गुरुवार, 5 दिसंबर 2019

वजूद बचाने को तेजस्वी को चाहिए पिता का सहारा


पटना। राष्‍ट्रीय जनता दल (RJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर 11वीं बार भी लालू प्रसाद यादव के ही लगातार चुने जाने की खबर कोई हैरान करने वाली बात नहीं है। बल्कि, सवाल है कि जेल में रहकर भी पार्टी की कमान संभालने की आखिर क्या मजबूरी है? खासकर तब, जब लालू परिवार से ही इस पद के लिए दो तगड़े दावेदार हैं। नेता प्रतिपक्ष के रूप में तेजस्वी यादव ने अपनी पहचान बना ली है। पूर्व मुख्यमंत्री के रूप में राबड़ी देवी भी परिवार से ही बड़ी दावेदार हैं। फिर भी लालू का सहारा क्यों? क्‍या तेजस्‍वी यादव को वजूद बचाने के लिए पिता का सहारा चाहिए? 


सवाल आरजेडी के अंदर से भी उठ रहे हैं और बाहर से भी। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मंगल पांडेय ने तो यह भी कह दिया कि लालू को आजीवन ही अध्यक्ष क्यों नहीं बना दिया जाता है? बार-बार की नौटंकी क्यों?


चारा घोटाले में सजा के दौरान रांची के अस्पताल (RIMS) में इलाजरत लालू की ताजपोशी के मकसद के मायने तेजस्वी के उस बयान से साफ हो जाते हैं, जिसमें उन्होंने कहा है कि उनके पिता व्यक्ति नहीं, विचारधारा हैं और उनके नेतृत्व में ही विधानसभा चुनाव होगा। तेजस्वी के बयान में सूबे की भावी सियासत का संकेत है। साथ ही सामाजिक समीकरण दुरुस्त करने और राजनीतिक वजूद बचाने की जद्दोजहद भी दिख रही है।


समुद्री लुटेरों ने हांगकांग के जहाज में सवार 18 भारतीयों का किया अपहरण


नई दिल्ली।  नाइजीरियाई तट के पास हांगकांग के झंडे वाले जहाज का समुद्री डाकुओं ने अपहरण कर लिया है। जहाज में 18 भारतीय भी सवार हैं। यह जानकारी जहाजों की आवाजाही पर नजर रखने वाली अंतरराष्ट्रीय संस्था एआरएक्स मैरीटाइम ने दी है। संस्था व्यापारिक जहाजों को आपदा के समय मदद पहुंचाने का कार्य करती है। भारतीयों के अगवा होने की खबर मिलते ही भारतीय दूतावास के अफसरों ने नाइजीरया से संपर्क साधा है ताकि घटना के बारे में और ब्योरा हासिल किया जा सके। साथ ही अगवा भारतीयों को रिहा कराया जा सके। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार भारतीयों को ले जा रहे जहाज के अपहरण की सूचना मिलते ही नाइजीरिया स्थित भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने अफ्रीकी देशों से मदद के लिए संपर्क किया है। एआरएक्स मैरीटाइम के अनुसार समुद्री डाकुओं ने सोमवार शाम को जहाज पर कब्जा किया और इसके बाद वे जहाज को अज्ञात स्थान पर ले गए। जहाज में 19 लोग सवार हैं जिनमें से 18 भारतीय हैं। हांगकांग के झंडे वाले जहाज का नाम वीएलसीसी नेव कांस्टेलेशन है।


दुष्कर्म पीड़िता को गुरुवार को पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास किया गया

उन्नाव। विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के दुष्कर्म तथा पीड़िता की हत्या के प्रयास के आरोप में जेल जाने के बाद उन्नाव एक बाद फिर चर्चा में है। यहां के बिहार थाना क्षेत्र के हिंदू भाटन खेड़ा गांव में दुष्कर्म पीड़िता को गुरुवार को पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास किया गया। वहीं पीड़िता की हालत लगातार बिगड़ते जाने से उसको लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।


उन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र के हिंदू भाटन खेड़ा गांव घर से निकल कर ट्रेन पकड़ने जा रही दुष्कर्म पीड़िता को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किया गया, जिसमें वह गंभीर रूप से झुलस गई। इसकी सूचना पर पहुंचे स्वजनों ने उसे सीएचसी पहुंचाया और पुलिस को जानकारी दी। पीड़िता को गंभीर हालत में डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। पीड़िता की हालत लगातार बिगड़ते जाने से उसको लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।


बुधवार, 4 दिसंबर 2019

ऑस्ट्रेलिया पाक की वित्तीय सहायता रोकेगा


आर्थिक मोर्चे पर संघर्ष कर रहे पाकिस्तान को वैश्विक संबंधों को लेकर भी लगातार झटके मिल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय संबंध खत्म करने का ऐलान किया है। ऑस्ट्रेलिया की ओर से दी जानेवाली सहायता राशि का प्रयोग गरीब महिलाओं और लड़कियों के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए दिया जाता था। ऑस्ट्रेलिया के विदेश विभाग और वाणिज्य विभाग की ओर से इसकी पुष्टि भी कर दी गई है।


ऑस्ट्रेलिया की ओर से 1.9 करोड़ ऑस्ट्रेलियाई डॉलर की मदद रोकी जा रही है। ऑस्ट्रेलिया के विदेश और व्यापार मंत्रालय ने इस आशय की रिपोर्ट जारी करते हुए कहा है कि पाकिस्तान को दी जानेवाली सहायता राशि अब बंद की जा रही है। सहायता राशि का प्रयोग प्रशांत महासागर की नई प्रतिबद्धताओं के लिए किया जाएगा। पाकिस्तान पर 'सहायता कार्यक्रम प्रदर्शन रिपोर्ट 2018-19' शीर्षक से रिपोर्ट जारी की गई है, जिसमें सहायता राशि रोकने की प्रक्रिया का जिक्र है। रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान द्विपक्षीय सहायता कार्यक्रम 2019-20 में 1.9 करोड़ ऑस्ट्रेलियाई डॉलर तक कम किया जाएगा। इसके बाद 2020-21 के दौरान इसे पूरी तरह से समाप्त कर दिया जाएगा। ऑस्ट्रेलिया ने स्पष्ट किया है कि सहायता राशि रोकने से इतर पाकिस्तान के साथ क्षेत्रीय सहयोग और छात्रवृत्तियों के कार्यक्रम पर इसका असर नहीं पड़ेगा।


पाकिस्तान में सुरक्षा व्यवस्था और देश के अंदर जारी संघर्ष को लेकर रिपोर्ट में चिंता व्यक्त की गई है। रिपोर्ट के अनुसार, 'पाकिस्तान में सुरक्षा हालात विस्फोटक हालत में पहुंच चुके हैं। 2019 के फरवरी में पाकिस्तान और भारत के बीच कश्मीर में हुए सैन्य तनाव के बाद से स्थिति और भी गंभीर हो गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पंजाब और सिंध इलाके में आतंकी वारदात में कमी आई है, लेकिन खैबर पख्तनूख्वा और बलूचिस्तान में आतंकी घटनाओं में वृद्धि दर्ज की गई है। इन दोनों क्षेत्रों में ऑस्ट्रेलिया द्वारा दी गई सहायता राशि का प्रयोग विभिन्न कल्याणकारी कार्यों में खर्च होता है।


एसडीएम जवाहर, सुनील और लवकुमार की वेतन वृद्धि रुकेगी

लखनऊ। योगी सरकार की भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति के तहत की गई कार्रवाई - तीनों एसडीएम सीतापुर में तहसीलदार रहे थे - रिटायर सहायक चकबंदी अधिकारी की पेंशन में होगी कटौती राज्य मुख्यालयकैबिनेट ने तीन एसडीएम सहित चार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। जिन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई को मंजूरी दी गई है, उनमें एसडीएम प्रयागराज जवाहर लाल श्रीवास्तव, एसडीएम जालौन सुनील कुमार शुक्ला, एसडीएम अयोध्या लव कुमार सिंह और रिटायर सहायक चकबंदी अधिकारी दलसिंगार तिवारी शामिल हैं। राज्य सरकार के प्रवक्ता कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार की भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति के तहत की गई है। उन्होंने बताया कि तत्कालीन सहायक चकबंदी अधिकारी (अब रिटायर) द्वारा की गई अनियमितता के खिलाफ विभागीय अनुशासनिक कार्रवाई की गई थी। जिसमें दोषी पाए जाने पर इनके खिलाफ पेंशन से 10 फीसदी धनराशि की स्थाई कटौती के लिए यूपी लोकसेवा आयोग से सिफारिश की गई थी लेकिन लोकसेवा आयोग ने कटौती की समय सीमा पांच साल तय करने को कहा। जिसे राज्य सरकार ने अस्वीकार करते हुए कैबिनेट में 10 फीसदी स्थाई पेंशन कटौती का दंड देने का फैसला बहाल रखा। इसी तरह सीतापुर में तहसीलदार रहे वर्तमान एसडीएम जवाहर लाल श्रीवास्तव, सुनील कुमार शुक्ला और लव कुमार सिंह को हरगांव में अवध सुगर मिल द्वारा अवैध कब्जा की गई 1.3 हेक्टेयर जमीन से अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई करनी थी, लेकिन इनके द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिससे इनके खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई के आदेश किए गए। जांच में दोषी पाए जाने पर इन तीनों के खिलाफ तीन वेतन वृद्धि रोकी गई। लेकिन यूपी लोक सेवा आयोग ने इसे मंजूरी नहीं दी तो कैबिनेट ने सरकार के फैसले को बहाल रखा।


अप्राकृतिक यौनाचार से परेशान , की हत्या

नोएडा। नोएडा थाना सैक्टर 39  पुलिस द्वारा दिनाँक 02-12-2019 को अभियुक्त चन्दन सिह बिष्ट उपरोक्त को सलारपुर यूटर्न नोएडा से गिरफ्तार किया गया। जिससे विस्तृत पूछताछ की गयी तो बताया गया कि मै मूल रूप से उत्तराखण्ड का रहने वाला हूँ मेरे माता पिता नही है। मै दो- ढाई वर्ष से ग्राम सलारपुर मे रह रहा था और अपने साथी  मृतक लम्बू बिहारी, छोटू बिहारी व लम्बू बुलन्दशहर के साथ मजूदरी करता था, और फुटपाथ पर ही रात्रि मे सो जाता था। लम्बू बिहारी मेरे साथ कई बार अप्राकृतिक यौनाचार कर चुका था। जिससे क्षुब्ध होकर मैने अपने साथी लम्बू बुलन्दशहर व छोटू बिहारी के साथ मिलकर दिनाँक 03.11.2019 की रात्रि मे लम्बू बिहारी के मुहँ पर ईट से वार कर हत्या कर फरार हो गये थे। अभियुक्त की निशांदेही पर आलाकत्ल ईट बरामद की गयी। 


नाबालिक से छेड़छाड़ आरोपित नदीम के खिलाफ मुक़दमा दर्ज

ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव में रहने वाले एक नाबालिक को पहले मनचले ने रास्ता रोका। इसके बाद उससे छेड़छाड़ की। पीड़िता ने आरोपित के खिलाफ मुक़दमा दर्ज किया हैं। पीड़िता के पिता ने अपनी शिकायत में कहा हैं कि गांव का रहने वाला युवक नदीम उसकी बेटी को परेशान कर रहा हैं। बीते दिनों उसकी बेटी दुकान पर सामान लेने के लिए गई थी। तभी आरोपित ने रास्ते में नाबालिक का रास्ता रोक लिया और उसके साथ छेड़छाड़ की। पीड़ित पिता का आरोप है की आरोपिट नदीम को समझने का प्रयास किया लेकिन आरोपित ने उनके साथ भी अभद्र व्यव्हार किया। 


आईपीएस अंकुर अग्रवाल नोएडा के एसपी सिटी बने

नोएडा : आइपीएस अंकुर अग्रवाल नोएडा के नए नगर पुलिस अधीक्षक (एसपी सिटी) नियुक्त हुए हैं। मंगलवार को शासन की तरफ से हुए तबादले के बाद देर शाम उन्होंने अपना कार्यभार संभाल लिया। मूलरूप से अंबाला हरियाणा के रहने वाले अंकुर 2016 बैच के आइपीएस अधिकारी हैं। वह मथुरा में सहायक पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थे। मालूम हो कि नोएडा के एसपी सिटी रहे आइपीएस विनीत जायसवाल का सोमवार को प्रमोशन के बाद तबादला एसपी शामली के पद हुआ था। जिसके बाद नोएडा के एसपी सिटी का पद खाली हो गया था।


1039 कारोबारियों के कनेक्शन काटे

नोएडा। बिजली निगम के  तहत 10 हजार से अधिक  बकायादारों पर हो रही कार्रवाई के तहत मंगलवार को 631 कनेक्शन काटे गए। वही ग्रेटर नोएडा के  ग्रामीण क्षेत्रों में 408 के कनेक्शन काटे गए। 12 दिसंबर तक निगम की ओर से लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। मुख्य अभियंता वीएन सिंह ने बताया कि महाअभियान के तहत 10 अजर से ऊपर के बकाएदारो से बकाया वसूलने के कार्रवाई की जा रही हैं। 


सेक्टर में ऊचे स्पीड ब्रेकर लगाने की शिकायत

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो के कई आवासीय सेक्टरों की आरडब्लूए ने मुख्य गेटो के पास बड़े-बड़े ब्रेकर बना दिये हैं इससे वाहन चालकों को दिक्कतो का सामाना करना पड़ रहा हैं। सेक्टर के निवासियों का कहना है कि ब्रेकर निर्धारित मापदंड चलाने में दिक्कत होती हैं। 


अमित मलिक को बनाया युवक कांग्रेस का प्रभारी

नई दिल्ली। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने अमित को युवक कांग्रेस और एनएसयूआई का प्रभारी मनोनीत किया हैं। मलिक पहले भी इस पद पर रह चके हैं। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मुकेश शर्मा ने बताया कि पार्टी गतिविधियो को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए तत्काल प्रभाव से उनकी नियुक्ति की गई हैं। 


आयकर विभाग ने भेजा कांग्रेस पार्टी को नोटिस

नई दिल्ली। आयकर विभाग ने कांग्रेस को एक कंपनी से 170  रूपए की निधि कथित तौर पर लेने पर स्पष्टीकरण माँगा हैं। विभाग ने 3,300  के हवाला रैकेट मामले में यह नोटिस भेजा हैं। कॉरपोरेट घरानो में यह नोटिस भेजा हैं। कॉरपोरेट घराने से जुड़े छापो के बाद इस लेनदेन के मामले का खुलासा हुआ था। 


चमकीली पट्टी नहीं लगी होने पर 37 वाहनों का चालान

नोएडा। परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम ने मंगलवार को जिले में बिना हेलमेट और सीट बेल्ट वाहन चलाने वाले चालकों के चालान किये। इनमे बिना हेलमेट दोपहिया वहान पर बैठी सात सावरियो के भी चालान किए गए। वही चमकीली पट्टी नहीं लगे होने के कारण 37 व्यवसायिक वाहन चालको के चालान भी किये गए हैं। एआरटीए प्रवर्तन अजय मिश्रा ने बताया कि बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के वाहन चलाने वाले 56 चालकों के चालान किए गए। दो पहिये वाहन चालकों के लिए ही नहीं सवारियों को भी हेलमेट लगाना अनिवार्य हैं।  


प्रमुख सचिव वन मुख्य वन संरक्षक को हटाया

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर बसपा शासनकाल में सोनभद्र में मनमाने तरीके से जेपी ग्रुप को जमीन देने के मामले में दो अफसरों पर गाज गिरी हैं। प्रमुख सचिव वन कल्पना अवस्थी और प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं विभागाध्यक्ष पवन कुमार हटा दिया गया हैं। दोनों अधिकारियो को प्रक्शा सूची में डाल दिया हैं। 


वन निगम के एमडी राजीव कुमार गर्ग को नया पीसीसीएफ बनाया गया हैं।  प्रमुख सचिव वन का अतिरिक्त प्रभार प्रमुख सचिव उद्धान सुधीर गर्ग को दिया गया हैं। अपर मुख्य सचिव राजस्व रेणुका कुमार ने इस मामले की पूरी जांच की थी। इसमें जेपी ग्रुप को मनमाने तरीके से जमीन देने के मामले में सीधे तौर पर वन विभाग के अधिकारियो को दोषी पाया गया था। अपर मुख्य सचिव राजस्व ने मुख्यमंत्री को शुक्रवार को जांच रिपोर्ट सओपी थी। 


घर की पार्टी, लालू फिर बने राजद के अध्यक्ष


पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद निर्विरोध राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रिय अध्यक्ष चुने गए। वे 11वी बार राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं। पार्टी के राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी चित्तरंजन गगन ने मंगलवर की शाम यह  घोषणा की। वैसे उनके निर्वाचित होने की औपचारिक घोषणा 10 दिसंबर को होने वाली पार्टी राष्ट्रीय परिषद् की बैठक में की जाएगी और उन्हें प्रमाणपत्र सौपा जायेगा। गगन ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए लालू प्रसाद यादव की और से उनके पुत्र व नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, तेज प्रताप यादव ने चार सेटो में नामांकन दाखिल किया। 


नोएडा : सेक्टर 49 क्षेत्र में दो दर्जन झुग्गियां जलकर खाक, एक महिला की मौत


नोएडा। नोएडा  के थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के बरौला गांव में मंगलवार रात करीब दो बजे लगी भयंकर आग की वजह से दो दर्जन से ज्यादा झुग्गियां जलकर खाक हो गईं. इस आग में एक महिला की मौत भी हो गई। 


गौतम बुद्ध नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण ने बताया कि बरौला गांव के पास विशाल मेगा मॉल के पीछे बनी झुग्गियों में बीती रात करीब दो बजे अचानक आग लग गई. इस आग में दो दर्जन झुग्गियां जलकर खाक हो गईं।


उन्होंने बताया कि घटना के समय झुग्गी में सो रही महिला 30 वर्षीय कंचन की जलकर मौत हो गई. उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 


रूस: पत्रकारों को विदेशी एजेंट घोषित करने के विवादित कानून पर हस्ताक्षर

मास्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक विवादित कानून पर हस्ताक्षर किये हैं। इसके तहत स्वतंत्र पत्रकारों और ब्लोगरो को विदेशी एजेंट घोषित किया गया जा सकता हैं। इस कानून मिडिया संगठनो और गैर सरकारी संगठनो को विदेशी एजेंट घोषित करने की शक्ति प्रदान की गई हैं। यह तत्काल प्रभाव से लागु होगा। विदेशी एजेंट उन्हें कहा जाता हैं जो राजनीती में शामिल होते हैं और विदेशो से धन प्राप्त करते हैं। यह साबित होने पर इन्हे एक विस्तृत दस्तावेज सौपना होगा या जुर्माना भरना होगा। एमनेस्टी और रिपोटर्स विदआउट बॉडर्स समेत नौ एनजीओ ने इस पर चिंता व्यक्त की हैं। 


डिफेन्स कॉरिडोर में निवेश पर छूट

लखनऊ। यूपी देश का पहला राज्य बन गया हैं जिसने डिफेंस कॉरिडोर में निवेश करने वाले निदेशको को सबसे ज्यादा छूट और सुविधाएं देने का फैसला किया हैं। कैबिनेट बैठक में निवेशक कंपनियों द्वारा जमीन खरीदने पर उन्हें 25 फीसदी जमींन अनुदान देने का फैसला हुआ। साथ ही, बिजली पानी और सड़क सारी बुनियादी सुविधाय यूपी सरकार उपलब्ध कराएगी। 


चार अधिकारियो के खिलाफ कार्रवाई

लखनऊ। यूपी कैबिनेट ने चार अफसरों के खिलाफ कार्रवाई के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी हैं। जिनके खिलाफ कार्रवाई को मंजूरी दी गई हैं, उनमे एसडीएम प्रयागराज जवाहर लाल श्रीवास्तव, एसडीएम जालौन सुनील कुमार शुक्ला, एसडीएम अयोध्या लव कुमार सिंह और रिटायर सहायक चकबंदी अधिकारी दलसिंगार तिवारी शामिल हैं। सरकार के प्रवक्ता कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने बताया कि प्रति जीरो टॉलरेंस निति के तहत की गई हैं। 


लैपटॉप व मोबाइल चोरी

नोएडा। अनिमिष ने बताया कि वह बिशनपुरा सेक्टर-58 के हॉस्टल में रहते हैं। 29 नवंबर  की सुबह चोरो ने उनके कमरे से मोबाइल, लैपटॉप सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। 


