रविवार, 1 दिसंबर 2019

वैश्विक मंदी का हमारी अर्थव्यवस्था पर भी असर पड़ा: जावड़ेकर

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि वैश्विक मंदी ने भारतीय अर्थव्यवस्था पर भी बुरा असर डाला है। जावड़ेकर ने शनिवार को नरेंद्र मोदी सरकार के 6 महीने पूरे होने पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “दुनिया भर में दिखाई दे रही आर्थिक मंदी का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर भी पड़ा है।”



जावड़ेकर ने कहा- विश्वव्यापी आर्थिक मंदी के बीच मोदी सरकार ने कुछ बड़े कदम उठाए हैं। इनमें बैंक मर्जर, बैंकों को 70,000 करोड़ रु. के ऋण, सार्वजनिक उद्यमों का विनिवेश शामिल है। उन्होंने कहा कि भारत में कॉर्पोरेट टैक्स की दर अब दुनिया में सबसे कम है। इसने दुनिया भर के निवेशकों के बीच भारत में निवेश की उम्मीद जगाई है। प्रधानमंत्री के विदेश दौरों ने दुनिया में भारत की छवि मजबूत करने में मदद की है। सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध जैसे कदम से लोगों के बर्ताव में सकारात्मक बदलाव आया है।


कोई टिप्पणी नहीं:

UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...