शनिवार, 15 फ़रवरी 2020

बोलेरो बाइक पर चढ़ी, तीन युवकों की मौत


ढांढणिया गांव के पास एक बोलेरो की टक्कर से तीन बाइक सवार यवकों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि देवगढ़ उदयसर निवासी तीन युवक एक बाइक पर अपने घर जा रहे थे। अचानक ढांढणिया गांव के पास तेज रफ्तार एक बोलेरो ने टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया टक्कर इतनी भयंकर थी कि देवाराम पुत्र पोकरराम, जगदीश पुत्र बुधाराम व देवाराम पुत्र रामाराम देवासी गंभीर घायल हो गए। तीनों को जोधपुर एमडीएमएच में भर्ती कराया गया है। जहां पर उनकी मौत हो गई।


कोई टिप्पणी नहीं:

गाजियाबाद में केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग

  गाजियाबाद में मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र के सदीक नगर स्थित रोडेक्स केमिकल के गोदाम में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। गोदाम बाहर से बंद था और उ...