रविवार, 1 दिसंबर 2019

कॉरिडोर खोलने के पीछे सेना प्रमुख बाजवा का दिमाग: पाक मंत्री

पाकिस्तान के मंत्री शेख राशिद ने शनिवार को दावा कि करतारपुर कॉरिडोर खोलने के पीछे सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा का दिमाग है। उन्होंने भारत को बड़ा जख्म दिया, जो हमेशा चुभता रहेगा। इससे पहले प्रधानमंत्री इमरान खान कह चुके हैं कि इसे शुरू करने का आइडिया उनका था। कॉरिडोर पंजाब के डेरा बाबा नानक और पाकिस्तान के करतारपुर के बीच बना है। इसे गुरु नानक देवजी की 550वीं जंयती के मौके 9 नवंबर को खोला गया था। रशीद ने कहा, ''जनरल बाजवा ने इस कॉरिडोर को खोलकर भारत को बड़ा जख्म दिया है। जिसे लंबे वक्त तक याद रखा जाएगा। इस प्रोजेक्ट के जरिए पाकिस्तान ने शांति का माहौल बनाया और सिख समुदाय का प्यार जीता।''


कोई टिप्पणी नहीं:

गाजियाबाद में केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग

  गाजियाबाद में मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र के सदीक नगर स्थित रोडेक्स केमिकल के गोदाम में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। गोदाम बाहर से बंद था और उ...