेक्टर-18 स्थित महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में सोमवार को प्रदेश के पहले महिला रोजगार मेले का शुभारंभ हुआ। बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने रोजगार मेले का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि छात्राओं और महिलाओं को उनकी योग्यता और क्षमता के मुताबिक रोजगार दिलाना ही इस मेले का उद्देश्य है। शहर की पढ़ी-लिखी बेटियां आत्मनिर्भर बनें इसलिए उनके लिए खास मेला लगाया गया है। महिलाओं को रोजगार दिलाने के लिए आईटीआई और यस सेंटर के सहयोग से लगाए गए रोजगार मेले में सुबह से ही आवेदकों की भीड़ जुटने लगी थी। करीब नौ बजे आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई। इसके बाद सभी आवेदकों को विभिन्न कंपनियों से आए प्रतिनिधियों ने उनकी योग्यता के मुताबिक परखा। साक्षात्कार प्रक्रिया में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
देश नहीं, केवल गांधी परिवार का बेरोजगार हुआ
केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पाण्डेय ने विपक्ष के बेरोजगारी बढ़ने के सवाल पर गुरुवार को पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कहीं बेरोजगारी नहीं है। पीएम मोदी ने केवल गांधी परिवार का रोजगार बंद किया है। रोजगार मेलों के जरिये युवाओं को रोजगार मुहैया कराया जा रहा है। कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्री डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने गुरुवार को बड़ा लालपुर स्थित पं. दीनदयाल हस्त कला संकुल में आयोजित कौशल महोत्सव के दौरान युवाओं को संबोधित कर रहे थे।
कमर जावेद बाजवा 2022 तक बने रहेंगे पाकिस्तानी सेना के प्रमुख
पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष जनरल कमर जावेद बाजवा 28 नवंबर 2022 तक इस पद पर तैनात रहेंगे । रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना में यह जानकारी दी गई है। यह अधिसूचना 28 जनवरी को जारी की गई। इससे पहले देश की संसद ने बाजवा का कार्यकाल बढाने संबंधी कानून पारित किया था।
अधिसूचना में कहा गया है कि सेना प्रमुख का नया कार्यकाल तीन और साल के लिए होगा जो 29 नवंबर 2019 से प्रभावी होकर 28 नवंबर 2022 तक रहेगा। पिछले साल 29 नवंबर को बाजवा को सेवानिवृत्त होना था लेकिन पाक प्रधानमंत्री इमरान खान ने 59 वर्षीय सेनाध्यक्ष को सेवा विस्तार दे दिया।
चीन में 24 घंटों में 4823 लोग बीमार और 116 की मौत
चीन के हुबेई प्रांत में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित 116 लोगों की मौत हुई है और मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,426 हो गई है। प्रांतीय स्वास्थ्य आयोग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि जानलेवा कोरोना वायरस के संक्रमित लोगों की संख्या में भी तेजी से वृद्धि हुई है और हुबेई प्रांत में यह संख्या बढ़कर 51,986 हो गया है जबकि पूरे चीन में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 64,627 हो गई है।
इराक में अमेरिका के सैन्य अड्डे पर रॉकेट हमला
उत्तरी इराक के दूरदराज वाले किरकुक प्रांत में स्थित एक अमेरिकी सैन्य अड्डे पर गुरुवार (13 फरवरी) रात रॉकेट से हमला किया गया। इराकी और अमेरिकी सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि हमले में किसी के हताहत होने की अभी तक कोई खबर नहीं है। यह 27 दिसंबर के बाद पहला हमला है जब अमेरिकी अड्डे पर 30 रॉकेट दागे गए थे।
वॉशिंगटन ने उस हमले का आरोप इरान से जुड़े कट्टरपंथी इराकी सैन्य गुट कातेब हिजबुल्लाह पर लगाया था। इसके एक दिन बाद अमेरिका ने जवाबी हमला करते हुए हिजबुल्लाह के 25 लड़ाकों को मार डाला था। कुछ दिनों बाद अमेरिकी हमले में इरान के सबसे बड़े रणनीतिकार सैन्य अधिकारी कासिम सुलेमानी को मार डाला था।
उद्धव सरकार के फैसले से शरद पवार खफा
महाराष्ट्र में शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस सरकार में एक बार फिर से मनमुटाव की सामने आया है। इस बार एनसीपी नेता शरद पवार ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर सवाल उठाए है जिसमें महाराष्ट्र सरकार ने कहा था कि एल्गार परिषद (भीमा कोरेगांव) मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा अपने हाथ में लेने पर उसे कोई आपत्ति नहीं है। शरद पवार ने कहा कि केन्द्र का इस तरह से राज्य के हाथों से जांच लेना केंद्र गलत है और महाराष्ट्र सरकार द्वारा उनके फैसले का समर्थन करना भी गलत है। वहीं बॉम्बे हाईकोर्ट ने गौतम नवलखा और आनंद तेलतुम्बडे की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दिया है। कोर्ट ने उन्हें सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने के लिए 4 हफ्ते का समय दिया है।
समलैंगिक डेटिंग एप के जरिये सेकड़ो को ठगा
गुरुग्राम के पुलिस आयुक्त मुहम्मद अकिल ने बताया कि गिरोह के सभी छह सदस्य भोंडसी के हैं। इन्होंने तीन इंजीनियरों को 30 हजार प्रतिमाह पर नौकरी पर रखा था। इंजीनियर गूगल से फोटो लेकर प्रोफाइल पिक्चर के रूप में प्रयोग कर प्रोफाइल बनाते थे और पीड़ितों से दोस्ती कर उन्हें गुरुग्राम के सेक्टर-29 में मिलने के लिए बुलाते। यहां गिरोह का सदस्य पीड़ित को दक्षिण पेरिफेरल-वे या वेस्टर्न पेरिफेरलवे पर चलने की सलाह देता था, जहां पर पुलिस की आवाजाही कम होती है। गिरोह के सदस्य पीड़ित की कार का पीछा करते थे और अंतरंग अवस्था में उनके फोटो खींच लेते थे। गिरोह के सदस्य पीड़ित की कार को घेर लेते थे और उसे पिस्तौल दिखाकर डराते थे। फोटो, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर सामान छीन लेते थे। पीड़ित से मिली जानकारी और मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी से संपर्क किया। एक पुलिसकर्मी ने उससे सेक्टर 29 में मीटिंग तय की और जैसे ही वे हाईवे पर पहुंचे तो चार आरोपियों को दबोच लिया।
माल्या पूरा का पूरा मूल कर्ज वापस करने को तैयार
राब कारोबारी विजय माल्या ने एक बार फिर भारतीय बैंकों से कहा है कि वह लिया गया पूरा का पूरा मूल कर्ज वापस करने को तैयार है। भारत प्रत्यर्पित करने के खिलाफ अपनी अपील पर सुनवाई के अंतिम दिन गुरुवार (13 फरवरी) को माल्या ने यह बात कही। माल्या पर सरकारी बैंकों को 9,000 करोड़ रुपये का चूना लगाने का आरोप है। प्रवर्तन निदेशालय को उसकी तलाश है। लेकिन लंदन में माल्या ने कहा- मैं हाथ जोड़कर बैंकों से अनुरोध करता हूं कि वह अपना शत प्रतिशत मूल धन हमसे तुरंत ले सकते हैं। माल्या के मुताबिक प्रवर्तन निदेशालय इनकार कर रहा है क्योंकि वह उसी संपत्ति पर दावा कर रहा है जिस पर बैंक दावा कर रहे हैं।
हर्ष फायरिंग में दूल्हे समेत 10 लोगों को गोली लगी
मेरठ के खेड़ी गांव में चढ़त के दौरान हर्ष फायरिंग में दूल्हे समेत 10 लोगों को गोली लग गई। इस घटना के बाद बरातियों और घरातियों में जमकर मारपीट हुई। दूल्हा पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ बृहस्पतिवार को मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि चढ़त के दौरान दुल्हन पक्ष से उसके चाचा नरेश व यशपाल लाइसेंसी बंदूक से हर्ष फायरिंग कर रहे थे। इस दौरान घोड़ी पर बैठे दूल्हे व डांस कर रहे बरातियों को गोली लग गई। दूल्हे व बरातियों को लहूलुहान देख हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सहायता से सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, इस घटना के बाद बरातियों में आक्रोश फैल गया और उनकी दुल्हन पक्ष के लोगों से जमकर मारपीट हो गई।
सरकारी एजेंसियों द्वारा मांगे जाने पर यूजर की पहचान का खुलासा करना होगा
केंद्र सरकार सोशल मीडिया और मैसेजिंग एप्स के लिए नया कानून बना रही है। इस महीने के अंत तक यह कानून आने की संभावना है। इसमें ऐसे प्रावधान किए गए हैं जिससे फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब और टिकटॉक को सरकारी एजेंसियों द्वारा मांगे जाने पर यूजर की पहचान का खुलासा करना होगा। स्पष्ट है कि नया कानून आने पर देश के करीब 40 करोड़ सोशल मीडिया यूजर्स की गोपनीयता खत्म हो जाएगी।
यूपी में सवा सौ से अधिक विधायक दागी
यूपी विधानसभा में 143 ऐसे विधायक हैं जिनपर आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इसमें 101 विधायकों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज हैं। जिसमें हत्या, हत्या के प्रयास, छेड़छाड़ और धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं। एडीआर के आंकड़ों के मुताबिक यूपी विधानसभा में बीजेपी के 83, समाजवादी पार्टी के 11, बसपा के चार और कांग्रेस के एक विधायक के अलावा 3 अन्य विधायकों पर गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज है।
ज्वेलरी शोरूम के मालिक को मारी गोली
नोएडा के सेक्टर 12 में गुरुवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां चार से पांच बदमाशों ने ज्वेलरी शोरूम में घुसकर पहले लूटपाट की और बाद में मालिक को गोली मारकर फरारा हो गए। इधर, मौके पर पहुंचकर पुलिस जांच में जुट गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बदमाशों ने सात राउंड फायरिंग की। इससे आसपास के इलाकों में दहशत फैली हुई है।
भाजपा सभी सहयोगियों को साथ लेकर चले : बादल
दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली हार के बाद एनडीए के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने मोदी सरकार की कार्यप्रणाली को कठघरे में खड़ा कर दिया है। दिल्ली चुनाव में भाजपा द्वारा शिअद की अनदेखी पर दर्द बयां करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अगर अपने कामकाज में सफल होना चाहती है तो उसे अपने साथियों को साथ लेकर चलना होगा।
पुलिस के पहरे में होगा प्यार का इजहार
लेंटाइन डे पर प्यार का इजार पुलिस के पहरे के बीच होगा। हिंदूवादी संगठनों की ओर से विरोध की आशंका के चलते शुक्रवार को कड़े सुरक्षा प्रबंध रहेंगे। शहर को पांच जोन में बांटकर पार्कों, होटलों और रेस्तराओं पर पुलिस की खास नजर रहेगी।
राजधानी में वेलेंटाइन डे पर शांति व्यवस्था बनाए रखने को पुलिस ने कई कदम उठाए हैं। हालांकि अभी तक किसी भी संगठन ने विरोध का सार्वजनिक एलान नहीं किया है। बीते वर्षों में जरूर कुछ संगठन वेलेंटाइन डे को भारतीय संस्कृति के विपरीत बताते हुए हंगामा करते आए हैं।
शहर कोतवाली और बसंत विहार, कैंट और मसूरी, रायपुर और नेहरू कालोनी, पटेलनगर और क्लेमेंटाउन थाने को अलग-अलग जोन में बांटकर सीओ की तैनाती की गई। इन थानों को डेढ़-डेढ़ सेक्शन पीएसी अलग से दी गई है। शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
वेलेंटाइन डे 2020: आज बंद रहेगा ताजमहल
वेलेंटाइन डे से एक दिन पहले युवा जोड़ों ने बृहस्पतिवार को दीदार-ए-ताज के साथ मोहब्बत का इजहार भी किया। शुक्रवार को ताज बंद रहता है, इसलिए एक दिन पहले ही भीड़ उमड़ पड़ी। जिन लोगों की शादी वेलेंटाइन वीक में हुई, उनकी संख्या ज्यादा रही।
तेजस को और घातक बनाया जायेगा
दुनिया का सबसे खतरनाक और आधुनिक लड़ाकू विमान कहलाने वाले एफ-35 की निर्माता कंपनी लॉकहीड मार्टिन ने भारतीय ‘मेक इन इंडिया’ अभियान से जुड़ने की इच्छा जताई है। अमेरिका की दिग्गज एयरोस्पेस कंपनी लॉकहीड ने अपने मल्टी-बिलियन डॉलर कार्यक्रम के तहत भारत की मदद करने की पेशकश की है। लॉकहीड एकतरफ भारत को अगली पीढ़ी का एडवांस मल्टी रोल कांबेट एयरक्राफ्ट (एएमसीए) तैयार करने में मदद देगी, वहीं स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस को भी और ज्यादा घातक बनाने का तरीका सुझाएगी।
अमेरिकी कंपनी ने यह प्रस्ताव राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आगामी 24-25 फरवरी को पहली बार भारत दौरे पर आने से ठीक पहले दिया है। इस दौरे के दौरान दोनों सामरिक साझेदार देशों के बीच अपने रक्षा व सैन्य सहयोग को और ज्यादा बढ़ाने के समझौते पर हस्ताक्षर किए जाने की संभावना है।
यूपीः संपत्तियों की रजिस्ट्री पर अब सभी को देना होगा समान पंजीयन शुल्क
संपत्तियों के रजिस्ट्री डीड पर लगने वाले पंजीयन शुल्क के दर को एक समान करते हुए सरकार ने अमीर और गरीब का भेद खत्म कर दिया है। अब सभी लोगों को एक समान पंजीयन शुल्क देना होगा। सभी लोगों को रजिस्ट्री डीड पर अब एक प्रतिशत पंजीयन शुल्क देना होगा। मौजूदा समय में यह शुल्क दो प्रतिशत या अधिकतम 20 हजार लिया जा रहा था।
इससे आम लोगों पर जहां अधिक भार पड़ रहा था, वहीं अमीर लोगों को राहत मिल रही थी। इस विषमता को समाप्त करने के लिए ही सरकार ने पंजीयन शुल्क को एक समान कर दिया है। स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग ने इस संबंध में बृहस्पतिवार को शासनादेश जारी कर दिया है। इसके साथ ही प्रदेश भर में पंजीयन शुल्क की नई दर प्रभावी हो गई है।
यश भारती की जगह अब मिलेगा ‘राज्य स्तरीय सांस्कृतिक पुरस्कार
पर्यटन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नीलकंठ तिवारी ने यश भारती पुरस्कार को समाप्त कर उसकी जगह ‘राज्य स्तरीय सांस्कृतिक पुरस्कार’ देने के निर्देश दिए हैं। पर्यटन भवन में बृहस्पतिवार को हुई बैठक में उन्होंने संस्कृति नीति में भी संशोधन के निर्देश दिए।
बैठक में मंत्री ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में उनकी जन्मस्थली आगरा के बटेश्वर और बलरामपुर में अटल बिहारी वाजपेयी संस्कृति संकुल केंद्र का निर्माण किया जाएगा।
गुरुवार, 13 फ़रवरी 2020
कांग्रेस की करारी हार चिंता का विषय है: भूपेंद्र हुड्डा
दिल्ली के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार पर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बुधवार को प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा- मैं जनादेश का सम्मान करता हूं। कांग्रेस के लिए ये चिंता का विषय है, इसका आत्ममंथन होना चाहिए। राष्ट्रीय स्तर पर आगे की नीति बनानी चाहिए। गहनता से चिंतन होना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोग भाजपा को हराना चाहते थे तभी एक जगह हो गए लेकिन देश को कांग्रेस की जरुरत है।
गैस कटर से एटीएम को काटकर 8 लाख का कैैश ले गए चोर
मोहाली. टंगोरी गांव में चोर एटीएम को गैस कटर से काटकर 8 लाख रुपए का कैश ले गए। एटीएम नेशनल हाईवे खरड़-बनूड़-अंबाला पर स्थित है। पंजाब एंव सिंध बैंक की शाखा में लगे एटीएम को गुरुवार तड़के चोरों ने अपना निशाना बनाया।
एसएचओ सोहाना दमनदीप सिंह (डीएसपी ट्रेनिंग) ने बताया कि आज सुबह पुलिस को इस घटना की जानकारी मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर की।
मूंगफली में छुपाकर ला रहा था 45 लाख रु. की विदेशी मुद्रा, गिरफ्तार
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने बुधवार को इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (आईजीआई) से एक यात्री को गिरफ्तार किया। वह मूंगफली में विदेशी मुद्रा छुपाकर लाया था। उसने विदेशी नोटों को मूंगफली में चिपका दिया था। आरोपी यात्री की पहचान मुराद आलम के तौर पर हुई है। उसके पास से 45 लाख रु. मूल्य की विदेशी मुद्राएं जब्त की गई। आरोपी ने कुछ विदेशी मुद्राएं बिस्किट के पैकेट और खाने-पीने की अन्य चीजों में भी छुपा रखी थी। सीआईएसएफ ने आरोपी आलम को कस्टम विभाग को सौंप दिया।
राहुल गांधी एक बार फिर बन सकते हैं अध्यक्ष
राहुल गांधी मार्च के आखिर में या फिर अप्रैल में दोबारा कांग्रेस अध्यक्ष बन सकते हैं। पार्टी नेतृत्व ने उन्हें रिलॉन्च करने की पूरी तैयारी कर ली है। अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी खराब सेहत के चलते सक्रिय राजनीति से दूर हैं। ऐसे में कांग्रेस राहुल की ताजपोशी के लिए पार्टी अधिवेशन बुलाएगी। ऐसी संभावनाएं हैं कि इस दौरान राहुल गांधी के नाम पर मुहर लगा दी जाएगी।
बता दें कि राहुल गांधी ने पिछले साल लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मिली करारी हार के बाद 25 मई को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। पार्टी नेताओं ने उन्हें मनाने की काफी कोशिश की। लेकिन वे नहीं माने और 3 जुलाई को इस्तीफे से जुड़ी चिठ्ठी ट्विटर पर पोस्ट कर दी। इसमें उन्होंने लिखा था- अध्यक्ष के नाते हार के लिए मैं पूरी तरह जिम्मेदार हूं, इसलिए अपने पद से इस्तीफा दे रहा हूं। सीडब्ल्यूसी को जल्द से जल्द बैठक बुलाकर नए अध्यक्ष का चुनाव करना चाहिए।
पुलिसकर्मियों ने राशि एकत्र कर की मदद
जोधपुर. पुलिस थाना ओसियां एवं मतोड़ा के थानाधिकारी ने सामाजिक सरोकार के तहत पहल करते हुए पुलिस थाना ओसियां में अल्प मानदेय पर कार्यरत रसोइया के बेटे-बेटी की शादी में रविवार को मायरा भरकर एक प्रेरक काम किया। परिवार की महिलाओं ने विवाह के मंगल गीत गाते हुए थाना स्टाफ का मुंह मीठा करवाकर तिलक कर अभिनंदन किया। तत्पश्चात देवाराम सैन के परिजनों व रिश्तेदारों की उपस्थिति में ओसियां थाना स्टाफ ने एक लाख एक हजार की नकदी, कपड़ा, गहने तथा मतोड़ा थाना स्टाफ ने भी 21 हजार रुपये का मायरा भरा। ओसियां क्षेत्र में पहली बार इस तरह के मायरे की चर्चा रविवार को क्षेत्र में रही।
फॉरच्यूनर छोड़ साइकिल लेकर भागा तस्कर
बाड़मेर. बाड़मेर में तस्करों से उस समय दहशत फैल गई, जब एक फॉरच्यूनर गाड़ी में सवार दो बदमाश करीब शहर में इधर-उधर दौड़ते रहे, लेकिन पुलिस की पकड़ में नहीं आए। पीछा कर रही पुलिस की गाड़ी को टक्कर मार 8 फीट ऊंचे बजरी के ढेर पर फॉरच्यूनर चढ़ाकर भागने लगे, तभी फॉरच्यूनर बजरी में फंस गई। पुलिस की चेतक गाड़ी मेें सवार जवान महज 20 फीट की दूरी पर यह देखते रहे, लेकिन बदमाशों को पकड़ने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। जब हिम्मत जुटाई भी तो बदमाशों ने पिस्टल तान दी और पुलिसकर्मियों के पास कोई हथियार के नाम पर डंडे थे।
जनता जो करती है सही करती है: प्रियंका गांधी
दिल्ली विधासभा चुनाव 2020 में कांग्रेस की करारी हार हुई है। पार्टी के 63 उम्मीदवार अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए। पार्टी की करारी हार पर चुनाव बाद पहली बार कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बयान दिया है। प्रियंका ने बुधवार को कहा 'जनता जो करती है, सही करती है। ये हमारे लिए संघर्ष का समय है'।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए प्रियंका ने कहा कि हमें बहुत संघर्ष करना है। हम करेंगे। बता दें कि कांग्रेस के सभी दिग्गज चुनाव हार गए। सिर्फ तीन उम्मीदवारों को छोड़कर सभी की जमानत जब्त हो गई।
करारी हार के बाद सुभाष चोपड़ा और पीसी चाको की छुट्टी, इस्तीफा स्वीकार
दिल्ली विधानसभा में मिली करारी हार के एक दिन बाद ही कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा और प्रदेश प्रभारी पीसी चाको का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। साथ ही दोनों को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया है। इसके अलावा नए अध्यक्ष और प्रभारी की नियुक्ति होने तक बिहार कांग्रेस के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल को दिल्ली का अंतरिम प्रभारी नियुक्त किया है।
मुसलमानो ने नहीं दी दिल्ली में कांग्रेस को वोट
हर समय मुस्लिमो के पक्ष में खड़ी रहने वाली कांग्रेस को मिला धोखा
पुरे देश में मुसलमानो की वोट पाने की हसरत लिए कांग्रेस ने हर वक्त सिर्फ मुस्लिम तुस्टीकरन के लिए प्रयास रत रहकर भी खली हाथ हो गयी. कांग्रेस ने बड़े जोर-शोर से सीएए और एनआरसी के मुद्दे पर मुस्लिमों का समर्थन किया। बावजूद इसके मुस्लिमों ने कांग्रेस को नकार दिया। हर समय केवल और केवल मुसलमानो के हक़ के लिए लड़ने वाली कांग्रेस की स्थिति धोबी के कुत्ते के सामान हो गयी है. दिल्ली विधानसभा के लिए मुस्लिम मतदाताओं ने पिछली बार की तरह आप को ही समर्थन दिया है। मालूम हो कि दिल्ली में करीब 22 फीसद मुस्लिम मतदाता हैं, जो कांग्रेस के साथ नहीं आए। ओखला, सदर बाजार, मटियामहल, बल्लीमारान व चांदनी चौक जैसे मुस्लिम बहुल इलाकों में आप को लेकर लोगों का रुझान साफ नजर आया। इसके अलावा ओखला, सीमापुरी, सीलमपुर व बाबरपुर में भी कांग्रेस बुरी तरह हार गई।
वहीं राहुल गांधी ने सिर्फ चार जबकि प्रियंका वाड्रा ने दो ही जनसभाएं कर औपचारिकता पूरी कर ली। स्थानीय से लेकर केंद्रीय स्तर तक का प्रचार अभियान बेअसर साबित हुआ। मतदान से पहले कांग्रेस को पूरा भरोसा था कि मुस्लिम मतदाता उनके पक्ष में मतदान करेगा, लेकिन अंतिम समय में मुस्लिम आप में खिसक गए। कांग्रेस खासी चिंतित है कि सीएए-एनआरसी के खिलाफ उनके साथ खड़े होने के बावजूद मुस्लिमों ने उन्हें वोट नहीं किया।
मायावती के भाई की कोठी का बिजली कनेक्शन काटा
पूर्व मुख्यमंत्री एवं बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के भाई आनंद कुमार की बादलपुर में स्थित कोठी का बिजली कनेक्शन मंगलवार को काट दिया गया। वहीं, बुधवार को बकाया बिल 67 हजार रुपये भुगतान करने के बाद कनेक्शन बहाल कर दिया गया। हालांकि एक वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें विभागीय कर्मचारी बिल बकाया होने पर कनेक्शन काटते नजर आ रहे हैं, लेकिन विभागीय अधिकारी इस पर कुछ भी कहने से बच रहे हैं।
दिल्ली चुनाव परिणाम से निराश होने की जरूरत नहीं: भाजपा
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों से पार्टी कार्यकर्ताओं को निराश नहीं होना चाहिए। बता दें कि भाजपा इस चुनाव में प्रभावशाली प्रदर्शन करने में विफल रही। वह 70 में से केवल आठ सीटें ही जीत सकी, जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) ने 62 सीटों पर जीत हासिल कर सत्ता में वापसी की। 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के लिए 8 फरवरी को मतदान हुआ था और मंगलवार को परिणाम घोषित किए गए।
तेजस्वी यादव पर गाली-गलौच, जान से मारने की दी धमकी का आरोप
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सह बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर अभिनंदन कुमार नाम के एक शख्स ने बड़ा आरोप लगाया है। उसने पुलिस से गुहार लगाते हुए एक पत्र लिखा है जिसमें उसने तेजस्वी पर गाली-गलौच करने के साथ ही जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। धमकी का पत्र मिलने के बाद अब पुलिस इसकी जांच करेगी और वास्तविकता का पता लगाएगी। धमकी का अॉडियो वायरल हो रहा है।
राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विपक्ष का प्रदर्शन
त्तर प्रदेश विधानमंडल के बजट सत्र में सीएम योगी आदित्यनाथ के विपक्ष से सहयोग के आग्रह का कोई असर नहीं दिखा। विधानभवन प्रांगण में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के सामने कांग्रेस तथा समाजवादी पार्टी के नेताओं के प्रदर्शन के बाद राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विरोध तेज हो गया।
विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू होकर सात मार्च तक चलेगा। इस दौरान 18 फरवरी को दोपहर 12.20 पर उत्तर प्रदेश का बजट पेश किया जाएगा। यह मौजूदा वित्तीय वर्ष का बजट होगा। इस साल का पहला सत्र होने के नाते इसकी शुरूआत राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण से हुई। राज्यपाल दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित कर रही थीं, इसी दौरान कांग्रेस व समाजवादी पार्टी के नेताओं के साथ बहुजन समाज पार्टी के नेता भी प्रदर्शन करने लगे। यह सभी लागे प्ले कार्ड लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।
सीआरपीएफ के दो कमांडो शहीद, एक नक्सली मारा गया
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सोमवार सुबह मुठभेड़ में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के दो कमांडो शहीद हो गए और एक नक्सली मारा गया। इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में सीआरपीएफ के दो जवान घायल भी हुए हैं।
अधिकारी ने बताया कि पमेड थाना अंतर्गत इरापल्ली गांव के जंगलों में सुबह करीब साढ़े 10 बजे उस समय मुठभेड़ शुरू हुई, जब सुरक्षाबल नक्सल रोधी अभियान चला रहे थे। यह जगह रायपुर से करीब 400 किलोमीटर दूर है।
टिकटॉक वीडियो: लड़की के भाई ने नंगा कर घुमाया
राजस्थान के जयपुर स्थित जवाहर नगर मोहल्ले में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने दिल झकझोर कर रख दिया। एक युवक ने किशोरी के साथ टिकटॉक पर वीडियो बनाया। इसके बाद वीडियो वायरल हुआ तो किशोरी के भाई ने देखा। गुस्से में किशोरी के भाई ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर आरोपी युवक को निर्वस्त्र कर बेल्ट से जमकर पीटा और निर्वस्त्र मोहल्ले में घुमाया। इतना ही नहीं किशोरी के भाई ने इसका भी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
दूसरी महिला से थे संबंध, पहली पत्नी को दिया 'तीन तलाक'
राजस्थान के जोधपुर से तीन तलाक का मामला सामने आया है। एक महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति ने दूसरी शादी कर उसे तलाक दे दिया। इतना ही नहीं उसके बेटे को भी छीनने की कोशिश की। आरोप है कि विवाहिता के साथ आए दिन मारपीट की जाती थी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
वायु प्रदूषण: भारत में सालाना 10 लाख मौत
जीवाश्म ईंधन के प्रयोग से होने वाले वायु प्रदूषण की वजह से दुनिया को रोजाना 57 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है। यह लागत वैश्विक अर्थव्यवस्था का 3.3 प्रतिशत है। इसका दावा एक पर्यावरणीय अनुसंधान समूह ने अपने अध्ययन में किया है। अध्ययन में कहा गया है कि भारत में वायु प्रदूषण के कारण हर साल 10 लाख लोगों की मौत हो रही है।
सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर (सीआरईए) और ग्रीनपीस साउथ ईस्ट एशिया की रिपोर्ट में तेल, गैस और कोयले से होने वाले वायु प्रदूषण के नुकसान का आकलन किया गया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि प्रदूषण के कारण चीन को सालाना 64 लाख लाख करोड़, अमेरिका को 42 लाख करोड़ और भारत को 11 लाख करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है।
ढहा फुटओवर ब्रिज का एक हिस्सा, 7-8 लोग घायल
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पुराने रेलवे स्टेशन पर गुरुवार सुबह फुटओवर ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया। जिसके कारण लगभग सात-आठ लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि घटना के समय स्टेशन पर काफी लोगों की भीड़ थी। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस और दमकल विभाग के कर्मचारी राहत-बचाव कार्य में जुट गए हैं। सूत्रों के अनुसार यह हादसा प्लेटफॉर्म नंबर 2-3 पर हुआ। घटना के समय तिरुपति निजामुद्दीन एक्सप्रेस स्टेशन पर खड़ी थी। फुटओवर ब्रिज के नीचे कुछ स्टॉल भी लगे हुए थे। हादसे के बाद रेल प्रशासन ने फुटओवर ब्रिज को आम यात्रियों के लिए बंद कर दिया है।
गोरखनाथ मंदिर में योगी पर आतंकी हमले का खतरा
पत्रकार बनकर आतंकी गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला कर सकते हैं। आईबी व अन्य खुफिया एजेंसियों से मिले इस इनपुट के बाद न केवल मंदिर की सुरक्षा और बढ़ा दी गई है, बल्कि अब मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की कवरेज के लिए गोरखनाथ मंदिर में वही पत्रकार प्रवेश कर सकेंगे, जिनके पास पुलिस से जारी पहचान पत्र रहेगा।
इसके लिए शहर के पत्रकारों की एलआईयू जांच कराने के बाद सबके फोटोयुक्त पहचान पत्र बनाए जा रहे हैं। दो महीने पहले खुफिया एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया था कि आतंकी गोरखनाथ मंदिर में ही मुख्यमंत्री पर हमला कर सकते हैं। इसके बाद पुलिस ने मंदिर का सुरक्षा घेरा और सख्त कर दिया है। मंदिर के आसपास हथियारबंद अतिरिक्त फोर्स भी बढ़ा दी गई।
हूटर लगी गाड़ी में बैठे थे विधायक
मध्यप्रदेश के गुना के एबी रोड पर बेकाबू दौड़ने वाले वाहनों पर नकेल कसने के लिए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) कौशलेंद्र सिंह भदौरिया ने बुधवार को मोबाइल अदालत लगाई। इस दौरान कई वाहन पकड़े गए और उनसे जुर्माना वसूला गया। चेकिंग के दौरान गुना से भाजपा विधायक गोपीलाल जाटव की गाड़ी में हूटर लगा होने के कारण उसे रोका गया और उसपर 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
बुधवार, 12 फ़रवरी 2020
9 से 13 साल के तीन लड़कों ने 4 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म
कानपुर. सस्ते इंटरनेट डेटा व स्मार्ट फोन की बढ़ती बिक्री के साथ देश में पोर्न वेबसाइट देखने वालों की संख्या बढ़ी है। जिसका असर हमारे मन मस्तिष्क पर पड़ रहा है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से जुड़ा है। यहां दो सगे भाईयों ने अपने मेमेरे भाई के साथ मिलकर पड़ोस में रहने वाली चार साल की बच्ची को टॉफी देने के बहाने में कमरे में बुलाया। फिर उसका मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। तीनों आरोपी नाबालिग हैं। वारदात के बच्ची घर पहुंची तो उसकी हालत देखकर परिजनों के होश उड़ गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया है।
कोरोनावायरस: चीन में फंसे यूपी के दंपती ने वीडियो जारी कर मांगी मदद
एटा. चीन के वुहान में फंसे उत्तर प्रदेश के एटा जिले के रहने वाले एक एसोसिएट प्रोफेसर ने वीडियो जारी करके भारत सरकार से मदद मांगी है। वीडियो में उन्हाेंने बताया कि वह, उनकी पत्नी समेत 23 भारतीय यहां फंसे हैं, जो नोवेल कोरोनोवायरस प्रकोप का केंद्र है। एटा निवासी आशीष यादव (35) वुहान टेक्सटाइल यूनिवर्सिटी में एसोसिएट प्रोफेसर हैं। उनकी पत्नी नेहा (30) कंप्यूटर साइंस में पीएचडी कर रही हैं। दोनों लगभग हर रोज वीडियो संदेश भेजकर उत्तर प्रदेश में अपने परिवारों के संपर्क में हैं। नेहा अपने वीडियो संदेश में भावुक होते हुए कहा- खिड़की से बाहर देखती हूं तो ऐसा लग रहा है जैसे हॉलीवुड कि किसी मूवी का सीन हो।
मुजफ्फरनगर: सीएए के समर्थन में मुस्लिम महिलाओं ने किया प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर. नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में जहां दिल्ली के शाहीन बाग और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मुस्लिम महिलाएं धरने पर बैठी हैं, वहीं सोमवार को पश्चिमी यूपी मुजफ्फरनगर जिले में अलग तस्वीर देखने को मिली। यहां बैनर, पोस्टर व तिरंगे के साथ सड़क पर उतरी महिलाओं ने सीएए का समर्थन किया और शिव चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने कहा- जो लोग इस कानून का विरोध कर रहे हैं, वे बहके हुए हैं। अगर पीएम खिलाफ होते तो बेघर मुस्लिमों को घर बनवाकर क्यों देते?
बकाया बिजली बिल के भुगतान के लिए मंदिर-मस्जिद से ऐलान होगा
मेरठ. पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने बकाया बिजली बिलों के भुगतान के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है। अब तक मुनादी कराने और गांव-गांव कैंप लगवाने वाली कंपनी ने अब फैसला किया है कि लोगों को बिजली बिलों के भुगतान के लिए अब मंदिरों और मस्जिदों से भी ऐलान कराया जाएगा, ताकि लोगों को भुगतान के लिए प्रेरित किया जा सके।
शाहीन बाग जैसे आंदोलन देश के खिलाफ- गिरिराज
गिरिराज ने कहा कि सीएए के विरोध में शाहीन बाग समेत देशभर में चल रहे आंदोलन देश के खिलाफ हैं। वहां एक वर्ग के लोगों की संख्या ज्यादा है। यह विरोध देश की संसद के कानून के खिलाफ अराजकता और देश की खिलाफत है। असम को भारत से काटकर इस्लामिक स्टेट बनाने की बात कही जा रही है। आतंकवादियों के समर्थन में नारे लगते हैं। छात्रों के दिल-दिमाग में जहर घोलने का काम किया जा रहा है और विपक्ष उनका समर्थन कर रहा है।
आतंकवाद की गंगोत्री है देवबंद: गिरिराज
सहारनपुर. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह मंगलवार को उत्तरप्रदेश के सहारनपुर पहुंचे। यहां उन्होंने देवबंद में मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा, 'देवबंद आतंकवाद की गंगोत्री है। दुनिया में आतंकवाद की घटनाओं का जुड़ाव देवबंद से ही रहा है। दुनिया में जितने भी आतंकवादी हुए हैं, या आतंकी घटनाएं हो चुकी हैं उनके तार कहीं न कहीं देवबंद से जुड़े रहे हैं।
7 लाख रुपए के मोबाइल की चोरी
गुमला. सदर थाना क्षेत्र स्थित पालकोट रोड में एक शॉप से बदमाशों ने सोमवार रात करीब 7 लाख रुपए के मोबाइल की चोरी कर ली। बदमाशों की संख्या तीन थी और सभी ने चेहरे को कपड़े से बांध रखा था। चोरी की इस घटना से आसपास के दुकानदारों में दहशत का माहौल है। चोरी की घटना फोगला टेलीकॉम नामक शॉप में हुई। दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी के माध्यम से पुलिस को यह पता चला कि पालकोट रोड की ओर से तीन युवक आए और शॉप का शटर तोड़ा। इसके बाद तीनों एक-एक कर दुकान के अंदर घुस गए और सबसे पहले वहां लगे सीसीटीवी का डिस्क निकाल लिया।
5 लाख घूस लेते सीए संजय अग्रवाल को सीबीआई ने रंगेहाथाें गिरफ्तार किया
धनबाद. गिरिडीह की आदी इस्पात नामक आयरन फैक्ट्री के डायरेक्टर अमित सरावगी से 5 लाख रुपए घूस लेते चार्टर्ड एकाउटेंट संजय कुमार अग्रवाल को धनबाद सीबीआई ने रंगेहाथाें गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई ने मंगलवार को सीए की गिरफ्तारी सरावगी के गिरिडीह के धरियाडीह रोड स्थित फैक्ट्री से की। सीए अग्रवाल कोलकाता के ब्रेबोर्न रोड में रहते हैं। वे श्रेया इन्सोल्वेंसी प्रोफेशनल्स नामक कंपनी चलाते हैं। अग्रवाल को इन्सोल्वेंसी प्रोफेशनल के रूप में नेशनल कंपनीज लॉ ट्रिब्यूनल ने आदी इस्पात की आर्थिक स्थिति जानने और दिवालिया समाधान प्रक्रिया के लिए नियुक्त कर रखा था। सरावगी ने धनबाद सीबीआई से शिकायत की थी कि सीए दिवालिया समाधान प्रक्रिया को लंबा खींचने के लिए 20 लाख रुपए और प्रक्रिया में नरमी बरतने के लिए हर माह 2 लाख रुपए घूस मांग रहे हैं। मंगलवार को 5 लाख की पहली किस्त देनी थी। सरावगी की सूचना के बाद सीबीआई ने जाल बिछाया और फैक्ट्री परिसर में ही घूस लेते सीए संजय अग्रवाल को रंगेहाथाें गिरफ्तार कर उनके खिलाफ केस दर्ज किया है।
कंज्यूमर फोरम ने ट्रैवल एजेंसी पर लगाया 25 हजार हर्जाना
चंडीगढ़. पैसेंजर की जानकारी के बिना उसकी फ्लाइट कैंसिल करना एक ट्रैवल कंपनी को काफी महंगा पड़ा है। कंपनी ने पैसेंजर की फ्लाइट कैंसिल कर दी थी जिस वजह से उन्हें 1 लाख 14 हजार 400 रुपए में दूसरी फ्लाइट बुक करनी पड़ी।
अब फोरम ने उस कंपनी को ये रकम रिफंड करने को कहा है और साथ ही उन पर 25 हजार रुपए हर्जाना भी लगाया है। फोरम ने सेक्टर-15 के अनिल सूद और उनकी पत्नी राज सूद की शिकायत पर सेक्टर-9 की ट्रैवल आर्किटेक्ट्स कंपनी के खिलाफ ये फैसला सुनाया है।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा सहित सभी आरोपियों पर लगे आरोपों पर बहस पूरी
पंचकूला.आज सीबीआई की विशेष अदालत में हरियाणा के हरियाणा के बहुचर्चित मानेसर जमीन घोटाला केस की सुनवाई हुई। सुनवाई में मुख्य आरोपी और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के अलावा अन्य 33 आरोपी भी पेश हुए। आज एक आरोपी पर लगे आरोपों पर बहस हुई। जज ने मामले की अगली सुनवाई 25 फरवरी तय की है। बता दें कि पिछली सुनवाई के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा सहित सभी आरोपियों पर लगे आरोपों पर बहस पूरी हो चुकी थी।
लुधियाना में भी होगा मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
लुधियाना. पिछले महीनेभर से राजधानी दिल्ली के शाहीन बाग में नागरिकता कानून संशोधन के खिलाफ जारी प्रदर्शन आम जनता के साथ-साथ सरकार की भी परेशानी बढ़ाए हुए है। वहीं, अब लुधियाना में भी इसी की की तर्ज पर मुस्लिम समाज रोज मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगा। यह ऐलान सोमवार को पंजाब के शाही इमाम मौलाना हबीब-उर-रहमान सानी लुधियानवी ने किया। वह महानगर की ऐतिहासिक जामा मस्जिद में सीएए के मसले पर मीडिया से रू-ब-रू हुए। सानी लुधियानवी ने कहा कि शहर की विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के सदस्यों के साथ बैठक करके तय किया गया है कि 12 फरवरी से लुधियाना में भी केंद्र सरकार के खिलाफ रोज प्रदर्शन किया जाएगा।
महिला आईएएस अफसरों ने कराया आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले कांग्रेस नेता के खिलाफ केस दर्ज
अजमेर. अजमेर में सोशल मीडिया पर महिला आईएएस पर आपत्तिजनक भाषा वाला पोस्ट डालने वाले राजेश टंडन अब तक पुलिस के सामने पेश नहीं हुए हैं। मंगलवार को एफआईआर निरस्त करने की टंडन की याचिका पर हाईकोर्ट ने केस डायरी तलब की है। साथ ही पुलिस को सख्ती न बरतने के निर्देश दिए हैं। अगली सुनवाई 18 मार्च को होगी। इस विवाद के बीच भास्कर ने केस दर्ज करवाने वाली चारों महिला अफसरों से उनका पक्ष जानना चाहा तो उन्होंने कहा कि पुलिस के समक्ष दी गई शिकायत ही उनका पक्ष है। यहां हम महिला अधिकारियों की शिकायत में कही गई बातों को ही उनके पक्ष के तौर पर पेश कर रहे हैं।
एटीएम काटकर लाखों रुपए ले उड़े बदमाश
उदयपुर। एटीएम को निशाना बनाने की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बदमाशोंं ने देर रात सवीना थाना इलाके के एकलिंगपुरा क्षेत्र में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम को निशाना बनाया। इस दौरान बदमाशों ने बैंक के एटीएम को कटर से काटकर उसमें रखी लाखों रुपए की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। बैंक के हैड ऑफिस में सायरन बजने पर वहां से पुलिस को सूचना दी गई।
रैक्टम में सोना छुपा कर लाए दो अलग-अलग यात्री
जयपुर. बुधवार सुबह जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी के दो मामले सामने आया है। जिसमें बैंकॉक से आया यात्री अपने रैक्टम में करीब 589 ग्राम सोना छुपा कर लाया। वहीं दुबई से आया एक यात्री भी अपने रैक्टम में 475 ग्राम सोना छुपाकर लाया। दोनों ही पेस्ट फॉर्म में थे। जिसके बाद कस्टम एयरइंटेलीजेंस विंग यात्री से पूछताछ कर रही है।
