बुधवार, 12 फ़रवरी 2020

लुधियाना में भी होगा मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

लुधियाना. पिछले महीनेभर से राजधानी दिल्ली के शाहीन बाग में नागरिकता कानून संशोधन के खिलाफ जारी प्रदर्शन आम जनता के साथ-साथ सरकार की भी परेशानी बढ़ाए हुए है। वहीं, अब लुधियाना में भी इसी की की तर्ज पर मुस्लिम समाज रोज मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगा। यह ऐलान सोमवार को पंजाब के शाही इमाम मौलाना हबीब-उर-रहमान सानी लुधियानवी ने किया। वह महानगर की ऐतिहासिक जामा मस्जिद में सीएए के मसले पर मीडिया से रू-ब-रू हुए। सानी लुधियानवी ने कहा कि शहर की विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के सदस्यों के साथ बैठक करके तय किया गया है कि 12 फरवरी से लुधियाना में भी केंद्र सरकार के खिलाफ रोज प्रदर्शन किया जाएगा।


कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES