धनबाद. गिरिडीह की आदी इस्पात नामक आयरन फैक्ट्री के डायरेक्टर अमित सरावगी से 5 लाख रुपए घूस लेते चार्टर्ड एकाउटेंट संजय कुमार अग्रवाल को धनबाद सीबीआई ने रंगेहाथाें गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई ने मंगलवार को सीए की गिरफ्तारी सरावगी के गिरिडीह के धरियाडीह रोड स्थित फैक्ट्री से की। सीए अग्रवाल कोलकाता के ब्रेबोर्न रोड में रहते हैं। वे श्रेया इन्सोल्वेंसी प्रोफेशनल्स नामक कंपनी चलाते हैं। अग्रवाल को इन्सोल्वेंसी प्रोफेशनल के रूप में नेशनल कंपनीज लॉ ट्रिब्यूनल ने आदी इस्पात की आर्थिक स्थिति जानने और दिवालिया समाधान प्रक्रिया के लिए नियुक्त कर रखा था। सरावगी ने धनबाद सीबीआई से शिकायत की थी कि सीए दिवालिया समाधान प्रक्रिया को लंबा खींचने के लिए 20 लाख रुपए और प्रक्रिया में नरमी बरतने के लिए हर माह 2 लाख रुपए घूस मांग रहे हैं। मंगलवार को 5 लाख की पहली किस्त देनी थी। सरावगी की सूचना के बाद सीबीआई ने जाल बिछाया और फैक्ट्री परिसर में ही घूस लेते सीए संजय अग्रवाल को रंगेहाथाें गिरफ्तार कर उनके खिलाफ केस दर्ज किया है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक
सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...
-
धर्मपरिवर्तन का बनाया दबाव कानपुर में बजरिया निवासी युवक ने धर्म छिपाकर छात्रा से दोस्ती की। फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बा...
-
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने बंद घरों में चोरी करने वाले गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया हैं। इनके पास से सोने के जेवर...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें