गुरुवार, 13 फ़रवरी 2020

मूंगफली में छुपाकर ला रहा था 45 लाख रु. की विदेशी मुद्रा, गिरफ्तार

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने बुधवार को इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (आईजीआई) से एक यात्री को गिरफ्तार किया। वह मूंगफली में विदेशी मुद्रा छुपाकर लाया था। उसने विदेशी नोटों को मूंगफली में चिपका दिया था। आरोपी यात्री की पहचान मुराद आलम के तौर पर हुई है। उसके पास से 45 लाख रु. मूल्य की विदेशी मुद्राएं जब्त की गई। आरोपी ने कुछ विदेशी मुद्राएं बिस्किट के पैकेट और खाने-पीने की अन्य चीजों में भी छुपा रखी थी। सीआईएसएफ ने आरोपी आलम को कस्टम विभाग को सौंप दिया।


कोई टिप्पणी नहीं:

Xi Jinping in India: Can the Dragon and the Elephant Reset the Relationship?

 Maj. Gen. Rajan Kochhar What Can India Realistically Expect from the Chinese President’s Visit? The forthcoming visit of Chinese President ...