नोएडा। नाथूराम गोडसे को संसद में देशभक्त बोलने पर भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ शुक्रवार को युवा कांग्रेस्सियो ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुतला जलाने को लेकर पुलिस से उनकी काफी झड़प हुई। जिलाध्यक्ष पुषोत्तम नागर नेतृत्व में स्पाइस मॉल चौराहे पर दोपहर करीब 12 बजे कांग्रेसी एकत्र हुए। युवा प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव, महानगर अध्यक्ष सहाबुद्दीन, प्रदेश सचिव ललित अवाना, सनी नगर, संजीव पहाड़िया, राजकुमार चौहान और मथुरा प्रसाद समेत कई कांग्रेसियो को हिरासत में लेकर पुलिस सेक्टर-24 थाने ले गये हलाकि शाम को उन्हें छोड़ दिया गया प्रदर्शन के दौरान ओमवीर यादव ने कहा कि एक सांसद को ऐसा बयान देना शोभा नहीं देता। गोडसे को देशभक्त बताकर उनकी सोच एक बार फिर उजागर को गई हैं। उन्होंने प्रज्ञा ठाकुर की सदस्यता निरस्त करने की मांग की।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक
सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...
-
धर्मपरिवर्तन का बनाया दबाव कानपुर में बजरिया निवासी युवक ने धर्म छिपाकर छात्रा से दोस्ती की। फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बा...
-
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने बंद घरों में चोरी करने वाले गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया हैं। इनके पास से सोने के जेवर...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें