सोमवार, 17 फ़रवरी 2020

सेल्समैन की आंखों में मिर्च डालकर 10 लाख लूटे

जयपुर के दूदू में सोमवार को बोलेरो से आए बदमाश बीपी के पेट्रोल पंप के सेल्समैन की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर 10 लाख रुपए लूट ले गए। बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस ने नाकाबंदी करवाई।


दूदू के एक पेट्रोल पंप का कर्मचारी पप्पू जाट कैश लेकर बाइक से दूसरे पेट्रोल पंप कैश लेने जा रहा था। वह पेट्रोल पंप जाने के लिए हाईवे पर गलत दिशा में चल रहा था, तभी सामने से एक बोलेरो आई। इसमें से एक बदमाश ने पप्पू की आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया। इससे पप्पू बाइक से गिर गया। उसे दिखाई देना बंद हो गया और बदमाश उसके हाथ से बैग छीनकर बोलेरो में बैठ गया और देखते ही देखते बोलेरो वहां से चली गई।


कोई टिप्पणी नहीं:

Xi Jinping in India: Can the Dragon and the Elephant Reset the Relationship?

 Maj. Gen. Rajan Kochhar What Can India Realistically Expect from the Chinese President’s Visit? The forthcoming visit of Chinese President ...