गुरुवार, 13 फ़रवरी 2020

राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विपक्ष का प्रदर्शन

त्तर प्रदेश विधानमंडल के बजट सत्र में सीएम योगी आदित्यनाथ के विपक्ष से सहयोग के आग्रह का कोई असर नहीं दिखा। विधानभवन प्रांगण में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के सामने कांग्रेस तथा समाजवादी पार्टी के नेताओं के प्रदर्शन के बाद राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विरोध तेज हो गया।  


विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू होकर सात मार्च तक चलेगा। इस दौरान 18 फरवरी को दोपहर 12.20 पर उत्तर प्रदेश का बजट पेश किया जाएगा। यह मौजूदा वित्तीय वर्ष का  बजट होगा। इस साल का पहला सत्र होने के नाते इसकी शुरूआत राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण से हुई। राज्यपाल दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित कर रही थीं, इसी दौरान कांग्रेस व समाजवादी पार्टी के नेताओं के साथ बहुजन समाज पार्टी के नेता भी प्रदर्शन करने लगे। यह सभी लागे प्ले कार्ड लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। 


कोई टिप्पणी नहीं:

Xi Jinping in India: Can the Dragon and the Elephant Reset the Relationship?

 Maj. Gen. Rajan Kochhar What Can India Realistically Expect from the Chinese President’s Visit? The forthcoming visit of Chinese President ...