मंगलवार, 3 दिसंबर 2019

पैसो की तंगी से परेशान होकर पुरे परिवार ने की खुदखुशी

गाजियाबाद। इंदिरापुरम के कृष्णा अपरा सफायर सोसायटी में मंगलवार सुबह चार शव बरामद किए गए हैं। मृतकों में एक महिला, एक पुरुष, करीब 15 साल के एक बेटे और एक लड़की शामिल है। जबकि महिला ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अब कुल मिलाकर पांच लोगों की मौत हो चुकी है। घर में एक पालतू खरगोश था। वह भी मरा पाया गया है।  


पांच लोगों की मौत में एक महिला घर की सहायिका बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक जांच के आधार पर पूरे परिवार के आत्महत्या की आशंका जाहिर की है। पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट बरामद किया है। सुसाइड नोट में राकेश वर्मा नाम के एक शख्स को जिम्मेदार ठहराया गया है। मृतकों में पुरुष का नाम गुलशन वसुदेवा है। जबकि दो मृतक महिलाएं उनकी पत्नी बताई जा रही हैं। हालांकि गुलशन के भाई होने का दावा करने वाले एक शख्स ने इससे इनकार किया है। उनका कहना है कि दूसरी महिला घर की सहायिका थी। 


कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES