बुधवार, 12 फ़रवरी 2020

70 में से 16 सीटों पर 15% से 50% तक मुस्लिम आबादी, आप 12 पर जीती

विधानसभा की 70 में से 16 सीटें ऐसी हैं, जो मुस्लिम बहुल हैं। इन सीटों पर 15% से लेकर 50% तक की आबादी मुस्लिम है। इन 16 सीटों में से आप 12 पर जीती है, जबकि 4 पर भाजपा सफल हुई है। पिछले चुनाव में भाजपा ने इन 16 में से सिर्फ एक ही मुस्तफाबाद सीट जीती थी। लेकिन, इस बार मुस्तफाबाद सीट भाजपा के हाथ से निकल गई। यहां से आप जीती है। वहीं, तीन सीटों विकासपुरी, मादीपुर और रिठाला में वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर और सांसद प्रवेश वर्मा ने रैली की, यहां भाजपा हार गई। विकासपुरी में सांसद वर्मा ने कहा था कि शाहीन बाग वाले आपके घरों में घुस जाएंगे और मांओं-बहनों से रेप कर लेंगे।


कोई टिप्पणी नहीं:

UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...