बुधवार, 12 फ़रवरी 2020

कोरोनावायरस: चीन में फंसे यूपी के दंपती ने वीडियो जारी कर मांगी मदद

एटा. चीन के वुहान में फंसे उत्तर प्रदेश के एटा जिले के रहने वाले एक एसोसिएट प्रोफेसर ने वीडियो जारी करके भारत सरकार से मदद मांगी है। वीडियो में उन्हाेंने बताया कि वह, उनकी पत्नी समेत 23 भारतीय यहां फंसे हैं, जो नोवेल कोरोनोवायरस प्रकोप का केंद्र है। एटा निवासी आशीष यादव (35) वुहान टेक्सटाइल यूनिवर्सिटी में एसोसिएट प्रोफेसर हैं। उनकी पत्नी नेहा (30) कंप्यूटर साइंस में पीएचडी कर रही हैं। दोनों लगभग हर रोज वीडियो संदेश भेजकर उत्तर प्रदेश में अपने परिवारों के संपर्क में हैं। नेहा अपने वीडियो संदेश में भावुक होते हुए कहा- खिड़की से बाहर देखती हूं तो ऐसा लग रहा है जैसे हॉलीवुड कि किसी मूवी का सीन हो।


कोई टिप्पणी नहीं:

Xi Jinping in India: Can the Dragon and the Elephant Reset the Relationship?

 Maj. Gen. Rajan Kochhar What Can India Realistically Expect from the Chinese President’s Visit? The forthcoming visit of Chinese President ...