गुरुवार, 13 फ़रवरी 2020

ढहा फुटओवर ब्रिज का एक हिस्सा, 7-8 लोग घायल

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पुराने रेलवे स्टेशन पर गुरुवार सुबह फुटओवर ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया। जिसके कारण लगभग सात-आठ लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि घटना के समय स्टेशन पर काफी लोगों की भीड़ थी। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


पुलिस और दमकल विभाग के कर्मचारी राहत-बचाव कार्य में जुट गए हैं। सूत्रों के अनुसार यह हादसा प्लेटफॉर्म नंबर 2-3 पर हुआ। घटना के समय तिरुपति निजामुद्दीन एक्सप्रेस स्टेशन पर खड़ी थी। फुटओवर ब्रिज के नीचे कुछ स्टॉल भी लगे हुए थे। हादसे के बाद रेल प्रशासन ने फुटओवर ब्रिज को आम यात्रियों के लिए बंद कर दिया है।


कोई टिप्पणी नहीं:

Good Wishes