70 में से 16 सीटों पर 15% से 50% तक मुस्लिम आबादी, आप 12 पर जीती
विधानसभा की 70 में से 16 सीटें ऐसी हैं, जो मुस्लिम बहुल हैं। इन सीटों पर 15% से लेकर 50% तक की आबादी मुस्लिम है। इन 16 सीटों में से आप 12 पर जीती है, जबकि 4 पर भाजपा सफल हुई है। पिछले चुनाव में भाजपा ने इन 16 में से सिर्फ एक ही मुस्तफाबाद सीट जीती थी। लेकिन, इस बार मुस्तफाबाद सीट भाजपा के हाथ से निकल गई। यहां से आप जीती है। वहीं, तीन सीटों विकासपुरी, मादीपुर और रिठाला में वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर और सांसद प्रवेश वर्मा ने रैली की, यहां भाजपा हार गई। विकासपुरी में सांसद वर्मा ने कहा था कि शाहीन बाग वाले आपके घरों में घुस जाएंगे और मांओं-बहनों से रेप कर लेंगे।
16 मुस्लिम बहुल सीटों में से भाजपा 4 जीती
आखिरकार विधानसभा चुनाव 2020 में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली। यह लगातार दूसरा चुनाव है, जिसमें पार्टी खाता नहीं खोल पाई। 2015 में भी कांग्रेस एक भी सीट नहीं हासिल कर पाई थी। इस बार पार्टी ने 66 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, इनमें से केवल 3 ही अपनी जमानत बचा पाए। वहीं, भाजपा 8 ने सीटों पर जीत दर्ज की, जो कि पिछली बार से 5 ज्यादा है। वैसे भाजपा ने जिन 16 मुस्लिम बहुल सीटों पर उम्मीदवार उतारे, वहां 4 पर भाजपा जीती है। लेकिन, जिन तीन सीटों पर अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा ने प्रचार किया था, वहां पार्टी को हार का सामना करना पड़ा।
कश्मीर मसला सुलझ गया तो पाकिस्तानी आर्मी की फंडिंग रुक जाएगी
अदनान कहते हैं- कश्मीर जैसे मुद्दों को लेकर भारत-पाकिस्तान के बीच हमेशा तनाव रहता है। दोनों देशों के बीच शान्ति कायम क्यों नहीं हो पा रही है? इसका जवाब 60-70 सालों से ढूंढा जा रहा है, जो सियासत से ज्यादा आर्मी में छुपा हुआ है। खासकर पाकिस्तानी आर्मी में। क्योंकि उन्हें तो कश्मीर का मुद्दा उठाने के लिए फंड्स मिलते हैं। जिस दिन कश्मीर का मसला सुलझ जाएगा, उस दिन उनकी फंडिंग रुक जाएगी। अगर आप घटनाक्रमों को समझने की कोशिश करें तो पाएंगे कि जब-जब राजनेताओं ने, दोनों मुल्कों की सरकारों ने अमन कायम करने कई कोशिश की, तब-तब कहीं न कहीं अटैक हुए हैं। कभी कारगिल हो जाता है। कभी पुलवामा हो जाता है। ऐसा क्यों होता है? साधारण सी बात है कि पाकिस्तानी आर्मी नहीं चाहती कि कश्मीर का मसला खत्म हो।
अभिनेता शहबाज खान के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता शहबाज खान के खिलाफ एक लड़की (19 साल) ने मुंबई के ओशिवरा पुलिस स्टेशन में छेड़छाड़ का केस दर्ज करवाया है। पीड़ित की शिकायत पर अभिनेता के खिलाफ धारा 354 (छेड़छाड़) और 509 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस आज अभिनेता से पूछताछ कर सकती है। फिलहाल, खान की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
प्रियंका गांधी सीएए के विरोध में प्रदर्शन करने वाली महिलाओं से मिलेंगी
आजमगढ़. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार सुबह वाराणसी के लालबहादुर शास्त्री एयरपोर्ट से आजमगढ़ के लिए रवाना हो गई हैं। प्रियंका सीएए और एनआरसी के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई में घायल हुए लोगों से बिलरिया में मुलाकात करेंगी। दिल्ली में आए नतीजों पर उन्होंने कुछ भी नहीं कहा, सिर्फ मीडिया के सवालों पर हाथ जोड़कर चली गईं।
16 फरवरी को तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे
नई दिल्ली. दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत से जीत हासिल करने वाले अरविंद केजरीवाल 16 फरवरी (रविवार) को रामलीला मैदान में तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वे बुधवार सुबह राजभवन पहुंचे और उपराज्यपाल अनिल बैजल से मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक 15 मिनट तक हुई बैठक में शपथ ग्रहण को लेकर बातचीत की गई। इसके बाद वे अपने आवास पहुंचे। वहां वे चुनाव में जीत हासिल करने वाले पार्टी विधायकों के साथ बैठक करेंगे।
मरीज को अस्पताल ले जा रही कार डिवाइडर से टकराकर पलटी
उत्तराखंड के रुद्रपुर में आज सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। रुद्रपुर के दिनेशपुर मोड़ के पास एक कार डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई है। वहीं, चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, रुद्रपुर में आवास विकास निवासी गौरव के सीने में मंगलवार की देर रात तेज दर्द होने लगा। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन सुबह उसे कार से उपचार के लिए हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल ले जा रहे थे।
Xi Jinping in India: Can the Dragon and the Elephant Reset the Relationship?
Maj. Gen. Rajan Kochhar What Can India Realistically Expect from the Chinese President’s Visit? The forthcoming visit of Chinese President ...
-
धर्मपरिवर्तन का बनाया दबाव कानपुर में बजरिया निवासी युवक ने धर्म छिपाकर छात्रा से दोस्ती की। फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बा...