लिपिक पर केस

नोएडा। उपभोक्ता से पैसे लेकर विभागीय खाते में न जमा करने पर बिजली निगम के लिपिक अशोक बाबू के खिलाफ सेक्टर-20 में केस दर्ज किया गया हैं। 


सेवानिवृत्ति अधिकारी के खाते से निकाले 7.17 लाख

नोएडा। साइबर ठगो ने वायुसेना के अधिकारी नीलांचल महापात्रा के पेंशन खाते व दूसरे खाते से 7.17 लाख रूपए निकाल लिए। पीड़ति ने सेक्टर 24 थाने में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया हैं।  


डिवाइडर से टकरा कर इंजिनियर की मौत

नोएडा। सेक्टर-63 स्थित आईटी कंपनी में काम करने वाला 26 वर्षीय इंजिनियर दीपक अरोड़ा सोमवार रात को स्कूटी से रजनीगंधा की तरफ से गुजर रहा था। जब वह रजनीगंधा चौराहे पर पंहुचा तो स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इससे दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। 


स्वच्छ परिसर के लिए पुरस्कार मिला

नोएडा। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विवि परिसर को स्वच्छ कैंपस रैकिंग 2019 ऑफ़ हायर ऐजुकेशनल इंस्टीटूशनशंस में पुरे देश में प्रथम स्थान हासिल किया हैं। यह पुरस्कार उत्तर प्रदेश डिजाइन इंडस्ट्रीज के निदेशक पो. डॉ. वीरेंद्र पाठक ने ग्रहण किया। 


लापरवाही पर अफसरों को प्रतिकूल प्रवृष्टि

ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण ने काम में लापरवाही दो अफसरों को प्रतिकूल प्रवृष्टि दी हैं। औधोगिक भूखंडो की 2009  योजना में बड़े भूखंडो के साथ छोटे भूखंडो के लिए भी कुछ आवेदकों ने फार्म भरे थे। इन आवेदकों को भी भूखंड देने थे। लेकिन नियोजन विभाग ने इस पर काम नहीं किया। इस पर नियोजन की महाप्रबंधक को प्रतिकूल प्रवृष्टि दी गई हैं। 


पुलिस ने दो बदमाशों को गोली मारी, तमंचा बरामद

ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र सेक्टर 44 के समीप पुलिस और बदमाशों के बीच देर रात 11:30 बजे मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में राहुल और महेश नाम के दो बदमाशों को गोली लगी हैं। उनके कब्जे से तमंचा और लैपटॉप बरामद किया हैं। पुलिस जांच में पता चला हैं कि बदमाश गाड़ियों का शीशा तोड़कर लैपटॉप उड़ाते थे। पुलिस ने घायल अवस्था में दोनों को भर्ती कराया हैं। सूरजपुर कोतवाली प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार रात दो बदमाशों ने कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप चोरी किया था। सुचना पर पहुंची पुलिस को देख कर बदमाशों ने गोली चला दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में दो गोली बदमाशों के पैर में चलाई  हैं। 


रिटायर्ड आईएएस अधिकारी का लैपटॉप चोरी

नोएडा। सेवानिवृति आईएएस अधिकारी की कार से चोर लैपटॉप चुरा ले गए। उन्होंने कोतवाली सेक्टर 20 पुलिस से शिकायत की हैं। कोतवाली प्रभारी क्षेत्र में रहने वाले सेवानिवृत्ति आईएएस अधिकारी एसपी खोसला पिछले दिनों दिल्ली से नोएडा की तरफ डीएनडी के रास्ते आ रहे थे। रास्ते में उनकी कार से ध्यान भटकाकर लैपटॉप चोरी हुआ हैं। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई हैं। 


मोटर साईकिल सवार बदमाशों ने मोबाइल व पर्स लूटा

नोएडा। सेक्टर-60 में मोटर साईकिल सवार बदमाश एक युवक से मोबाइल व पर्स झपट कर फरार हो गए। खोड़ा गाजिताबाद निवासी शिवम गुप्ता सोमवार रात करीब सवा 11 बजे सेक्टर-60 में मौजूद थे। इस दौरान मोटरसाइकिल सवार बदमाश उनसे मोबाइल व पर्स लूटकर फरार हो गए। 


उधर, सेक्टर 11 स्थित एक कंपनी से चोर मोबाइल सहित अन्य कीमती सामान चुरा ले गए। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे कंपनी कर्मचारी ने देखा कि अंदर रखे लॉकर से चोर दो मोबाइल सहित अन्य कीमती सामान चुरा ले गए। 


मंगलवार, 3 दिसंबर 2019

घेराबंदी कर 100 से ज्यादा वाहन चोरी करने वालो को पकड़ा

सेक्टर-24 पुलिस ने रविवार रात को सेक्टर 12-22 चौक से सौ से अधिक वाहन चुराने वाले दो चोरो को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी के 13 दुपहिए वहान सहित लूट के मोबाइल बरामद किए हैं। थाना पुलिस रात करीब 10 बजे क्षेत्र में गश्त कर  रही थी। इसी बीच सेक्टर 12,22 चौराहे पर बाइक पर दो युवक आये। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो वह बाइक पर फरार होने लगे। पुलिस ने घेराबंदी करके दोनों को पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों की पहचान औरैया के पुरवा जैन हाल सेक्टर-22 गांव चौड़ा निवासी पंकज कुमार और हर्ष के रूप में हुई। 


ओरंगजेब लिखे साइन बर्ड पर कालिख पोती

दिल्ली सिरसा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष व विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने दिल्ली सरकार से सड़को व गलियों से ओरंगजेब का नाम हटाने की मांग की हैं। सिरसा ने सोमवार को मुख्यमंत्री केजरीवाल को एक पत्र लिखा है। 


गुरु टेक बहादुर जी की शहीदी पर्व के मौके पर रविवार को डीएसजीएमसी अध्यक्ष ने साथियो संग ओरंगजेब लें के साइन बोर्ड पर कालिख पोत दी थी। 


यादव सिंह को मिली जमानत

नोएडा। टेंडर घोटाले के मुख्य आरोपी यादव सिंह को आखिरकार साढ़े तीन साल बाद सुप्रीम कोर्ट द्वारा जमानत मिल ही गई ।  2001 से लेकर 2007 तक नोएडा से अंडरग्रॉउंड केवल डालने के ठेके में नियमो की अनदेखी कर सकेंगे रुपयों का घोटाला किया गया था जिसके बाद में जांच हुई व शायद सिंह समेत 11 लोग पर मुक़दमा दर्ज करवाया। बाद में सीबीआई व इंकॉन्टेक्स रेड हुई व आय से अधिक संपत्ति सहित करोडो के हीरे जवाहरात बरामद किये।आये से अधिक संपत्ति के मामलर में यादव सिंह व उनके परिजनों के खिलाफ मुक़दमा दर्ज किया गया। कई साल जेल में रहने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने उनकी जमानत स्वीकार कर ली व सीबीआई कोर्ट ने पांच पांच लाख रूपए के दंड व जमानती देने पर जेल से रिहाई दी। 


सेक्टर-27 महिला की चेन छीनी

नोएडा। बाइक सवार बदमाश ने महिला के गले से चेन व युवती से पर्स छीन लिया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। 


पुलिस को दो शिकायत में सेक्टर 27 निवासी निखिल पांडेय ने बताया कि सोमवार दोपहर को उनकी माँ इंदिरा मार्किट खरीदारी करने गई थी। खरीदारी करने के बाद वह वापस आ रही थी। जब वह ऍफ़ ब्लॉक में पहुंची तो बाइक सवार बदमाश आया और उनके गले से सोने की चेन तोड़कर फरार हो गया। महिला ने आरोपी को पकड़े के लिए शोर भी मचाया लेकिन जब तक वह फरार हो गया। 


advertisement


ऐलान:2024 तक घुसपैठियों को देश से निकालेंगे:शाह

जमशेदपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि 2024 तक पुरे देश में एनआरसी लागु कर एक-एक घुसपैठिये को निकल बहार किया कयेगा। चुनाव सभा को संबोधित करते हुए सोमवार को उन्होंने यह भी कहा कि झारखण्ड में एससी/एसटी का आरक्षण काटे बिना पिछडो को आरक्षण का दायरा बढ़ाया जायेगा। 


मॉरीशस के राष्ट्रपति पृथ्वीराज सिंह रूपन


मॉरीशस में सांसदों ने सोमवार को पूर्व कला एवं संस्कृति मंत्री पृथ्वीराज सिंह रूपन को इस द्वीपीय राष्ट्र का राष्ट्रपति चुना. यह काफी हद तक एक औपचारिक पद है.


उनकी पूर्ववर्ती अमीना गुरिब फकीम ने एक विवाद के बाद मार्च 2018 में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. उन पर विलासिता की निजी वस्तुएं खरीदने के लिए क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने का आरोप है. उन्होंने कुछ भी गलत करने से इनकार किया था.


मॉरीशस में प्रधानमंत्री सरकार का प्रमुख होता है और उसे ही सबसे ज्यादा राजनीतिक शक्ति होती हैं जबकि राष्ट्रपति राष्ट्राध्यक्ष होता है लेकिन उसकी कोई कार्यकारी भूमिका नहीं होती है और उसे संविधान का संरक्षक माना जाता है.


रूपन (61) एक वकील हैं और पहली बार 2000 में नेशनल असेंबली के लिए चुने गए थे. वह क्षेत्रीय प्रशासन, सामाजिक एकीकरण और कला एवं संस्कृति मंत्री रह चुके हैं.


मॉरीशस में नवंबर में चुनाव हुए थे जिसमें प्रविंद जगन्नाथ को एक बार फिर पांच साल के लिए प्रधानमंत्री चुन लिए चुना गया था.


चर्चित इंस्पेक्टर मनोज पंत का तबादला

नोएडा। नोसा में काफी समय से तैनात व तैनाती के लिए हाईकोर्ट से आदेश लाने वाले काफी चर्चित पुलिस इंसपेक्टर मनोज पंत का तबादला गोरखपुर कर दिया गया है। 


इंस्पेक्टर मनोज पंत को गोरखपुर, हरिनंदन शर्मा को सीबीसीआईडी और सनत मिश्रा को ट्रेनिंग हेडक्वार्टरलखनऊ भेजा गया हैं। प्रशासनिक रिपोर्ट के बाद तीनो के तबादले जिले से बहार किए गए। रिपोर्ट में तीनो अधिकारियो से जुडी जाँच की डिटेल भेजी गई थी, जिसके बाद शासन से लिए गए निर्णय से उनका तबादला हुआ हैं। बता दे कि तत्कालीन सेक्टर 20 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज पंत व तीन मिडिया कर्मियों को 29 जनवरी की आधी रात में 8 लाख रूपए की कथित रिश्वत लेते हुए थाना सेक्टर-20 से गिरफ्तार किया गया था। 


जमाखोरों से मिली हैं केजरीवाल सरकार: चोपड़ा

जनसभा में सुभाष चोपड़ा ने कहा कि केजरीवाल सरकार जमाखोरों से मिली हुई हैं। सरकारी गोदामों में 32 हजार टन प्याज सड़ रहा हैं वही जनता प्याज के लिए तरस रही हैं। दिल्ली कांग्रेस मुख्य प्रवक्ता मुकेश शर्मा ने कहा कि 72 घंटे में प्याज की कीमतों में कमी नहीं आई तो केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का घेराव किया जायेगा।  प्रदर्शन करने वालो में जितेंद्र कोचर जीतू, दर्शन रामकुमार, अमरलता सांगवान, गुड्डी देवी, पूजा बाहरी, आकांशा ओला, आदि शामिल रही। 


चुनाव हारने के 6 महीने बाद आवास खाली नहीं करने पर सख्ती

नई दिल्ली। लोगसभा चुनाव के छह महीने बाद भी आवास खाली न करने वाले लगभग आधा दर्जन पूर्व सांसदों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होने जा रही हैं। इनमे से अधिकांश आवास में टाला लगाकर गायब हैं। सूत्रों के मुताबिक जल्द ही सीपीडब्ल्यूडी पंचनामा बनाकर इन आवासो  के ताले  तोड़कर कब्ज़ा ले लेगी। नई लोगसभा के लगभग 75 सांसदों को अभी तक आवास नहीं मिल पाए हैं। इनमे से कई सांसदों ने मार्च 2020 में बीडी मार्च पर तैयार होने वाले नए बहुमंजिला फ्लैट में रहने के लिए इंतज़ार करने का फैसला किया हैं। 


अरुण शौरी अस्पताल में भर्ती

पुणे। पूर्ण केंद्रित मंत्री एवं प्रख्यात पत्रकार अरुण शौली बेहोश होकर गिर गए जिसके कारण उनके सर में मामूली चोट आई। शौरी को पुणे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। 


उत्तर रेलवे में संविधान दिवस का आयोजन

नई दिल्ली। भारत के सविधान को अंगीकार किये जाने की 70वी वर्षगांठ पर उत्तर रेलवे ने संविधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाप्रबन्धकटी पी सिंह, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक, चंद्रलेखा मुखर्जी सहित सभी प्रमुख विभागाध्यक्ष उपस्थित थे। 


टीपीडीडीएल के सीईओ बने श्रीनिवासन

नई दिल्ली। बिजली वितरण कारोबार से जुड़ी टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यशन लि. ने गणेश श्रीनिवासन को कंपनी का नया मुख्य कार्यपालक अधिकारी नियुक्त किया हैं। टाटा पावर ने कहा कि श्रीनिवासन की नियुक्ति दो दिसंबर 2019 से प्रभाव में आएगी। 


यातायात पुलिसकर्मीयो की नई वर्दी मिली

नोएडा। यातायात पुलिसकर्मियो की वर्दी बदल गई हैं। सिपाही से लेकर निरीक्षक तक को नेवी ब्लू रंग की कमीज, नेवी ब्लू रंग की ही टोपी, काले रंग की बेल्ट,नीली जर्सी,नायलान का काले रंग का मोजा, ऊनी कमीज, नेवी ब्लू रंग की नीली जैकेट होगी। 


10 दिसंबर को पीएफ अदालत लगेगी

नोएडा। सेक्टर 24 स्थित कर्मचारी भविष्य निधि संगठन कार्यलय में दस दिसंबर को पीएफ अदालत शुरू होगी और शिकायतों के निपटारे होने तक जारी रहेगी। क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त नरेंद्र सिंह ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को पीएफ संबंधी समस्या है तो वह अदालत में पहुंचकर उसे बता सकता हैं। किसी कंपनी में यदि पीएफ की सुविधा नहीं मिल रही हैं तो इसकी शिकायत करे। 


उच्चतम इलाज के लिए सम्मानित

नोएडा। सेक्टर-137 स्थित फेलिक्स अस्पताल को सोमवार को बेहतरीन इलाज के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। लखनऊ के गोमती नगर के होटल में आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने प्रशस्ति पत्र दिया। 


नि:शुल्क जांच शिविर

नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सुपरटेक इको प्रथम सोसाइटी में सोमवार को निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। मदरलैंड अस्पताल की और से लगाई गए इस शिविर में 300 से अभिक लोगो की स्वास्थ्य जांच की गई। फिजिशियन, स्त्री रोग विशेषज्ञ समेत अन्य विशेषज्ञों ने मरीजों को परामर्श दिया। डॉक्टरों ने बताया कि जिन लोगो में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं मिली हैं, उन्हें इलाज का परामर्श दिया गया हैं। 


पैसो की तंगी से परेशान होकर पुरे परिवार ने की खुदखुशी

गाजियाबाद। इंदिरापुरम के कृष्णा अपरा सफायर सोसायटी में मंगलवार सुबह चार शव बरामद किए गए हैं। मृतकों में एक महिला, एक पुरुष, करीब 15 साल के एक बेटे और एक लड़की शामिल है। जबकि महिला ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अब कुल मिलाकर पांच लोगों की मौत हो चुकी है। घर में एक पालतू खरगोश था। वह भी मरा पाया गया है।  


पांच लोगों की मौत में एक महिला घर की सहायिका बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक जांच के आधार पर पूरे परिवार के आत्महत्या की आशंका जाहिर की है। पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट बरामद किया है। सुसाइड नोट में राकेश वर्मा नाम के एक शख्स को जिम्मेदार ठहराया गया है। मृतकों में पुरुष का नाम गुलशन वसुदेवा है। जबकि दो मृतक महिलाएं उनकी पत्नी बताई जा रही हैं। हालांकि गुलशन के भाई होने का दावा करने वाले एक शख्स ने इससे इनकार किया है। उनका कहना है कि दूसरी महिला घर की सहायिका थी। 


चंद्रयान-2 से प्रभावित जगह दिखाई पड़ी NASA ने दिखाई तस्‍वीरे


नई दिल्ली। चंद्रमा की सतह पर इस साल सितंबर में दुर्घटनाग्रस्त हुए विक्रम लैंडर को अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने सोमवार को ढूंढ निकाला है। नासा ने अपने लूनर रेकॉन्सेन्स ऑर्बिटर (एलआरओ) द्वारा ली गई एक तस्वीर जारी की है, जिसमें अंतरिक्ष यान से  प्रभावित जगह दिखाई पड़ी है।


नासा ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि उसके उसका लूनर रिकनैसैंस ऑर्बिटर (LRO) ने चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर को ढूढ़ लिया है। नासा के दावे के मुताबिक चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर का मलबा उसके क्रैश साइट से 750 मीटर दूर मिला। मलबे के तीन सबसे बड़े टुकड़े 2x2 पिक्सेल के हैं। नासा ने रात करीब 1:30 बजे विक्रम लैंडर के इम्पैक्ट साइट की तस्वीर जारी की और बताया कि उसके ऑर्बिटर को विक्रम लैंडर के तीन टुकड़े मिले हैं।


सोमवार, 2 दिसंबर 2019

30 से 40% कम दामों पर नीलाम होगी, जब्त वाहन

नई दिल्ली। शराब की तस्करी में जब्त की गई कारो को आबकारी विभाग बेचेगा। इसके लिए पहला मौका कार के रहे मालिक को ही दिया जायेगा। लोगो को ये कारे 30 से 40 फीसदी काम दाम पर मिल सकते हैं। यह प्रयोग इसलिए होने जा रहा हैं क्योकि जब्त के लिए गए वाहन उसमे खास कर महँगी कारे थानों के बहार पड़ी पड़ी कबाड़ हो जाती हैं। इनकी नीलामी होने ह पर राजस्व के नाम पर विभाग को कुछ खास हासिल नहीं होता हैं। लेकिन, नई योजना लागू होने के बाद इन वाहनों को बेचने की प्रक्रिया जल्द शुरू हो सकेगी। योजना के तहत जब्त किए जाने के 6 माह अंदर कार को बेचा जाना अनिवार्य होगा।  


प्राधिकरण के अधिकारी RTI का भी जवाब नहीं देते


नोएडा। नोएडा प्राधिकरण से सरकार बदलने के बाद भी भ्रष्टाचार का वही आलम हैं। उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार लाख दवा करे कि प्रदेश में भ्रष्टाचार पहले से कम हो गया है लेकिन देखने में आता है कि प्राधिकरण में भ्रष्टाचार बढ़ गया है और जवाबदेही कम हो गई है। हालात यह है कि अब अधिकारी RTI का भी जवाब नहीं देते है और अगर देते भी तो दोनों इस कदर घुमाफिरा कर की उसका कोई मतलब  नहीं निकलता।


नोएडा प्राधिकरण में फेडरेशन ऑफ़ नोएडा इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष तरुण भारद्वाज ने RTI दाखिल के भवन निर्माण के लिए समय वृद्धि के संबंध में जानकारी मांगी जिसके जवाब में आवासीय द्वारा मांगी गई जानकारी पट्टा प्रलेख में उल्लेखित है व प्रश्न संख्या 2 व 3 जिसमे बिना बुनयादी दिए भूखंड स्वामी से समय वृद्धि शुल्क जमा करने संबंधी जानकारी को प्रश्नवाचक बताकर देने में इंकार कर दिया, जोकि RTI एक्ट का सरासर उल्लघन है इस संबंध में फेडरेशन के अध्यक्ष ने बताया कि प्राधिकरण के कुछ अधिकारी-कर्मचारी इसमें भ्रष्टाचार कर रहे हैं जबकि इस संबंध में नियम स्पष्ट है कि जबतक प्राधिकरण आवंटियों को बिजली पानी सीबर व सड़के बना नहीं देता तब तक उसे नि:शुल्क समयवृद्धि दी जाती हैं। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण का आवासीय विभाग के अधिकारियो को नियमो का ज्ञान होते  जानबूझ कर पैसे ऐठने के लिए ऐसा कर रहा हैं।


उन्होंने बताया कि प्राधिकरण के जवाब के खिलाफ राजकीय RTI अध्यक्ष के पास अपील की गई हैं। 


<no title>


advt.


गाँधी परिवार की एसपीजी हटाने से शिव सेना परेशान

सोनिया गाँधी परिवार की सुरक्षा में तैनात एसपीजी हटाये जाने पर खुद गाँधी परिवार उतना चिंतित नहीं नजर आ रहा जितना शिव सेना परेशान हैं। जबसे महारष्ट्र में कांग्रेस की मदद से शिव सेना की सरकार बनी है तब से गाँधी परिवार की उन्हें बेहद चिंता सता रही हैं। यह वही शिव सेना है जो सोनिया गाँधी को विदेशी और उनके साथ मिलकर सरकार बनाने वालो को 'हिजड़ा' करार दिया करती थी।


शिव सेना को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी और प्रियंका से एसपीजी सुरक्षा वापस लेने पर चिंता जताई


शिवसेना ने कहा कि ऐसे मामलो में राजनीतीक मतभेदो को अलग रखना चाहिए और किसी को भी किसी की जिंदगी से खिलवाड़ नहीं करना चाहिए। महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए इस सप्ताह कांग्रेस और एनसीपी से हाथ मिलाने वाली शिवसेना ने पूछा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय में किसे लगता है कि गाँधी परिवार पर खतरा कम हो गया हैं।  


प्रियंका ने लिखा योगी को पत्र

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता प्रियंका गाँधी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर जवाहर नवोदय विधालय की एक छात्र की मौत की जांच करने की मांग की हैं। प्रियंका का कहना हैं कि राज्य में लड़कियो की सुरक्षा के मद्देनजर इस मामले की जांच जरुरी हैं।  


छह बांग्लादेशी घुसपैठ गिरफ्तार

कोलकाता। बंगाल में भारत-बांग्लादेश सीमा क्षेत्र से अवैध घुसपैठियो की गिरफ़्तारी का सिलसिला जारी हैं। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के दक्षिण बंगाल फ्रेन्डियर के जवानो ने सीमावर्ती उत्तर 24 परगना जिले में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए छह और बांग्लादेशी घुसपैठियों को गिरफ्तार किया गया हैं। इसके आलावा तस्कर को नाकाम करते हुए 1210 बोतल फेंसिडिल और 32 मवेशियों के साथ एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया। 


महिला दारोगा ने रिश्वत मांगी, निलंबित

मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में दहेज़ उत्पीड़न की शिकार महिला से दबिश के लिए कार से जाने के नाम पर दो हजार रूपए मांगे गए। जांच में पुष्टि होने के बाद एसएसपी ने दारोगा विणा को निलंबित कर दिया। कटघर थाना क्षेत्र के लाजपतनगर निवासी जसप्रीत कौर की शादी एक जुलाई, 2018 को हरियाणा के कर्नल निवासी प्रवीण से हुई थी। दहेज़ के लिए तंग करने पर उसने पति और ससुराल वालो के खिलाफ महिला थाने में मुक़दमा लिखाया। विवेचना दारोगा विणा कर रही थी। उन्होंने करनाल  जाकर दबिश डालने के लिए पीड़िता से कार के किराय के नाम पर दो हजार रूपए ले लिए। 


पुलिस से बदसलूकी कर लाइन में नमाज पढ़ने पर मुक़दमा

प्रतापगढ़। पुलिसकर्मियो से बदसलूकी करके शुक्रवार को पुलिस लाइन में नमाज पढ़ने के मामले में एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष समेत तीन नामजद और कई कार्यकर्ताओ के खिलाफ शनिवार को मुक़दमा दर्ज किया गया हैं। 22 नवंबर से पुलिस लाइन स्थित मज्जित में बाहरी लोगो के नमाज पड़ने पर रोक लगा दी गई थी। इसके बाद शुक्रवार दोपहर साढ़े बारह बजे एआईएमआईएम जिलाध्यक्ष इसरार अहमद की अगुवाई में दो दर्जन लोग पुलिसकर्मियों से धक्कामुक्की करते मज्जिद पहुंचे और नमाज पढ़ी। 


मिस टीन एशिया बनी वृद्धि जैन


नोएडा। एशिया एकडेमी ऑफ़ फिल्म एंड टेलीविजन की छात्रा वृद्धि जैन ने मिस टीन यूनिवर्स एशिया 2019 का ख़िताब जीता हैं। यह ख़िताब यह जानकारी के चेयरमैन संदीप मारवाह ने दी। 


नोएडा महानगर कांग्रेस ने महारैली के लिए तैयारी की बैठक की

जगह-जगह नुक्कड़ बैठक करेगी कांग्रेस 


नोएडा। सेक्टर 10 स्थित कांग्रेस पार्टी जिला कार्यालय में शनिवार को एक बैठक की गई। दिल्ली में 14 दिसंबर को कांग्रेस की प्रस्ताव महारैली की तैयारियो के मद्देनजर यह बैठक आयोजित की गई थी। बैठक की अद्यक्षता महानगर अध्यक्ष शहाबुद्दीन ने की। और कहा कि सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता रैली में हिस्सा लेंगे। 


आतिशबाजी हुई तो बारात घर व कम्युनिटी सेंटर भी जिम्मेदार

नोएडा। बारातघर व कम्युनिटी सेंटर प्रबंधको के साथ शनिवार को जिला प्रशासन ने बैठक की। बैठक के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट शैलेन्द्र कुमार मिश्रा ने प्रबंधको को निर्देश दिया कि प्रदुषण के चलते वे किसी भी सूरत में पार्टियो में लजाए जाने वाले पटाखों की रोकथाम करे। इस दौरान चेतावनी दी गई कि यदि बारातघर व कम्युनिटी सेंटर में आतिशबाजी होती पाई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 


फर्जी डिग्री वाले शिक्षक बर्खास्त

आगरा। डॉ. भीमराव अम्बेटकर विश्वविद्यालय से 2004-05 में बीएड की डिग्री लेकर नौकरी करने वाले 190 और शिक्षकों को बर्खास्त किया गया हैं। मैनपुरी में 74 व एटा में 116 शिक्षकों को नौकरी से बहार का रास्ता दिखाया गया हैं। इन शिक्षकों में अधिकांश की बीएड डिग्रियां फर्जी या फिर मार्कशीट टेंपर्ड पाई गई हैं। 


डॉ. भीमराव अंबेटकर विवि आगरा की वर्ष 2004-05 की बीएड डिग्रियों में विशेष जांच दल ने बड़ा फर्जीवाड़ा पकड़ा था। इस जांच के आधार पर सभी जिलो को फर्जी डिग्रियों से नौकरी कर रहे शिक्षक विभाग दो साल से इन फर्जी डिग्रियोधारियो की जांच में जुटा रहा। जुलाई से शासन से दवाब बनने पर इन शिक्षकों की सूची फाइनल की गई। एटा में ऐसे 120 और 74 शिक्षको को नोटिस जारी करने के बाद नवंबर के प्रथम सप्ताह में उनका पक्ष सुना गया था। 


केवाईसी के नाम पर तीन लाख ठगे

नई दिल्ली। पेटीएम अकॉउंट का केवाईसी करने के नाम पर बदमाशों ने एक युवक के खाते से तीन बार में 2.70 लाख रूपए पाने खाते में ट्रांसफर कर लिया। मालवीय वसंत कुंज स्थित सोसाइटी में रहने वाले पीड़ित आनंद ने मामले की शिकायत वसंत कुंज नार्थ थाना पुलिस को दी हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।  


संपत्ति विवाद में महिला को चाकू से गोदा

नई दिल्ली। रघुवीर नगर में संपत्ति विवाद में एक युवक ने बुजुर्ग महिला को चाकू से गोद दिया। मंगलवार की देर रात घटना के बाद बुजुर्ग को सड़क पर पड़ा देखकर लोगो ने पुलिस को सुचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को शिकायत दी। आरोपी को पंजाब के पठानकोट से गिरफ्तार कर लिया गया। 


तीन दिसम्बर को वकीलों की हड़ताल

बुलंदशहर। उच्च न्यायलय बेंच स्थापना केंद्रीय संघर्ष समिति पश्चिमी उत्तर प्रदेश की बुलंदशहर में हुई बैठक में अधिवक्ताओ ने बेंच को लेकर हुंकार भरी। मोदी से मिलकर अपनी मांग रखने सहित छह प्रस्तावों पर मुहर लगाई। अपनी मांगो को लेकर तीन दिंसबर को वकील हड़ताल पर रहेंगे। 


रविवार, 1 दिसंबर 2019

<no title>


वैश्विक मंदी का हमारी अर्थव्यवस्था पर भी असर पड़ा: जावड़ेकर

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि वैश्विक मंदी ने भारतीय अर्थव्यवस्था पर भी बुरा असर डाला है। जावड़ेकर ने शनिवार को नरेंद्र मोदी सरकार के 6 महीने पूरे होने पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “दुनिया भर में दिखाई दे रही आर्थिक मंदी का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर भी पड़ा है।”



जावड़ेकर ने कहा- विश्वव्यापी आर्थिक मंदी के बीच मोदी सरकार ने कुछ बड़े कदम उठाए हैं। इनमें बैंक मर्जर, बैंकों को 70,000 करोड़ रु. के ऋण, सार्वजनिक उद्यमों का विनिवेश शामिल है। उन्होंने कहा कि भारत में कॉर्पोरेट टैक्स की दर अब दुनिया में सबसे कम है। इसने दुनिया भर के निवेशकों के बीच भारत में निवेश की उम्मीद जगाई है। प्रधानमंत्री के विदेश दौरों ने दुनिया में भारत की छवि मजबूत करने में मदद की है। सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध जैसे कदम से लोगों के बर्ताव में सकारात्मक बदलाव आया है।


टेलीकॉम कंपनियां मोबाइल डेटा महंगा करेगी

2016 में जियो के आने के बाद से अब तक तो सिर्फ कीमतों में कटौती की खबरें आई थीं। टेलिकॉम क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों का मानना है कि तीन महीनों में ही डेटा-टैरिफ तीस फीसदी तक महंगा हो सकता है। जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया पहले ही कह चुकी हैं कि दिसंबर में वे दाम बढ़ाने वाली हैं।   टेलिकॉम कंपनियों के इस संकट के मूल में एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (एजीआर) का विवाद छिपा है।


2005 में  सेल्यूलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ने सरकार की इस परिभाषा को अदालत में चुनौती दी।  अब इसी 14 साल पुराने केस में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया है।  जिसमें उसने कंपनियों को 92 हजार करोड़ रुपए चुकाने का आदेश दिया है। इसी के चलते टेलिकॉम कंपनियां चिंतित हैं।


सरकार ने भी कंपनियों की मदद के लिए कमेटी बनाई, जिसके बाद कंपनियों को दो साल की मोहलत मिल गई।  एजीआर का सबसे बड़ा नुकसान वोडाफोन को उठाना पड़ सकता है। इसकी वजह से  वोडाफोन-आइडिया को 50,921 करोड़ रुपए का घाटा उठाना पड़ा है। जो कि काॅपोर्रेट इतिहास में अब तक सर्वाधिक है।    


कंपनियों की इस खस्ता हालत का असर 5जी की तैयारियों पर भी पड़ रहा है। एक अनुमान के अनुसार देश में अब 2022 से ही 5जी सब्सक्रिप्शन शुरू हो पाएंगे।  इतना ही नहीं,  कंपनियां 5जी स्पेक्ट्रम की कीमतों को घटाने की भी सरकार से मांग कर रही हैं।


लोग सरकार की आलोचना करने से डरते हैं: राहुल बजाज

उद्योगपति राहुल बजाज ने कहा कि देश में एक डर का माहौल है। यूपीए-2 के समय हम सरकार की खुलकर आलोचना कर सकते थे। अभी आप अच्छा काम कर रहे हैं, इसके बावजूद अगर हम आलोचना करेंगे, तो भरोसा नहीं है कि आप इसकी तारीफ करेंगे। इस पर शाह ने कहा कि अगर ऐसा है तो हमें स्थिति सुधारने का प्रयास करना होगा। 



बजाज ने आगे कहा, ''हमारे उद्योगपति मित्रों में यह कोई नहीं बोलेगा, लेकिन हमें एक वातावरण बनाना होगा। मैं गलत हो सकता हूं। मुझे शायद कुछ चीजें नहीं बोलनी चाहिए।'' इस पर शाह ने कहा, ''यह सिर्फ एक हौव्वा बनाया गया है। अगर किसी सरकार के बारे में सबसे ज्यादा लिखा गया है तो वह मोदी सरकार के खिलाफ है। फिर भी अगर ऐसा वातावरण बना है तो हमें इसे सुधारने का प्रयास करना पड़ेगा। न आपको कोई डराना चाहता है। न हमने ऐसा कुछ किया है कि कोई बोले तो सरकार को चिंता हो। हमारी सरकार पारदर्शी रूप में चली है। हमें किसी विरोध का डर नहीं है। कोई करेगा तो उसके मेरिट देखकर हम अपने आप को सुधारने का प्रयास करेंगे।” 


पाकिस्तान आतंकवाद के खिलाफ पुख्ता कार्रवाई करे: जापान

भारत और जापान ने 2+2 समित के बाद शनिवार को साझा बयान में आतंकवाद के बढ़ते खतरे की निंदा की गई। दोनों देशों ने पाकिस्तान से चल रहे आतंकी नेटवर्क को क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए खतरा माना और ऐसे संगठनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा। दोनों देशों के मंत्रियों ने आतंकवाद और हिंसक चरमपंथ का मुकाबला करने के लिए मजबूत अंतर्राष्ट्रीय साझेदारी पर जोर दिया, जिसमें सूचना और खुफिया जानकारी को साझा करना शामिल है।


जापान के विदेश मामलों के मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी और जापानी रक्षा मंत्री तारो कोनो ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ हिंद-प्रशांत क्षेत्र समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। दोनों देशों के दल अपने नियंत्रण वाले सभी क्षेत्रों में किसी भी अन्य देश में आतंकवाद फैलाने वाले समूहों पर नियंत्रण करने पर सहमत हुए। वहीं आतंक के लिए अपनी जमीन का इस्तेमाल नहीं होने देने पर भी सहमति जताई।


कॉरिडोर खोलने के पीछे सेना प्रमुख बाजवा का दिमाग: पाक मंत्री

पाकिस्तान के मंत्री शेख राशिद ने शनिवार को दावा कि करतारपुर कॉरिडोर खोलने के पीछे सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा का दिमाग है। उन्होंने भारत को बड़ा जख्म दिया, जो हमेशा चुभता रहेगा। इससे पहले प्रधानमंत्री इमरान खान कह चुके हैं कि इसे शुरू करने का आइडिया उनका था। कॉरिडोर पंजाब के डेरा बाबा नानक और पाकिस्तान के करतारपुर के बीच बना है। इसे गुरु नानक देवजी की 550वीं जंयती के मौके 9 नवंबर को खोला गया था। रशीद ने कहा, ''जनरल बाजवा ने इस कॉरिडोर को खोलकर भारत को बड़ा जख्म दिया है। जिसे लंबे वक्त तक याद रखा जाएगा। इस प्रोजेक्ट के जरिए पाकिस्तान ने शांति का माहौल बनाया और सिख समुदाय का प्यार जीता।''


जम्मू-कश्मीर: आतंकी हमले में शहीद हुए अधिकारी के परिजन को 30 लाख: उपराज्यपाल

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल जीसी मुर्मु ने शनिवार को कृषि विस्तार अधिकारी शेख जहूर अहमद के परिजन को 30 लाख रुपए की मदद देने का ऐलान किया। अधिकारी अहमद को आतंकियों ने अनंतनाग में गोली मार दी थी। 


शनिवार, 30 नवंबर 2019

एयर इंडिया को 4685 करोड़ का घटा


नई दिल्ली। नागर विमानन मंत्री हरदीप पूरी ने गुरुवार को कहा कि एयर इंडिया को 2018-19 में 4685.24 करोड़ का घटा हुआ। लोकसभा में वीके श्रीकंदन के प्रश्न के लिखित उत्तर में पूरी ने यह जानकारी दी। मंत्री ने कहा कि कंपनी को 25509 करोड़ का रूपए का राजस्व प्राप्त हुआ था। 


प्रसपा के जिलाध्यक्ष बने अमित खारी


ग्रेटर नोएडा। अमित खारी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के जिलाध्यक्ष बनाए गए। गांव तिलपता निवासी अमित खारी को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नितिश कोहली ने ये जिम्मेदारी सौपी है। अमित खारी का कहना है निभाएंगे। वही पार्टी के प्रचार, प्रसार और संगठन को मजबूत करने के आलावा जन समस्याओ का भी समाधान कराएंगे। 


परिवहन विभाग ने चलाया वायु प्रदुषण के खिलाफ अभियान

नोएडा। परिवहन विभाग ने मंगलवार को दूसरे जिलों के ऑटो के खिलाफ बडे़ स्तर पर अभियान चलाया। नोएडा से ग्रेटर नोएडा के बीच दूसरे जिलों के 30 ऑटो को जब्त किया गया है। डीएम ने साफ निर्देश दिए हैं कि यदि बाहरी नंबर के ऑटो जिले में प्रवेश करते हैं तो उसके लिए परिवहन और यातायात विभाग जिम्मेदार होगा।


परिवहन विभाग के एआरटीओ को बड़े स्तर पर कार्रवाई के निर्देश दिए। इस पर एआरटीओ प्रवर्तन प्रशांत तिवारी और यात्री कर अधिकारी नीलम ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया। जिसमें गाजियाबाद, हापुड़ और बुलंदशहर नंबर के 30 ऑटो को जब्त किया गया। जबकि 7 ऑटो गौतमबुद्घनगर के परमिट पर ओवरलोडिंग में जब्त किए गए हैं। एआरटीओ प्रवर्तन ने बताया कि मॉडल टाउन चौक, फोर्टिस अस्पताल, होशियारपुर, निठारी, सूरजपुर, सेक्टर-62 और सेक्टर-71 समेत कई स्थानों पर अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि दूसरे जिले के कई ऐसे ऑटो पर कार्रवाई की गई है, जो दो दिन पहले ही छूटे थे।
पुलिस ग्राउंड में खड़े हैं 165 ऑटो
नियमों को ताक पर रखकर गौतमबुद्घनगर में आने वाले दूसरे जिलों के करीब 85 और अपने जिले के 43 ऑटो पहले ही सेक्टर-62 स्थित पुलिस ग्राउंड में खड़े हैं। वहीं, मंगलवार को अभियान में पकड़े गए 37 ऑटो को भी यहीं खड़ा कराया गया है। पूर्व में कार्रवाई के दौरान जब्त किए गए 422 ई-रिक्शे भी इसी ग्राउंड में खड़े हैं, इनमें अधिकतर नए और बिना रजिस्ट्रेशन के हैं।


सपा नेता की पत्नी ने लगाया पड़ताड़ना का आरोप

सपा नेता ने कहा कि बदनाम करने की साजिश 


इन दिनों समाजवादी पार्टी के नेता अनिल यादव और कांग्रेस नेता पंखुड़ी पाठक की शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। लेकिन शुक्रवार को अनिल यादव की पूर्व पत्नी ने प्रेसवार्ता कर उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि बेटे को जान से मारने की धमकी देते हुए उनसे तलाक के कागजों पर हस्ताक्षर लिए गए। सपा नेता अनिल यादव और कांग्रेस की नेता पंखुड़ी पाठक एक दिसंबर को दिल्ली में शादी करने वाले हैं।



सपा नेता की पूर्व पत्नी ज्योति यादव ने यह आरोप नोएडा के सेक्टर 29 स्थित 'नोएडा मीडिया सेंटर' में एक प्रेसवार्ता के दौरान लगाए। उनका कहना था कि अनिल यादव ने उनके पांच वर्षीय बेटे को जान से मारने की धमकी देकर उनसे जबरन तलाक के कागजात पर हस्ताक्षर करवा लिए। ज्योति यादव ने इसके साथ ही अपने देवर कपिल यादव व ससुर सुरेश यादव पर भी आरोप लगाया है कि इन लोगों ने उन्हें एक कमरे में बंद करके रखा था।

अनिल यादव की पूर्व पत्नी ने आरोप लगाया कि पंखुड़ी पाठक सपा नेता को कथित तौर पर ब्लैकमेल करके शादी के लिए दबाव बना रही हैं। वहीं सपा नेता अनिल यादव का कहना है कि उन्होंने अपनी पूर्व पत्नी ज्योति यादव से दिल्ली के कड़कड़डूमा अदालत में आपसी सहमति से विधिवत तलाक लिया है। उन्होंने बताया कि अदालत के आदेश पर उन्होंने अपनी पत्नी व बच्चे के खर्चे के लिए 50 लाख रुपये भी दिए हैं। उनका आरोप है कि उनकी पूर्व पत्नी उनके राजनीतिक विरोधियों के बहकावे में आकर उनकी छवि धूमिल करने की उद्देश्य से उनके खिलाफ दुष्प्रचार कर रही हैं।


मुजफ्फनगर में तैनात डिप्टी कलेक्टर निलंबित

लखनऊ। प्रदेश सरकार ने पीसीएस अधिकारी विजय कुमार को निलंबित कर दिया हैं। कुमार मुजफ्फरनगर में दीप्ती कलेक्टर हैं। 


सिट्रो ने बताया कि मुजफ्फरनगर जिले में गलत तरीके से दिए गए पट्टे के एक मामले में आरोपी लेखपाल को पूर्व में निलंबित किया गया था। बाद में उसकी बर्खस्तगी की कार्रवाई की गई थी। मामले की जांच एसडीएम विजय को दी गई। आरोप हैं कि विजय ने जांच में प्रमाणित आरोप को भी आंशिक कर दिया जिससे आरोपी कर्मियों को लाभ मिल गया जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर शाशन ने विजय को निलंबित कर दिया हैं। डिप्टी 


बंगलुरु फ्लैट धोखाधड़ी में ईडी ने जब्त की 7 करोड़ की भूमि

नई दिल्ली। बामलूरु में फ्लैट खरीदारी से धोखाधड़ी के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने तमिलनाडु के निगिरि जिले में सात करोड़ रूपए की कृषि भूमि को जब्त किया हैं। जब्त की गई जमीं ऊटी के पास स्थित हैं। ईडी अधिकारियो के मुताबिक, सॉवरेन डेवलपर्स एंड इंफ्रांस्ट्रक्चर लि. के निदेशको दीपक कुमार सिंह और प्रकाश कुमार सिंह ने झूठे वादे कर फ्लैट खरीदारो से पैसा इकट्ठा किया था। 


अभी स्वस्थ हूं उत्तराधिकारी की जल्दी नहीं :दलाई लामा

धर्मशाला। तीन दिन पहले धर्मशाला में शुरू हुए 14वे तिब्बती धार्मिक सम्मलेन के समापन पर शिकरवार को बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा ने कहा कि वह अपने  उत्तरअधिकारी की तलाश के लिए अभी जल्दबजी में नहीं हैं। उन्होंने कहा, 83 साल की उम्र मे भी मै शारीरिक रूप से स्वस्थ और आनंदित हूं। 


हिरासत में बिगड़ी तबियत, दो पूर्व विधायक अस्पताल में भर्ती

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा ख़त्म किए जाने की घोषणा के बाद 5 अगस्त से हिरासत में रखे गए पूर्व विधायक व नेका महासचिव अली मोहोम्मद अशफाक अहमद की बृहस्पति रत तबियत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके स्वास्थय में सुधर ही रही हैं। 


छह माह के किराया जमा कराएंगे रेड़ी-पटरी वाले

नोएडा। प्राधिकरण ने दड्रा में चयनित रेहड़ी पटरी वालो को छह माह का किराया जमा करने के लिए नोटिस जारी किया हैं। इसके बाद से रेहड़ी पटरी वाले प्राधिकरण कार्यालय में पैसे जमा कर चलन ले जा रहे हैं। शुक्रवार को 50 लोगो ने चलन आवंटित जमीं के लिए छह माह का किराया जमा करेंगे। हलाकि अभी भी कई वेंडर्स इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि इस राशि में किसी तरह की रहत मिल जाये। लेकिन लगता है कि प्राधिकरण ने रहत नहीं देने का मन बना लिया हैं। ओएसडी इंदु प्रकाश सिंह का कहना है कि पैसे जमा होने के बाद जमीं का आवंटन कर दिया जायेगा। पहले आवंटन पत्र दिया जायेगा। 


ओएनजीसी ने बांड से 30 करोड़ डॉलरजुटाए

नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनी ओएनजीसी बांड के जरिये विदेशो से 30 करोड़ डॉलर जुटाए हैं। बंद की मियाद पूरी होने पर 3.375 प्रतिशत की दर से ब्याज देगी। यह भारत की किसी भी कंपनी की ओर से सबसे काम ब्याज दर हैं। 


मजदुर संघ नेता की हत्या की जांच शुरू

नई दिल्ली सीबीआई ने प्रसिद्ध श्रमिक संघ नेता नेता दत्ता सामंत की 1997 में मुंबई में हुई हत्या की जांच शुरू कर दी गई हैं। अधिकारियो ने गुरुवार को कहा कि इसमें जेल में बंद नांगस्टर छोटा राजन का हाथ होने की आशंका हैं। 


घाटी में अभूतपूर्व शांति

नई दिल्ली। भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को ख़त्म किये जाने के बाद जम्मू-कश्मीर में जैसा शांतिपूर्व माहौल आज हैं, वैसा पहले कभी नहीं था। वे गुरुवार को नई दिल्ली में एक किताब के विवेचन के मौके पर बोल रहे थे। 


छह अतिरिक्त जजों ने ली शपथ

चंडीगढ़। पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायलय के मुख्य न्यायाधीश रवि शंकर झा ने गुरुवार को छह अतिरिक्त न्यायाधीशो को शपथ दिलाई। न्यायमूर्ति अशोक कुमार वर्मा, संत प्रकाश मीनाक्षी मेहता, करमजीत सिंह, विवेक पूरी और अर्चना पूरी ने अतिरिक्त न्यायाधीश के पद की शपथ ली हैं। 


जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम नागर के नेतृत्व में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन


नोएडा। नाथूराम गोडसे को संसद में देशभक्त बोलने पर भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ शुक्रवार को युवा कांग्रेस्सियो ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुतला जलाने को लेकर पुलिस से उनकी काफी झड़प हुई। जिलाध्यक्ष पुषोत्तम नागर नेतृत्व में स्पाइस मॉल चौराहे पर दोपहर करीब 12 बजे कांग्रेसी एकत्र हुए। युवा प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव, महानगर अध्यक्ष सहाबुद्दीन, प्रदेश सचिव ललित अवाना, सनी नगर, संजीव पहाड़िया, राजकुमार चौहान और मथुरा प्रसाद समेत कई कांग्रेसियो को हिरासत में लेकर पुलिस सेक्टर-24 थाने ले गये हलाकि शाम को उन्हें छोड़ दिया गया प्रदर्शन के दौरान ओमवीर यादव ने कहा कि एक सांसद को ऐसा बयान देना शोभा नहीं देता। गोडसे को देशभक्त बताकर उनकी सोच एक बार फिर उजागर को गई हैं। उन्होंने प्रज्ञा ठाकुर की सदस्यता निरस्त करने की मांग की।   


पैन ओएसिस के निदेशक अमित चावला को गिरफ्तार किया, 254 करोड़ रूपए का राजस्व बकाया

नोएडा। प्राधिकरण के 254 करोड़ की आरसी के मामले में तहसीलदार दादरी  बिल्डर पैन ओएसिस कंपनी के निदेशक  को गिरफ्तार किया गया हैं। बिल्डर को तहसील की हवालात  रखा गया हैं। वही एक अन्य  सदर तहसील के राजस्व विभाग ने 4.30 करोड़ रूपए वसूल किए हैं। 


दादरी तहसीलदार विनय भदौरिया ने बताया कि पैन ओएसिस कंपनी के निदेशक अमित चावला ने नॉएडा प्राधिकरण से फ्लैट बनाने के लिए जमीं ली थी। उसकी रकम जमा हानि करने पर माह पहले 29 अगस्त को 254 करोड़ रूपए की आरसी जारी की थी। आरसी पर दादरी तहसील के राजस्व वसूली अभियान के तहत बिल्डर को बकाया जमा करने के लिए नोटिस जारी किया था। जिसको 15 दिन का समय दिया गया था। लेकिन उसके बाद भी 254 करोड़ जमा नहीं कराया गया था। धनराशि जमा नहीं करने पर शुक्रवार को तहसीलदार विनय भदौरिया ने अमित चावला को नोएडा के सेक्टर-70 से गिरफ्तार अभियुक्त को तहसील दादरी की हवालात में बंद किया गया हैं। 


शराब तस्कर पकड़ें

दनकौर। कोतवाली पुलिस ने चिति गांव की पुलिया के पास से दो शराब तस्करो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 183 पति शराब की और एक टाटा वहां बरामद किया हैं। पुलिस के अनुसार पकड़ें गए कासिम निवासी हैं हरियाणा और सागर निवासी खेरली थाना दनकौर हैं। 


युवती ने खुदखुशी करने की कोशिश की

नोएडा। युवक के शादी करने से इंकार करने पर बुधवार रात सेक्टर-66 मामूरा में लीव इन में रहने वाली युवती ने आत्महत्या का प्रयास किया हैं। पीजी  केयर टेकर ने युवती को अस्पताल में भर्ती कराया। अभी उसकी हालत खतरे से बहार हैं। उसने पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी हैं।  


आकर्षण नंबरों की बुकिंग रविवार से शुरू होगी

नोएडा। वाहनों की यूपी 16 सीएल सीरीज शुक्रवार से शुरू हो रही हैं। सीरीज के आकर्षण और अति आकर्षण नंबरों की नीलामी के लिए पंजीकरण रविवार के बाद तीन दिन नंबरों की नीलामी होगी। इसके लिए parivahangov.in पर पंजीकरण करा कर बोली में हिस्सा ले सकते हैं। 


राज्यपाल धनखड़ ने कहा हर मौके पर उनका अपमान करने का आरोप लगाया

कोलकाता । पद संभालने के बाद से लगातार राज्य की तृणमूल सरकार से राज्यपाल जगदीप धनखड़ के रिश्ते तल्ख हैं। इसी क्रम मे शुक्रवार पीटीआई को दिए साक्षात्कार में राज्यपाल ने एक बार फिर से सीएम को निशाने पर लिया। उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर उन्हें लगातार अंधेरे में रखने और हर मौके पर उनका अपमान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ऐसा कर वह खुद अपना कद घटा रही हैं, जबकि मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं।


राज्यपाल ने साथ ही विधानसभा अध्यक्ष विमान बंद्योपाध्याय को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि 26 नवंबर को संविधान दिवस के मौके पर जानबूझकर विधानसभा में आयोजित कार्यक्रम में प्रोटोकाल का उल्लंघन करते हुए अतिथियों के बाद उन्हें बोलने के लिए बुलाया गया।


क्शन परिसर में तीन साल से चल रहे अवैध प्रीपेड टैक्सी व ऑटो बूथ बंद होगा

मुजफ्फरपुर । जंक्शन परिसर में तीन साल से चल रहे अवैध प्रीपेड टैक्सी व ऑटो बूथ बंद होगा। सोनपुर मंडल के सीनियर डीसीएम चंद्रशेखर प्रसाद ने आरपीएफ, क्षेत्रीय अधिकारी, स्टेशन अधीक्षक को इसे बंद कराकर अविलंब रिपोर्ट भेजने को कहा है। रिपोर्ट नहीं देने पर स्थानीय अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ तीन साल का किराया भी वसूल किया जाएगा।


 बताया गया कि 2017 में रेलवे के अनुमति के बिना ही जंक्शन परिसर में प्रीपेड टैक्सी व ऑटो सेवा चालू कर दिया गया। इसेे चलाने वाले संघ ने तीन साल तक यात्रियों से प्रति टैक्सी 15 व ऑटो से 10 रुपये किराए के रूप में लिया। इससे लाखों रुपये की वसूली होती रही, लेकिन रेलवे को जगह का किराया नहीं दिया गया। तीन साल बाद अधिकारियों की नींद टूटी। इसकी छानबीन की गई।


सरहद से सटे गांवों में कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं

जम्मू । जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान लगातार गोलाबारी कर रहा है। सरहद से सटे गांवों में कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। केंद्र सरकार लोगों की सुरक्षा के लिए आइबी व एलओसी पर 15 हजार से अधिक बंकरों का निर्माण करवा रही है, लेकिन तीन साल में सिर्फ पांच हजार बंकर बन पाए हैं। सबसे अधिक गोलाबारी जम्मू संभाग के पुंछ व राजौरी जिले में होती है। यहां के लोग जिंदगी बचाने के लिए बंकरों के जल्द निर्माण की आस लगाए बैठे हैं।


पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे परियोजना का निर्माण तेजी से हो रहा है

आजमगढ़ । लखनऊ से गाजीपुर तक निर्माणाधीन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे परियोजना का निर्माण तेजी से हो रहा है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों के विकास के लिए ग्राम सभा की उपलब्ध भूमि को लघु औद्योगिक आस्थान के रूप में विकसित किया जाएगा। जिला प्रशासन की तरफ से जिले की चार तहसील सगड़ी, सदर, फूलपुर, निजामाबाद क्षेत्रों से होकर गुजर रहे एक्सप्रेस-वे के किनारे पांच एकड़ भूमि की तलाश शुरू कर दी गई है।


शासन का आदेश है कि औद्योगिक आस्थान के रूप में विकसित करने के लिए आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे, बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे और प्रदेश में विकसित किए जा रहे अन्य कारीडोर्स में पांच किमी की दूरी के अंतर्गत ग्राम सभा की पांच एकड़ से अधिक भूमि एक जगह उपलब्ध होने पर उद्योग निदेशालय को मिनी औद्योगिक आस्थान विकसित करने के लिए भूमि निश्शुल्क उपलब्ध कराए जाने का प्राविधान किया गया है।


नोएडा सिटी से मोहननगर तक पहले मेट्रो कॉरिडोर बनाने की मांग

गाजियाबाद । नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी से मोहननगर तक मेट्रो कॉरिडोर बनाने की योजना ठंडे बस्ते में डालने पर पार्षद ने नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव से मुलाकात करके आपत्ति जताई। मांग रखी कि इस कॉरिडोर का निर्माण कराया जाए। आरोप लगाया कि जीडीए ने मेट्रो का सपना दिखाकर इंदिरापुरम में अपनी संपत्तियां बेची हैं। इस मेट्रो कॉरिडोर के निर्माण को ठंडे बस्ते में डालकर यहां की जनता को छला जा रहा है। पार्षद ने इंदिरापुरम के हस्तांतरण का प्रकरण भी उनके समक्ष रखा।


शराब पीने के दौरान हुए विवाद में हत्या

बीटा दो कोतवाली क्षेत्र से कुछ सप्ताह पूर्व गार्ड का अपहरण हो गया था। पुलिस ने कई दिन बाद गार्ड का शव बरामद किया। बादलपुर पुलिस ने घटना का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपित 25 हजार रुपए के इनामी अजयवीर को गिरफ्तार किया है। शराब पीने के दौरान हुए विवाद में हत्या की गई थी। हत्या गार्ड के दोस्त अजयवीर ने की थी। वह भी गार्ड की नौकरी करता है। हत्या के तीन आरोपित अभी भी फरार हैं। गिरफ्तार आरोपित के पास से पुलिस ने एक लाइसेंसी बंदूक व तमंचा बरामद किया है।


बागपत में कोहरे का कहर

बागपत । ठंड में कोहरे का कहर यातायात पर सर्वाधिक होता है। बागपत में कोहरे के कारण ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे (ईपीई ) पर सरफाबाद के पास ट्रक और कार की भिड़ंत हो गई। जिससे कार में सवार एक छात्र की मौत हुई। कार में सवार एक युवती समेत दो लोग घायल हैं।


सूरजपुर कस्बे में रहने वाले एक व्यक्ति ने सिर पर पत्थर मारकर दो बेटियों की हत्या कर दी

ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के सूरजपुर कस्बे की बाराही मेले वाली गली में रहने वाले एक व्यक्ति ने सिर पर पत्थर मारकर दो बेटियों की हत्या कर दी। हत्या के बाद एक के शव को घर में चादर से ढककर छिपा दिया, जबकि दूसरी बेटी के शव को एक अ‌र्द्ध निर्मित मकान में फेंक कर फरार हो गया। आरोपित की पत्नी को शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने दोनों शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता द्वारा वीभत्स तरीके से की गई हत्या की जानकारी मिलने पर कस्बे के लोग सहम गए। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त ईट बरामद कर ली है। साथ ही आरोपित को भी गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। आरोपित ने दोनों बेटी की हत्या की बात स्वीकार कर ली है।


जेवर एअरपोर्ट की बिड ज्यूरिख एअरपोर्ट ने जीत ली

ग्रेटर नोएडा । जेवर एअरपोर्ट की बिड ज्यूरिख एअरपोर्ट ने जीत ली है।  नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (नियाल) के ग्रेटर नोएडा स्थित कार्यालय में दोपहर बाद तीन बजे फाइनेंशियल बिड खोली गई । एयरपोर्ट की दौड़ में dial, एंकररेज और अडानी समूह भी शामिल थी।  बिड प्रक्रिया पूरी होने के बाद दो दिसंबर को प्रदेश की परियोजना निगरानी एवं क्रियान्वयन समिति (पीएमआइसी) की होने वाली बैठक में चयनित कंपनी की जानकारी दी जाएगी।


छह नवंबर को खोली गई तकनीकी बिड में सभी चार कंपनियां सफल घोषित की गई थीं। इसमें दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड, एंकरेज इंफ्रास्ट्रक्चर इंवेस्टमेंट होल्डिंग लिमिटेड, अडानी इंटरप्राइजेज, ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी शामिल हैं।


खुद को स्वीपर बता घर में घुसा प्रेमी, प्रेमिका को मारी गोली

पटना । राजधानी के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के देवी स्थान गली नंदगांव में शुक्रवार की सुबह प्रेमी ने प्रेमिका को गोली मारने के बाद खुद भी सिर में गोली मार आत्महत्या कर ली। प्रेमी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि प्रेमिका जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है। उसका इलाज राजधानी के राजा बाजार स्थित निजी अस्पताल में चल रहा है। गोली सिर में फंसी हुई है। हालत काफी नाजुक है। 


युवक चेतन आनंद (25) सीतामढ़ी के परिहार का रहने वाला है। लड़की भी सीतामढ़ी की ही रहने वाली है। राजधानी के एक संस्थान की छात्रा है। सूचना मिलते ही मौके पर शास्त्रीनगर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार, डीएसपी सचिवालय सहित पुलिसबल घटनास्थल पर पहुंचा और छानबीन में जुट गया। एफएसएल की टीम भी पहुंची और साक्ष्य इकट्ठे किए।


राष्ट्रीय पार्टी के नेता पर पूर्व पत्नी ने लगाया यौन शोषण का आरोप

नोएडा। एक राष्ट्रीय पार्टी के नेता की शादी में महज कुछ ही घंटे शेष बचे हैं, लेकिन उससे पहले एक नया मोड़ आ गया है। नेता की पूर्व पत्नी ने उन पर तलाक के बाद घर पर जबरन रखकर 14 माह तक यौन शोषण करने और शारीरिक प्रताड़ना देने का आरोप लगाया है। पीडि़ता ने इस संबंध में नोएडा पुलिस से शिकायत की है।


शुक्रवार, 29 नवंबर 2019

विधुत विभाग : बकाये दारो से वसूले 2.14 करोड़

नोएडा। बिजली निगम की ओर से गुरुवार को बकायदारों के खिलाफ महाअभियान चलाया गया। इस दौरान नोएडा जोन के आठो डिवीजनों में में चले इस अभियान में 250 बकाएदार पर करीब 25 टीमों ने कार्रवाई की। इसमें अधीक्षण अभियंताओं व अधिशासी अभियंताओं के नेतृत्व में एसडीओ, अवर अभियंता लाइनमैन व पुलिस बल मौजूद रहा। साथ ही 10 हजार से अधिक बकाया वाले 1157 उपभक्ताओं के कनेक्शन कटे गए, जिन पर, 678 ने मोके पर 2.14 का बिल जमा कराया। साथ ही आसान क़िस्त योजना के तहत 261 ने 39. 35 लाख रूपए जमा किये।  


 


गाजियाबाद में केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग

  गाजियाबाद में मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र के सदीक नगर स्थित रोडेक्स केमिकल के गोदाम में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। गोदाम बाहर से बंद था और उ...